एक नई सोच, एक नई धारा

बड़ी खबर: चाईबासा थैलेसीमिया कांड पर मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन!

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन समेत संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया है।

1001947021

इसके साथ ही राज्य सरकार ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज राज्य सरकार की ओर से कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

छठ घाट में लाखो लोग पहुँचते हैं…सुनील गुप्ता।

जमशेदपुर…बागबेडा बड़ोदा घाट में छठ पर्व को लेकर तैयारी पूरी।…लोक आस्था के इस महापर्व में किसी प्रकार की दिक्क़त नहीं होंगी छठ व्रर्तियों को

1001946763

बताया जा रहा है की लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पुरे बागबेडा घाट को पिछले कई दिनों से साफ- सफाई किया गया, लाईट,टेंट,बांस जगह- जगह पर लगाया गया, प्रसासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है, स्थानीय लोग और पूजा कमिटीयों के द्वारा पिछले कई दिनों से छठ घाटों की साफ सफाई किया गया।

1001946766

स्थानीय समाज सेवी सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व के मौके पर पूरे छठ घाट की साफ सफाई किया गया, बिजली लाइट, टेंट समेत कई प्रकार की व्यवस्था यहां पर की गई है, ताकि किसी प्रकार के छठ वर्तियों को दिक्कत ना हो।…स्थानीय लोग और पूजा कमिटीयों और प्रसासन का काफ़ी योगदान हैं।

नव युवक समिति के सदस्य मुना ने कहा की हमारे पूरी टीम के सदस्यों के द्वारा भी घाट की साफ सफाई बढ़ चढ़कर किया गया।

तैलिक साहू महासभा ने छठ व्रतधारियों के बीच बांटा निःशुल्क सूप

जमशेदपुर:- शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची भामाशाह चौक (पुराना एमजीएम अस्पताल चौक के पास) पर छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क 501 सूप वितरण किया गया। राकेश साहू ने बताया कि सोमवार 27 अक्टूबर को मानगो नदी घाट में शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच में पूजन सामग्री क्रमशः सिंदूर, घी, आम का दातुन, अगरबत्ती, कपूर, महावीर धूप, माचिस, रूई का वितरण किया जाएगा। 28 अक्टूबर मंगलवार सुबह गाय का दूध सहित अन्य पूजन सामग्री एवं छठ व्रत धारी के लिए चाय बिस्किट आलू चाप वितरण किया जाएगा।

1001946786

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साव, महामंत्री पप्पू साहू, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पिंटू शाह जिला सचिव अशोक साहू महिला अध्यक्ष पूजा साहू सत्यदेव प्रसाद, गौतम साहू, विद्यानंद गुप्ता, पूजा साहू, आनंद गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद, चंदन काशी, विनय साहू कमलेश साहू, अशोक साहू, संतोष गुप्ता, इंद्र नारायण साह, पिंटू साहू, मंटू साहू,मनोज साहू,संध्या दास अशोक साहू, पिंटू साहू, गौतम साहू आदि थे

1001946976
साकची में महिला व उसकी भतीजी से पांच लाख रुपये के आभूषण की ठगी, धातु शुद्धिकरण के नाम पर आभूषण उड़ाये

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के मंडी रोड स्थित आहार होटल के पास शनिवार शाम एक महिला और उसकी भतीजी से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण ठग लिए गए. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह धोबी घाट निवासी अनिता देवी और उनकी भतीजी प्रीति छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार आई थीं.

1001945379

इसी दौरान साधु के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करने लगा और आध्यात्मिक बातें करते हुए धातु शुद्धिकरण के नाम पर सोना-चांदी के आभूषण मुठ्ठी में देने को कहा. आस्था और विश्वास में आकर अनिता और प्रीति ने अपने गहने साधु को सौंप दिए. साधु ने उन आभूषणों पर फूंक मारकर दोनों को 18 कदम चलने के लिए कहा. जब दोनों पीछे मुड़ीं, तो साधु और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था.

प्रीति ने बताया कि साधु के साथ मौजूद युवक पहले से उसके साथ मिला हुआ था. विश्वास जमाने के लिए साधु ने पहले उसी युवक को 18 कदम पैदल चलवाया था, ताकि महिलाएं भरोसा कर लें. पीड़ित महिलाएं रोते-बिलखते सीतारामडेरा थाना पहुंचीं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने साकची क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों की पहचान में जुटी है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे झांसे से बचने की अपील की है.

29195db83769693316e077994826a97cf7537f76
साकची जुबली पार्क रोड के पास दिखा विशाल अजगर, इलाके में अफरा तफरी

जमशेदपुर: साकची जुबली पार्क रोड के पास शनिवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही छोटू स्नैकबॉय की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर पास के झाड़ियों वाले क्षेत्र से निकलकर सड़क किनारे पहुंच गया था।
स्थानीय लोगों ने छोटू स्नैकबॉय और उनकी टीम की तेज़ कार्रवाई और साहसिक कार्य की सराहना की है।

रिपोर्ट अंकित सिन्हा

jharkhand weather forecast 15 days
29 और 30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश का अनुमान – मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जमशेदपुर: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना जताई है। विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बादल घिरने और लगातार बारिश होने की संभावना है।

