एक नई सोच, एक नई धारा

n4927046381682254655013b27b062313a6ca2b96d825d80f516b2fb8d32acb6c7c8ad6ff17445f3510d6bb
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- नीतीश पुराने मित्र उनको ना कैसे कहें, फिर भी नहीं मिले सीएम

बिहार में आयोजित लॉ कॉन्क्लेव में शामिल होने पूर्व केंन्द्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी शनिवार को पटना पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार उनके पुराने मित्र हैं.

जेपी के आंदेलन के समय से हम दोनों दोस्त हैं. विपक्षी एकता के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पुराने मित्र रहे हैं. इस तरह के सवाल के जवाब में मैं ना कैसे कह सकता हूं. वहीं, नीतीश कुमार के पीएम बनने के बारे में पूठ सवाल का सीधा जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो सीएम से पूछेंगे की प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा है? हालांकि, नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात नहीं की.

नीतीश कुमार से मिलने का मांगा है समय: स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से मिलने का समय मांगा है. अगर वो मिलने के लिए सहमत होते हैं तो मैं उनसे पूछूंगा कि क्या वो प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक हैं. मैं कैसे कह सकता हूं जब तक कि नीतीश खुद ऐसी इच्छा व्यक्त नहीं करते?

‘जबरदस्ती के उपायों से जनसंख्या नियंत्रित नहीं संभव’

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में बोलते हुए कहा कि आज हमारी जनसंख्या वृद्धि की तुलना 50-60 साल पहले से करें. यदि अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत या उससे अधिक की दर से बढ़ती है, तो जनसंख्या का संतुलन स्वाभाविक रूप से होगा. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जबरदस्ती के उपाय से जनसंख्या नियंत्रण नहीं हो सकता है. हमें इंदिरा गांधी के प्रयासों नहीं धूलना चाहिए जिसके खतरनाक परिणाम हुए थे.

अतीक के समर्थन में नारे लगाने वाले बेवकूफ

पिछले दिनों राजधानी पटना में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई के समर्थन में नारेबाजी पर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले खुद को बदनाम कर रहे हैं. वो लोग मुर्ख हैं. ये सबको पता है कि अतीक अहमद किस तरह का आदमी था. यदि नारे राष्ट्र विरोधी हैं.

बेल पर चल रहे राहुल और सोनिया गांधी

राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर एक बार फिर से हमला करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी को मैं इतना गाली देता हूं लेकिन कोई मुझे जेल नहीं भेजवाता है. मगर मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में जेल भेजवा दूंगा.

n4926918321682254435974a8eec0d49f5aa5b19651008914ea4d21c00bd378e9468c836c1f87f125c00014
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छिड़े सियासी संग्राम के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली.

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के सीनियर नेता हरीश खुराना सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

छला हुआ महसूस कर रहे थे नेता

वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि यह सभी नेता दिल्ली की जनता की तरह ही अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे थे. दिल्ली सरकार झूठ के बल पर सत्ता में आई है और आज पार्टी से लगातार भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले उजागर हो रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ तब तक लड़ाई लड़ती रहेगी जब तक दिल्ली से भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता. इस मौके पर मौजूद रहे सांसद मनोज तिवारी ने भी पटका पहना कर कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए भारतीय जनता पार्टी राजधानी के लोगों के सपनों की तरह दिल्ली को बनाने का काम करती रहेगी.

मेयर चुनाव से ठीक पहले बदलाव

26 अप्रैल को एक बार फिर से दिल्ली में मेयर चुनाव होना तय है. इसके पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी मुख्य रूप से आमने-सामने हैं. इन दोनों पार्टियों में छिड़े सियासी संग्राम के बीच जहां आम आदमी पार्टी आंकड़ों में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. वहीं बीजेपी की तरफ से मेयर उम्मीदवार ने भी चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने का ऐलान किया है. ऐसी स्थिति में चुनाव से ठीक पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में जाना भले ही आंकड़ों से आम आदमी पार्टी को प्रभावित करने वाला ना हो लेकिन बीजेपी का मनोबल ऊंचा करने वाला होगा.

n4929094961682254133164924522fb19b2cccedd6b96550900e582fe14f95758e45f0d9b8a469e27cec299
बचाना चाहते हैं अपनी मेहनत के पैसे, तो बड़े काम की है वित्त मंत्री की ये सलाह

बदलते समय के साथ लोगों के निवेश करने के तरीके में बदलाव आया है, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है, वह है जल्दी से बहुत सारे पैसे कमाने का लोभ. लोग पहले भी इस लोभ के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई गंवाते रहे हैं और अभी भी उनके मेहनत के पैसे स्वाहा हो जा रहे हैं.

