एक नई सोच, एक नई धारा

1002178446
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, सखुआ की सरसराहट और नगाड़े की गूंज के बीच होगा महामहिम का जोहार

लौहनगरी जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान की पवित्र धरा सोमवार को एक ऐतिहासिक और भावुक पल की साक्षी बनेगी।

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए सखुआ (साल) कुंज की छांव में बसी इस देवस्थली में माथा टेकेंगी।

1002178446

अवसर बेहद खास है, संताली लिपि ‘ओल चिकी’ का शताब्दी समारोह। राष्ट्रपति यहां प्रकृति शक्ति मरांग बुरु और जाहेर आयो की पारंपरिक पूजा कर अपनी माटी को नमन करेंगी। उनके स्वागत में सेंदरा की वीर रस से भरी धुन और मांदर-नगाड़े की थाप गूंजेगी, जो आदिवासियत के गौरव को नए शिखर पर ले जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब दिशोम जाहेरथान की देहरी पर कदम रखेंगी, तो यह महज एक संवैधानिक दौरा नहीं, बल्कि हापड़म (पुरखों) के आशीर्वाद और अपनी संस्कृति के प्रति कृतज्ञता का एक महापर्व होगा। सखुआ के ऊंचे वृक्षों से छनकर आती धूप और मिट्टी की सौंधी महक के बीच राष्ट्रपति अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।

सेंदरा की धुन: शौर्य का संगीत और अद्भुत स्वागत

राष्ट्रपति के आगमन पर जो स्वागत होगा, वह प्रोटोकॉल से परे, भावनाओं और परंपराओं का संगम होगा। संताली और हो समाज में सेंदरा (शिकार) केवल एक प्रथा नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और सामूहिक जीवन का प्रतीक है।

जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला जाहेरथान पहुंचेगा, पारंपरिक वाद्ययंत्र तुमदा (मांदर) और तमाक (नगाड़ा) की गूंज से आसमान गूंज उठेगा। स्थानीय आदिवासी कलाकार सेंदरा सेरेंग (शिकार गीत) की धुन छेड़ेंगे।

यह संगीत सामान्य स्वागत गान नहीं है, इसमें जंगल की ललकार और वीरों का ओज समाहित है। वाद्ययंत्रों की तीव्र और लयबद्ध थाप, जो कभी जंगल में शिकारियों को एकजुट करती थी, आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन अपनी ‘बेटी’ के स्वागत में बजेगी। इस धुन के बीच राष्ट्रपति पूजा स्थल से मंच की ओर बढ़ेंगी, तो वह दृश्य रोमांचित करने वाला होगा।

जाहेरथान: जहां सरजोम की छांव में बसते हैं देवता

करनडीह का दिशोम जाहेरथान आदिवासियों का वेटिकन सरीखा पवित्र है। यहां ईंट-गारे का मंदिर नहीं, बल्कि सरजोम दारे (साल के वृक्ष) ही देवालय हैं। यह स्थल इस बात का प्रमाण है कि आदिवासी समाज प्रकृति का रक्षक है।

राष्ट्रपति मुर्मू यहां सबसे पहले मरांग बुरु (विशाल पर्वत देवता), जो शक्ति और संरक्षण के प्रतीक हैं, और जाहेर आयो (जाहेर एरा/ग्राम देवी), जो ममता और समृद्धि की देवी हैं, की आराधना करेंगी।

जाहेरथान की पूजा पद्धति पूर्णतः प्रकृतिवादी है। यहां नायके (पुजारी) द्वारा साल के पत्तों (सरजोम साकम) पर शुद्ध जल, अरवा चावल, सिंदूर और फूलों का अर्पण किया जाता है। राष्ट्रपति भी इसी सात्विक विधि से, बिना किसी आडंबर के, जल और फूल अर्पित कर मोंणे को-तुरुई को (पांच-छह लोक देवता) का आह्वान करेंगी।

यह पूजा समाज में सुख, शांति, अच्छी बारिश और महामारी से रक्षा के लिए की जाती है। राष्ट्रपति का यह नमन, प्रकृति और मानव के बीच के उस आदिम रिश्ते को पुनर्जीवित करेगा, जो आधुनिकता की दौड़ में कहीं खोता जा रहा है।

