एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230522 WA0001 1
अभय सिंह की जमानत याचिका हुई खारिज, अब उच्च न्यायालय से लेनी होगी जमानत

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर हिंसा मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता अभय सिंह की सुनवाई आज 22 मई को एडीजे 2 आभाष वर्मा की अदालत में हुई। जहाँ उनकी जमानत याचिका को खारिज़ कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले 15 मई को अदालत ने 17 मई की तारीख दी थी और उस दिन अधिवक्ता चंदन चौबे सहित 7 लोगों को जमानत मिली थी और अभय सिंह को 22 मई की तारीख दी गयी थी। जिसके बाद आज कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अब अगले चरण में अभय सिंह की जमानत याचिका उच्च न्यायालय में दाखिल की जाएगी।

इन लोगों की हुई जमानत याचिका खारिज

अभय सिंह के साथ साथ भाजपा नेता सुधांशु ओझा, रंजीत कुमार पंडित, उमेश सिंह, संदीप पांडेय, मुकेश कुमार मिश्रा, जावेद शेख, रफीक मंडल, जितेन्द्र कुमार पांडेय और गोपी प्रमाणिक की भी जमानत याचिका खारिज की गई है। इसके पहले अदालत ने जीतेश झा की जमानत नामंजूर की थी।

क्या कह रहे अभय सिंह के समर्थक

वहीं अभय सिंह के समर्थकों में थोड़ी मायूसी देखने को मिली, किन्तु समर्थकों ने कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास है और उन्हें उम्मीद है कि उच्च न्यायालय से अभय सिंह को जमानत जल्द ही मिल जाएगी, क्योंकि प्रशासन के पास अभय सिंह के विरुद्ध कोई भी ठोस साक्ष्य मौजूद नहीं है।

IMG 20230522 WA0028
गुरु तेग बहादुर पर लेख लिख केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित तन्नू साहू का सीजीपीसी ने किया सम्मान

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिख सुर्खियां बटोरनेवाली झारखण्ड की बेटी तन्नू साहू को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सम्मानित किया। सीजीपीसी कार्यालय में सोमवार को प्रधान सरदार भगवान सिंह ने तन्नू साहू तथा उसके परिवार को शॉल ओढ़ा एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया।

भगवान सिंह ने कहा- तन्नू ने सिख इतिहास, गुरुओं और उनकी शहीदी का मान बढ़ाया

सरदार भगवान सिंह ने शाबासी देते हुए कहा कि तन्नू साहू ने सिखों के इतिहास और उनके गुरुओं की शहीदीगाथा को वर्णित कर झारखण्ड राज्य ही नहीं बल्कि पुरे सिख कौम का नाम ऊँचा किया और सिख बच्चे भी तन्नू की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर सिख इतिहास को जन-जन तक पहुचायें। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने तन्नू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा उन्होंने सिख गुरुओं का मान बढ़ाया है।

सीजीपीसी के सम्मान से मनोबल बढ़ा, सरकार से शिक्षा में मदद की उम्मीद: तन्नू

IMG 20230522 WA0029

वहीँ, सम्मानित होने के बाद तन्नू साहू ने कहा कि सीजीपीसी के सम्मान से उसका और उसके परिवार का मनोबल ऊंचा हुआ है परन्तु वह झारखण्ड सरकार से भी उम्मीद करती है कि सरकार उसकी आगे की शिक्षा-दीक्षा में उसकी मदद करेगी। तन्नू के माता-पिता क्रमशः हराधन साहू व रूबी साहू के आलावा पारिवारिक सदस्य उपेन्दर को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, सीजीपीसी उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, परमजीत सिंह काले, सुखदेव सिंह बिट्टू व नरेंद्रपाल सिंह भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, चांडिल की 10वीं की छात्रा तन्नू साहू को 9 मई को संसद भवन में सम्मान किया गया था जहाँ समस्त भारत से कुल 22 प्रतिभागी पहुंचे थे। तन्नू साहू ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर लेख लिखा था जिस कारण उन्हें नई दिल्ली के संसद भवन में 17वें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।

