एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230524 WA0048
युवकों का जत्था सड़क मार्ग से हुआ हेमकुंट साहिब रवाना

जमशेदपुर से 15 यूवकों का दल सड़क मार्ग से श्री हेमकुंट साहिब तीर्थयात्रा के लिए बुधवार को रवाना हुआ। चार पहिया वाहनों पर सवार खालसा सेवा दल के सदस्य 31 मई को वापस लौटेंगे।
खालसा सेवा दल के सदस्य अमरपाल सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के अलावा उनका दल पौंटा साहिब और अन्य गुरुद्वारों के भी दर्शन करेगा। मनप्रीत सिंह मन्नी, अमरपाल सिंह, सन्नी सिंह बरियार, हरप्रीत सिंह अमन, गुरविंदर सिंह काकु, जसकरण सिंह रंधावा, उपकार सिंह बंटू, सतपाल सिंह राजू, बलदीप सिंह लाम्बा, जसपाल सिंह, राहुल बुद्धराजा सोनू, नरेंद्रपाल सिंह मारवाह, समरजीत सिंह मारवाह एवं राजवीर सिंह मारवाह तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने वाले दल में शामिल हैं।

IMG 20230524 WA0044
“अैसी मरनी जो मरै बहुरि न मरना होय” शहीदी दिवस पर साकची गुरुद्वारा में नयी पालकी साहिब उसारी की हुई अरदास

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित गुरुद्वारा साहिब साकची में छबील तो लगायी ही गयी परन्तु विशेष बात यह रही कि यहाँ नयी पालकी साहिब स्थापित करने के लिए अरदास कर उसारी की शरुआत की गयी। मंगलवार को इस विशेष कार्य और साकची गुरुद्वारा सौंदर्यीकरण हेतु सिख महिलाओं की संस्था सुखमणि जत्था ने सराहनीय वित्तीय सहयोग भी किया।

सुखमणि जत्था ने भी सौंदर्यीकरण कार्य के लिए किया वित्तीय सहयोग


सुखमणि जत्था की बीबियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीबी अमरजीत कौर, बलविंदर कौर, बलविंदर कौर भुर्जी, कृष्णा कौर, जोगिन्दर कौर, राज कौर, रणजीत कौर, सुरजीत कौर, करमजीत कौर, रानी कौर और राजबीर कौर ने वित्तीय सहयोग करते हुए चेक प्रधान निशान सिंह के सुपुर्द किया।
इससे पूर्व साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य हॉल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के अंतरगर्त नयी पालकी साहिब के उसारी के लिए भी अरदास कर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया। विशेषरूप से राजस्थान के मकराना से शहर पहुंचे कारीगर इस कार्य में बुधवार से जोर शोर से लग जाएंगे।
आज के मुख्य कार्यक्रम में अखंड पाठ साहिब के समाप्ति उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित हुआ इसमें भाई साहब भाई मनदीप सिंह हजूरी रागी गुरूद्वारा साहिब साकची ने कीर्तन गायन किया जबकि बाबा करतार सिंह ने अरदास की। संगत ने छबील में शरबत और चना प्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20230524 WA0045


इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह गांधी, सरदार सुरजीत सिंह छीते, सरदार बलबीर सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार दलजीत सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष बीबी पिंकी कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी अमरीक कौर, बीबी जितेंद्र पाल कौर सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की ओर से बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी गुरदीप कौर तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की ओर से सरदार जयमल सिंह बरियार, सरदार मनोहर सिंह मित्ते, सरदार जसपाल सिंह जस्से, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।

IMG 20230523 WA0018
पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र कुमार राय भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने घाघीडीह जेल पहुँचे, कहा- भाजपा का एक एक लोग साथ है

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय आज जमशेदपुर के घाघीडीह जेल जाकर भाजपा नेता धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, विहिप के नेता जनार्दन पांडे समेत जेल में बंद सभी हिंदूवादी नेताओं से मुलाकात किया एवं उनको दिलासा दिलाया कि भाजपा परिवार के एक एक लोग उनके साथ सदा खडे है।

विदित हो कि शास्त्री नगर दंगा मामले में जेल में बंद सभी हिंदूवादी नेताओं की जमशेदपुर जिला अदालत ने जमानत अर्जी कल खारिज कर दी थी, अब सभी को उच्च न्यायालय से ही जमानत मिल सकेगी। ऐसे में डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भाजपा परिवार के एक-एक लोग आप सबके साथ हैं, आप लोग घबराए नहीं। सत्य की जीत होगी सभी नेता जल्द ही जेल से बाहर होंगे। अधर्म और झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है ।

शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में भी हुए शामिल

IMG 20230523 WA0019

इसके साथ ही रविंद्र कुमार राय भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता रामनारायण शर्मा एवं अमित शर्मा के द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 2 में बनाए गए शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा हेतु गया एवम बनारस से आए हुए गुरु जी महाराज से मिलकर आशीर्वाद लिया एवं भोग भी ग्रहण किया। डॉ रविंद्र कुमार राय के साथ में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मंत्री पप्पू सिंह ,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ,अमर सिंह, विजय सिंह, लालचंद सिंह, कुमुद रंजन सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।

a8a69de1ca5bca8dba09eefda08f04dd5171e048a09829a324ef7a78a3432f31.0
कदमा : गैरेज में आग लगने से 3 बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती स्थित एक गैरेज में सोमवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में गैरेज में रखे तीन साइकिल, तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इससे गैरेज मालिक जगन्नाथ महतो को लाखों का नुकसान हुआ है। जगन्नाथ महतो ने बताया कि सोमवार की रात वे गैरेज में गाड़ियों को खड़ी कर पास ही स्थित घर पर चले गए। थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद वह भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक गैरेज में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की एक दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जगन्नाथ महतो के अनुसार आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, परंतु अगलगी की इस घटना में उन्हें चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

n50242171616848266009541ea74c50d574ed5895d2345f98da84cd13b7316b83ba869b7fdb8b719211d6fe
सिडनी में पीएम मोदी का शानदार स्वागत, आसमान में लिखा- वेलकम मोदी, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया में हैं। आज उनका सिडनी में बड़ा कार्यक्रम शेड्यूल है। प्रधानमंत्री का इस दौरान भव्य स्वागत किया गया। रिक्रियेश्नल एयरक्राफ्ट की मदद से पीएम के स्वागत में आसमान में ‘वेलकम मोदी’ लिखा। प्रधानमंत्री के तौर पर उनका यह दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। प्रधानमंत्री इससे पहले पापुआ न्यू गिनी में थे, जहां आइलैंड देश के पीएम जेम्स मारापे ने उनके पैर छुए थे। वहीं जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ मांगा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष एंड्रयू फॉरेस्ट, हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष जीना राइनहार्ट से मुलाकात करेंगे। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ भी पीएम मोदी मीटिंग करेंगे।

सिडनी के स्टेडियम में पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिडनी में कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वह भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद होंगे। रिपोर्ट की मानें तो 20 हजार सीटर वाले इस स्टेडियम के सभी टिकट्स बिक चुके हैं। इस कार्यक्रम की मेजबानी इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन की जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस ने द सिडनी मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से बताया कि इस फाउंडेशन के निदेशक जय शाह और राहुल जेठी हैं।

51f19f150e85f6df416ed2c087bd8bbc12c7c75936cb322fc636e86012bd9d02.0
महिला ने 5 बच्चों को एक साथ दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान

रांची : रिम्स में महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। पिछले महीने ही रांची के इसी रिम्स अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चे को जन्म दिया था। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम तक है। सभी नवजात को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।सभी बच्चों को गहन निगरानी में रखा गया है। प्री-मेच्योर बर्थ होने के कारण ही बच्चों का वजन थोड़ा कम है और उनकी देखभाल की जरूरत है। उन्हें कुछ समय के लिए एनआईसीयू में रखकर ही निगरानी और देखभाल की जाएगी। उसके बाद महिला को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

रिम्स की तरफ से ही ट्विटर हैंडल पर महिला के एक साथ 5 बच्चे को जन्म देने की खबर शेयर की है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है। बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है।

डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया। बच्चों का वजन काफी कम है। पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है। फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है। डाक्टरों के मुताबिक सभी बच्चे की स्थिति अभी ठीक है। हालांकि उनका अभी कुछ हफ्तों तक देखभाल लिया जायेगा।

IMG 20230523 WA0003
जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाई गई

जमशेदपुर : जिला व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर परिसर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में छबील लगाई गई और पांचवें गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। हयूम पाइप गुरद्वारा के बाबा हरजिंदर सिंह जी ने सभी के भलाई की अरदास की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा एवं समस्त न्यायिक पदाधिकारियों ने वकीलों और आम लोगों के साथ बड़े ही श्रद्धा के साथ चना, हलवा एवं शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

राष्ट्रवाद एवं विविधता में एकता की मजबूती : डीजे

इस मौके पर न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश की विविधता से अवगत होते हैं और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होती है।
एसोसिएशन स्टेरिंग कमेटी के संयोजक मंडली सदस्य लाला अजीत कुमार अम्बष्ठ के अनुसार सिखों के महान गुरुओं ने अपने जीवन आचरण आदर्श सिद्धांत जीवन मूल्य से आने एक आदर्श गढ़े हैं और देश के भावी इतिहास को उनके बलिदान ने बदल कर रख दिया है जिस रूप में आज हम आधुनिक और मजबूत भारत को देख रहे हैं।

