एक नई सोच, एक नई धारा

de2d0673cdd4aa71fb8e9b2ad0ab8fb324c3fad8c8000f02f23d92aa7d2bfa7d.0
टी.एम.एच में अत्याधुनिक ऑप्थल्मोलॉजी ऑपेरशन थियेटर का हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पीटल ने जमशेदपुर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नए ऑप्थल्मोलॉजी ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील के साथ श्रीमती रुचि नरेंद्रन, प्रेसिडेंट, जमशेदपुर आई हॉस्पिटल और डॉ. सुधीर राय, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील व अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

1680413267466

ऑप्थल्मोलॉजी विभाग अब माइक्रोस्कोप, ऑपरेशन थिएटर टेबल, फ़ाकोमल्सीफिकेशन सिस्टम और एनेस्थीसिया मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है। यह पहली बार है जब टीएमएच में आंखों की सर्जरी की जाएगी।

नई सुविधा में उन्नत चिकित्सा उपकरण जैसे Zeiss OPMI Lumera I माइक्रोस्कोप, Zeiss Opmi Lumera 300 और एक आधुनिक फ़ाकोमल्सीफिकेशन सिस्टम मशीन – सेंचुरियन गोल्ड विज़न सिस्टम है।

नए ऑप्थल्मोलॉजी ऑपरेशन थियेटर में अब तक 300 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है।

926c4de08c400832eaee2617d73193a3e1f1f4a6737af4ed970d10d27c9b849c.0
मोहम्मद रूमान अशरफ़ के बिहार बोर्ड में टॉप करने के बाद, कांग्रेस नेत्री ने ट्वीट कर अंधभक्तों पर कसा तंज

बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे 31 मार्च को जारी कर दिए गए। बोर्ड की परीक्षा में शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल के मोहम्मद रूमान अशरफ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अशरफ ने 500 में से 489 नंबर प्राप्त किए। इसको लेकर कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा ने ट्वीट किया। जिस पर लोग कई तरह के रिएक्शन देने लगे।

अलका लांबा ने किया ऐसा ट्वीट

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बिहार में अशरफ के टॉप करने पर ट्वीट किया, ‘ यानी अब पंचर लगाने का काम अंधभक्त करेंगे। राम – राम।’ अलका लांबा केश ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया तो वहीं ज्यादातर लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए भाषा की मर्यादा ना लांघने की बात कही।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

रमन भारद्वाज नाम के एक ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि पंचर तो आपका दिमाग हो गया है। गलत भाषा का इस्तेमाल आपके लिए आम हो गया है। अलका लांबा जी, समय का चक्र जिस दिन घूम जाएगा। उसी दिन आप का घमंड खत्म हो जाएगा। बलजीत सिंह नाम के एक यूजर ने कहा, ‘आप किसी पर निशाना साधने के चक्कर में किसी एक धर्म की बेइज्जती कर रही हैं। पंचर पुत्र कहने वालों और आप में क्या अंतर रह गया?’

n4858401361680366361505099a1b6fe9d3d940592cdf7248d9d60a4ef0fe6787728e77205eadd2ac367868
कोलकाता में मिला दुनिया का पहला किलर प्लांट फंगस से संक्रमित व्यक्ति

पश्चिम बंगाल : कोलकाता में एक व्यक्ति के अंदर ऐसी बीमारी का पता चला है, जो किलर प्लांट फंगस के कारण होता है। किलर प्लांट फंगस यानी की पौधों से होने वाले रोग है। यह दुनिया का पहला ऐसा व्यक्ति है, जिसे यह बीमारी हुई है। बता दें कि रोगी एक पेशेवर प्लांट माइकोलॉजिस्ट है, जिसकी उम्र 61 साल है और वह सड़ने वाली सामग्री, मशरूम और विभिन्न पौधों के फंगस पर रिसर्च करते हुए काफी समय बिताया था।

बता दें कि संक्रमित व्यक्ति की आवाज में भारीपन आ गया था, उसे कुछ भी खाने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद वह कोलकाता के एक अस्पताल में गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसे तीन माह से खांसी, थकान और निगलने में दिक्कत की शिकायत है। डॉक्टरों ने मरीज़ का एक्स-रे और सीटी स्कैन किया। जिसके बाद रिपोर्ट में छाती का एक्स-रे नॉर्मल आया, लेकिन सीटी स्कैन के रिपोर्ट में उसकी गर्दन में एक पैराट्रैचियल फोड़ा दिखा। जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज कर फोड़ा को हटा दिया और परीक्षण के लिए एक नमूना “डब्ल्यूएचओ सहयोग केंद्र फॉर रेफरेंस एंड रिसर्च ऑन फंगी ऑफ मेडिकल इंपोर्टेंस” भेजा। जहां उन्हें चोंड्रोस्टेरियम परप्यूरियम का निदान किया गया।

n4858401361680366361505099a1b6fe9d3d940592cdf7248d9d60a4ef0fe6787728e77205eadd2ac367868

