जमशेदपुर : सेवा निवृृत आई पी एस राजीव रंजन सिंह के भाजपा में शामिल होने पर आज उनके कार्यालय में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह रिंकू एवं इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में उन्हें अंगवस्त्र सह पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया,राजीव रंजन सिंह जी ने कहा कि देश के यशवी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की देश हित की नीतियों और उनकी देश सेवा की कार्य को देखते हुवे भाजपा में शामिल हुवे है,उनके स्वागत में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र सिंह रिंकू,इंदरजीत सिंह,हरविंदर सिंह,समाज सेवी प्रवीण गोस्वामी,परमिंदर सिंह गोल्डी,कुमार गौरव उपस्थित थे,वही रविंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि राजीव रंजन सिंह के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी
जमशेदपुर : देसी महीने अनुसार आषाढ़ महीने की संगरांद को समर्पित साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के तत्वावधान में किया गया। साकची के रागी जत्थे भाई साहब भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नन ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया तथा भाई साहब भाई प्रदीप सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने मनोहर गुरबाणी कीर्तन गायन किया। इस दौरान विश्व शांति और सरवत के भले कि अरदास भी की गई। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगरांद कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। विशेषरूप से सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था ने भी सहयोग किया सराहनीय सहयोग किया।
सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गांधी, मुख्य सलाहकार सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार दलजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार बलबीर सिंह, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।
आज विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है। रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया,शिविर में 12 लोगों को अलग अलग कारणों से रक्तदान से वंचित रहना पड़ा। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ को जमशेदपुर ब्लड बैंक और दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया एवं छाता भेंट किया गया। इस उपलक्ष्य में कदमा स्थित जावेद हबीबी और मोती महल रेस्टोरेंट की तरफ से डोनर को डिस्काउंट कूपन दिया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक और ब्लड डोनर्स का आभार जताया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सौरभ दत्ता, डॉ शाज़िया परवीन,डॉ दिलीप,डॉ एलबी सिंह,रविन्द्र सिंह रिंकू,इंदरजीत सिंह,कुमार गौरव,शहज़ाद क़ुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालिय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सियूईटी) के नाम एक अनुशंसा पत्र लिख कर सिख छात्र-छात्राओं को कड़ा व कृपाण धारण कर प्रवेश परीक्षा में शामिल होने देने की सिफारिश की है। इस अनुशंसा पत्र का जमशेदपुर के सिख छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है। वहीं मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इसे स्वागत योग्य करार दिया है। भगवान सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए की गई यह सिफारिश सिख धार्मिक भावनाओं का सम्मान है और इससे सिख छात्रों का मनोबल और बढ़ेगा। यह सिख धर्म का मान बढ़ाने वाली अनुशंसा है। उन्होंने कहा सीजीपीसी सहित पूरे जमशेदपुर का सिख समुदाय इस अनुशंसा का इस्तकबाल करता है।
कड़ा व कृपाण धारण किए सिख छात्रों को प्रवेश परीक्षा में अनुमति की अनुशंसा