IMG 20230523 WA0002


अधिवक्ता अमरजीत कौर विश्वास एवं अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी के अनुसार गुरुओं के बलिदान से देश एवं नई पीढ़ी को अवगत कराना है जिससे हम प्रेरणा लेकर देश की मजबूती अखंडता में अपना योगदान दे सकें। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार अमीर खुसरो को संरक्षण देने के आरोप में मुगल बादशाह जहांगीर ने उन्हें यशा कानून के तहत शहीद करने का हुक्म दिया था जिसके तहत उन्हें गर्म पानी में उबाला गया, उनके शरीर पर गरम रेत डाली गई और उन्हें गर्म तवा पर बैठाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संपादन से उस समय के रूढ़िवादी मौलवी एवं पंडित आक्रोशित थे और भाई पृथी चंद ने साजिश रचकर गुरुजी को सजा दिलवा दी थी।
अधिवक्ता हरजीत सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता जेके राजू , अधिवक्ता राजीव सिंह सैनी, अधिवक्ता नंद किशोर राय, अधिवक्ता कमलजीत सिंह, अधिवक्ता एनके मिश्रा, अधिवक्ता बोलाई पंडा, बार एसोसिएशन के रिसीवर मनोरंजन दास, अधिवक्ता भवेश कुमार, अधिवक्ता मानिक सरकार, हरदीप सिंह सिद्धू, जसवीर सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

a00c1eac3536e0c378f39d373e7c45be248ba64cf8f9461b6a96de9a6912869f.0
एनआईए कोर्ट में पेश किया गया पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, 8 दिनों की रिमांड पर

रविवार को गिरफ्तार होने के बाद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच टेरर फंडिंग मामले में एनआईए टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एनआईए ने दिनेश गोप से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी। दिनेश गोप के वकील की ओर से विरोध दर्ज करने के बाद अंत में कोर्ट ने दिनेश गोप को 8 दिनों के लिए एनआईए की रिमांड में सौंप दिया। गौरतलब है कि दिनेश गोप के खिलाफ एनआईए ने नोटबंदी के दौरान रुपये की बरामदगी मामले में चार्जशीट दायर की थी। एनआईए ने आरसी-02/2018/एनआईए/डीएलआई दर्ज किया है। उसके पास से 25.38 लाख बरामद हुए थे।

दिनेश गोप के खिलाफ 102 से ज्यादा आपराधिक मामले

एनआईए रांची शाखा दिनेश गोप से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की नाम की घोषणा की थी। एनआईए द्वारा भी 5 लाख के इनाम का ऐलान किया गया था।

c2eb1fe2e76c410cffa0641bc00e5e57b86fba63209977ec08ce44b18e1ae75c.0
बुंडू टोल प्लाजा पर 2 बार टैक्स कटने से गाड़ी चालकों की बढ़ रही परेशानी, बहस में लगता जाम

झारखंड : जमशेदपुर से राँची जाने के क्रम में बुंडू स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे 33 (NH33) स्थित इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों के फास्टैग से एक बार की जगह 2 बार पैसे कट रहे हैं और टोल प्लाजा में पूछे जाने पर कोई समाधान भी नहीं किया जाता, उल्टा जनता से बहस किया जाता है, जिसकी वजह से जाम भी लग जाती है।

IMG 20230521 WA0002


यात्रियों से बात करने पर यह बात सामने आई है कि इस तरह की घटना ज्यादातर आईसीआईसीआई बैंक के फास्टैग से होता है। इन सब से पीड़ित एक यात्री ने बताया कि उनका इस रूट पर आना जाना होता रहता है और अक्सर 2 बार पैसे कट जाते हैं। कभी कभी तो तुरंत और कभी कभी यहाँ से निकलने के 1-2 घण्टे बाद कटते हैं। टोल प्लाजा या बैंक में शिकायत करने पर भी कोई फायदा नहीं होता है। आखिर दो बार टैक्स हम क्यों दें। 1033 पर भी शिकायत करने के बाद कोई समाधान अब तक नहीं हो पाया है, सब कुछ राम भरोसे ही चल रहा। आम जनता को होने वाली तकलीफ पर किसी का भी ध्यान नहीं ।

IMG 20230522 WA0031
सीतारामदेरा गेडू परिवार ने गुरू अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में सोमवार को गेडू परिवार की ओर से गुरू अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। श्री अखंड पाठ के भोग के उपरान्त सुखमणि साहिब जी का पाठ और कीर्तन प्रवाह चला। समस्त जीवों के कल्याण की अरदास के बाद राहगीरों के बीच चना, हलुवा और शरबत का वितरण किया गया।
हरपाल सिंह के अनुसार मुग़ल बादशाह जहांगीर के आदेश पर गुरू जी ने शहादत दी और किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, उसे कुदरत की रज़ा समझा और सिखों को प्रेरित कर गए कि सत्य, सच, मानवता, बहुलतावाद की रक्षा करने के लिए सर्वस्व निछावर कर देना है।

गेडु परिवार के हरजिंदर सिंह, दीदार सिंह, सतपाल सिंह पिंकी, हरपाल सिंह, परमवीर सिंह, अमरदीप सिंह, जगवींदर सिंह, नीतू कौर, अंशु, प्रिया, नेहा, राजबीर सिंह, चंदन, तरणदीप सिंह, जगदीप सिंह आदि ने सेवाएं दी।

error: Content is protected !!