एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज: जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा की ज्वलंत समस्याओं पर हुई चर्चा

IMG 20260425 WA0004

जमशेदपुर: बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र की जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त (DC) राजीव रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।IMG 20260425 WA0004

​मुलाकात के दौरान डॉ. परमार ने बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र की जनसुविधाओं, विशेषकर साफ-सफाई और जलापूर्ति योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।

प्रमुख मांगें और समस्याएं:

  • कचरा उठाव का विस्तार: डॉ. परमार ने बताया कि वर्तमान में केवल बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य बागबेड़ा पंचायत में ही कचरा गाड़ी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने उत्तर पूर्वी, दक्षिण, पश्चिम, पूर्वी, उत्तरी बागबेड़ा और उत्तरी कीताडीह पंचायतों में भी तत्काल कचरा उठाव शुरू करने की मांग की।
  • बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बड़ौदा घाट साइट पर चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए उन्होंने सभी फ्रंट पर काम की गति तेज करने का आग्रह किया।
  • सब्जी बाजार में गंदगी का अंबार: डीबी रोड मजार के पास लगने वाले सब्जी बाजार में बाजार समिति द्वारा मासूल वसूली के बावजूद साफ-सफाई न होने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित तरीके से व्यवस्थित करने की अपील की।
  • स्लुइस गेट की मरम्मत: उत्तरी और पश्चिमी बागबेड़ा की सुरक्षा के लिए स्लुइस गेट को दुरुस्त करना अनिवार्य बताया गया।

उपायुक्त का त्वरित एक्शन

​उपायुक्त राजीव रंजन ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उप विकास आयुक्त (DDC) नागेन्द्र पासवान को इन पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीसी ने बाजार समिति से वार्ता कर सब्जी बाजार की गंदगी की समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​डॉ. कविता परमार ने उप विकास आयुक्त से भी मिलकर सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सक्रिय सहयोग से जल्द ही बागबेड़ा-कीताडीह की जनता को इन मूलभूत समस्याओं से निजात मिलेगी।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क

error: Content is protected !!