यह मामला इस कदर गंभीर हो चला है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को भी चिंता हो गई है. उन्होंने लोगों को अपनी मेहनत के पैसे बचाने के लिए बड़े काम की एक सलाह भी दी है.

आंख मूंद कर न करें भरोसा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कर्नाटक के तुमकुरु में एक कार्यक्रम के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं कि तो किसी की भी सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें. कहीं भी पैसे लगाने से पहले खुद अच्छे से रिसर्च करें.

10 में से 7 लोगों का एजेंडा कुछ और

उन्होंने बाद में इसे लेकर ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, अगर 3-4 लोग हमें सही सलाह दे रहे हैं, तो 10 में से 7 ऐसे भी लोग हैं जिनका उद्देश्य वास्तव में कुछ और है. अभी बहुत सारे सोशल इन्फ्लुएंसर्स और फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स देखने को मिल रहे हैं, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना है कि उनकी सलाह को क्रॉसचेक करें. मेहनत से कमाए गए अपने पैसे को बचाने के लिए भीड़ का हिस्सा बनकर किसी चीज के पीछे नहीं भागें.

पोंजी ऐप्स पर एक्शन की तैयारी

वित्त मंत्री ने पोंजी ऐप्स पर भी अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि कई सारे पोंजी ऐप्स हैं और हम रिजर्व बैंक व अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर उनके ऊपर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोंजी ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए इस तरह काम चल रहा है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.

सरकार के पास नहीं है ऐसा प्रस्ताव

जहां तक फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की बात है, वित्त मंत्री ने बताया कि फिलहाल इनके ऊपर नियंत्रण को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बारे में लोगों को खुद ही सजग और सावधान रहना चाहिए, क्योंकि अंतत: यह उनकी मेहनत की कमाई है. आप अपनी मेहनत की कमाई के पैसे कहां लगाते हैं, इस बारे में किसी की सलाह मानने से पहले उस बारे में खुद अच्छे से रिसर्च करना जरूरी है. ऐसा करने से ही मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखा जा सकता है.

n49294789416822533746244e67bf26cb9dbc3e78d63760629ae943951fb5c0d757e76a2f4ec2bf5fe695ba
155 देशों के जल से हुआ रामलला का जलाभिषेक, 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय भी पहुंचे अयोध्या

दुनिया के सात महाद्वीपों के 155 देशों के पवित्र जल से आज राम मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम अयोध्या में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

जय श्रीराम के नारों के बीच, अनेक देशों के राजदूत व राजनयिक भी इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

n49294789416822534736946b35c08d216dc7cf74a5a20e17ceaf52e0e89c08c9195104de7d1d6e5e4c9d13

फीजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानियां, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, कबेवर्डे, मोन्टीनीग्रो, टुवालू, अल्बानियां और तिब्बत आदि देशों के राजनयिकों ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के इस ऐतिहासिक जलाभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। भूटान, सूरीनाम, फीजी, श्रीलंका व कंबोडिया के वर्तमान राष्ट्राध्यक्षों ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश डॉ. जौली को भेजे ।

इस अवसर पर अपने स्वागतीय भाषण में डॉ. विजय जौली ने बताया कि बाबर की जन्मस्थली के देश उज्बेकिस्तान के शहर अंदीजांन की प्रसिद्ध कशक दरिया नदी का पवित्र जल भी अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से भारत पहुंचा है। इसके साथ ही रूस व यूकेन के युद्ध ग्रस्त देशों के जल के साथ-साथ, चीन व पाकिस्तान का जल भी अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक हेतु भारत पहुंचा।

n49294789416822534883893e7a863760077c0db5189aea235c0cbc38118ee95604d9da637caca660a8dbcd

