Site icon

तीसरी धारा न्यूज: जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा की ज्वलंत समस्याओं पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र की जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त (DC) राजीव रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और क्षेत्र की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।IMG 20260425 WA0004

​मुलाकात के दौरान डॉ. परमार ने बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र की जनसुविधाओं, विशेषकर साफ-सफाई और जलापूर्ति योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।

प्रमुख मांगें और समस्याएं:

उपायुक्त का त्वरित एक्शन

​उपायुक्त राजीव रंजन ने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उप विकास आयुक्त (DDC) नागेन्द्र पासवान को इन पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीसी ने बाजार समिति से वार्ता कर सब्जी बाजार की गंदगी की समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।

​डॉ. कविता परमार ने उप विकास आयुक्त से भी मिलकर सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सक्रिय सहयोग से जल्द ही बागबेड़ा-कीताडीह की जनता को इन मूलभूत समस्याओं से निजात मिलेगी।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क

Exit mobile version