रांची, पूर्वी सिंहभूम , सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और गुमला जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

IMD की चेतावनी:

29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना।

30 अक्टूबर को भी कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार।

निचले इलाकों में जलजमाव और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि में फसल की कटाई या भंडारण के दौरान सतर्क रहें।

स्थानीय प्रशासन ने भी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा है।

लोक आस्था का महापर्व छठ इस वर्ष 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय पर्व सूर्य देव और छठी मइया की उपासना का प्रतीक है।

📅 पूरी तिथि अनुसार कार्यक्रम:

25 अक्टूबर (शनिवार) – आज नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। व्रती इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान कर घर में शुद्ध भोजन बनाते हैं।

1001944753

26 अक्टूबर (रविवार) – खरना
इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

1001944749

27 अक्टूबर (सोमवार) – सांझ का अर्घ्य
व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। घाटों पर भव्य सजावट, गीत-संगीत और दीपों की रोशनी से माहौल भक्तिमय बन जाता है।

1001944750

28 अक्टूबर (मंगलवार) – भोर का अर्घ्य और पारण
अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसके साथ ही छठ व्रत का समापन होता है। व्रती उसके बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण करते हैं।

🙏 छठ महापर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि यह स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश भी देता है।

गोलमुरी यूबीसी ग्राउंड में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

जमशेदपुर के गोलमुरी यूबीसी ग्राउंड में यूएफसी परिवार द्वारा आयोजित 7वीं यूएफसी ट्रॉफी दो दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह थे. साथ ही तैयब खान, शाहरुख मलिक, शाही आदिल, फिरोज आलम भी उपस्थित रहे.

1001944733

ये दो दिवासिया टूर्नामेंट जिसमें कोलकाता, दुर्गापुर आदि स्थानों से टीम ने हिसा लिया. कुल 32 टीम ने हिसा लिया. विजेता को पहली कीमत 1.25 लाख और ट्रॉफी, दूसरी कीमत 85 हजार, तीसरी 30 हजार, चौथी कीमत 20 हजार और मैच और मैच मैन ऑफ द सीरीज भी दिया जाएगा.

छठ पर भयानक हादसा: बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों सहित 8 लोगों की गयी जान

बिहार : छठ पर्व की शुरुआत दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। चार दिवसीय छठपूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई है। इस दौरान कई जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए। राज्य के पांच जिलों — पटना, वैशाली, जमुई, बांका और बेगूसराय — में अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। गंगाजल और पूजा के लिए जल लेने गए कई युवक तेज धारा में बह गए।

सबसे बड़ा हादसा पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। तीनों घर से छठ पूजा के लिए गंगाजल लेने निकले थे, लेकिन कुछ ही देर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

एक ही परिवार के तीन युवकों की दर्दनाक मौत
सबसे बड़ी घटना बैंकटपुर गोलिंदपुर घाट की है। यहां पश्चिमी गोविंदपुर वार्ड-17 निवासी सौरव कुमार (22), सोनू कुमार (22) और गुड्डू कुमार (19) गंगाजल लेने और घाट की सफाई करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि तीनों पहले घाट की सफाई कर रहे थे, फिर नहाने के लिए नदी में उतरे। इसी दौरान सोनू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

इस दौरान बचाने के प्रयास में सौरव और गुड्डू भी आगे बढ़े, लेकिन तीनों तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मचाई और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। DDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

भयावह था हादसे का मंजर

चश्मदीदों के मुताबिक सोनू का पैर फिसलने से वह अचानक गहरे पानी में चला गया। हमने हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा ने सबको खींच लिया। मैं किसी तरह बाहर निकला, लेकिन सौरव और गुड्डू भी उसी भंवर में फंस गए और डूब गए।”

अन्य जिलों में भी हादसे

इसी दिन वैशाली, जमुई, बांका और बेगूसराय जिलों से भी डूबने की घटनाएं सामने आईं।

• वैशाली: गंगा से जल लेने गए एक युवक की मौत हो गई।

• जमुई: छठ पूजा के प्रसाद के लिए जल लेने गए दो युवक नदी में बह गए।

• बांका: चार लोग नदी में गिरे, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर लिया।

• बेगूसराय: यहां भी गंगा में डूबने से एक युवक की जान चली गई।

छठ की खुशियां मातम में बदलीं

तीनों मृतकों के घर में छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। पूरे परिवार में उत्साह का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में हर आंख नम है।खुसरूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेजा गया है।

पलंग मार्केट में लगी आग, चपेट में आयी कई दुकानें, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मानगो बस स्टैंड के पास स्थित पलंग मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. लकड़ी, गद्दे, कपड़े और फर्नीचर की दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानदारों को लाखों रुपये की क्षति हुई है.

1001943832

आग लगने के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रभावित दुकानदारों ने घटना के पीछे रंगदारी विवाद की आशंका जताई है. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ‘शुरू’ नामक एक युवक ने उनसे रंगदारी की मांग की थी और रुपये न देने पर दुकानें जला देने की धमकी दी थी. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आग लगने से ठीक पहले कुछ संदिग्ध युवकों को बाजार के आसपास घूमते हुए देखा गया था. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

error: Content is protected !!