एक नई सोच, एक नई धारा

सरस्वती पूजा के भव्य उद्घाटन हेतु समाजसेवी शिवशंकर सिंह को मिला आमंत्रण

1002260891

जमशेदपुर: विद्या की देवी माँ सरस्वती की आगामी पूजा को लेकर शहर में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में भारतीय सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी आदरणीय शिवशंकर सिंह जी से मुलाकात की।

1002260891


समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें आगामी सरस्वती पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। शिवशंकर सिंह जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।
बैठक में उपस्थित गणमान्य
इस विशेष अवसर पर भारतीय सेवा समिति की पूरी टीम मौजूद रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • राहुल भद्रा (संस्थापक)
  • सुजय भट्टाचार्य (उपाध्यक्ष)
  • शिवा देव (सचिव)
  • आयुष पराशर (प्रवक्ता)
  • रेणुका कालिंदी (महिला अध्यक्ष)
  • रेणु जी
    समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सरस्वती पूजा का आयोजन पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जा रहा है। शिवशंकर सिंह जी जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति से समारोह की गरिमा और बढ़ेगी।
error: Content is protected !!