डॉ. जौली ने कहा कि प्रभु श्रीराम में न केवल भारत, अपितु विश्व भर के लोगों की आस्था व विश्वास है । इस वैश्विक जल को एकत्रित करने में ढाई साल लगे तथा इससे न केवल हिंदुओं अपितु मुसलमानों, ईसाईयों, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी समुदाय व विश्व के सातो महाद्वीपों के लोगों ने इस महाअभियान में सहयोग दिया। डॉ. जौली ने इसे ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल बताया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूने के नौ पंडितों द्वारा संस्कृत मंत्रोच्चारण द्वारा हुआ। विश्व भर से एकत्रित जल पर एक लघु फिल्म शलू कुमारी द्वारा निर्देशित भी दिखाई गई। श्रीराम कथा की संगीतमय प्रस्तुति पूजनीय अजय भाई जी द्वारा हुई।

1682253424178
“मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा, सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी बनी रणनीति

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने हेतु जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आमजनों के संग श्रवण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कदमा एवं जुगसलाई उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गई एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गठित सर्वजन हिन्दू समिति के जारी आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही, बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों की नवगठित समिति की सूची मंडल अध्यक्षों के द्वारा जमा की गई।

8f736409ccf5291726bed85b869f13d32344114a228b911dd1b8ebb212f02779.0

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजनों को जोड़कर “मन का बात” कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने “मन की बात” नहीं, देश के मन की बात करते हैं। जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं। गुंजन यादव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों की नवगठित बूथ समिति के कार्य पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को बूथ समिति की सम्पूर्ण सूची भाजपा झारखंड प्रदेश को सत्यापन हेतु भेजी जाएगी।

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पिछले दिनों कदमा एवं जुगसलाई में हुए सांप्रदायिक उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर निर्दोष भाजपा कार्यकर्ता एवं विहिप के कार्यकर्ताओं को बिना जांच-पड़ताल किये गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की पोषक झामुमो एवं कांग्रेस गठबंधन सरकार ने हमेशा से ही हिंदुओं की आस्था को कुचलने का प्रयास किया है। पिछले दिनों हुई घटना में प्रशासन ने मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों को बिना जांच किए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राज्य सरकार के इशारे पर नाम जोड़कर उन्हें फंसाया और गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। जिन युवाओं के हाथों में कलम थे, उन्हें हथकड़ी पहनाकर जेल भेजा गया।

1682253424178

राजनीतिक विद्वेष की भावना से ग्रसित राज्य सरकार के इशारे पर आनन फानन में प्रशासन के द्वारा लिए गए गलत निर्णय, गलत गिरफ्तारियां और गैर-जमानतीय धाराओं का उपयोग कर निर्दोष लोगों को फँसाने का जो कार्य किया गया है, उसका भाजपा जमशेदपुर महानगर इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व इन मामलों पर पहले दिन से अपनी नजर बनाई हुई है। प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्दोष भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ जेल भेजे गए आम नागरिकों की रिहाई एवं उनके हक की लड़ाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने किया। बैठक में प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बबलू गोप, हेमंत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पाल, हलधर दास, मारुति नंदन पांडेय, जुगनू कुमार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, भोला प्रसाद, विमलेश उपाध्याय, वरुण सिंह, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे।

n492895032168225312986089004c2d62f4d6508eea0d0060b6f8d03da6da629b664a9fdca070aef056ae52
इस दिन जारी होगा मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रविवार से कॉपियों की जांच शुरू हो गयी है.

ऐसा कहा जा रहा है कि मई महीने के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट आ जाएंगे. बताया जा रहा है कि दसवीं और 12वीं साइंस के परिणाम इस बार भी एक साथ जारी होगा जबकि, इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट बाद में आएगा. ऐसे में छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है.

