एक नई सोच, एक नई धारा

1002195405
प्रकाश पर्व पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 जनवरी को शहर में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

1002195405

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जनवरी को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। हालांकि, यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

1002195397
झारखंड जेलों में कक्षपाल के 1,733 पदों लिए निकली वैकेंसी, नौ से भरे जाएंगे आनलाइन फार्म

झारखंड की जेलों में कक्षपाल के 1,733 पदों पर नियुक्ति के लिए नौ जनवरी से आठ फरवरी तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया का नया कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

1002195397

इससे पहले आयोग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए आवेदन प्रकिया स्थगित कर दी थी। अब इस परीक्षा के लिए नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आनलाइन आवेदन के बाद 10 फरवरी मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान होगा तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड होगा।

11 से 13 फरवरी की मध्य रात्रि तक आनलाइन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित किया जा सकेगा। इधर, आयोग ने इस प्रतियोगिता परीक्षा में खेलकूद कोटा में आरक्षण के प्रविधान को भी विज्ञापन में सम्मिलित कर लिया है।

खेलकूद कोटा के अंतर्गत आरक्षण का दावा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 11 सितंबर 2007 को जारी संकल्प के आधार पर दिया जाएगा।

सीधी नियुक्ति के लिए भारतीय ओलंपिक संघ अथवा उससे संबद्ध फेडरेशनों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय/तृतीय स्थान, झारखंड ओलंपिक संघ अथवा उससे संबद्ध संघों द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय रिकार्ड स्थापित करने वाले खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

बताते चलें कि कक्षपाल के कुल 1,733 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिनमें 1,698 नियमित तथा 35 बैकलाग पद
सम्मिलित हैं। कुल नियमित पदों में 1634 पद पुरुषों तथा 64 पद महिलाओं के लिए हैं।

बताते चलें कि पहले इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए छह नवंबर से आनलाइन फार्म भरे जाने थे, लेकिन ऐन वक्त पर आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

1002195383
झारखंड में 10 फरवरी के बाद SIR शुरू, 12 लाख मतदाताओं पर लटकी तलवार!

झारखंड की राजनीति और चुनावी भविष्य को प्रभावित करने वाली एक बड़ी प्रशासनिक कवायद शुरू होने वाली है। राज्य में 10 फरवरी के बाद किसी भी समय मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की जा सकती है।

1002195383

इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह ‘साफ-सुथरा’ करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के करीब 12 लाख मतदाताओं के नाम कटने की तलवार लटक गई है। इस विशेष पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को परखने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम 8 जनवरी को झारखंड पहुंच रही है। आयोग की टीम राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर ‘पैतृक मैपिंग’ की प्रगति की समीक्षा करेगी।

क्या है 2003 का ‘मैपिंग फॉर्मूला’?

गौरतलब है कि अब तक राज्य में मैपिंग का करीब 78% काम पूरा कर लिया गया है। इस बार की प्रक्रिया सामान्य नहीं है। निर्वाचन विभाग 2024 की वर्तमान मतदाता सूची का मिलान 2003 की मतदाता सूची से कर रहा है। इसे ‘पैतृक मैपिंग’ कहा जा रहा है। झारखंड में वर्तमान में लगभग 2.65 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 1.61 करोड़ की मैपिंग हो चुकी है। जिन वोटरों के नाम या उनके पूर्वजों के विवरण 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहे हैं या जो सत्यापन के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें सूची से बाहर किया जा सकता है। इसमें मृत, पलायन कर चुके और एक से अधिक स्थान पर दर्ज नाम शामिल हैं।

BLOs पर भारी दबाव

इस पूरी प्रक्रिया की सबसे कमजोर कड़ी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) साबित हो रहे हैं। साहिबगंज सहित कई जिलों से आई रिपोर्ट्स के अनुसार, BLOs पर काम का अत्यधिक बोझ है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हमें खुलेआम चेतावनी दी जाती है कि यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा।” अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 60-70 साल की उम्र के कई बुजुर्ग मतदाता 2024 की लिस्ट में तो हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड 2003 की लिस्ट से गायब है। ऐसे में उनका सत्यापन करना एक पहेली बन गया है। SIR प्रक्रिया के औपचारिक आगाज के बाद, चुनाव विभाग घर-घर जाकर गणन फॉर्म भरवाएगा। यह फॉर्म भरना हर मतदाता के लिए अनिवार्य होगा।
मतदाताओं में भ्रम और पैनिक