IMG 20230522 WA0017 1
हाइवा- ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दोनों गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत।

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है, बावजूद इसके ना तो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर रहे, ना ही ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग हादसों को रोकने का कोई ठोस प्रबंध कर रही है। नतीजतन हर दिन जिले की सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। खासकर कांड्रा – चौका, कांड्रा – सरायकेला मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। सोमवार अहले सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा चौका मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर काली मंदिर से हाईवा संख्या जेएच 05 बीवाई – 6953 और ट्रक संख्या जेएच 05 सीएम – 7606 के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा और ट्रक के परखच्चे उड़ गए और हाइवा और ट्रक दोनों के चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

IMG 20230522 WA0017

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों वाहनों के चालकों का शव गाड़ियों में ही फंस गया। जिसे निकालने का प्रयास जारी है। सूचना मिलते ही। कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदा हाईवा चौका से कांड्रा की ओर। आ रही थी और ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रही थी। इसी दौरान रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

8b82ea10ebf428da1d3296d30103e0af248a68002fd2e00b72d8269bd4529848.0
LAW : क्या आप जानते हैं, कानून संबंधित इन जानकारियों को ? जाने अपने अधिकार, देखें वीडियो

आम जन जीवन में कोई नहीं चाहता कि कभी थाना कचहरी के चक्कर लगे लेकिन यदि चक्कर लग ही गया तो जानकारी के आभाव में परेशान हो जाते हैं और कई तो थक हार कर सबकुछ नियति पर छोड़ देते हैं। तो आइए जानते हैं कानून की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां अधिवक्ता अंकित पांडेय से :

◆ यदि आप पुलिस स्टेशन का चक्कर काट रहे हैं और पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही तो 112 नम्बर पर पहले कॉल कर लें, यह टोल फ्री नंबर होता है और पुलिस कंट्रोल रूम में यह कॉल लगता है और यह रिकॉर्ड भी होता है। इसके बाद भी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही तो आप इसे कोर्ट में चैलेंज भी कर सकते हैं।
◆ आप थाना जाते हैं और आपको यदि लिखना नहीं आता है तो भी आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए आप पुलिस को सारी जानकारी बताते जाएंगे और वह शिकायत लिखेंगे और उसकी एक कॉपी भी आपको धारा 152 (2) सीआरपीसी के तहत देगी और इसका कोई चार्ज भी नहीं ले सकती पुलिस।
◆ आप यदि हिंदी या अंग्रेजी नहीं भी जानते है तो भी आप अपने क्षेत्रीय भाषा में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, और पुलिस को आपकी शिकायत दर्ज करनी होगी।
◆ यदि संज्ञेय अपराध (cognizable offence) हुआ है और पुलिस आपकी रिपोर्ट नहीं लिख रही तो आप धारा 166A के तहत पुलिस पर कार्रवाई करा सकते हैं। आपको बस पुलिस का नाम, पद और किस थाना से हैं यह लिख कर देना होता है।

संज्ञेय अपराध :

संज्ञेय और असंज्ञेयअपराध की परिभाषा क्रीमिनल प्रोसिजर कोड (CrPC 1973) की धारा 2 (सी) और 2 (एल) में दी गई है। इस अधिनियम की धारा 2 (सी) कहती है कि ऐसा अपराध जिसमें पुलिस किसी व्यक्ति को बिना किसी वारंट के गिरफ्तार कर सकती है, वह संज्ञेय अपराध कहलाता है। पुलिस के पास संज्ञेय अपराधों में बिना वारंट गिरफ्तार करने के अधिकार है।

संज्ञेय अपराध कौन से हैं :

अगर आपको यह जानना है कि संज्ञेय अपराध कौन से हैं तो आपको क्रीमिनल प्रोसिजर कोड (CrPC 1973) का शेड्यूल 1 देखना होगा, जिसमें हत्या, बलात्कार, दहेज़ हत्या, अपहरण, दंगा करना आदि को संज्ञेय अपराध की सूची में रखा गया है। यहां आपको संज्ञेय अपराध की पूरी लिस्ट मिलेगी। इस लिस्ट में गंभीर प्रवृति के अपराध शामिल किए गए हैं।

