एक नई सोच, एक नई धारा

जयराम सिंह हत्याकांड में 15 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, गैंगस्टर आखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा बरी

झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील सिक्युरिटी हेड रहे जयराम सिंह की हत्या के मामले में आरोपित गैंगस्टर अखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा को बुधवार को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय के न्यायालय ने बरी कर दिया।

n50521569216856032655239b0d525f050c192cf296286591c1a73ea62a79bead912649168f342a6280577b

दोनों को 25-25 हजार का बांड भरने का न्यायालय ने आदेश दिया। इसकी जानकारी दोनों के अधिवक्ता विद्या सिंह ने दी। अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है।

इससे पहले हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मनोरंजन सिंह को उच्च न्यायालय ने वर्ष 2014 में रिहा कर दिया था। जुबेनाइल होने का लाभ उसे मिला, जबकि मामले में सजा काट रहे ओम प्रकाश उर्फ बंटी जायसवाल जमानत पर था।

क्या है पूरा मामला

सिक्युरिटी हेड जयराम सिंह की बिस्टुपुर थाना क्षेत्र बागे जमशेदपुर के समीप चार अक्टूबर 2008 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गंभीर अवस्था में उन्हें टीएमएच में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने मनोरंजन को गिरफ्तार कर नवंबर 2008 में जेल भेज दिया था। उस वक्त मनोरंजन की उम्र कम थी। 29 जुलाई 2010 को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय से मनोरंजन सिंह और ओम प्रकाश को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

उच्च न्यायालय से मिली राहत

सजा के विरोध में उच्च न्यायालय में अपील पर चले गये, जहां से मनोरंजन रिहा हो गया। हत्या मामले में अखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा के विरुद्ध अलग से सुनवाई चल रही थी। घटना के समय दोनों फरार थे।

धालभूमगढ़ से ही विमान उड़ाना चाहता है अथॉरिटी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया धालभूमगढ़ से ही विमान उड़ाना चाहता है. इसके लिए एक बार फिर हवाई अड्डा के प्रस्ताव को कई मुद्दे पर सुधार के साथ झारखंड वन विभाग में भेजा गया है.

n5052733601685603099501fbd20c55c85ba2076a59c2af41b55597615325c5a19b0363fec3066f51a23b1d

क्षेत्रीय उड़ान सेवा के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 26 मई के प्रस्ताव को अगर वन विभाग ने मंजूर कर लिया तो धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. राज्य स्तर पर भी धालभूमगढ़ हवाई अड्डा के लिए भूमि हस्तांतरण की कागजी कार्रवाई जारी है. इसकी सभी कार्रवाई परिवेश पोर्टल में 16 मई तक अपडेट किया गया है. धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनने से जमशेदपुर के लोगों को विमान यात्रा के लिए रांची या कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा. समय व पैसे की बचत होगी.
प्रस्ताव की मंजूरी के बाद विमान कंपनियों से होगी बात एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सिविल एविएशन धालभूमगढ़ से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए विमान कंपनियों से भी संपर्क करेगी. मालूम हो कि धालभूमगढ़ हवाई अड्डे को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व झारखंड सरकार के बीच जुलाई 2019 से पत्राचार हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हवाई अड्डे योजना को मंजूरी दी थी. एलिफेंट कॉरिडोर का हवाला देकर वन विभाग ने एनओसी नहीं दिया. इससे एक बार हवाई अड्डा का प्रस्ताव यहां रद्द हो चुका है. वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो लगातार केंद्रीय उड्डयन मंत्री व प्रधानमंत्री के समक्ष धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनवाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स और छोटा नागपुर पैसेंजर एसोसिएशन समेत अन्य संगठन वर्षों से जमशेदपुर में हवाई अड्डा की मांग कर रहे हैं.