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मधुमेह, एचआईवी संक्रमण, गुर्दे की बीमारी, किसी पुरानी बीमारी, प्रतिरक्षादमनकारी दवा के सेवन या आघात का कोई इतिहास नहीं था। डॉक्टरों ने कहा कि वह अपनी शोध गतिविधियों के हिस्से के रूप में लंबे समय से सड़ने वाली सामग्री, मशरूम और विभिन्न पौधों के कवक के साथ काम कर रहा था।

बता दें कि चोंड्रोस्टेरियम परप्यूरियम एक पौधा कवक है जो पौधों में सिल्वर लीफ रोग का कारण बनता है, विशेष रूप से गुलाब परिवार में। मानव में रोग पैदा करने वाले पौधे के कवक का यह पहला उदाहरण है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पारंपरिक तकनीक (माइक्रोस्कोपी और कल्चर) फंगस की पहचान करने में विफल रही हैं। केवल अनुक्रमण के माध्यम से ही इस असामान्य रोग जनक की पहचान का पता चल सकता है। यह मामला मनुष्यों में बीमारी पैदा करने के लिए पर्यावरण संयंत्र कवक की क्षमता पर प्रकाश डालता है और प्रेरक कवक प्रजातियों की पहचान करने के लिए आणविक तकनीकों के महत्व पर जोर देता है।
शोधकर्ताओं ने लिखा है कि, “दो साल के फॉलो-अप के बाद रोगी बिल्कुल ठीक हो गया और उसके फिर से संक्रमित होने का कोई सबूत नहीं है।”

n4860069421680365784308a9184131bd60e4749c54dfada4158e8bd3b171c955474c1ed8ce31cbc904420f
60/40 नियोजन नीति के विरोध में बंद रहा गोड्डा, 250 से ज्‍यादा लोगों को किया गिरफ्तार

झारखंड सरकार की नियोजन नीति 60:40 के विरोध में गोड्डा के छात्रों ने सुबह सात बजे से ही कारगिल चौक से गोड्डा कॉलेज चौक तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। छात्र समन्वय समिति के बैनर तले छात्रों ने आंदोलन किया। नियोजन नीति के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना था कि जब झारखंड के छात्र बेरोजगार हैं, ऐसे में बाहरी छात्रों को 40 फीसद आरक्षण देना अनुचित है।

पुलिस लाइन लाए गए गिरफ्तार किए गए बंद समर्थक

दोपहर बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने 250 की संख्या में बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया। सभी आंदोलनकारी छात्रों को सिकटिय स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस की तीन बसों से सभी छात्रों को आंदोलनस्थल से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।
इसके बाद करीब साढ़े सात घंटे के बाद आवागमन शुरू हो पाया। दाेपहर तीन बजे तक जगह जगह रोड जाम रहा। बंद का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रंजीत कुमार, आर्यन चंद्रवंशी आदि ने बताया कि पहले स्थानीय प्रतियोगी छात्रों का नियोजन होना चाहिए। सरकार को हर हाल में 90 प्रतिशत स्थानीय को नियोजन देना होगा। इस दौरान सरकंडा चौक और कारगिल चौक पर सैकड़ों की संख्या में अल सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में छात्र जुटे। सड़क जाम कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

n4860069421680365784308a9184131bd60e4749c54dfada4158e8bd3b171c955474c1ed8ce31cbc904420f

जगह-जगह तैनात थे पुलिसकर्मी

नगर थाना व मुफस्सिल थाना की ओर से दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की हिंसक कार्रवाई होने पर स्थिति को संभाला जा सके।
हालांकि, छात्र संघ की ओर से पहले ही घोषणा कर दी थी कि किसी भी सरकारी निकाय को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा। साथ ही आम जनता को भी किसी प्रकार क़ा नुकसान नहीं हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। न ही किसी प्रकार की तोड़फोड़ की जाएगी।
दोपहर तक मुख्य बाजार की लगभग दुकानें बंद रही। दुकानदारों ने भी समर्थन में अपनी-अपनी दुकानों को नहीं खोला था। आवश्यक सेवाएं जारी रही।