इसमें दी गई जानकारी के आधार पर ही तय होगा कि संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में बना रहेगा या नहीं। गलत दस्तावेज देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। चूंकि 2003 के बाद राज्य की जनसंख्या और मतदाता आधार में बड़ा बदलाव आया है, इसलिए 2003 की सूची को आधार बनाने से आम जनता में भ्रम की स्थिति है। विशेषकर उन परिवारों में चिंता अधिक है जिनके सदस्य 2003 के बाद बालिग हुए और वोटर बने।

1002195364
झारखंड में नए साल की शुरुआत में शराब की रिकॉर्ड बिक्री, 70 करोड़ रुपये का कारोबार
1002195364

झारखंड में नए साल 2026 की शुरुआत जश्न और शराब की रिकॉर्ड बिक्री के साथ हुई। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह तक राज्य में करीब 70 करोड़ रुपये की शराब (Wine, Beer और Liquor) की बिक्री दर्ज की गई, जो अब तक का एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।
🔹 राजधानी रांची रही सबसे आगे
राज्य के आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,
रांची में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई
इसके बाद जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग का स्थान रहा
🔹 किन-किन शराब की रही ज्यादा मांग?
नए साल के जश्न में लोगों ने खासतौर पर:
Beer 🍺
Wine 🍷
Premium Whisky और Rum
की जमकर खरीदारी की।
युवाओं में बीयर और वाइन की मांग सबसे अधिक रही।
🔹 एक ही दिन में करोड़ों का कारोबार
सिर्फ 31 दिसंबर की रात को ही लगभग 55 करोड़ रुपये की शराब बिकी
जबकि 1 जनवरी को सुबह से दोपहर तक करीब 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार हुआ
🔹 सरकार को हुआ बड़ा राजस्व लाभ
इस भारी बिक्री से झारखंड सरकार को:
आबकारी शुल्क (Excise Duty) के रूप में करोड़ों रुपये की कमाई हुई
अधिकारियों के मुताबिक, यह राशि राज्य के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी
🔹 सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नए साल को देखते हुए प्रशासन ने:
शराब दुकानों पर विशेष निगरानी
पुलिस चेकिंग अभियान
नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
की व्यवस्था की थी।
कई जिलों में चालान और वाहन जब्ती भी की गई।
🔹 अधिकारियों का बयान
आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,
“नए साल पर शराब की बिक्री हर साल बढ़ती है, लेकिन इस बार आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सभी बिक्री वैध दुकानों के माध्यम से हुई है।”
🔹 सामाजिक संगठनों की चिंता
वहीं, कुछ सामाजिक संगठनों ने इतनी अधिक शराब बिक्री पर चिंता जताते हुए
नशे के दुष्प्रभाव
सड़क दुर्घटनाओं
युवाओं पर पड़ने वाले असर
को लेकर सरकार से सख्त नीति की मांग की है।
📌 संक्षेप में
💰 कुल बिक्री: 70 करोड़ रुपये
📍 सबसे ज्यादा बिक्री: रांची
🍷 सबसे ज्यादा मांग: Beer और Wine
🏛️ सरकार को फायदा: करोड़ों का राजस्व

1002195347 1 scaled
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में कचरा निस्तारण व जलकर लेखा की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई रूप से कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वसूले जा रहे जलकर के आय–व्यय का लेखा प्रस्तुत करने तथा पंचायत भवन में हुई चोरी, आगजनी अथवा गबन के साक्ष्य छिपाने की आशंका की सत्यता की जांच कराने को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मांग पत्र सौंपा।

1002195347 1


मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई कचरा उठाव की व्यवस्था के लिए ग्राम सभा की तिथि निर्धारित करने हेतु प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक दर्जनों बार आवेदन दिए जा चुके हैं, पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक में भी कई बार बातें रखी गई है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वसूले जा रहे जलकर की राशि के आय–व्यय का विस्तृत ब्यौरा अब तक मुखिया द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों में असंतोष व्याप्त है।
मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में हुई चोरी और आगजनी की घटना अथवा किसी संभावित गबन से संबंधित साक्ष्य छिपाने की आशंका है, जिसकी अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई है। इस विषय पर कार्रवाई नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सभी बिंदुओं से अवगत होने के पश्चात उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मांग पत्र को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थाई कचरा उठाव के लिए ग्राम सभा की तिथि एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पंचायत भवन में हुई चोरी एवं आगजनी की घटना की सत्यता की जांच कर जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने का भी भरोसा दिलाया।

1002195301
गोलमुरी में नाबालिग स्कूटी सवार ने महिला को मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच किया गया रेफर

