एक नई सोच, एक नई धारा

n52187657016903001586467bc50a53b578cc95c2f9fe3ea28c765a1935ddbdf9cd0e3eaf8a74b81e7bf8c9
देवघर : ‘इंडिया’ नाम के साथ विपक्ष की लामबंदी से घबरा रही है भाजपा : संजय भारद्वाज
n52187657016903001586467bc50a53b578cc95c2f9fe3ea28c765a1935ddbdf9cd0e3eaf8a74b81e7bf8c9

देवघर:-सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन एनडीए के समानांतर विपक्षी दलों की ओर से बनाए गए महागठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिए जाने पर देवघर जिले में भी राजनीति गरमा गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने की आलोचना किए जाने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इंडिया नाम जोड़ने को एक फैशन बताते हुए कहा कि जो भी अर्बन नक्सलवाद से संबंधित हैं, वे खुद को वैध करने के लिए अपने साथ इंडिया नाम जोड़ देते हैं.

सांसद के इस बयान के बाद मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजद के वरिष्ठ नेता संजय भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भारद्वाज ने कहा कि इंडिया ही भारत है और भारत ही इंडिया है, यह बात हर कोई जानता है. भाजपा नेताओं की बौखलाहट यह जताने के लिए काफी है कि विपक्षी महागठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के प्रभाव से भाजपा के लोग घबरा गए हैं. सड़कों और भवनों का नाम बदलकर असल मुद्दों से भटकाने की राजनीति करने की कलई धीरे-धीरे खुल रही है. इसलिए अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं. भाजपा को डर है कि विपक्ष के लामबंद होने पर सत्ता उनके हाथ से जानी तय है. वास्तव में सत्ता खोने का डर भाजपा नेताओं को सता रहा है इसीलिए उन्हें इंडिया और भारत में भी फर्क नजर आ रहा है.

a9935425986cf680fab7d5960298edb0b1a30db02906c77d0bc51136e00e7453.0
मानगो डिमना चौक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक होगा सड़क चौड़ीकरण, बनेगा पार्क

जमशेदपुर : मानगो में डिमना चौक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। यहां सड़क के किनारे पैवर्स ब्लॉक लगाया जाएगा। पार्क का निर्माण होगा। साथ ही ओपन जिम खोला जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को मानगो नगर निगम में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा के साथ बैठक की। (जारी..)

IMG 20230625 WA0000 2

इस बैठक में मानगो चौक से डिमना चौक के बीच सेंट्रल वर्ज यानी डिवाइडर में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण और पैवर्स ब्लॉक लगाने पर भी मंथन किया गया।

94bd2183f5b1e30887c10082d7af6b95248c38cdc880e061650abddd5c0e967e.0
कपाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को भेजा जेल, दोनों के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने मगंलवार को मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि बीते 21 जुलाई को इस्लाम नगर निवासी शाहिद अब्बास के घर से दो मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए मोबाइल के साथ आरोपी अबू बकर नामक अपराधी को पकड़ा। जो जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने कपाली के इस्लामनगर से दूसरे आरोपी शेख शोएब इमाम को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

f13a9911e547ba1d61fb75a4cc82802022d5bd75f9b6d3ad2eb037e7a0e8d33d.0
31 जुलाई तक करें आइटीआर फाइल, करदाताओं को नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय, जाने क्या होगा आगे

नई दिल्ली : वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। इसके बाद करदाताओं को विलंब शुल्क देना होगा। 18 जुलाई तक 3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने आइटीआर फाइल कर दिया है। अगर आप भी टैक्सपेयर्स की कैटेगरी में आते हैं तो 31 जुलाई से पहले आइटीआर फाइल कर लें। बताते चलें कि हर साल सरकार आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि में बदलाव करते हुए करदाताओं को अतिरिक्त समय देती है, पर विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से रिआयत नहीं दी जाएगी। नए असेसमेंट ईयर की शुरुआत 1 अप्रैल से हो गई है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