मैट्रिक और इंटर के कॉपियों की जांच रविवार से शुरू

झारखंड में मैट्रिक और इंटर की कॉपियों की जांच रविवार से शुरू होगी. ऐसे में JAC बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बताया जा रहा है कि इस बार के मूल्यांकन में राज्यभर में 19 जिलों में करीब 66 केंद्र बनाए गए है. इसमें भी मैट्रिक के मूल्यांकन के लिए 35 केंद्र और इंटर के लिए 31 केंद्र बनाए गए है. साथ ही सभी केंद्र के निदेशकों को पूरी तरह से निर्देश दे दिया गया है.

21 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट

जानकारी हो कि रिजल्ट मई माह के अंत में जारी करने का प्लान बनाया गया है. पूर्व की तरह ही मैट्रिक और इंटर साइंस के परिणाम पहले आ जाएंगे. इसके बाद ही कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट आएंगे. कहा यह भी जा रहा है कि परीक्षा के परिणाम 21 मई के बाद ही प्रकाशित होंगे. छात्र कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. 12वीं और स्नातक में नामांकन के लिए छात्रों ने आवेदन जरूर कर दिया है लेकिन, उनका नामांकन उनके परीक्षा परिणाम पर ही निर्भर करता है.

रिजल्ट देखने का DIRECT LINK

आधिकारिक वेबसाईट पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट का बेसब्री के इंतजार करने वाले छात्र अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल के आधिकारिक वेबसाईट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. चूंकि, राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो का आकस्मिक निधन हो गया इसलिए इस बार रिजल्ट किसके द्वारा जारी किया जाएगा इसपर अभी संशय बरकरार है. साथ ही परीक्षा परिणाम की तारीख पर भी अभी सिर्फ अंदेशा ही लगाया जा रहा है. लेकिन इतना तय है कि छात्रों का इंतजार अब ज्यादा दिन का नहीं रहा है.

IMG 20230423 WA0004
केदारनाथ : हेलीकॉप्टर के रोटर की चपेट में आने से यूकाडा अधिकारी की मौत

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के रोटर की चपेट में आने से यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पीछे लगे रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस दुर्घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2.15 बजे जीएमवीएन हेलीपैड केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर से अमित सैनी महाप्रबंधक वित्त (यूकाडा) का सिर कटने से मौत हो गयी। गौरतलब है कि केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए यूकाडा की टीम गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर से गए थे। केदारनाथ में लैंडिंग के बाद जब अमित हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे, इसी दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे लगे रोटर की चपेट में आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

b398c49751c500ab3983c2d09c82776fadc3fd2bbe1ca26265f4489364be072a.0
एएनएम ने 11 माह के बच्चे को एक ही दिन में लगा दी दो वैक्सीन, बिगड़ी तबियत

साहिबगंज : एएनएम की लापरवाही से एक मासूम की जान पर बन गयी. वो तो खुशकिस्मति की बात है कि बच्चे की हालत स्थिर है। दरअसल नर्स ने 11 माह के बच्चे को एमआर टीकाकरण अभियान में एक ही दिन में दो बार टीका लगा दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर हो जाने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा पहुंचे तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सरिता टुडू की निगरानी में बच्चे का इलाज हुआ. स्थिति सामान्य होने के बाद स्वजन उसे घर ले गए।

परिजनों के मुताबिक उन्होंने एएनएम बताया कि एक बार वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन एएनएम ने उनकी बात अनसुनी कर दी और फिर से वैक्सीन लगा दी। वैक्सीन लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी। आरोप है कि सोमवार को हाटपाड़ा निवासी अमर भगत के 11 माह के पुत्र अजीत भगत को बरहड़वा सीएचसी की एक एएनएम ने एक ही दिन में मिजिल्स रूबैला की दो-दो बार वैक्सीन लगा दी थी। परिजनों ने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में बाद में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। शुक्रवार को बच्चे की तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया।

n4927435881682220698115c0396b79e1434cb1a80468de1dad4cf2b70b12d78c21864d6fc4e0f26f369061
फ्रीज़ का पानी पीना बना काल, बाप बेटी की मौत, माँ की हालत नाजुक