IMG 20230522 WA0008
बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में भाजयुमो का युवा चौपाल सम्पन्न हुआ

जमशेदपुर : राष्ट्र की चहुंमुखी विकास, प्रमुख क्षेत्रों में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और अन्यान्य जनहित को समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधामन्त्रित्व काल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर रविवार को बारीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष श्री कंचन दत्ता जी के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास पूरक कार्यों पर चर्चा परिचर्चा की गई एवं मोदी सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभुकों से सम्पर्क और जन-जन तक पहुंच मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया गया।

IMG 20230522 WA0003

इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा Y20 के माध्यम से नौजवानों को जोड़ने का काम कर रही है। वहीं Y20 चौपाल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। Y20 चौपाल का आयोजन प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर चौपाल लगाकर 200 से ज्यादा नौजवानों को जोड़कर किया जायेगा। वहीं आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाब लोग जैसे डॉक्टर, वकील, किसान, शिक्षक आदि को मुख्य अतिथि के रूप में रखा जाएगा।

IMG 20230522 WA0002

इस युवा चौपाल में मुख्य रूप से जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष गूँजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, एवं सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।

bfb2b3f5d8d4c2647135fcffc7462c4c278040eec761f271c21f476197a04a8b.0
सीतारामडेरा : किशोरी नगर में पति-पत्नी के विवाद में चला चापड़

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के किशोरी नगर में रविवार को ललित प्रधान और उसकी पत्नी इति प्रधान के बीच हुए विवाद में जमकर चापड़ चला। इस घटना में एक युवक जसपाल सिंह कोहली घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ललित प्रधान का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने मायके में इंदिरा नगर में नए मकान में रह रही है। ललित को भी इसी मकान में रहने को कहा लेकिन ललित तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पत्नी अपने भाई कार्तिक गणेश और चचेरे भाई भोंदू समेत अन्य 20-25 युवकों को लेकर किशोरी नगर पहुंची और घर का ताला तोड़कर सारा सामान लेकर चली गई। विरोध करने पर ललित प्रधान के साथ मारपीट की गई। उस पर चापड़ से हमला किया गया। लेकिन वह बच गया। इसके बाद युवकों ने मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया और स्कॉर्पियो में लाद लिया।

ललित प्रधान का आरोप है कि इसी बीच युवकों ने किसी को फोन किया और बोला कि इसको डिमना में मार कर फेंक दें। बाद में उधर से कुछ कहा गया तो ललित को मारने के बजाय एमजीएम अस्पताल के गेट के सामने सड़क की दूसरी तरफ गाड़ी से फेंक कर फरार हो गया। ललित एसएसपी ऑफिस गया जहां रविवार होने के चलते दफ्तर बंद था तो ललित एमजीएम अस्पताल पहुंचा। जहां वह अपना इलाज करा रहा है। दूसरी तरफ ललित प्रधान की पत्नी इती प्रधान का आरोप है कि उसकी शादी ललित से 15 साल पहले हुई थी। पति उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था। बाद में कोर्ट में मामला गया। समझौते के बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इति प्रधान का कहना है कि वह केक का काम करने लगी और उसका काम चल निकला। जबकि ललित प्रधान का कहना है कि किशोरी नगर में उसने बेकरी खोली है। उसकी पत्नी बेकरी पर कब्जा करना चाहती है। घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान लूट कर यह लोग ले गए हैं।

IMG 20230522 WA0000
सोनारी की संगत ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई

जमशेदपुर : सोनारी कागलनगर के सिख संगत की ओर से स्टेट बैंक बिल्डिंग कागल नगर में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील रविवार को लगाई गई। इसमें राहगीरों के बीच चना और ठंडा शरबत तथा मीठे फल वितरित किए गए। पिछले 15 सालों से इलाके की साध संगत इसका आयोजन कर रही है।