उल्लेखनीय है कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा के महानिदेशक के नाम के पत्र लिखा है जिसमे जिक्र किया गया है की प्रवेश परीक्षा के दौरान सिख छात्रों को कड़ा और कृपाण के साथ शामिल होने की अनुमानित दी जाये। इस पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद २५ का भी जिक्र किया गया है जिसके अनुसार सिख अपनी धार्मिक भावनाओं के तहत कड़ा और कृपाण धारण कर सकता है क्योंकि यह सिख धर्म का अभिन्न भाग है ।
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह के पिताजी करम सिंह का मंगलवार सुबह देहांत हो गया। वे 65 साल के थे। करम सिंह के अचानक देहांत से उनके परिजनों और चाहने वाले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। करम सिंह एक पुत्र एक पुत्री और नाती पोता से भरा पूरा खुशहाल परिवार अपने पीछे छोड़ कर चले गए। करम सिंह की अंतिम यात्रा बुधवार दिनांक 14 जून को ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मामाइंस उनके आवास से सुबह 10 बजे भुइयांडीह बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। उनके पुत्र सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह को उनके पिता के अचानक निधन से गहरा आघात लगा है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करेगें की भगवान करम सिंह जी के दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।
जमशेदपुर : विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है। रक्तदान शिविर के आयोजन पर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के हम सबको अपने सामाजिक दायित्व का पालन करना चाहिए रक्तदान महादान है युवाओं को प्रेरित करके ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना हमारा लक्ष्य है। श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के संस्था की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान सर्टिफिकेट एवं तोहफा भेंट किया जाएगा।
जमशेदपुर : देश के जाने माने सेलिब्रिटी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही झारखण्ड की राजधानी रांची आएंगे और लोगों को अपनी धुनों पर झूमने के लिए मजबूर करेंगे। रांची के कांके रिजॉर्ट में गुरु रंधावा के लाइव कॉन्सर्ट शो को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसकी जानकारी लाइव कॉन्सर्ट के आयोजक ब्लूस्टोन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जमशेदपुर के होटल रमाडा में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
आयोजक ब्लूस्टोन के सदस्य आशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांके रेज़ॉर्ट में आगामी 17 जून को भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा को बुलाया गया है। गुरु रंधावा यहां की शाम युवाओं के नाम करने आएंगे। यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा। गुरु रंधावा ने छोटे से शहर से निकल कर अपनी सिंगिंग से देश और दुनिया में नाम और शोहरत कमाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कई कलाकार हैं लेकिन उन्हें प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता कि वो झारखण्ड और बॉलीवुड के म्यूजिक को मिलाकर देश विदेश में परफॉर्म कर सके। उनको देखकर झारखण्ड के यूथ और लोकल म्यूजिकल ग्रुप व सिंगर भी बहुत कुछ सीख पाएंगे और प्रोत्साहित होंगे।
आशीष बताते हैं कि 17 जून की शाम को शानदार बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कांके रेज़ॉर्ट में यह कार्यक्रम होना है। यहां दर्शकों के लिए कई तरह के जोन बनाए जा रहे हैं जैसे- वीआईपी जोन, डायमंड जोन, प्लैटिनम जोन व गोल्ड जोन। वीआईपी जोन में बैठने की सुविधा होगी व यहां एक्सक्लूसिव ड्रिंक और स्नैक्स परोसे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार किसी प्राइवेट आयोजन में देश की सबसे बड़े सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अक्सर देखा जाता है ऐसे कार्यक्रमों में बाउंसर रखे जाते हैं, लेकिन सिक्योरिटी को पुख्ता करना और किसी भी तरह का मिस मैनेजमेंट से बचने के लिए एसआईएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों को कार्यक्रम में सिक्योरिटी की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
