एक नई सोच, एक नई धारा

FB IMG 1679683281336
श्री राम हनुमंत कथा के चौथे दिन हुआ सीता राम विवाह वर्णन, मंत्रमुग्ध हुए भक्तगण, देखें तस्वीर

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्री राम हनुमन्त कथा का आज चौथा दिन था। इस अवसर पर प्रयागराज से पधारे कथा वाचक पंडित श्री जगदीश भूषण जी महाराज ने बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा वर्णित माता सीता और प्रभु श्री राम के विवाह का विस्तृत वर्णन किया और भक्त जनों ने आत्मीयता के साथ इसका आनन्द लिया।

FB IMG 1679683281336

कथा वाचक द्वारा जिस संगीतमय तरीके से कथा के हर बारीक क्षण को प्रस्तुत किया उससे भक्त मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे मन से प्रभु राम को समर्पित होकर झूमने लगे। कथा के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया, जहाँ प्रसाद लेने के क्रम में भक्तों द्वारा अनुशासन का पालन भी किया गया। गौरतलब हो कि 21 मार्च से शुरू हुई श्री राम हनुमन्त कथा 29 मार्च तक रोजाना संध्या 6:00 बजे से 9:00 बजे तक चलेगी और 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा और रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकलेगी।

FB IMG 1679683259595
FB IMG 1679683289773
IMG 20230324 WA0000
गीत : हाय! दिल से आह! निकली
IMG 20230324 WA0000
कोमल वाणी (फ़रीदाबाद)

प्रेम में जब प्रेम से ही,
खेलने की चाह! निकली।
हाय! दिल से आह! निकली।।

रात के अंतिम पहर तक एक टक तुमको निहारा
जल रहा था देख कर आकाश का हर इक सितारा
किसलिए विश्वास मेरा तोड़कर यूँ जा रहे हो
बोल भी दो किस वजह से छोड़कर यूँ जा रहे हो

प्रीत की इस रीत की जब,
खोखली हर थाह! निकली।
हाय! दिल से आह! निकली।।

साथ मेरा सात जन्मों तक निभाओगे कहा था
मुझको ही अर्धांगिनी अपनी बनाओगे कहा था
प्राण! मेरे तुम मुझे निष्प्राण करके जा रहे हो
फूल सा कोमल हृदय पाषाण करके जा रहे हो

ढूँढने से भी न कोई,
जब मिलन की राह! निकली
हाय! दिल से आह! निकली।।

व्यर्थ थी सब वेदनाएं व्यर्थ थी संवेदनाएं
व्यर्थ थी प्रियवर तुम्हारे मन की सारी चेतनाएं
प्रेम में डूबे नयन कब देख पाये छल तुम्हारा
इसलिए पीना पड़ा है जल मुझे भी आज खारा

दर्द से व्याकुल मेरे इस,
गीत पर भी वाह! निकली।
हाय! दिल से आह! निकली।।

aafc14df76b4c02b153e2ea3e4cbeec32a6103112aa34fdbafe5e8e0e79d4cc3.0
अपराधियों ने घर से बुलाकर मारी गोली, इलाज़ के दौरान मौत, देखें वीडियो

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में बाइक से आए अज्ञात अपराधी ने सूरज कालिंदी को गोली मार दी। इधर घटना के बाद उसे आनन–फानन में इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज सेंटरिंग का काम करता था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।

बाइक से आए अपराधी ने सीने में मारी गोली मृतक सूरज।की बेटी पूजा ने बताया कि वे लोग घर के आंगन में चांद देख रहे थे तभी पिता के मोबाइल पर किसी ने फोन किया और कहा कि व्हाट्सएप में कुछ भेजा है उसे देखो। पिता ने वह देखा और बाहर गए। तभी एक तेज़ की आवाज हुई। सभी बाहर भागे तो देखा कि पिता घर के बाहर लहूलुहान अवस्था में गिरे हुए है। उसे तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे जहां उन्हे। मृत घोषित कर दिया। बेटी पूजा ने बताया कि जमीन को लेकर पिता का कई लोगों के साथ विवाद चल रहा है। कई बार उन्हें फोन पर धमकियां भी दी गई थी। जमीन विवाद में ही पिता की हत्या की गई है।

n4835010741679668824697919a43b77f3b91adf225d3aff502bb442470df1cb368bf55325c80c4a04f7ba8
राँची – अलग अलग क्षेत्रों से निकली प्रकृति पर्व सरहुल की भव्य शोभायात्रा