अगर आप वेतनभोगी टैक्सपेयर हैं तो फॉर्म 16 आपके लिए सबसे अहम दस्तावेज है। इसके माध्यम से कंपनी या कर्मचारी की ओर से जारी की गई टीडीएस कटौती की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। अगर आपने टीडीएस कटवाया हो तो इसमें आपके टैक्स संबंधी सारी जानकारी होती है। आइटीआर फाइल करते समय ‍वार्षिक सूचना विवरण, टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट और खर्च प्रमाणपत्र, संपत्ति और म्युचुअल फंड से संबंधित कैपिटल गेन, बिटकॉइन, आधार नंबर, नॉन लिस्टेड शेयर्स में निवेश के डिटेल्स और बैंक के खाते की जानकारी देना अनिवार्य है। बताते चलें कि आइटीआर फॉर्म में इस वित्तीय वर्ष में एक बदलाव किया गया है। नए फॉर्म में टैक्सपेयर्स के लिए क्रिप्टो और वर्चुअल डिजिटल संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। आयकर कानूनों में 1 अप्रैल 2022 को संशोधन कर क्रिप्टो और वर्चुअल संपत्ति को टैक्सेबल बनाया गया है। 5 करोड़ से अधिक के टर्नओवर वाले करदाताओं को जीएसटी भरते समय ई इन्वॉयस संलग्न करना होगा। यह प्रक्रिया चालू और पिछले वित्तीय वर्ष पर लागू होगी।

a98af42aa58f3c542cf125d0073f04aa4bc27649497a898e25622efaf3b2d981.0
पूर्व विधायक ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु, कहा मरना मेरा मौलिक अधिकार है

धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अब जीना नहीं चाहते हैं। नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अदालत से इच्छा मृत्यु की अपील की है। संजीव सिंह ने अदालत को बताया है कि सरकार हमें चैन से जीने नहीं दे सकती है, मरना मेरा मौलिक अधिकार है। इसलिए मुझे इच्छामृत्यु की इजाजत दी जाए। इसके साथ ही पूर्व विधायक ने इच्छा मृत्यु के बाद अपने अंगों को दान करने की भी अपील की है। मृत्यु के बाद शरीर के अंगों को दान करने की कागजी प्रक्रिया पूरी करने को लेकर भी संजीव सिंह ने अदालत में फरियाद लगाई है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 अखिलेश कुमार की अदालत में उनकी तरफ से एक अपील की गई है। जिसमें उन्होंने इच्छा मृत्यु के लिए अदालत से मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मृत शरीर के अंगों को दान करने की स्वीकृति अदालत से मांगी है। उनका तर्क है कि सरकार उन्हें जीने नहीं दे रही है। इसलिए वह मरना चाहते हैं। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

दरअसल, झारिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अप्रैल 2017 से धनबाद जेल में बंद हैं। 11 जुलाई 2023 को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें धनबाद मंडल कारा से एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने भी उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर राहत देने से इंकार कर दिया था। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संजीव सिंह की याचिका खारिज कर दी थी। अस्पताल में दाखिला कराते वक्त बताया गया था कि संजीव जेल में कुर्सी से गिर कर घायल हो गये हैं।

बता दें कि 1 जुलाई से पूर्व मेडिकल बोर्ड ने जांच में संजीव सिंह की स्थिति सामान्य पायी थी। रिपोर्ट में उन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं होने की बात बतायी गयी थी। वहीं, जेल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि प्रार्थी संजीव सिंह को मेडिकली फिट हैं। जिसके बाद अदालत ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट को देखते हुए संजीव सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया।

IMG 20230725 131204
एकतरफा बात से सच का पता नहीं चलता, प्रशासन मंत्री के इशारे पर राजनीति का हिस्सा बन रही है- निर्भय सिंह

जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह को जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आने देने के लिए प्रशासन और सरकार लगी हुई है। जिसके कारण कदमा मामले में जमानत मिलने बाद जुगसलाई थाना में केस दर्ज करा दिया गया और जब जुगसलाई मामले में जमानत मिली तो मानगो थाना में केस दर्ज करके उन्हें जेल से बाहर आने से रोका जा रहा है। इस मामले में कुछ चुनिंदा अखबारों में बिल्डर मो सागिर की जुबानी में समाचार छापा गया जिसमें अभय सिंह एवं उनके भाई निर्भय सिंह और दिलीप सिंह पर रंगदारी और दबंगई दिखाने की बात कही गयी है। जिसका विरोध करते हुए निर्भय सिंह ने आज मीडिया वार्ता में कहा कि एक अखबार का कार्य होता है सच को उजागर करना और सच कभी भी एकतरफा बात से सामने नहीं आता। जिन अखबारों और उनके सम्पादकों ने मो सागिर की झूठी और मनगढ़त कहानी सुनी और छापी उन्हें सच्चाई का पता लगाने के लिए हमारे पास भी आना चाहिए था और तब खबर को चलाना चाहिए था। मेरा उनसे आग्रह है कि एक पक्ष को जान कर समाचार न छापें, हमें भी अपनी बात रखने की आज़ादी और हमारा मानवाधिकार भी है। (जारी..)

IMG 20230522 WA0001 1

निर्भय सिंह ने कहा कि बिल्डर मो सागिर को इस्तेमाल करके प्रशासन झूठा केस दर्ज करके अभय सिंह को जेल से न निकलने देने और परेशान करने की कोशिश कर रही है। हमारे पास पुख्ता साक्ष्य है कि यह केस फ़र्ज़ी है। एक अनैतिक बिल्डर जो मानगो का रहने वाला है वो 2012 से यहाँ बिल्डिंग का कार्य कर रहा है। 2019 में उन्होंने कहा कि उनका कार्य पूरा हुआ। लेकिन समझ से यह परे है कि इतने सालों तक उनका उदय नहीं हुआ किन्तु जब शास्त्री नगर दंगा हो जाता है उसके उपरांत बहुत ही नाटकीय ढंग से साकची के थाना में न होकर मानगो थाना में मामला दर्ज किया गया ताकि हम वहाँ विरोध दर्ज न कर सके।
निर्भय सिंह ने बताया कि मकान संख्या 256 जो बन रहा था वह हमारे घर से 2-3 घर छोड़कर बन रहा था, वाजिब है जब हमारे आसपास कोई बिल्डिंग बनता है तो बढ़ते हुए परिवार को देखकर आप उस बिल्डिंग का भागीदार बनना चाहते हैं। उसी के तहत मैनें ट्रांजेक्शन और सप्लाई के माध्यम से एक फ्लैट लिया। जिसका उल्लेख कभी भी स्थानीय पुलिस ने नहीं किया। सन 2020 में जब यहाँ के एसएसपी तमिल साहब थे और सिटी एसपी ने इस मामले की तहकीकात करके दोनों तरफ से एफआईआर किया था। जिसमें चंद्रशेखर की माँ का विरोध था कि आप रेलिंग नहीं लगाने दे रहे और मेरा कहना था कि मामला जब लंबित है और मेरा पैसा फंसा हुआ है तो मेरा अधिकार है कि मैं बिल्डिंग में कोई कार्य न होने दूँ। मो. सागिर चंद्रशेखर का पार्टनर है और मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देना चाहता हूं कि पार्वती सिंह द्वारा मुझपर और मेरे भाई दिलीप सिंह पर 10 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था जिसका पटाक्षेप होने के ठीक एक साल बाद कदमा प्रकरण के उपरांत एसएसपी द्वारा सुनियोजित ढंग से सजाकर अभय सिंह को जेल से न निकलने देने और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिसके पीछे स्थानीय मंत्री बन्ना गुप्ता हैं और अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के साथ उनका साथ दे रहें हैं और यह भी एक जाँच का विषय है।
निर्भय सिंह ने बताया कि मो.सागिर और मेरे भाई दिलीप सिंह के बीच एक पार्टनरशिप डीड भी बनी थी जिसमें मो. सागिर का रिलीजन इस्लाम लिखा हुआ है तो क्या हमें उस समय ज्ञात नहीं था जो उन्होंने बयान दर्ज कराया कि उनके कर्मचारियों के कपड़े उतार कर हमने धर्म जांच की। उनकी नियत में खोट है तब ही तो ऐसा हुआ और जब पार्टनरशिप डीड बनी तब ही आप शिकायत लेकर जाते। चूंकि गवाह के तौर पर मेरा हस्ताक्षर है और एक हस्ताक्षर हमारे पड़ोसी बद्रीलाल का हैं। यह जानकारी आप आस पड़ोस से ले सकते हैं और यदि आप पूरे लाइन से भी पूछेंगे तो आपको हमारे विरुद्ध गवाह नहीं मिलेगा, क्योंकि हम गलत नहीं है। (जारी..)

IMG 20230625 WA0000 2

हमने क्या बनने का विरोध किया उसका उल्लेख स्थानीय पुलिस को दिया है और विशेष पदाधिकारी को भी दिया कि काशीडीह में आपके विभाग द्वारा और सरकार द्वारा निर्देशित 1.8 पास करना है लेकिन इन दोनों ने मिलकर 9.8 अफेयर बना दिया और जिसे भी बेचा गया उसका एक रजिस्ट्री दिखा दें। बिल्डर मो. सागिर द्वारा निर्मित बिल्डिंग खुद एक जाँच का विषय है। जिसकी जांच होने पर सच्चाई खुद ब खुद बाहर आ जायेगी।
उन्होंने कहा कि मैं विगत 1 साल से सब को मैसेज भेज रहा हूं कि मोहम्मद सागिर नहीं मिल रहा है, इसके आईओ रोहित बाबू से 7 मई से पहले से मेरी व्हाट्सएप में बात हो रही थी, लेकिन एसएससी ने उन्हें आईओ से हटाकर मुसाबनी का थाना इंचार्ज बना दिया। मेरे द्वारा लगातार शिकायत करने पर भी यह लोग मेरी रिसीविंग नहीं लेते हैं। बिल्डर मोहम्मद सागिर के ऊपर एसएसपी तमिल के समय में 420/506/ 504 /406 /201 /120B का केस लगा था, लेकिन यह फाइल आज तक जमशेदपुर न्यायालय में पहुंची नहीं है। इस एसएसपी के आने बाद यह फ़ाइल संदूक में चली गयी। एक आईपीएस अधिकारी को इस तरह का कार्य शोभित नहीं करता है और उन्हें यह समझना चाहिए कि आने वाले दिनों में यह सरकार रहेगी या नहीं इसका पता नहीं है लेकिन द्वेष पूर्ण तरीके से किया गया उनके इस कार्य को जहाँ तक हो पायेगा मैं लेकर जाऊंगा।

IMG 20230725 WA0010
हिंदुस्तान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राजीव रंजन सिंह ने किया विद्यार्थियों को सम्मानित

जमशेदपुर : मंगलवार सुबह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हिंदुस्तान द्वारा आजोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में श्री राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) बतौर अतिथि शामिल होकर शहर के स्कूलों से अच्छे अंक से उत्तरीन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए।

IMG 20230725 WA0011 edited 1

श्री राजीव रंजन सिंह ने इस आयोजन के लिए हिंदुस्तान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि प्रतिभा एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति से कोई छीन नहीं सकता है, सिर्फ मेहनत के बदौलत ही जीवन को शिखर तक ले जाया जा सकता है।
साथ ही उन्होंने कहा की टाइम मैनेजमेंट और स्ट्रेस को मैनेज करने की जरूरत है और कैरियर का चुनाव करने का सही समय दसवीं और बारहवीं है। इस समय ही अपना गोल सेट करें और नैतिक मूल्यों का हमेशा ध्यान रखें।

IMG 20230625 WA0000 2
n52184743816902840491624de1dea91b7aed328a181b3242ffe09cba62a9d9e3c1474a8ff6ccc330456eaf
सपा को बड़ा झटका, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश : मिशन 2024 में भाजपा को कड़ी टक्कर देने का सपना देख रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। वाराणसी से सपा प्रत्याशी के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाली शालिनी यादव भाजपा की हो गईं। साथ ही सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

n5218132141690284149405bf7be26cddc533ea7c32485b1b84913607d004cfbd1a59e7e6c263c5d23e37ae

विपक्ष जब एकजुट हो रहा था तभी सुभासपा के एनडीए में शामिल होने का बड़ा झटका लगा था। अभी उस परिस्थिति से सपा बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि भाजपा ने उसे एक और झटका दे दिया। इस बार काशी क्षेत्र अंतर्गत कई जिलों के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए।

शालिनी यादव ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय राजनीति में अहम पहचान रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा के उपसभापति स्व. श्यामलाल यादव के परिवार ने सपा का दामन छोड़ दिया है। उनकी पुत्रवधु शालिनी यादव ने भाजपा की सदस्यता ली है।

IMG 20230625 WA0000 2

मोदी के खिलाफ चुनाव में शालिनी दूसरे नंबर पर रहीं। पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव पूर्वांचल के जानेमाने चिकित्सक भी हैं। भाजपा के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के समक्ष सभी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

IMG 20230725 WA0007
महिलाओं के बदसलूकी के दोषियों के लिए सीजीपीसी ने की फांसी की मांग

बड़ी संख्या में पहुंचकर कर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : मणिपुर हिंसा में महिलाओं की बदसलूकी मामले में सीजीपीसी ने कड़ा विरोध जताते हुए पूर्वी सिंहभूम की डीसी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मंगलवार ज्ञापन सौंपने के उपरांत सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने मणिपुर की घटना को विभस्त करार देते हुए पूरे देश का सिर शर्म से झुका देने वाला बताया।
इससे पूर्व सीजीपीसी का एक दल वाहनों के काफिले में साकची स्थित कार्यालय से प्रस्थान हुआ जिसमे सिख नौजवान सभा और सिख स्त्री सत्संग सभा के नुमाईन्दे भी शामिल थे।

IMG 20230725 WA0008

भगवान सिंह ने मांग करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वालों को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए तथा मणिपुर की सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
काफिला सीजीपीसी से प्रारंभ होकर गोलचक्कर होते हुए उपायुक्त के कार्यालय पंहुचा। झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष और सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को निर्वस्त्र करने की जो घटना हुई है बहुत निंदनीय और शर्मसार करने वाली घटना है। लेकिन सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है।

IMG 20230625 WA0000 2

ज्ञापन सौंपने में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार सुजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, ताजवीर कलसी, प्रधान जगजीत सिंह गांधी, रविंदर सिंह, लखविंदर सिंह सुंदरनगर, हरिशरण सिंह, अमरजीत सिंह गांधी, हरदीप सिंह चनिया, अजायब सिंह, महेंद्रपाल सिंह, बलदेव सिंह, अमरीक सिंह, इकबाल सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरदीप सिंह दीपी, ताजवीर कलसी, जसवंत सिंह भोमा, गुरुचरण सिंह, बलवंत सिंह, कुलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, जगतार सिंह नागी, संतोख सिंह तोकी, जयमल सिंह, रविंदर सिंह, करनैल सिंह, सतविंदर सिंह बब्बू, सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, गुरपाल सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा के चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, वरीय उपाध्यक्ष परविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, बलविंदर कौर, आशा कौर, जसवीर कौर, परविंदर कौर, स्वर्ण कौर, बलजीत कौर आदि भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

IMG 20230619 WA0052
मणिपुर हिंसा घटना पर सीजीपीसी मर्माहत, उपायुक्त को सौंपेगी ज्ञापन

मणिपुर में हिंसा के दौरान महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी की भर्त्सना करते हुए सेण्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सीजीपीसी के अधीन सभी गुरुद्वारा कमेटियों, स्त्री सत्संग सभाओं और सिख नौजवान सभाओं को आह्वान किया है कि 25 जुलाई (मंगलवार) को विरोध मार्च की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीसी विजया जाधव को सौंपेंगे।

IMG 20230517 WA0100


सरदार भगवान सिंह ने कहा है कि सोमवार को समयानुसार ठीक 11 बजे विरोध मार्च कार्यालय से प्रस्थान करेगा। भगवान सिंह और शैलेन्द्र सिंह का कहना है मणिपुर हिंसा की आग पूरे देश को जला देगी और महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी माफ़ी योग्य नहीं है।

IMG 20230625 WA0000 2
error: Content is protected !!