प्रेस वार्ता में अश्मित सेठी ने बताया कि इस कॉन्सर्ट से होने वाले मुनाफे से आने वाले दिनों में जो बच्चे बच्चियां शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं उनकी शिक्षा निःशुल्क कराने का कार्य किया जाएगा और इस मुहिम में एडुकेशन पार्टनर हरयाणा की एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी भी सहयोग करेगा और यूनिवर्सिटी ने यह आश्वासन दिया है कि झारखंड के बच्चों को जो कला के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें 100% स्कोलरशिप दिया जाएगा। यह बहुत बड़ी बात है कि झारखण्ड की कला को बढ़ाने के लिए दूसरे राज्य की यूनिवर्सिटी सामने आ रही है।
जाने टिकट की कीमत
गुरु रंधावा के शो के टिकट की बात करें तो इसका दाम 1,000 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये तक जाता है। 1,000 रुपये के टिकट में लोग स्टैंडिंग ज़ोन में खड़ा होकर म्यूजिक का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं, 30,000 रुपये में वीआईपी टिकट ले सकते हैं, जो 6 लोगों के लिए मान्य होगा। यह कार्यक्रम 17 जून, 2023 की शाम 6 बजे से रात के 11 बजे तक चलेगा।
इस मौके पर ब्लूस्टोन के एमडी संजीव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ भट्ट, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, समाजसेवी चंचल भाटिया, इंदरजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।
जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर हिंसा प्रकरण में गिरफ्तार अभय सिंह की रिहाई की मांग को लेते हुए झारखण्ड हिन्दू महासभा के बैनर तले आज राँची राज भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राँची विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे।
हिन्दू हित की बात यदि भारत में नहीं करेंगे तो पाकिस्तान या अरब में करेंगे- सीपी सिंह
भारत में हिन्दू हित की बात और प्रतिकार नहीं किया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में, अरब या अमीरात में किया जाएगा। यह विधर्मी सरकार हिन्दू संगठनों को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन हिन्दू संगठन दबने वाली नहीं है। इस धरना के माध्यम से कहना चाहता हूं कि अभय सिंह एक युवा और बोल्ड नेता है उन्हें अविलम्ब रिहा किया जाए और हिंदुओं को दबाने और हिन्दू हित मे बात करने वालो पर सरकार केस करना बंद करें।
तुष्टीकरण के राजनीति में गर्भवती होने को भी तैयार है यह सरकार – दिनेश सिंह
झारखण्ड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि यह भविष्य की लड़ाई है। अगली पीढ़ी के लिए है यह लड़ाई। धर्मनिरपेक्षता और तुष्टिकरण की राजनीति के नाम पर चाटुकारिता करने वाले लोगों से आने वाली पीढ़ी को बचाने का है। अभय सिंह हर तरह के गलत कार्य और नीति की लड़ाई के लिए आगे रहते हैं और यही वहाँ के मंत्री और इस सरकार को चुभ रही है। हर आंदोलन में शामिल होने वाले अभय सिंह को प्रशाशन दबाने का कार्य कर रही है। हेमन्त सोरेन सरकार और उनके मंत्री तुष्टीकरण के राजनीति में गर्भवती होने को भी तैयार है।
बन्ना गुप्ता खुद में झाँक कर देखें कितने साफ हैं खुद – राहुल सिंह
वहीं प्रदर्शन में शामिल राहुल सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमन्त सरकार में हिन्दू को कुचलने के विरोध में हम यहाँ एकत्रित हैं। जमशेदपुर में हिन्दू के पर्व पर सरकार के मंत्री के इशारे पर प्रशासन रोक लगाते जा रही है। प्रशासन के पास अभय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है फिर भी 2 महीने से कैद में रखे हुए है। बन्ना गुप्ता खुद में झांक कर देखे कितना साफ है खुद। न सरकार आपकी हमेशा रहेगी लेकीं जेल वही रहेगा।