इसी महीने झारखंड को वंदेभारत की सौगात, इन स्टेशनों में होगा ठहराव; 6 घंटे में तय होगी पटना की दूरी

झारखंड की इसी महीने वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 10-20 जून के बीच कभी भी हो सकता है।

इसकी तैयारियां जोरों पर है। झारखंड में वंदेभारत ट्रेन का ठहराव हटिया रेलवे स्टेशन पर होगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन का रैक पटना स्थित राजेंद्र नगर कोच कॉम्प्लेक्स में आएगा। इसके बाद यह जल्दी ही पटना पहुंच जाएगा। कहा जा रहा है कि राजेंद्र नगर कोच कॉम्प्लेक्स के पिट नंबर-5 में ओवरहेड तार लगाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। बता दें कि इसके जरिए ही कोई ट्रेन स्टेशन से कोचिंग यार्ड तक पहुंचती है।

वंदेभारत एक्सप्रेस में फिलहाल 18 बोगियां
गौरतलब है कि रांची से पटना के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल 18 बोगियां होगी। इसकी अधिकतम स्पीड 130-160 किमी के बीच होगी। कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी तकरीबन पूरी हो चुकी है। सप्ताह में 6 दिन ट्रेन चलेगी। रांची से पटना के बीच चलने जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन गया, हजारीबाग और कोडरमा सहित कुल 5 स्टेशनों में रूकेगी। कहा जा रहा है कि जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्य असम को वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी है। कहा जा रहा है कि झारखंड के रांची से बिहार के पटना के बीच वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन इसकी प्रबल संभावना है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है वंदेभारत
बता दें कि वंदेभारत एक्सप्रेस एक हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी सभी बोगियां वातानुकूलित है। इसमें शयनयान नहीं है बल्कि यात्रियों के बैठने के लिए अत्याधुनिक कुर्सियां लगी है। वाईफाई युक्त कोच सभी सुविधाओं से युक्त हैं। यात्रियों को हवाई यात्रा जैसी फीलिंग देने के लिए इसमें भी भोजन सर्व करने जैसी सुविधा है।

व्हाट्सएप में आये नए फीचर्स, जानकर खुश हो जाएगा दिल

बहुचर्चित सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप आये दिन अपने यूजर की सहूलियत के लिए नए नए फीचर्स अपडेट करते रहता है और यूजर इसका लाभ उठाते रहते हैं। इस बार भी यूजर के लिए व्हाट्सएप ने कुछ नए फीचर्स को अपडेट किया है, जिसे जानकर यूजर काफी खुश हैं और उन्हें यह काफी उपयोगी भी लग रहा है। आईये जानते हैं नयना भारद्वाज के इस रिपोर्ट में

क्या आया है नया फीचर्स

व्हाट्सएप ने दो नए फीचर्स दिए हैं जिसमें एक फीचर्स चैट से संबंधित है और दूसरा स्टेटस से संबंधित है। व्हाट्सएप स्टेटस आज के दिन में अपने मूड, भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन जरिया बन गया है और लोग इसका खुलकर उपयोग कर रहे हैं। अब तक स्टेटस में आप फ़ोटो, वीडियो और टेक्स्ट लगा सकते थे लेकिन अब आप अपने भावनाओं को अपनी आवाज़ में भी स्टेटस में लगा सकते हैं। अब वॉइस स्टेटस का फीचर्स आपको दे रहा है व्हाट्सएप। इसके लिए आपको स्टेटस के ऑप्शन में जाकर टेक्स्ट टाइपिंग वाले ऑप्शन में जाना होगा वहाँ वॉइस के लिए आपको माइक का सिंबल मिलेगा, जिससे आप अपनी आवाज में वॉइस स्टेटस लगा सकेंगे।

वहीं दूसरी फीचर्स व्हाट्सएप के चैट में आया है जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। अब आपको अपने पर्सनल चैट को छुपाने के लिए पूरे व्हाट्सएप को लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप किसी एक व्यक्ति के चैट को लॉक कर सकते हैं और बाकी व्हाट्सएप ओपन रख सकते हैं। इसके लिए आपको जिस व्यक्ति की चैट छुपानी है उसके प्रोफाइल को ओपन करे और स्क्रोल करके नीचे जाएं, वहाँ आपको चैट लॉक का ऑप्शन दिखेगा, इसे ऑन कर दें। ऑन करने के बाद व्हाट्सएप चैट में सबसे ऊपर लॉक चैट का एक ऑप्शन दिखेगा, जिसे खोलने पर आपको लॉक किये हुए व्यक्ति का चैट दिखने लगेगा। अब आप बिना टेंशन अपने व्हाट्सएप को ओपन रख सकते हैं।

error: Content is protected !!