ओल चिकी के 100 साल: अस्मिता का उत्सव

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति मुर्मू उस तपस्वी को श्रद्धांजलि देंगी, जिन्होंने संताली भाषा को अक्षर दिए। वे गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। वर्ष 2025 ओल चिकी लिपि के अस्तित्व में आने का 100वां साल है।

1925 में मयूरभंज की धरती पर रची गई इस लिपि ने करोड़ों आदिवासियों को अपनी भाषा में लिखने और पढ़ने का अधिकार दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रपति 12 ऐसी विभूतियों को सम्मानित करेंगी, जिन्होंने ओल चिकी और संताली साहित्य की मशाल को जलाए रखा है। यह सम्मान उस संघर्ष को सलाम है, जिसने भाषा को विलुप्त होने से बचाया।

साहित्य, सिनेमा और संस्कृति का महाकुंभ

जाहेरथान परिसर में आयोजित ट्राइबल बुक फेयर और इंडीजीनस शार्ट फिल्म फेस्टिवल ने इस आयोजन को एक बौद्धिक आयाम दे दिया है। देशभर से जुटे आदिवासी साहित्यकार, फिल्मकार और कलाकार अपनी-अपनी बोलियों- संताली, हो, मुंडारी, कुड़ुख-के साथ यहां उपस्थित हैं।

किताबों के स्टाल और फिल्मों का प्रदर्शन यह बता रहा है कि आदिवासी समाज अब केवल मौखिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राष्ट्रपति की उपस्थिति इस सांस्कृतिक नवजागरण को एक नई ऊर्जा देगी।

1002178277
टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग,1 यात्री की मौत, 2 एसी कोच भी जले

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में झारखंड से केरल जा रही टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में मंगलवार को आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में ट्रेन के दो कोच आग की चपेट में आ गए, जबकि एक यात्री की मौत हो गई। रेलवे ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि आग एक कोच में लगी थी, जो बाद में पास के कोच तक फैल गई।

1002178277

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन झारखंड के टाटा (टाटानगर) से केरल के एर्नाकुलम की ओर जा रही थी। अनाकापल्ली के पास अचानक एक कोच से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई।

रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रभावित कोचों को अलग कर दिया गया है। मृतक यात्री की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

रेलवे ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही, प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का ही पालन करने की अपील की है।

1002177156
राष्ट्रपति रांची पहुंची, मुख्यमंत्री ने खास भेंट के साथ किया महामहिम का स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच गयी है। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति आज रांची में ही रात्रि विश्राम करेगी, उसके बाद वो सोमवार को सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और गुमला में कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

1002177155

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक राष्ट्रपति का काफिला पूरी सुरक्षा और निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ रवाना हुआ। इस दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद नजर आईं। राजधानी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को राज्य का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एयरपोर्ट पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से लोकभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक पूरे रूट लाइन में रांची पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने से पहले ही मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया गया था। रूट लाइन पर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में नजर आए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही थी।

करीब 20 से 22 मिनट के भीतर राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच लोकभवन पहुंचा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यातायात को नियंत्रित किया गया और आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।

1002177156

लोकभवन में रात्रि विश्राम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की रात लोकभवन में ही विश्राम करेंगी। लोकभवन परिसर में भी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर विशेष सुरक्षा दल के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी तैनात है। लोकभवन और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

अपने दौरे के दूसरे दिन यानी सोमवार को राष्ट्रपति सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इन कार्यक्रमों को लेकर संबंधित जिलों में भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और स्थानीय प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति वापस रांची लौटेंगी और सोमवार की रात भी लोकभवन में ही विश्राम करेंगी।मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद उनका झारखंड दौरा समाप्त होगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे राज्य में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं और सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सतर्कता बरत रही हैं।

1002177160
विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटी कंबल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने रविवार को बारीडीह मंडल अंतर्गत बागुन नगर टीओपी मैदान में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कही कि इस बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए पूरे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया जाएगा ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके.

1002177160

इस मौके पर भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कुमार अभिषेक,काजू शांडिल, पंकज प्रिय, राजेश रजक, विष्णु गुप्ता, राजीव झा, प्रेम कुमार, मीरा झा, उर्मिला देवी, ओम पोद्दार, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, नारायण लोहरा, जितेश कुमार, साकेत कुमार, मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे.

