जमशेदपुर : वैश्विक पहचान बन चुके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान चलाया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज सीजीपीसी कार्यालय में पहुंचकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हे 9 सालों में मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की, साथ ही मोदी जी की उपलब्धियों की पुस्तिका देकर समर्थन प्राप्त किया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं सीजीपीसी टीम ने सांसद विद्युत वरण महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अर्जुन सिंह वालिया, गुरदीप सिंह पप्पू, दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह ,कुलदीप सिंह बुके, कुलदीप सिंह, ज्ञानी तेजपाल सिंह ,सुरेंद्र सिंह शिंदे ,सुखदेव सिंह बिट्टू ,दमनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह पांडे ,दर्शन सिंह काले, टिंकू सिंह, नवजोत सिंह सोहल , हरविंदर सिंह ,नीरज सिंह सभी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के मौजूदा प्रधान सरदार भगवान सिंह की अनुपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गे सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान की भूमिका निभाएंगे। बुधवार को भगवान सिंह ने इस बाबत कमिटी को लिखित सुचना देदी है की वे पारिवारिक कारणों 29 जून से शहर में नहीं होंगे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गे पद पर कार्यवाहक प्रधान के रूप में कार्य करेंगे। इस बाबत भगवान सिंह ने कुलदीप सिंह बुग्गे को एक प्राधिकार पत्र भी सौंपा जहाँ दोनों महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला सहित वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सुरेंदर सिंह छिन्दे भी मौजूद रहे
कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा, झारखंड के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर (नीड बेस्ड) डॉ०एस०के०झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इनका जन्मस्थली तो वर्तमान बिहार में है, परंतु कर्मस्थली झारखंड है।आप पंचायती राज के विशेषज्ञ भी हैं,साथ ही झारखंड में इस क्षेत्र में कार्य करने व ग्रामीण समाज का अच्छा अनुभव भी रखते हैं। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ०झा अपने मेहनत और लगन के साथ निरंतर संघर्ष के बाद रोज नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। दर्जनों समाजशास्त्रीय शोध आलेख व कई पुस्तकों की रचना हिंदी भाषा में लिख कर समाज के बारे में समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से पहल की है। सामाजिक सेवा में इनकी रुचि और कार्य काफी अनुकरणीय है,जिस वजह से इन्हें कई सम्मान व अवार्ड प्राप्त हुआ है। आपने “सूचना का अधिकार अधिनियम:2005 का भारतीय समाज पर प्रभाव ” पर डाॅक्टर आॅफ फिलासफी की उपाधि ग्रहण किए हैं।समन्वय की संस्कृति के पक्षधर, नियमानुसार व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के तरीके, निर्धारित समय का पालन करना, प्रतिदिन चार से पांच घंटे अध्ययन करना,धैर्य और आत्मविश्वास के साथ प्रतिकुल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की जज्बा,निश्चय ही आपके व्यक्तित्व में निखार लाता है।
डॉ०झा के द्वारा नित्य किए जा रहे कठोर परिश्रम व लगन ने ही देश विदेश के 134 रचनाकारों का जीवन परिचय में इनका भी जीवन परिचय प्रकाशित हुआ है।इस ऐतिहासिक जीवन परिचय की संकलनकर्ता सुमंगला सुमन ने सात महीने के अथक मेहनत से प्रकाशित की है। पुस्तक के प्रकाशन पर और 21 वीं सदी के आधुनिक साहित्य रत्न में हिंदुस्तान के जाने-माने साहित्यकारों में डाॅ०एस ०के०झा भी शामिल हैं। प्रकाशक और संकलन कर्ता सुमंगला सुमन को आभार व्यक्त करते हुए पुस्तक में सभी 134 साहित्यिक रत्नों को उज्जवल भविष्य की असीम शुभकामनाएं।
भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू एवं भाजपा कार्यकर्ता सब आज टाटा मोटर्स अस्पताल में कोल्हान के वरिष्ठ भाजपा नेता जय नारायण सिंह से मिलने पहुँचे। जय नारायण सिंह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत हैं। इस दौरान निर्भय सिंह ने डॉक्टर से भी बात करके उनकी बीमारी का जायजा लिया और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से विचार विमर्श भी की। निर्भय सिंह ने कहा कि जय नारायण सिंह हम सभी के अभिभावक स्वरूप हैं और इनके जैसे समर्पित और कर्मठ नेता की जरूरत पार्टी और समाज दोनों को है और हम इनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बात करते हुए हिम्मत दी और कहा कि हम सब परिवार के साथ हैं।
वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि जय नारायण सिंह जैसे नेता हम कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा के स्रोत हैं और पार्टी के एक मजबूत स्तंभ है। हम सब ईश्वर से यही कामना करते हैं कि वो जल्द स्वस्थ हो और पुनः पहले की तरह समाज के कार्यों में अपना योगदान दें और हम सभी का मार्गदर्शन करें।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री पप्पू सिंह ने परिवार के सदस्य को आश्वस्त करते हुए कहा कि जय नारायण सिंह जी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और समाज एवं पार्टी के प्रति जो दायित्व इतने वर्षों से निभा रहे हैं उन्हें फिर से निभाएंगे। हम सब की मंगलकामना यही है वो जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ लेकर हमारे बीच लौटे और अपना मार्गदर्शन हमें प्रदान करें।
जमशेदपुर : मुसाबनी थाना क्षेत्र से 12 जून को लापता हुई 15 साल की किशोरी को लेकर परिवार के लोगों ने अपहण करने का एक मामला मुकेश माहली के खिलाफ दर्ज कराया है. इस मामले में नाबालिग लड़की को खोजने के लिये मुसाबनी थानेदार ने भुक्तभोरी परिवार के लोगों से खर्चा मांगा है. इसकी शिकायत परिवार के लोगों ने शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार से कर दी है. शिकायत मिलते ही एसएसपी ने थानेदार को इस मामले में पहल करने का आदेश दिया है. इसके बाद परिवार के लोगों को लग रहा है कि अब उनके साथ न्याय हो सकेगा.
बंगलुरु में मिला है लोकेशन
परिवार के लोगों ने पुलिस से कहा कि नाबालिग बेटी का लोकेशन बंगलुरु में मिला है. इस बीच बेटी से भी परिवार के लोगों की बात हुई है. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुकेश माहली पहले से ही शादी-शुदा है. कहा कि मुकेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है.
बंगलुरु आने-जाने का खर्चा देना होगा
इधर परिवार के लोगों ने एसएसपी को बताया कि मुसाबनी के थानेदार उनसे बंगलुरु आने-जाने का खर्चा मांग रहे हैं. साथ ही ट्रेन के टिकट का खर्चा मांग रहे हैं. वे इतना गरीब हैं कि कोई खर्चा देने में सक्षम नहीं हैं. परिवार के लोग चाहते हैं उनकी बेटी सही-सलामत मिल जाये और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो.
जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में बारीडीह बस्ती बजरंग चौक पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित कर बस्ती वासियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जिला भाजपा के अध्यक्ष बड़े भैया गुँजन यादव जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल, बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सुजीत कुमार सोनी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।
इस कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
गुरचरण सिंह बिल्ला होंगे महासचिव, सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार, तारा सिंह उपाध्यक्ष और ताज सिंह सलाहकार
सीजीपीसी के सुरजीत सिंह खुशीपुर की विशेष गुजारिश पर गुरचरण सिंह बिल्ला को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) का महासचिव बनाया गया है जबकि सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार होंगे। वहीँ तारा सिंह को उपाध्यक्ष और ताज सिंह को सलाहकार बनाया गया है। गुरुवार को इस आशय की जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आधिकारिक रूप से साझा की। सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि बाराद्वारी निवासी ताज सिंह को सीजीपीसी ने सलाहकार बनाया है। महासचिव बनाये के बाद प्रधान भगवान सिंह ने कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गा, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिन्दे व त्रिलोचन सिंह तोची की उपस्थिति में गुरचरण सिंह बिल्ला को सीजीपीसी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन महासचिव सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी को पत्र लिख समयाभाव और पारिवारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए सेवाएं और समय देने में असमर्थता जतायी थी और स्वयं ही सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला के नाम की सिफारिश महासचिव पद के लिए की थी। सुरजीत सिंह खुशीपुर ने पत्र के माध्यम से प्रधान भगवान सिंह को निवेदन करते हुए गुजारिश की है कि वे (सुरजीत सिंह) फ़िलवक्त सिख समाज की अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और सब जगह रह कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये वक्त नहीं दे पा रहे हैं साथ ही साथ पारिवारिक कारणों से भी उचित समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उनके स्थान पर गुरचरण सिंह बिल्ला को आसीन कर दिया जाये। सरदार भगवान सिंह ने सुरजीत सिंह खुशीपुर की गुजारिश और कमिटी के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव बनाने पर मुहर लगा दी। महासचिव बनाये जाने के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा, सीजीपीसी ने जो सेवा उनके कंधों पर सौंपी है वे उसे सर माथे पर रखकर पूरी शिद्दत और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे।
जमशेदपुर : लोयला स्कूल जमशेदपुर की वर्ग 4 की छात्रा 9 वर्षीय सौमिता दत्ता पिछले 4 वर्षों से योग कर रही है।योग के प्रति ऐसी दीवानगी है के पढ़ाई के बाद ज्यादा समय उसका योग में ही गुजरता है। सौमिता के योग के प्रति जुनून देख कर परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है उसके योग की शिक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।सौमिता दत्ता का लक्ष्य है के योग को दुनिया भर में फैलाएं और भारत का नाम योग के द्वारा विश्व मे रौशन करें। योग के प्रति लगाव के कारण उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजना ‘सिख विजडम’ को आख़िरकार पंख लग ही गए जिसका उद्घाटन रविवार को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में आयोजित किया गया। उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलाधिकारी पीयूष सिन्हा ने भविष्य के स्कॉलरों के साथ सफल होने के अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चे शेड्यूल बनाकर ही पढ़ाई की तैयारी करें इससे ज़रूर सफलता मिलेगी। पीयूष सिन्हा ने कड़ी मेहनत को सफलता का सूत्र बताया साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को नशीले और मादक पदार्थों से दूर रहने का परामर्श भी दिया। पीयूष सिन्हा ने कहा शिक्षा सभी नागरिकों का समान अधिकार है और एक शिक्षित समाज ही देश के भविष्य की इबारत गढ़ता है।
शिक्षाविदों के सहयोग से सीजीपीसी ने यह शिक्षा का लंगर लगाया है: भगवान सिंह
सिख विजडम के संस्थापक, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि सीजीपीसी की शिक्षा विंग ने मनप्रीत भाटिया क्लासेज़ और मास्टर माइंड्स के शिक्षाविदों के सहयोग से यह शिक्षा का लंगर लगाया है, और वे उम्मीद करते हैं कि इस लंगर का लाभ जरुर लेंगे। उद्घाटन समारोह मौके पर सभी पंजीकृत छात्र-छात्राएँ अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिख विजडम की फैकल्टी को सम्मानित भी किया गया। तख़्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने भी इस मौके पर शिरकत कर अपने विचार साझा किए। शहर के जाने माने डॉक्टर हरप्रीत सिंह, डॉक्टर कुलवंत सिंह और डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर अपने अनुभव साझा किए। सिख विजडम में चयनित छात्र जल्द ही कोचिंग प्राप्त करेंगे। समारोह में सभी गुरुद्वारा कमिटी के प्रतिनिधियों के अलावा सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार निशान सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु सहित सिख समाज के कई गणमान्य शख़्सियतें ने इस माउस पर पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। उल्लेखनीय है कि भविष्य के स्कॉलर्स बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘सिख विजडम’ जैसे मंच की स्थापना की गयी है। शिक्षा विंग के कुलविंदर सिंह पन्नू और परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि शहर के जानेमाने शिक्षाविद ‘मनप्रीत भाटिया क्लासेज’ के मनप्रीत सिंह भाटिया और ‘मास्टर माइंडस’ के मनदीप सिंह भाटिया ने कोचिंग सेवा देने की सहर्ष सहमति दी है। परविंदर सिंह सोहल ने बताया कि जमशेदपुर में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के द्वारा सिख छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस की शुरुवात की जा रही है, शहर के दो प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर के द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जाएगी।