तेरा भाणा मीठा लागे

IMG 20230522 WA0001

पिंकी वीरजी के अनुसार मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर रावी नदी के तट पर शहीद कर दिया गया था। उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया, गर्म रेत उनके शरीर पर डाली गई और खौलता हुआ पानी भी शरीर पर डाला गया। लेकिन गुरु जी ने कष्टों को बड़े धैर्य के साथ सहा और संगत को यह कह, तेरा भाणा मीठा लागे, प्रेरणा दी कि ईश्वर की रज़ा में सभी को रहना चाहिए।
उनके अनुसार यह पहली शहादत थी और यही शहादत का जाम पी-पीकर सिखों ने मुगलों एवं अंग्रेजों के अत्याचार का नाश किया एवं देश को आजाद करने में भूमिका निभाई.

IMG 20230521 WA0009
पैन, आधार सहित अन्य सरकारी दस्तावेज त्रुटि सुधार शिविर में 270 लोग हुए लाभान्वित

साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य जरुरी सरकारी दस्तावेजों में त्रुटि सुधार व अद्यतीकरण शिविर में 270 लोग लाभान्वित हुए।
रविवार को गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) के सहयोग से सीजीपीसी कार्यालय में एकदिवसीय शिविर लगाया गया जिसे लाभूकों ने खूब सराहा।

IMG 20230521 WA0008

गैर सरकारी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) की टीम की ओर से मुख्य रूप से आकाश श्रीवास्तव, सिमरन भोगल, विजय सिंह सोय, जितु कुमार, शैलेन्द्र शर्मा व ओमप्रकाश रजक जबकि सीजीपीसी की तरफ से प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह सैंकी व गुरपाल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभूकों के सहायक बने रहे।
गौरतलब है कि जमशेदपुरवासीयों के लिए एक छत के नीचे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आधार के साथ पैन लिंक करना, त्रुटि सुधार और अद्यतीकरण जैसी सेवा लाभ के लिए एकदिवसीय शिविर लगाया गया था।
झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षाडंगी ने शिविर में पहुँच के कार्यकलाप का जायजा लिया।

लाभूकों ने सीजीपीसी की जनोपयोगी पहल को खूब सराहा

IMG 20230521 WA0007

इस अवसर पर सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने ग़ैर सरकारी संस्था के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित भी किया। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, परविंदर सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू, जगजीत सिंह गांधी, जसपाल सिंह व अमरजीत सिंह भामरा ने शिविर में पहुँच कर चल रही गतिविधि का जायजा लिया। सेवा का लाभ लेने आये गोलमुरी के राजकमल सिंह और अन्य ने अनुभव साझा करते हुए बताया की सीजीपीसी द्वारा लगाये गये इस शिविर से आम जन को काफी लाभ पहुँचा है इस जनोपयोगी शिविर के आयोजन पर भगवान सिंह एवं पूरी सीजीपीसी टीम प्रशंसा के पात्र है।

IMG 20230521 WA0010
n5018020901684657767018fc05ee0f0b3a5d1052a1d81177f6686a5232e5785d8877acc7346caf2784659a
सऊदी की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री आज रचेगी इतिहास, जानें कौन हैं रय्याना बरनावी?

सऊदी अरब की रय्याना बरनावी देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में आज यानी 21 मई को इतिहास रचने जा रही हैं। रय्याना बरनावी अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ निजी एक्स -2 मिशन का हिस्सा बनकर अरब की कई महिलाओं और लड़कियों के लिए मिसाल बनने जा रही हैं। बता दें कि जिस सऊदी अरब में लड़कियों और महिलाओं के लिए सख्त कानून है वहां की महिला अब आसमान में उड़ान भरेगी।

कौन हैं रय्याना बरनावी?