प्रकृति पर्व सरहुल की भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गयी, जो मेन रोड से गुजर कर सिरम टोली सरना स्थल तक गयी। शोभायात्रा आदिवासी पारंपरिक छटा से सराबोर नजर आयी। शहर के हर रास्ते और हर क्षेत्र से विभिन्न सरना समितियों एवं सरहुल पूजा समितियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी, जो अलबर्ट एक्का चौक पहुंची। फिर मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए सिरम टोली तक गयी। मेन रोड में आदिवासी परिधान में सजी महिलाएं और पुरुष ढोल- मांदर की थाप और आधुनिक नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके। मेन रोड में विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गयीं। सरहुल शोभायात्रा के दौरान सरना धर्म कोड की मांग जोरों से उठी। वहीं जय आदिवासी, जय सरना और जय झारखंड के भी नारे लगे। विभिन्न मंचों के द्वारा प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया गया।

n4835010741679668824697919a43b77f3b91adf225d3aff502bb442470df1cb368bf55325c80c4a04f7ba8

विभिन्न सरना समिति और सरहुल पूजा समिति द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गयी। बांधगाड़ी सरना समिति के द्वारा अधिक पैसे की भूख और इसके लिए किए जा रहे अनैतिक कार्य एवं बाद में होटवार जेल की हवा खाने संबंधी आकर्षक झांकी निकाली गयी। वहीं हरमू सरना समिति द्वारा प्रकृति की रक्षा का संदेश देते हुए झांकी निकाली गयी। हरमू परमचौड़ा सरना समिति द्वारा प्रकृति के विनाश और उससे होने वाले प्रभाव की झांकी निकाली गयी. हरमू द्वारा संसद भवन की झांकी निकाली गयी।

मेन रोड में विभिन्न सरना समिति के द्वारा सामूहिक जोड़ाए नृत्य करते हुए आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें आदिवासी युवक-युवतियां समूह में नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे. जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम मेन रोड में उमड़पड़ा।

मेन रोड में 100 से अधिक सरना एवं पूजा समितियों ने शोभायात्रा निकाली। हेसल, हेहल, पिस्का मोड़, हरमू, अरगोड़ा, मधुकम, कडरू, बांधगाड़ी, कोकर, लालपुर, लोवाडीह, नगरा टोली, करम टोली, बूटी मोड़, मोरहाबादी, इरगू टोली, पहाड़ी टोला, पुरानी रांची, आदिवासी छात्रावास, आदिवासी पीजी हॉस्टल, आदिवासी बालक-बालिका छात्रवास, वीर बुधु भगत छात्रावास सहित कई स्थानों से शोभायात्रा निकाली गयी।

प्राकृतिक त्योहार के शुभ अवसर पर मुंडा सभा रांची द्वारा एनई होरो मार्ग पर गोस्सनर कॉलेज गेट के पास सेवा शिविर लगाया गया, जिसमे चना, गुड़ तथा पानी का वितरण किया गया। इस सेवा शिविर में मुंडा सभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया तथा लोगों को आवश्यक सामग्री मुहैया कराने में मदद की। मेन रोड में झामुमो, केंद्रीय सरना समिति, शास्त्री मार्केट दुकानदार संघ, डेली मार्केट दुकानदार संघ सहित कई संगठनों ने स्वागत शिविर लगाया। इसके माध्यम से जुलूस एवं पाहनों का स्वागत किया गया।

n4835010741679668819659bd832d9450d3a28aefb8e87aff1d3912183bfa007fef1beb133e1fe83b18354d

केंद्रीय सरना संघर्ष समिति सह हेसल सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में हेसल सत्यारी सरना स्थल में पहान सोमरा मुंडा, योगेन्द्र मुंडा द्वारा पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ सरहुल पूजा की गयी। पहान ने गांव की सुख- शांति, रोग- दुख दूर हो, खेत खरियान हरा भरा रहे कि लिए सरना मां से प्रार्थना की। इस वर्ष अच्छी खेती होने की भविष्यवाणी की।

केन्द्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि सरहुल पर हम उस अलौकिक शक्ति की अराधना करते हैं, जो पूरे ब्रह्मांड प्रकृति और जीवन का संचालन और नियंत्रण करती है। इस शक्ति का अहसास हमारे पुरखों ने किया। सरहुल जुलूस को सफल बनाने में सती तिर्की, बबलू उरांव, अनिता उरांव, मीणा किस्पोट्टा, शोभा तिर्की, गुड्डी तिर्की, सूरज तिर्की, झलकी तिर्की, निलम उरांव, अनुप खलखो का योगदान रहा।

n4835065761679668131285260f43a2c224192a885cf8250c163b31812ab18896c4c9b28865ab4fc8b0b19b
बोकारो की श्रेया को 2 लाख और नेहा को 1 लाख देगी राज्य सरकार