उम्मीद है राज्यपाल हमारी मांग को मानेंगे – अंकित मोदी
अंकित मोदी ने विगत दिनों घटित घटना की व्याख्या की और कहा कि सुनियोजित ढंग से जमशेदपुर के मंत्री द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किया गया है। अभय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मंत्री के इशारे पर प्रशासन को शहर का नेट बंद करना पड़ा। राज्यपाल से जिस मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है उम्मीद है महामहिम द्वारा हमारी मांग मानी जायेगी।
अभय सिंह हिन्दू हित की बात करते हैं और करते रहेंगे – वीरेंद्र सिंह
वहीं धरना में बैठे वीरेंद्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अभय सिंह हिन्दू हित की बात करते है और करते रहेंगे। इस सरकार के कार्यकाल में हिन्दू हित की बात करना गुनाह हो गया है, लेकिन हिन्दू अब जाग रहा है। किसी मंत्री के इशारे पर आईपीएस और आईएएस काम करने लगे तो यह बहुत बड़ी विडंबना है और महामहिम को यह सोचना चाहिए।
मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन ऐसी कार्य कर रही है- आलोक वाजपेयी
इस दौरान आलोक वाजपेयी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमंत सरकार जबसे आई है तुष्टिकरण की राजनीति ही कर रही है और इसके लिए हिंदुओं को दबाने का कार्य कर रही है। अभय सिंह को मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा गेट तोड़ पर गिरफ्तार किया गया, क्या वे आतंकवादी थे ? क्या अभय सिंह को बुलाने पर वह थाना नहीं पहुँचते ? अभय सिंह और उसके बाद एक एक करके उनके परिवार पर केस दर्ज करने का कार्य यह बता रहा कि यह व्यक्तिगत तौर पर राजनीतिक साजिश के तहत मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन कर रही है।
प्रशासन अपनी विफलताओं का ठीकरा अभय सिंह पर डालती है- किशोर ओझा
वहीं किशोर ओझा ने कहा कि एक समाज के द्वारा पुलिस और हिन्दू समाज पर पथराव हुआ और प्रशासन अपनी विफलताओं का ठीकरा हिन्दू समाज के नेता अभय सिंह के ऊपर डालती है। जिस समय कदमा में हिंसा हो रही थी अभय सिंह एमजीएम में एक कार्यकर्ता को देखने गए थे, वहाँ की सीसीटीवी जांच करने पर दिख जाएगा।
अभय सिंह जितना जेल में रहेंगे यह धरना प्रदर्शन उतना विशाल रूप लेगा – सुमित श्रीवास्तव
भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि अभय सिंह की अविलम्ब रिहाई को मांग और पुलिसिया जुल्म को महमीम के सामने उठाने आये है। जिला प्रशासन द्वारा दमकता पूर्वक कार्रवाई की गई उससे सारे हिंदूवादी लोग तकलीफ में है। जितना लंबे समय तक अभय सिंह जेल में रहेंगे यह धरना प्रदर्शन उतना ही विशाल रूप लेगा।
झारखण्ड जम्मू कश्मीर नहीं हो गया है- राम स्वरूप
वहीं राम स्वरूप ने कहा कि झारखण्ड जम्मू कश्मीर नहीं हो गया है। यहाँ घर घर में सनातनी जग रहे हैं। सिर्फ राज्य तक नहीं जिला उपायुक्त से लेकर पंचायत तक लेकर जाना है इस आंदोलन को और इस सरकार की हिन्दू विरोधी नीति और तुष्टिकरण की राजनीति को जनता के सामने लाना है।
पूर्वाग्रह में मंत्री और प्रशासन यह कार्य कर रही है- रविंदर राय
वहीं रविंदर राय ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा युवा और समाज के लिए खड़े होने वाले अभय सिंह को वहां के प्रशासन और मंत्री पूर्वाग्रह में यह कार्य कर रही है जिसकी पुरजोर भर्त्सना किया जाता है और इसकी आवाज़ देश की कोने कोने तक जाएगी।
जिला प्रशासन तबादला न हो जाये इस इसलिए मंत्री के इशारे पर काम कर रही है- प्रवीण सिंह
पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने कहा कि यहाँ एक षड्यंत्र के तहत एक विशेष समुदाय को मजबूत किया जा रहा है। लव जिहाद तो चल रहा था लेकिन अब लैंड जिहाद भी चल रहा है। आजकल एक नया जिहाद शुरू हुआ है। छोटे छोटे बच्चों का माइंड वाश करने के लिए गेम जिहाद चल रहा है। जहाँ बच्चे को गेम खेला कर हराया जा रहा है और अल्लाह का नाम लेकर उसे जीतने की प्रेरणा देकर माइंड वाश किया जा रहा। अभय सिंह को गिरफ्तार करने वाले को थानेदार को पता ही नहीं की किसलिए गिरफ्तार किया गया। एक मंत्री के कहने पर जिला प्रशासन के आदेश पर जब कार्रवाई होगी तो पता कैसे होगा। मंत्री ने कहा गिरफ्तार कीजिये जेल भेजिए तो जिला प्रशासन वही कर रही थी क्योंकि जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपनी कुर्सी जो बचानी थी, कहीं तबादला न हो जाये जमशेदपुर जैसे शहर से वरना पैसे कैसे कमाएंगे।