फ्रिज से पानी पीने की सजा 15 साल की बेटी को ऐसी मिली कि उसकी मौत हो गई। उसे बचाने आए उसके पिता भी जान गवा बैठे। बेटी और पति को बचाने के लिए जब मां आई तो मां भी अपना आधा शरीर जला बैठी। उसके बाद तेज धमाका हुआ और पड़ोसी आने पर मजबूर हो गए। यह सब कुछ राजस्थान के उदयपुर यानी झीलों की नगरी वाले शहर में हुआ है। घटनाक्रम कल देर रात का है, लेकिन आज सामने आया है। क्योंकि पुलिस ने आज जांच पड़ताल शुरू की है।

ठंडा पानी निकालने फ्रीज पकड़ा उसी में चिपकी

दरअसल उदयपुर के कोटड़ा थाना इलाके में स्थित सड़ा गांव में रहने वाले उदय लाल पारगी के घर में बीती रात एक के बाद एक मौतें हुई। हुआ यूं कि देर रात करीब 11:00 बजे उदयलाल की बेटी संगीता पानी पीने के लिए जागी थी, संगीता ने पास वाले कमरे की लाइट जलाई और फ्रिज के पास जाकर फ्रिज खोलकर बोतल निकाली। अचानक फ्रिज में जोरदार करंट का झटका आया और संगीता चीखती हुई वहीं गिर गई। पिता उदयलाल उसी समय वहां पहुंचे थे । उन्होंने संगीता को बिना सोचे समझे पीछे खींचने की कोशिश की तो उन्हें भी तगड़ा करंट का झटका लगा और उसके बाद में भी नीचे गिर गए।

n4927435881682220698115c0396b79e1434cb1a80468de1dad4cf2b70b12d78c21864d6fc4e0f26f369061

पति बेटी को बचाने के चक्कर में जान पर बन आई

पति की आवाज सुनकर पत्नी वर्षा पहुंची तो वह भी दोनों को पीछे खींचने के चक्कर में जोरदार झटका खा बैठी। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और उदयलाल के घर के अलावा गांव की कई घरों की लाइट चली गई। धमाके के बाद अड़ोस पड़ोस के लोग जब उदयलाल के घर में पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मची हुई थी। उदयलाल की बड़ी बेटी जो 18 साल की है और बेटा जो 8 साल का है वह अपने माता पिता और बहन के पास बैठ कर रो रहे थे। गांव के लोगों ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वर्षा को अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उदयपुर के जिला अस्पताल से वर्षा को गुजरात के लिए परिवार के लोगों ने रेफर करा लिया, वहां उसका इलाज चल रहा है। इसका आधा शरीर जल गया है।

दो भाई बहन का रो रोकर हो रहा बुरा हाल

पुलिस ने बताया कि अचानक हाई वोल्टेज आने के कारण बिजली के उपकरण फुक गए और घर में करंट दौड़ गया। उदयलाल और उनकी बेटी संगीता की मौत हो चुकी है। अब घर में 8 साल का बेटा और 18 साल की उसकी बड़ी बहन है जिन का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को आज दोपहर में पुलिस ने पिता और पुत्री की लाश सौंपी है। गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

1679160653548
“वारिस पंजाब दे” के चीफ की मोगा से हुई गिरफ्तारी

वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को पुलिस ने रविवार को मोगा स्थित एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।” सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू की गई थी। उन पर और उनके सहयोगियों पर वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और लोक सेवकों द्वारा कर्तव्य के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक मामलों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

18 मार्च से फरार था अमृतपाल

पहले 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच पुलिस ने उसके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अमृतपाल भागने में सफल रहा। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह भेष बदल कर पुलिस से बचता रहा।

साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका

अमृतपाल के सभी साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। उसके साथियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। माना जा रहा है कि जब पुलिस ने उनकी पत्नी पर दबाव बनाना शुरू किया तो उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा सकता है। फरार होने के दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी कर चुका था।

डिब्रूगढ़ में अभी बंद हैं ये आरोपी

अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह सहित आठ अन्य सहयोगी पहले डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद हैं। पापलप्रीत के साथ, वारिस पंजाब दे संगठन के बंदियों की जेल में कुल संख्या नौ हो गई है। इन सभी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!