1002177161
1002177012
धनबाद में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक का हुआ समापन

धनबाद : धनबाद के कतरास बाजार स्थित राजस्थानी धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक का समापन विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री माननीय अम्बरीष जी के उद्बोधन के साथ समाप्त हुआ।
समापन समारोह में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विभाग एवं जिला के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री अंबरीश सिंह ने कहा कि स्वाधीन देश में स्व का अभिमान करने वालों की कमी के कारण हमारी संस्कृति को नष्ट करने का कुचक्र चलता रहा। सनातन मानबिंदु, आचार पद्धति, संस्कृति को सुरक्षित रखने के विचार से ही विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। मंदिर सनातन परंपरा के श्रद्धा एवं भक्ति- शक्ति का केंद्र होता था जिसे आक्रांताओं ने निरंतर क्षति पहुंचाने पहुंचाने की चेष्टा की। परिवारों में परंपरागत संस्कार का अभाव देखने को मिल रहा है परिवार में संस्कारों का जिस तरह क्षरण हो रहा है उसके रक्षण की आवश्यकता है । गोरक्षा, सेवा, धर्म प्रसार, सामाजिक समरसता जैसे आयामों पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है।

1002177009

इस अवसर पर प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया 12 से 18 जनवरी तक मकर संक्रांति उत्सव समरसता दिवस के रूप में माघ पूर्णिमा के दिन श्री रविदास जयंती, वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जन्मोत्सव तक सभी समितियों के माध्यम से श्री रामोत्सव एवं 14 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर जयंती प्रत्येक प्रखंड केन्द्रों में मनाया जाएगा। इसके साथ ही समिति का दृढिकरण एवं आयामों के कार्यों का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत ने विभिन्न जिलों से आए समस्त प्रतिनिधियों एवं वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हजारीबाग के डेमोटांड़ में परिषद द्वारा चल रहे आवासीय विद्यालय एवं अन्य सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए झारखंड के सभी जिलों में सेवा कार्य सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया।

1002177012
  इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू जी द्वारा प्रांत के नवीन दायित्व एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र द्वारा जिलों के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

श्रीमती कीर्ति गौरव दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका, गंगा कच्छप प्रांत सहसंयोजिका , श्रीमती शशि शर्मा एवं श्रीमती अनिमा पांडे को प्रांत मातृशक्ति सहसंयोजिका, श्रीमती सविता सिंह संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख मातृशक्ति, एवं सुश्री कीर्ति सुमन मोदी को प्रांत साप्ताहिक मिलन केंद्र एवं संस्कार केंद्र प्रमुख दुर्गावाहिनी का दायित्व दिया गया।

   बैठक का समापन बजरंग दल प्रांत  संयोजक श्री रंगनाथ महतो ने पूर्णता मंत्र एवं जयघोष के साथ कराया।
1002177015

बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय आनंद पांडे, क्षेत्र गोरक्षा टोली के पालक त्रिलोकी नाथ बागी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, देवी सिंह प्रांत सह मंत्री श्री राम नरेश सिंह, श्री मनोज पोद्दार, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री जुगल किशोर प्रसाद, प्रांत सत्संग प्रमुख श्री रंजन कुमार सिन्हा, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, गोरक्षा प्रांत प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, सामाजिक समरसता प्रांत सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, सेवा सहप्रमुख विनय कुमार, अमरेन्द्र विष्णुपुरी, धनबाद विभाग मंत्री राजेश दुबे, महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर मंत्री आनंद कुमार, बजरंग दल सहसंयोजक तापस कुमार डे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1002176110
कांग्रेस स्थापना दिवस पर बाबूडीह बस्ती में कंबल वितरण

जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140 वां स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रजनी बंसल के नेतृत्व में भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती में कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

1002176110

इस अवसर पर महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनी बंसल ने कहा कि समाज मे अन्तिम पंक्ति पर बैठे अत्यंत जरूरतमंद के घर घर जाकर कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
युवा कांग्रेस राकेश साहू ने आगे कहा बिना पद बिना किसी लालच या किसी प्रतिष्ठा पाने की होड़ के बिना 72 लोगों की टीम ने धीरे धीरे एक विशाल संस्था बनाई और नाम पड़ा कांँग्रेस। कांग्रेस के सेवा भाव और परस्पर मेहनत के आगे दमनकारी अंग्रेज भी टिक नही पाए और भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि हम कम है ये मत कहिए हममे दम है ये कहना शुरु करिए।