हिन्दू हित की बात करने वाला गुनाहगार – भैरव सिंह
सनातन धर्म की आवाज़ बुलंद करने वाले राँची के भैरव सिंह तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली यह जो सरकार है यह हिन्दू विरोधी है। जमशेदपुर का यह मुद्दा की शुरुआत कैसे हुआ, कौन झंडा में मांस बाँधा था ? यह जाँच का विषय था लेकिन प्रशासन अभय सिंह जी को जेल में डाल देती है। जो हिंदुओं और प्रशासन पर वार करते हैं वो बेगुनाह और जो हिन्दू हित की बात करते हैं जो अपने हक़ की बात करते हैं वो गुनाहगार।
झारखंड के रिटायर्ड पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर शनिवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने राजीव रंजन सिंह के सफलतम कार्यकाल और समाज सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राजीव रंजन सिंह ने कहा की सिख समुदाय से शुरू से ही उन्हें स्नेह रहा इसलिए वे अनौपचारिक मुलाकात के लिये सीजीपीसी कार्यालय पहुंच गये। मुलाक़ात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विशेषकर समाज सेवा पर खुल का बात हुई।
मुलाकात में प्रधान सरदार भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, सीनियर मीत प्रधान चंचल सिंह, मुख्य सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, जगतार सिंह नागी व जगदीप सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे।
सांतरागाछी स्टेशन पर रेलवे ती ओर से फुट ओवर ब्रिज का काम कराये जाने को लेकर रविवार को टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करने का फैसला शनिवार को ले लिया गया है. इसके साथ ही कुल 8 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया है. ऐसी घड़ी में जो यात्री टिकट का पहले से आरक्षण कराये होंगे उन्हें काफी परेशानी होगी. ऐसे यात्रियों को टिकट का पूरा रुपये रेलवे की ओर से रिफंड करने का काम किया जायेगा.
खड़गपुर और बड़काकाना पैसेंजर को भी किया गया रद्द
टाटानगर से रविवार को टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के अलावा खड़गपुर और बरकाकाना की पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं खुलेगी. गोविंदपुर और आसनबनी के बीच रेलवे क्रॉसिंग के मरम्मत कार्य के कारण भी लाइन ब्लॉक होगा. इससे टाटा-खड़गपुर के बीच 11 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. ब्लॉक को लेकर टाटा-खड़गपुर मार्ग की तीन जोड़ी यात्री ट्रेनों को भी रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
टाटा से खड़गपुर जानेवाली दो जोड़ी लोकल ट्रेनें, टाटा से बरकाकाना पैसेंजर अप और डाउन ट्रेनें भी शामिल हैं. दूसरी ओर आसनसोल एक्सप्रेस भी रविवार को टाटानगर नहीं आएगी. इस ट्रेन को पुरुलिया स्टेशन से ही वापस भेजने का आदेश दिया गया है. टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस बदले समय पर चलेगी. पुणे-हावड़ा दुरंतो, बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी और शिरडीसाईं-हावड़ा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर मंडल के किसी स्टेशन पर लाइन ब्लॉक तक रोका जा सकता है.
रद्द रही हटिया और बरकाकाना पैसेंजर
चांडिल और गुंडाविहार स्टेशन के बीच सब-वे का काम शनिवार को कराये जाने के कारण लाइन ब्लॉक होने से टाटानगर स्टेशन से खुलनेवाली हटिया और बरकाकाना की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. इस कारण से रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई.