एक नई सोच, एक नई धारा

1002192090
नववर्ष पर मां रंकिणी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह से लगी लंबी कतारें

कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध जादूगोड़ा स्थित माँ रंकिणी मंदिर में नववर्ष के पहले दिन बुधवार (1 जनवरी) को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

1002192090

श्रद्धालुओं ने माँ रंकिणी के दर्शन कर नववर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मां रंकिणी मंदिर मां काली/दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित है और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर न सिर्फ स्थानीय आदिवासी समुदायों की गहरी आस्था का केंद्र है, बल्कि जमशेदपुर सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नववर्ष के अवसर पर हजारों श्रद्धालु परिवार समेत मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा और व्यवस्था

नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं दर्शन को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। साफ-सफाई, पेयजल और प्राथमिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष पर मां रंकिणी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा देखा गया है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन एवं समिति के सहयोग से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

उत्साह और भक्ति का माहौल

श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्तों ने माँ रंकिणी के दर्शन कर नववर्ष की शुभ शुरुआत की। पूजा के दौरान शांति व्यवस्था का नेतृत्व मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत दलबल के साथ कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन पूरी तरह से चौकस हैँ और शांतिपूर्ण ढंग से लोग नव वर्ष बना रहे हैं।

1002192082
भारतीय स्टील कंपनियों के लिए वैश्विक बाजार में चीन बड़ी चुनौती, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से ही मिलेगी गति: नरेंद्रन

नववर्ष के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस प्रांगण में टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने भारतीय और वैश्विक इस्पात उद्योग की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

1002192082

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगभग सात प्रतिशत की जीडीपी दर से आगे बढ़ रही है, जिसके चलते देश में हर साल स्टील की खपत में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हो रही है।

टीवी नरेंद्रन ने कहा कि भारत की सभी स्टील कंपनियां मिलकर लगभग 150 मिलियन टन स्टील का उत्पादन करती हैं, जबकि अकेला चीन करीब 110 मिलियन टन स्टील का निर्यात करता है। उन्होंने बताया कि चीन से आयातित स्टील का भारत के घरेलू बाजार पर फिलहाल सीमित असर पड़ रहा है, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसका असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

विशेष रूप से मध्य एशिया और यूरोप के बाजारों में चीनी स्टील के कारण प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में स्टील की कीमतें निचले स्तर पर बनी हुई हैं।

ऐसे में भारतीय स्टील कंपनियां चाहे जितनी भी प्रतिस्पर्धी बन जाएं, वे पांच प्रतिशत से अधिक मुनाफा अर्जित नहीं कर पा रही हैं। जिस दर पर चीन स्टील का निर्यात कर रहा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि वहां की कंपनियां भी अधिक लाभ में नहीं हैं, लेकिन उन्हें सरकारी स्तर पर समर्थन प्राप्त है, जिससे वे वैश्विक बाजार में टिके हुए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की तुलना करते हुए टीवी नरेंद्रन ने कहा कि चीन में पहले सड़क, रेल और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास किया जाता है, उसके बाद उद्योग स्थापित होते हैं, जबकि भारत में स्थिति इसके उलट है। यहां पहले उद्योग लगते हैं और बाद में आधारभूत सुविधाओं का विकास होता है।

इसी वजह से यूरोप की तुलना में भारत में मुंबई तक एक टन माल पहुंचाने में करीब 70 डॉलर तक का खर्च आता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार बेहतर कार्य कर रही है।

उन्होंने आयातित स्टील पर दो वर्षों के लिए सेफगार्ड ड्यूटी लगाए जाने को भारतीय स्टील उद्योग के लिए राहत भरा कदम बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोप में कार्बन उत्सर्जन पर टैक्स लगाया जाता है, जबकि भारत में भी इस दिशा में नीतियां बनाई गई हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह प्रभावी होने में अभी समय लगेगा।

1002192057
सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 की शुरुआत जिले में उत्साहपूर्वक की गई. समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुमंडल पदाधिकारी, डीटीओ, एमवीआई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

1002192056

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है. सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर प्रयासरत है, लेकिन इन प्रयासों का लाभ तभी मिलेगा जब नागरिक स्वयं नियमों का पालन करेंगे.

सड़क सुरक्षा माह के तहत रैली, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच समेत कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. ग्रामीण, शहरी एवं पंचायत स्तर पर विशेष रूप से स्कूली बच्चों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके.

1002192057

जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो क्लिप के जरिए यातायात नियमों के पालन से संबंधित संदेश प्रसारित किए जाएंगे. यह रथ पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अनावश्यक ओवरटेक से बचने की अपील करेगा.

इस अवसर पर उपायुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

1002192020
खरसावां शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार, पहली जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इनकार कर सरलीकृत सादगी का परिचय दिया.

1002192020

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय के वीरों ने अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. खरसावां का शहीद स्थल हमारे इतिहास का ऐसा पन्ना है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत शहीदों को नमन करके की जा रही है, जो समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है.

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गुआ गोलीकांड के शहीदों की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए सरकार जल्द एक कमेटी गठित करेगी. इस कमेटी का उद्देश्य शहीदों की पहचान और उनके परिजनों तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना होगा.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, सविता महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

1002190810
चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार युवक की हिरासत में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी जीत महतो (22) की बुधवार को पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की मौत हुई है. वहीं पुलिस पिटाई के आरोपों को खारिज करती हुई प्राकृतिक कारणों से तबीयत बिगड़ने की बात कह रही है.

1002190810

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जीत महतो को रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे उसके घर से हिरासत में लिया था. आरोप था कि उसने चोरी का मोबाइल 500 रुपये में खरीदा था. परिजनों का कहना है कि बिना किसी नोटिस या औपचारिक जानकारी दिए युवक को थाने ले जाया गया और करीब 48 घंटे तक हिरासत में रखा गया. इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती गई.

पुलिस का कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे जीत की हालत नाजुक होने पर उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहीं अस्पताल प्रशासन के अनुसार, युवक को लाने के थोड़ी देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचने के बाद ही परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

युवक की मौत की खबर फैलते ही गोकुलनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया. देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया. उनका आरोप है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान जीत की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई. भीड़ ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
थाना प्रभारी ने कहा कि “युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था और वहीं उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.” फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

1002190708
सागर होटल के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो दीवार से टकराई, टला बड़ा हादसा

नए साल की स्वागत के बीच जमशेदपुर में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के पास बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (डीएल-8-सीएटी-8087) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दारू दुकान के पास की दीवार से जोरदार टकरा गई. टक्कर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया और स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में सड़क पर पड़ी मिली.

1002190708

गनीमत रही कि घटना के वक्त सड़क सुनसान थी और आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. कुछ क्षणों के लिए इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर हादसा कुछ मिनट पहले या बाद में होता जब लोग सड़कों पर होते, तो स्थिति भयावह हो सकती थी.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को जानकारी दी. हादसे के बाद वाहन चालक के फरार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि चालक की पहचान और उसकी स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पंजीकरण विवरण के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है.

1002186247
नव वर्ष के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन
1002186247

जमशेदपुर । श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को समस्त भक्तजनों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि आज कल सभी लोग अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर 1 जनवरी के दिन मंदिर में पूजा पाठ कर नव वर्ष में सुख, समृद्धि व शांति की कामना करते है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा सभी भक्तों के कल्याणार्थ विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाएगी. वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि वैसे मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रुप से उमाशंकर बेरा,सुजीत राउत,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, रंजीत, अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय है।

1002186244
1002184483
रेल वन एप पर अनारक्षित टिकट पर 3% कैशबैक, 14 जनवरी से लागू होगी सुविधा

ट्रेनों से छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने रेलवन(RailOne) मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने पर तीन प्रतिशत कैशबैक देने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।

1002184483

यह सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। रेल मंत्रालय के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग-2) संजय मोनचा ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, डिजिटल टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवनएप पर आर-वालेट (R-Wallet) के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदने पर यात्रियों को टिकट मूल्य का तीन प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

यह छूट सिर्फ आर-वालेट तक सीमित नहीं है

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ आर-वालेट तक सीमित नहीं है। रेलवनएप पर उपलब्ध अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर भी यात्रियों को यह कैशबैक दिया जाएगा।

इसका मकसद यात्रियों को नकद लेन-देन से हटाकर डिजिटल भुगतान की ओर प्रोत्साहित करना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो दैनिक या अल्प दूरी की यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट लेते हैं।

टिकट खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी

इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी और टिकट खरीद प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। रेल मंत्रालय ने सेंट्रल फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को निर्देश दिया है कि वह इस योजना की मई माह में समीक्षा करे।

समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि डिजिटल बुकिंग में कितनी वृद्धि हुई और यात्रियों को यह सुविधा किस हद तक लाभ पहुंचा रही है। इसके आधार पर भविष्य में इस योजना को आगे बढ़ाने या इसमें संशोधन पर फैसला लिया जाएगा।

रेल मंत्रालय का मानना है कि इस तरह की डिजिटल पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि रेलवे के संचालन में भी दक्षता आएगी।

1002184473
पहली महिला आईपीएस अधिकारी को झारखंड पुलिस की कमान, दो साल रहेगा कार्यकाल

रांची: झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया है. अभी तक वह प्रभारी डीजीपी थी. गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है.

1002184473

विदित हो कि झारखंड सरकार ने पुलिस प्रमुख के चयन व नियुक्ति के लिए आठ जनवरी को एक आदेश जारी किया था. उसी आदेश के तहत तदाशा मिश्रा की नियुक्ति डीजीपी के पद की गई है. वह अगले दो साल तक झारखंड पुलिस प्रमुख के पद पर काम करेंगी. तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी है. इस तरह झारखंड बनने के बाद महिला आईपीएस को झारखंड पुलिस की कमान सौंपी गयी है.

1002184333
चाईबासा में दिखा लगभग 9 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
1002184333

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अनुमंडल अंतर्गत टोंटो प्रखंड में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब चाईबासा–सेंरेंगसिया मुख्य सड़क पर कोदवो के पास करीब 8 से 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. सुबह करीब 8 बजे सड़क पर भारी भरकम अजगर के आने से राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कुछ लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में जुट गए. अजगर को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ लग गयी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और घंटों तक यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर जंगल की ओर से भटक कर सड़क पर आ गया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में पहुंचाया. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र के पास सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें.

error: Content is protected !!