1002176107

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अमर मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार, धनजी पांडे, महिला अध्यक्ष सुनीता ओझा, चन्दावती देवी, ओम कुमार, विनोद यादव, नरेश कुमार, रामदास मेहता, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, आर के वर्मा, मोहरा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1002176099
1002176454
कांग्रेस के कई समर्पित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, स्थापना दिवस पर साकची पलंग मार्केट में कार्यक्रम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान साकची पलंग मार्केट में शहीदों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कई योद्धाओं को गांधी टोपी एवं मेंमटो दे कर सम्मानित किया गया।

1002176454

इस दौरान सम्मान पानेवालों में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, के के शुक्ला, राकेश तिवारी, रविंद्र कुमार झा, आनंद बिहारी दुबे, शैलेंद्र सिंह चंदेल, विजय यादव, राजकिशोर सिंह, संजय यादव, सुशील पांडे, रंजन सिंह, नवनीत मिश्रा, भूषण यादव, सुरेश यादव आदि के नाम शामिल है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के विश्वजीत जेना, प्रभु नारायण सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, सोनू सोनकर, अविनाश यादव, मनीष चंद्रवंशी, रउफ खान, विशाल शर्मा, अखिलेश मिश्रा, संदीप कुमार, चीकू सिंह, नवल सिंह, अरुण पटेल, सुमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

1002176445
1002173476
जमशेदपुर में नए साल का जश्न इस बार होगा और भी खास, 7. 0 CLOCK SKY ROOFTOP PUB & BAR के साथ

बुधवार, 31 दिसंबर, शाम 7 बजे से कदमा में होने जा रही है New Year Party Celebration
इस धमाकेदार पार्टी में म्यूज़िक का तड़का लगाएंगे DJ LUXEDELS,
जहाँ युवा झूमेंगे नए साल के स्वागत में।

1002176355


एंट्री पास सिर्फ 301 रुपये,
और पास की संख्या है सीमित।
📍 स्थान – 4th Floor, सरला कॉम्प्लेक्स,
प्लॉट नंबर 13, कदमा मार्केट,
जमशेदपुर, झारखंड – 831005
जल्दी करें,
पास के लिए संपर्क करें – 6202205078

1002173476

तो तैयार हो जाइए,
31 दिसंबर की रात को बनाएँ यादगार,
म्यूज़िक, मस्ती और न्यू ईयर के साथ! 🎉🎶

IMG 20251228 WA0025
सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, हर जगह मजबूत छाप?, 2025 का आखिरी संबोधन, साल 2026 दस्तक देने वाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है और इसने दुनिया को दिखाया है कि देश अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता है।

IMG 20251228 WA0025

मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस गुजरते साल में देश का प्रभाव हर जगह दिखाई दिया। प्रधानमंत्री का इस बार का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 2025 का आखिरी संबोधन था।

उन्होंने कहा, ”2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक। भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने भाव व्यक्त किये।” भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह और सात मई की दरम्यानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए थे। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य टकराव समाप्त करने को लेकर एक सहमति बनी थी। मोदी ने कहा कि यही जज्बा तब भी देखने को मिला, जब ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हुए। उन्होंने कहा, ”मैंने आपसे आग्रह किया था कि ‘हैशटैग वंदे मातरम् 150′ के साथ अपने संदेश और सुझाव भेजें। देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।”’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 खेल के लिहाज से भी एक यादगार साल रहा। हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत की बेटियों ने महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।

उन्होंने कहा कि एशिया कप टी20 में भी तिरंगा शान से लहराया। उन्होंने कहा कि पैरा एथलीट ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर ये साबित किया कि कोई बाधा हौंसलों को नहीं रोक सकती। मोदी ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को बहुत आशा के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि भारत से उम्मीद की सबसे बड़ी वजह है, हमारी युवा शक्ति। उन्होंने कहा, ”विज्ञान के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां, नए-नए नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी का विस्तार इनसे दुनियाभर के देश बहुत प्रभावित हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्य-जीवों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रयास भी 2025 की पहचान बने।