डीपीएस बोकारो की दो छात्राओं श्रेया सुमन और नेहा कुमारी भगत को राज्यस्तरीय मेधाविता सम्मान समारोह के लिए चयनित किया गया है। वर्ष 2022 में आयोजित सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बोकारो जिले में टॉपर और राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रही श्रेया सुमन को दो लाख और 12वीं बोर्ड के वाणिज्य संकाय में जिले में अव्वल और राज्य में तीसरा स्थान पाने वाली नेहा कुमारी भगत को एक लाख रुपए पारितोषिक राशि से सम्मानित किया जाएगा। रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में 27 मार्च को आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

n4835065761679668131285260f43a2c224192a885cf8250c163b31812ab18896c4c9b28865ab4fc8b0b19b

इस संबंध में झारखंड सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार ने झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक को चयनित टॉपरों की सूची के साथ एक पत्र जारी किया है। समारोह के दौरान सीबीएसई के अलावा झारखंड अधिविध परिषद और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर भी सम्मानित होंगे।

साल 2022 में 99.4 प्रतिशत यानी कुल 497 अंकों के साथ श्रेया सुमन ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया था। शिक्षक राममूर्ति ठाकुर और गृहिणी सुनीता कुमारी की लाडली श्रेया आगे चलकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है।

वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड के वाणिज्य संकाय की परीक्षा में डीपीएस बोकारो की नेहा कुमारी भगत ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अव्वल और राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया था। व्यवसायी वासुदेव प्रसाद भगत और गृहिणी सरिता देवी की बिटिया नेहा की ख्वाहिश देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की है।

स्कूल की दोनों ही छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी ज़ाहिर करते हुए प्रिंसिपल डॉ. एएस गंगवार ने उन्हें बधाई दी। ड़ॉ.गंगवार ने कहा कि डीपीएस बोकारो बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में कटिबद्ध है।

2ac612dbfbed54bdf4124f19ddf4acb3c097ddc3c2d513b8624958ac7e3d6c1d.0
बिग ब्रेकिंग : राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द, जारी हुआ नोटिफिकेशन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वह केरल के वायनाड से सांसद हैं। एक दिन पहले गुजरात में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही ऊपरी अदालत में चुनौती के लिए 30 दिनों की मोहलत भी दी थी।

2ac612dbfbed54bdf4124f19ddf4acb3c097ddc3c2d513b8624958ac7e3d6c1d.0

मामला 2019 का है, जब लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है।’ राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए थे।

AddText 03 24 12.38.56
नौकरी के नाम पर शख़्स के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 7.62 लाख रुपये

जमशेदपुर : सोशल मीडिया पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 7.62 लाख रुपये उड़ा लिए। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको निवासी चंचल सेन को ठगों ने शिकार बनाया है। उनके खाते से अपराधियों ने 7 लाख 62 हजार 128 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार, घटना 20 मार्च की है। चंचल सेन का बेंगलुरु में एक्सिस बैंक में खाता है।

AddText 03 24 12.38.56

20 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि सोशल मीडिया पर पार्ट टाइम जॉब उपलब्ध है। इसके लिए सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम एकाउंट को फॉलो और लाइक करना होगा। इसके बदले में हर दिन दो से तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद एक टास्क के बदले उनके बैंक खाता में 210 रुपये दिया गया। उसके बाद ठग ने चंचल से 2500 रुपये गूगल पे के माध्यम से देने को कहा। जब उसने 2500 रुपये दिया तो चंचल को फिर से टास्क दिया गया। इसके बाद उसके खाते में 3430 रुपये वापस आए। उसके बाद साइबर अपराधियों ने टास्क देने के नाम पर चंचल से 7 लाख 62 128 रुपये नौ बार में अपने खाते में मंगवाए, लेकिन उसके बाद न तो उसे टास्क दिया गया और न ही रुपये ही बढ़ाकर लौटाए।

0d43515730b454d9352ee0dd7de9199a4983c735ebf003aec60fe503539b3f80.0
मधु कोड़ा को होगी नोटिस, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट ने दिया निर्देश

आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा और प्रमोद कुमार उर्फ विनोद कुमार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। दरअसल, मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति केस में आरोपी मधुकोड़ा, प्रमोद कुमार और संजय कुमार चौधरी के केस का अलग-अलग ट्रायल करने की मंजूरी मांगी थी जिसे निचली अदालत ने नामंजूर कर दिया। सीबीआई ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिसपर शुक्रवार को सुनवाई हुई।