नगर थाना प्रभारी ने दी जानकारी

कारगिल चौक पर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर बंद समर्थकों की गिरफ्तारी हुई। छात्रों के लिए खाना-पीना की व्यवस्था की गई थी। देर शाम सभी छात्रों को रिहा कर दिया गया।

छात्र नेता आर्यन चंद्रवंशी ने कहा कि संताल परगना के सभी जिलों में चार बजे तक बंदी रही। यहां प्रशासन ने बंद समर्थकों को दोपहर बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने दावा कि 250 छात्रों ने गिरफ्तारी दी। मौके पर महेंद्र मुर्मू, रंजीत कुमार, लेवेंद्र मुर्मू ,राहुल यादव, गौतम कुमार, लखन रमानी, विक्रम कुमार, गुड्डू चंद्रवंशी, गौतम पंडित, विकास मुर्मू सहित सैकड़ों छात्र आंदोलन में शामिल रहे।

बंद समर्थकों की ओर से शहर में कहीं भी किसी अप्रिय घटना काे अंजाम नहीं दिया गया। सैकड़ों की संख्या में बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर उन्हें पीआर बॉन्‍ड पर छोड़ा गया। बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। – जेसी विनीता केरकेट्टा, एसडीओ, गोड्डा।

Screenshot 2023 0401 212949
जेल से बाहर आते सिद्धू ने सरकार पर किया वार, कहा- राहुल गांधी एक क्रांति है

नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला जेल से बाहर आ गए हैं। इस दौरान सिद्धू के समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिली। जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने गरजते हुए कहा कि आज के समय लोकतंत्र बेड़ियों में है, लोकतंत्र नाम की चीज नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात सी.एम. मान भी सुन रहे हैं तो ये उनके लिए भी है। पंजाब में राष्ट्रपति राज लाने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए सिद्धू ने कहा कि जब भी तानाशाही इस देश में हुई तब एक क्रांति आई, आज उस क्रांति का नाम राहुल गांधी है जिसने सरकार की जड़े हिला दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को कमजोर करके कोई सरकार तगड़ी नहीं हो सकती है। अपनी खामिया छुपाने के लिए माहौल खराब किया जाता है फिर कहा जाता है सब शान्त कर दिया गया है। सिद्धू ने कहा कि जो पंजाब को तबाह करेगा वह खुद तबाह हो जाएगा।

Screenshot 2023 0401 212949

सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब में खौफ फैलाया जा रहा है। वोटों की पोलराइजेशन के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज जेल से इसलिए देर से बाहर आए क्योंकि सरकार ने तो पूरी कोशिश की थी कि सब मीडिया वाले चले जाएं, कांग्रेस के वर्कर हार मान कर वापस चल जाएं। लेकिन कांग्रेस के वर्कर हारने वाले नहीं है। अभी भारी संख्या में कांग्रेस वर्कर इस समय मौजूद हैं।
उन्होंने कहा सी.एम. मान पर निशाना साधते हुए कि 36 हजार हरे पैन के साथ आते ही पक्के, अब क्या हो गया है। जब बिजली फ्री देने की बात कही तो लोगों को कहा था कि 25 हाजर करोड़ रुपए का कर्जा लेने की बात कही, ये कर्जा कौन देगा। सिद्धू ने सी.एम. को याद दिलाया कि मान ने पूर्व सी.एम. चन्नी से बी.एस.एफ को लेकर सवाल खड़े किए थे। सिद्धू न कहा कि अब मैं पूछ रहा हूं सभी बार्डरों पर बी.एस.एफ. खड़ी है। 30-40 किलोमीटर बी.एस.एफ. खड़ी है। पंजाब सरकार के साथ-साथ सेंटर की सरकार भी लॉ एंड ऑर्डर के लिए जिम्मेदार है।

केजरीवाल व सी.एम. मान पर तंज कसते हुए कहा कि कहां गए वह 50 हजार करोड़ रुपए। दोनों कहते थे कि 20 हजार करोड़ रुपए रेता से निकालेंगे। आज भी रेता ठेकेदारों के लिए खुले हैं। कांग्रेस के समय 37 सौ रुपए सैंकड़ा थी आज 12 हाजर रुपए सैंकड़ा पहुंच गई है। पंजाब का विकास ठप्प पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय 16 हजार करोड़ रुपए कर्जा चढ़ता था अब पंजाब पर 25 हजार करोड़ रुपए कर्जा चढ़ गया है। सिद्धू ने कहा कि कानून व्यावस्था के बारे में दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पर जाकर बोलेंगे। इस दौरान उन्होंने अमृतपाल मामले पर कोई जवाब नहीं दिया।