उन्होंने कहा कि भारत में चीतों की संख्या भी अब 30 से ज्यादा हो गई है। इस साल हुए कई कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अद्वितीय विरासत सब एक साथ दिखाई दी। उन्होंने कहा, ”साल के शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को चकित किया।

साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।” मोदी ने कहा कि स्वदेशी को लेकर भी लोगों का उत्साह खूब दिखाई दिया और लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो तथा जिसमें भारत की मिट्टी की सुगंध हो।

उन्होंने कहा, ”आज हम गर्व से कह सकते हैं 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। ये बात भी सही है इस वर्ष प्राकृतिक आपदाएं हमें झेलनी पड़ी, अनेक क्षेत्रों में झेलनी पड़ी। अब देश 2026 में नयी उम्मीदों, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।”

jamshedpur jharkhand september 11 2023 260nw 2370557279 edited
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बनेगी तीसरी ड्रापिंग लाइन, VIP लेन को किया गया बंद

टाटानगर रेलवे स्टेशन में वीआइपी लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, इसके बदले में दो के अलावा तीसरी नई ड्रापिंग लाइन बनेगी, जिसमें से एक को वीआइपी लेन बनाया जाएगा।

jamshedpur jharkhand september 11 2023 260nw 2370557279 edited

चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने शनिवार दोपहर लगभग सवा 12 बजे सड़क मार्ग से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआरएम के निर्देश पर ही स्टेशन के वीआइपी लेन को स्टील की बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने वीआइपी लेन को देखा साथ ही एडीआरएम (समन्वय) को निर्देश दिया कि दो ड्रापिंग लाइन के अलावा तीसरी व नई ड्रापिंग लाइन बनाया जाए, ताकि एक लाइन को वीआइपी लेन के रूप में विकसित किया जा सके।

मालूम हो कि स्टेशन में वीआइपी लेन बंद करने को लेकर काफी नाराजगी है और उन्होंने इसके विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, निरीक्षण के दौरान टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक समीर सौरव, स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, कामर्शियल चीफ एसके सिंह, स्टेशन उपाधीक्षक सुनील कुमार सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

अवैध पार्किंग पर कार को डीआरएम ने करवाया जब्त

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पाया कि स्टेशन परिक्षेत्र के बाहर एक कार खड़ी है। संभवत: कार मालिक बाहर ही कार खड़ी कर अपने स्वजन को लेने प्लेटफार्म गए होंगे। स्टेशन के बाहर अवैध रूप से पार्किंग देखने पर डीआरएम ने आरपीएफ को कार जब्त कर उसका चालान करने का आदेश दिया।

1002175599

विभागीय अधीक्षक को निर्देश, साफ रखें अपने कार्यालय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंच रही है। ऐसे में डीआरएम ने स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर गोलपहाड़ी चौक तक पैदल ही स्टेशन परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ट्रेन लाइटिंग विभाग गए जहां बाहर कूड़ा पड़ा मिला।

इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा विभाग के पीछे की दीवार में छज्जे की राड निकली देखी, जिसे कटवाने का आदेश दिया। इसके अलावा वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) का बोर्ड को उन्होंने क्षतिग्रस्त देखा, जिसे उन्होंने बदलने का आदेश दिया।

इसके अलावा वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सिग्नल) का गेट में पूरी तरह से धूल पड़ा मिला, उन्होंने संबधित अधिकारियों को कम से कम पानी से ही साफ करने को कहा। इसके अलावा पानी की टंकी से पानी का रिसाव व गंदी को ठीक करने, कई स्थानों पर रेलवे की छोटी दीवार को ऊंची करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

इसके अलावा वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (सिग्नल) का गेट में पूरी तरह से धूल पड़ा मिला, उन्होंने संबधित अधिकारियों को कम से कम पानी से ही साफ करने को कहा। इसके अलावा पानी की टंकी से पानी का रिसाव व गंदी को ठीक करने, कई स्थानों पर रेलवे की छोटी दीवार को ऊंची करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

वहीं, उन्होंने स्टेशन स्थित जीआरपी थाना भी पहुंचे। यहां छत पर जाले-मकड़े को हटाने को कहा। वहीं, स्टेशन फुटपाथ की नाली के एक स्लैब को ठीक करने व टाइम आउट रेस्टोरेंट के सामने वाले खाली स्थान का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

error: Content is protected !!