0d43515730b454d9352ee0dd7de9199a4983c735ebf003aec60fe503539b3f80.0

शुक्रवार को सुनवाई के बाद दिया निर्देश

शुक्रवार को हुई सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश गौतम कुमार की पीठ ने मधुकोड़ा एवं प्रमोद कुमार उर्फ विनोद कुमार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

25 अपैल को होगी केस की अगली सुनवाई

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही सीबीआई ने निचली अदालत में दाखिल याचिका में कहा था कि तीनों आरोपियों के खिलाफ जांच का दायरा अलग-अलग है, इसलिए उनका अलग-अलग ट्रायल किया जाना चाहिए। हालांकि, सीबीआई की इस मांग को निचली अदालत ने नामंजूर कर दिया जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

n4830782441679640102925edc432794adb8d3c1db3d1f135ec9a01728f07f5663a4ed7fca44d1aa98d1589
माहिम के समुद्र तट पर बन रहे दरगाह पर चला बुल्डोजर, मुसलमानों में आक्रोश

मुम्बई: मुंबई में माहिम के तट पर अनधिकृत रूप से बनाई जा रही दरगाह जैसे ढांचे को प्रशासन ने आज गिरा दिया। मुंबई शहर के रेजिडेंट कलेक्टर सदानंद जाधव ने बताया कि ‘मजार’ और उसके आसपास का ढांचा राजस्व विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि BMC और मुंबई पुलिस के कर्मियों की मदद से ढांचे को गिराने के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जाधव ने बताया, “बीएमसी ने अवैध ढांचे को गिराने के लिए मशीनरी मुहैया कराई और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी।”

n4830782441679640102925edc432794adb8d3c1db3d1f135ec9a01728f07f5663a4ed7fca44d1aa98d1589

कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया था, जिसके बाद ढांचा गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। 12 से 13 मजदूर हाथो में हथौड़ा छेनी लेकर पुलिस बल के साथ दरगाह के पास पहुंचे। 2 बुलडोजर के साथ उन्होंने तोड़ने की करवाई शुरू की। रमजान शुरू हो रहा है ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए किसी को भी समुद्री किनारे पर रुकने नहीं दिया गया और महज 1 घंटे में पुलिस बल की मदद से पूरा मलबा हटा दिया गया।

‘600 साल पुरानी दरगाह तोड़ी’

वहीं, इस घटना के बाद मुस्लिम समाज में गुस्सा है। दरगाह किनारे रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके भी घर तोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि 600 साल पुरानी दरगाह तोड़ दी गई। महिमा दरगाह बाबा के उस्ताद थे। लोगों ने बताया कि यहां ख्वाजा खिजर अली सलाम उस्ताद की मजार थी। उनका दावा है कि मखदूम अली बाबा ( माहिम के दरगाह ) के उस्ताद थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रस्टी फंड लेते थे, देख रेख की लेकिन उन्होंने भी करवाई नहीं रोकी और दरगाह को तोड़ दिया गया है।

राज ठाकरे ने अपने भाषण में उठाया था दरगाह का मुद्दा

बता दें कि कल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क की अपनी रैली में अवैध दरगाह का मामला उठाया था। राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर अवैध दरगाह को नहीं तोड़ा गया तो वो वहां पर गणपति मंदिर की स्थापना कर देंगे। राज ठाकरे की स्पीच के बाद आज सुबह से मुंबई का प्रशासन हरकत में आ गया है। सुबह से ही अफसरों की टीम माहिम दरगाह में मौजूद है।

Screenshot 2023 0324 111938
सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, इन चार स्थिति में रद्द हो जाएगी राशन कार्ड

राशन कार्ड रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से लाखों राशन कार्डधारकों को फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस साल भी यानी 2023 में भी राशन कार्डधारकों को फ्री राशन का फायदा मिलता रहेगा, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि कई अपात्र लोग फ्री राशन का फायदा ले रहे हैं, ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई करेगी।

Screenshot 2023 0324 111938

खुद रद्द करवा दें राशन कार्ड

इसके ल‍िए सरकार की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है क‍ि ऐसे लोग खुद अपना राशन कार्ड न‍िरस्‍त करा लें। राशन कार्ड न‍िरस्‍त नहीं कराया तो सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की टीम इसे रद्द कर देगी। ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

जानें क्या है सरकार का नियम?

यद‍ि क‍िसी कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्ज‍ित 100 वर्ग मीटर का प्‍लाट/ फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी / ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पार‍िवार‍िक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा।

सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई

सरकार के न‍ियमानुसार यद‍ि राशन कार्ड धारक कार्ड को सरेंडर नहीं करता है तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर द‍िया जाएगा। साथ ही उस परिवार के ख‍िलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों से जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी।

error: Content is protected !!