IMG 20230401 WA0002
जमशेदपुर कॉलेजों में बस सेवा शुरू करने मांग को लेकर एआईडीएसओ ने सौंपा ज्ञापन

आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीटीओ को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में ग्रामीण क्षेत्रों तथा काफी दूर दराज से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते हैं,जो कि काफी गरीब तबके से हैं। जिसमें अधिकतर परिवार ऐसे हैं जिनका भरण पोषण भी बहुत मुश्किल से हो पाता है, और इसी कारण छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को पूरी नहीं कर पाते हैं। इसलिए छात्र हित को देखते हुए
जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में बस सेवा को बहाल किया जाए।
विद्यार्थियों को किराया में 50% की रियायत दी जाए।
ज्ञापन सौंपने में प्रदेश सचिवमंडल सदस्य खूशबू कुमारी, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, पायल, अमित, बबलू, बुलबुल,सहित विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

1680362809946
साइकल सवार छात्रा को टोल ब्रिज के पास ट्रेलर ने रौंदा, हुई मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर टोल ब्रिज के पास एक ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। इस घटना में साइकिल सवार इंडो डेनिश टूल रूम की छात्रा रजनी टुडू गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल युवती को पीसीआर वाहन से इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रजनी सोनारी सिदो-कान्हू बस्ती की रहने वाली थी।

1680362809946

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर को लेकर भागने की फिराक में था, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को पकड़ा और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई। ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आ गई युवती पीसीआर वाहन में तैनात एएसआई अखिलश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टोल गोलचक्कर के पास एक ट्रेलर ने युवती को रौंद दिया है। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि ट्रेलर मरीन ड्राइव से होते हुए आदित्यपुर की ओर जा रहा था, जबकि युवती साइकिल से आदित्यपुर की ओर से कदमा की ओर जा रही थी। गोलचक्कर पर ही वह ट्रेलर की चपेट में आ गई।

d90b9c5ff2a8ffb7f8d3e0b7130d67ef454995d2b6e91e8c46290dc91fc531d7.0
जमीन विवाद में हुई सूरज कालिंदी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

सरायकेला : जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में 24 मार्च की शाम हुए सूरज कालिंदी हत्याकांड का खुलासा चांडिल अनुमंडल पुलिस द्वारा किया गया है। अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संजय सिंह ने हत्याकांड से जुड़े खुलासे किए हैं।

d90b9c5ff2a8ffb7f8d3e0b7130d67ef454995d2b6e91e8c46290dc91fc531d7.0

हत्याकांड के संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि मृतक सूरज कालिंदी के घर के पास खाता संख्या 116 प्लॉट संख्या 261, 262, 265 पर जबरन कब्जा को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के घर के पास जमीन पर हत्याकांड के साजिशकर्ता विष्णु महतो और मृतक अपना -अपना दावा कर रहे थे। जमीन पर कब्जा नहीं कर पाने के कारण साजिशकर्ता विष्णु महतो ने जयद्रथ महतो के साथ मिलकर दो शूटरो को दो लाख कैश ,एक स्कॉर्पियो गाड़ी और दो बुलेट में हत्या का सौदा करते हुए सुपारी दी। जिसमें हत्या के लिए तत्काल 2 लाख शूटरों को दे दिए गए थे। पुलिस अनुसंधान में साजिशकर्ता ने हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने इनके निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी संतोष गोप, राकेश केराई को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोलेरो, तीन मोबाइल फोन जब्त किया है।

1680362160327
अखाड़ा समिति ने बागबेड़ा थाना प्रभारी को किया सम्मानित

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक महावीर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में बागबेड़ा में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी भोला झा उपस्थित थे।

इस मौके पर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सुझ-बुझ के साथ बागबेड़ा में स्थानीय लोगों के साथ रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन किया गया है। कहीं भी किसी तरीका का विधि व्यवस्था भंग करने एवं अप्रिय घटना करने का मौका नहीं दिया गया है। इस मौके पर बागबेड़ा थाना के पदाधिकारी, समाजसेवी, हर राजनीतिक दल के लोगो का काफी योगदान रहा है। इस मौके पर बागबेड़ा थाना प्रभारी के के झा ने कहा कि इस विसर्जन के दौरान हमारी थाना की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ अखाड़ा समिति के सहयोग में खड़ी रही और अंतिम क्षण तक समिति के साथ रही। उन्होंने बागबेड़ा के समस्त अखाड़ा समिति के लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन किए जाने पर धन्यवाद दिए हैं।

error: Content is protected !!