रय्याना बरनावी ने न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय से बायोमेडिकल साइंसेज में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उसने सऊदी अरब से ही बायोमेडिकल साइंस में मास्टर्स किया है। स्तन कैंसर और स्टेम सेल कैंसर अनुसंधान में नौ साल के अनुभव के साथ एक शोध प्रयोगशाला तकनीशियन, वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के 10-दिवसीय मिशन पर अंतरिक्ष में जाने वाली पहली मुस्लिम महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी।

रय्याना बरनावी के साथ तीन और साथी भरेंगे उड़ान

बता दें कि रय्याना बरनावी,सऊदी अरब की पहली महिला अंतिरक्षयात्री होंगी जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगी। बरनावी के अलावा, मिशन में नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन शामिल होंगे, जो मिशन का नेतृत्व करेंगे, जॉन शॉफनर, एक एविएटर, जो मिशन के लिए पायलट के रूप में काम करेंगे, और बरनावी के हमवतन अली अकरानी शामिल होंगे।

मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं रय्याना बरनावी

रय्याना बरनावी एक्सिओम मिशन 2 (एक्स-2) के लिए एक मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेगी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री की अंतरिक्ष यात्रा को अपनी अति-रूढ़िवादी छवि को सुधारने के लिए सऊदी अरब की नवीनतम बोली के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले महिलाओं की ड्राइविंग पर भी था प्रतिबंध

बता दें कि रूढिवादी देश सऊदी अरब देश अपने को पूरी तरह से अब बदलने के लिए तैयार हो रहा है। सऊदी में पहले महिलाओं की ड्राइविंग पर भी प्रतिबंध था। लेकिन क्राउन प्रिंस और प्रधामंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान ने देश की छवि को बदलने के तहत साल 2017 में सत्ता में आने के बाद उन्होंने सऊदी की महिलाओं को बिना पुरुष गार्जियन के ड्राइविंग करने की अनुमति दी थी। वहीं बिना पुरुष गार्जियन के महिलाओं को अकेले हवाई यात्रा का भी अधिकार दिया था।

आज चालक दल भरेगा उड़ान, क्या है यह मिशन

Axiom Mission 2 (Ax-2) का चालक दल आज यानी 21 मई को दक्षिणी राज्य फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से शाम 5:37 बजे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरेगा। Axiom Mission 2 (या Ax-2) Axiom Space द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक नियोजित निजी क्रू मिशन है। अप्रैल 2022 में स्वयंसिद्ध मिशन 1 के बाद यह दूसरा स्वयंसिद्ध मिशन है।

IMG 20230521 WA0003
बाराद्वारी में फ्रेंक रॉस का पहला आउटलेट खुला, इमामी के साथ ही कई ब्रांडेड सामान मिलेंगे, चिकित्सकों एवं पैथोलॉजी की भी सुविधा रहेगी

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्रांडेड इमामी ग्रुप का फ्रैंक्र रॉस फार्मेसी का झारखंड में पहला आउटलेट लौहनगरी बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा मेन रोड में रविवार को खुल गया है। इसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय सांसद एवं बीजेपी के वरीय नेता विद्युत वरण महतो ने दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया।
आउटलेट की प्रोपराइटर श्रीमती अनीता शर्मा के अनुसार शहर के लोगों की वेलनेस की जरूरत को देखते हुए उन्होंने इसकी शुरुआत की है। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर के इमामी के हेल्थ फूड एवं हर्बल औषधीय, बेबी केयर बेबी केयर, पर्सनल केयर प्रसाधन, सेक्सुअल वेलनेस, ओवर द काउंटर मेडिसिन संबंधी जड़ी-बूटी पर आधारित औषधि और उत्पाद उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश-विदेश के ब्रांडेड उत्पाद कंपनियों के साथ टाइ-अप है और उनके उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैथोलॉजी कंपनी पैथ काइंड लैब के स्किल्ड व्यक्ति अपनी सेवाएं देंगे और कटक के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सनातन रथ क्लिनिक के न्यूरो सर्जन डॉक्टर दीपक दास, गैस्ट्रोलॉजिस डॉ रोहित कुमार एवं पीएम से अवकाश प्राप्त चिकित्सक शशि शेखर अपनी सेवाएं देंगे।


सांसद विद्युतवरण महतो ने अनीता शर्मा एवं अरुण शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शहर की जरूरत को देखते हुए हर्बल मेडिसिन को प्राथमिकता दी है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा।

IMG 20230521 WA0004
error: Content is protected !!