एक नई सोच, एक नई धारा

‘हम जहां भी हैं, एकजुट और सशक्त रहने की जरूरत’, जानिए बांग्लादेश के हिंदुओं पर क्या बोले मोहन भागवत?

हमेशा चुनौती तो रहती ही है। भविष्य कई नई सुविधाएं लेकर आएगा। वैश्विक स्तर पर इजरायल के युद्ध कि चिंता सभी को लगी है। अपना देश आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है।

IMG 20240309 WA0028

भारत कि साख और प्रतिष्ठा बढ़ी

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का चुनाव शांति पूर्वक हो गया है। भारत कि साख और प्रतिष्ठा बढ़ी है। शासन और युवाओं के द्वारा देश कई क्षेत्र में आगे जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ चुनौतियों अभी भी सामने हैं।

हिंदू एक साथ आए इसलिए बच गए

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हुए उत्पात के कारण हिंदू समाज में जो अत्याचार हो रहे हैं। वो बार-बार दोहराए गए। वो सब (हिंदू) एक साथ आए इस लिए वहां (बांग्लादेश) बच गए।

IMG 20240309 WA00271

अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे हिंदू

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में जो हुआ? उसके कुछ तात्कालिक कारण हो सकते हैं, लेकिन जो लोग चिंतित हैं। वे इस पर चर्चा करेंगे। उस अराजकता के कारण हिंदुओं पर अत्याचार करने की परंपरा वहां दोहराई गई। पहली बार हिंदू एकजुट हुए और अपनी रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे।

IMG 20240309 WA00261

पूरी दुनिया के हिंदुओं से मदद की जरूरत

जब तक गुस्से में आकर अत्याचार करने की यह कट्टरपंथी प्रकृति होगी। तब तक न केवल हिंदू बल्कि सभी अल्पसंख्यक खतरे में होंगे। उन्हें पूरी दुनिया के हिंदुओं से मदद की जरूरत है। यह उनकी जरूरत है कि भारत सरकार उनकी मदद करे। कमजोर होना एक अपराध है। अगर हम कमजोर हैं, तो हम अत्याचार को आमंत्रित कर रहे हैं। हम जहां भी हैं, हमें एकजुट और सशक्त होने की जरूरत हैं।

error: Content is protected !!