मनप्रीत भाटिया क्लासेज व मास्टर माइंडस के विशेषज्ञ शिक्षाविद देंगे कोचिंग
शिक्षाविद मनप्रीत सिंह भाटिया और मनदीप सिंह भाटिया ने विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि कक्षा 11वीं तथा 12वीं के तीनो स्ट्रिम के छात्रों का नामांकन ले लिया जा गया है रेजिस्ट्रेशन हो चूका है, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस कोचिंग सेंटर मे उच्च स्तर के शिक्षा के लिए तैयार किया जायेगा। मौके पर सिजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की सिख गुरुओं ने तीन तरह के लंगर की शुरुआत की थी जिसमे भोजन के अलावे शिक्षा और स्वास्थ्य था, और फिलहाल भोजन के अलावे बाकि दोनों लंगरों मे हम पीछे है, और अब शिक्षा के लंगर को आगे बढ़ाने हेतु यह आगाज किया जा रहा है। साकची गुरुद्वारा साहिब संचालित मॉर्डन स्कुल में कोचिंग सेंटर बनाया गया है जहाँ क्लास होगीं। पहले चरण मे अब तक करीब 100 से अधिक छात्रों का रेजिस्ट्रेशन किया जा चूका है, हर तबके के सिख छात्र यहाँ नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से काफी दिनों के मंथन चल रहा था। अंतत: प्राइवेट कोचिंग के तर्ज पर सिख समुदाय के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करने पर सहमति बनी। जिसके लिए 13 सदस्यों की कमिटी शिक्षा विंग बनाई गई। भगवान सिंह ने बताया कि सिख विजडम के नाम से कोचिंग क्लास का संचालन शिक्षाविद् मनप्रीत सिंह भाटिया एवं मनदीप सिंह करेंगे। मनप्रीत सिंह भाटिया ने बताया कि शुरुआती दौर में आईसीएसई और सीबीएसई के 11वीं एवं 12वीं कक्षा के आर्टस्, कॉमर्स और साइंस के लिए कोचिंग शुरू की जाएगी। छात्रों के रुझान को देखते हुए इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को विषय के अलावा उनके व्यक्तिव विकास के लिए क्लास होंगे साथ ही उन्हें इंगलिश स्पीकिंग कोर्स भी कराया जाएगा। मास्टर माइंड्स के मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि रविवार को इंडक्शन क्लास का आयोजन किया जा चुका है अब बच्चों से सुझाव लेकर क्लास का समय निर्धारित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में मुख्यरूप से अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, सूखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, गुरनाम सिंह बेदी, सुरेन्द्र सिंह छिन्दे, गुरचरण सिंह बिल्ला, हरजिंदर सिंह, अर्जुन सिंह वालिया, मनप्रीत सिंह भाटिया, मनदीप सिंह भाटिया, सुखविंदर सिंह और हरबंस सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।
जत्थेदार की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम देश-विदेश में होगी और समृद्ध: भगवान सिंह
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा शुक्रवार को ज्ञानी रघुवीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार नियुक्त किए जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने हर्ष व्यक्त कर उन्हे बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि ज्ञानी जी की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम की देश-विदेश चढ़दीकला रहेगी। शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय से बयान जारी करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने कहा की ज्ञानी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सिख कौम नये आयाम तय करेगी। सरदार भगवान सिंह ने तत्कालीन जत्थेदार, अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार की सेवा मिलने पर उन्हें भी बधाई दी है।
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के ग्रंथी ज्ञानी सुल्तान सिंह को महान तख्त श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर का जत्थेदार बनने पर उन्हे भी सरदार भगवान सिंह व चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने बधाई दी है। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने विश्वास जताते हुए कहा है कि तीनों तख्त के नवनियुक्त जत्थेदार साथ मिलकर सिख कौम कि चढ़दीकला और समृद्धि के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) को सिखों का ‘मिनी संसद’ कहा जाता है और सिख पंथ की सुप्रीम पंथिक बॉडी होने के नाते सिख धर्म संबंधित सभी फैसले यहीं से लिए जाते हैं।