एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो चौक फायरिंग मामले में पुलिस ने किया 4 को गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो चौक पर शुक्रवार की अहले सुबह दो गुटों की फायरिंग के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मानगो पुलिस ने अन्य थाना की पुलिस की मदद से इस कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन भर शुक्रवार को और शनिवार को छापामारी की। इसकांड में उस युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मानगो दाइगुट्टू का रहने वाला है और भाजपा का मानगो मंडल मंत्र रहा है। भाजपा मानगो मंडल के मंत्री अंकेश कुमार ने अपराधियों को कदमा तक पहुंचाया था। उसने पुलिस और अपने नेताओं को कहा था कि उसको पिस्तौल सटा दिया गया था। इस कारण वह गाड़ी से छोड़ने के लिए गया था। लेकिन पुलिस ने उसकी गतिविधियों की जानकारी ली।

IMG 20230625 WA0000 1

पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने देखा कि वह अपराधियों को जहां ड्राप किया, वहां भी खड़ा होकर हंसते हुए बातचीत कर रहा था। उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साकची जेल चौक के पास से तीन पिस्तौल एक घर से बरामद किया गया है, जिसको झोला में रखा गया था। फायरिंग के बाद सारे लोग वहां से भागे थे, जिसको लेकर उनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस को अभी और सफलता मिलने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स के प्लांट में घटी दुर्घटना, एक अधिकारी समेत दो घायल

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में हुए एक घटना में दो कर्मचारी घायल हो गये। बताया जाता है कि टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के फाइनल सेक्शन में यह घटना घटी। टाटा मोटर्स के इआरसी विभाग से दो लोगों को फाइनल सेक्शन में भेजा गया था। अरुण कुमार सिंह और अनिल कुमार वहां टेस्टिंग कर रहे थे। तैयार हुए चेचिस का ट्रायल चल रहा था। इसी बीच अचानक से ब्रेक फेल कर गया, जिसकी चपेट में वे लोग आ गये।

IMG 20230625 WA0000 1

बताया जाता है कि दोनों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। घायल अरुण कुमार सिंह को टीएमएच ले जाया गया जबकि अनिल कुमार को टाटा मोटर्स अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। अरुण कुमार मैनेजर स्तर के अधिकारी है जबकि अनिल कुमार कर्मचारी है। दोनों को सिर में चोट आयी है। घटना के बाद तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको इलाज कराया गया। दोनों को बेहतर इलाज कराने को कहा गया है। इसकी जानकारी परिवार को दे दी गयी है।

पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधायक निधि के कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्रातिशीघ्र अबतक अनुशंसित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा करें तथा योजनाओं की गुणवत्ता स्तरीय रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि विधायक बनने के बाद से अब तक 3 वर्षों में विभिन्न प्रकार की कुल 211 योजनाएं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूरी की गयी है, जिनपर 12 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि व्यय हुई है। फिलहाल 60 योजनाएं जिला प्रशासन के पास अनुशंसित हैं, जिसकी स्वीकृति मिलने पर पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इन योजनाओं में नगर विकास विभाग की जिला योजनाएं शामिल नहीं हैं। जिला योजनाओं की समीक्षा वे जमशेदपुर अक्षेस के साथ सोमवार को करेंगे।

IMG 20230625 WA0000

श्री राय ने विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं के संबंध में विधिसम्मत क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में वे योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त को अनुशंसा करते हैं और उप विकास आयुक्त चयनित एजेंसी के माध्यम से इनका क्रियान्वयन कराते हैं। जमशेदपुर पूर्वी उनका विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह जमशेदपुर अक्षेस के अधीन है इसलिए उनके आग्रह पर अधिकांश योजनाएं जमशेदपुर अक्षेस द्वारा क्रियान्वित की जाती हैं। ऐसा आग्रह करने के पीछे उद्देश्य यही है कि विधायक निधि और जिला योजना के क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित हो सके। अधिक से अधिक कार्य कराया जा सके। विधायक निधि की योजना और नगर विकास विभाग की जिला योजना के साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं भी स्वीकृत हो गयी हैं, जिसका क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ होगा। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को और अधिक क्षमता और कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस बारे में उप विकास आयुक्त से भी बात करेंगे।

error: Content is protected !!