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित दुसाध भवन के पास स्कूटी सवार नाबालिग लड़के ने 45 वर्षीय महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी जब यह दुर्घटना घटित हुई। घायल महिला को इलाज के लिए टीनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर गोलमुरी थाना की गश्ति टीम टीनप्लेट अस्पताल पहुंची और घायल महिला के परिवार पक्ष का बयान लिया और नाबालिग लड़के के घर वाले को बुलाया गया और स्कूटी को जब्त कर थाने भेज दिया गया।
घायल महिला भालूबासा मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है और नाबालिग लड़का भुईयाडीह ग्वाला बस्ती का रहने वाला है।

1002195301
1002194710
जंगल में हुई लड़ाई, लिव-इन पार्टनर को ही मार डाला, फिर दो टुकड़ों में काट फेंक दी डेड बॉडी. गुमला में सनसनीखेज वारदात

नववर्ष 2026 की शुरुआत जहां लोग परिवार और रिश्तेदारों के साथ धार्मिक स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर खुशियां मना रहे थे, वहीं झारखंड के गुमला जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.

1002194710

बिशनपुर के गुरदरी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने मामूली विवाद में अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर डाली. आरोपी प्रेमी का नाम बुद्धेश्वर असुर है, जबकि मृतका की पहचान असिखा कुमारी के रूप में हुई है. दोनों आदिम जनजाति समुदाय से आते थे और पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, बुद्धेश्वर असुर और असिखा कुमारी गुरदरी थाना क्षेत्र के आमतीपानी इलाके के जंगल में लकड़ी लाने गए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई. गुस्से में आकर बुद्धेश्वर असुर ने धारदार हथियार टांगी उठाई और असिखा कुमारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. आरोपी ने बेरहमी से प्रेमिका के शरीर के दो टुकड़े कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया.

1002194711

घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के कुछ लोग जंगल के रास्ते गुजर रहे थे. जंगल में युवती की क्षत-विक्षत हालत में कटी हुई लाश देख गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गुरदरी थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आमतीपानी जंगल से मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी बुद्धेश्वर असुर को हिरासत में ले लिया है. गुरदरी थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुट गई है.

1002194712

एक हफ्ते पहले भी सामने आई थी ऐसी ही सनसनीखेज घटना

गुमला की इस घटना से महज एक सप्ताह पहले, 26 दिसंबर को रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में भी प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक खौफनाक घटना सामने आई थी. खलारी निवासी सुनील केवट ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से आहत होकर पहले प्रेमिका को गोली मार दी और फिर घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

आत्महत्या से पहले सुनील केवट ने एक वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस घटना में सुनील केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल युवती को गंभीर हालत में रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं प्रेम संबंधों में बढ़ती हिंसा और असहिष्णुता को उजागर कर रही हैं, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

1002192680
श्री श्री 31 फीट सार्वजानिक सरस्वती माँ का भूमि पूजन..

आज विद्यापति नगर ट्रांसपोर्ट कुआं मैदान में श्री श्री 31 फीट सार्वजानिक सरस्वती पूजा का भूमि पूजन पूरे विधि विधान के साथ कमेटी द्वारा किया गया जिसमें सभी छोटे-बड़े, बुजुर्ग, माता-बहनें और सभी श्रद्धालु उपस्थित थे और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर पूरे जमशेदपुर और झारखंड वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई…

1002192680

इस शुभ कार्य में भूमि पूजा में शामिल पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रहलाद लोहरा अध्यक्ष अभिलाष गौर उपाध्यक्ष पवन लोहरा महासचिव सुशील श्रीवास्तव सचिव जॉनी मसीह संगठन सचिव अमीन तांडी सलाहकार सुबोध कुमार जॉन्सन भाई भारतीय सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल बदरा इंदरजीत लोहरा अजीत लोहारा राजू लोहरा राहुल लोह(RU) प्रकाश लोहरा आशीष लोहरा सुजीत लोहारा मनोज लोहार के किशोर स्वासी पोल शिवचरण लोहरा लालटू गोस्वामी जॉनी मसीह संदीप मुखी फूलचंद बावरी विशु लोहरा बिकास बावरी नारायण लोहरा भीकू पात्रों सूरज लोहरा संजय लोहरा (डूमडूम) गोविंद लोहरा सतीश शर्मा गंगा प्रसाद सुखदेव गोरी राजू लोहरा राजीव कर्मकार गोविंद लोहरा फिलिप टांडी आमेन टांडी राहुल सिंह उर्फ (डोन) बिरजू लोहरा विकास गोराई टी नवीन राव विक्की सिंह (अंकित) आशीष सिंह अंकित गिरी पवन प्रधान रितिक सिंह सुखदेव अजीत लोहरा विष्णु नाग कुश कर्मकार सुखदेव परिचित लोहारा संतोष दास आकाश गिराई सूरज लोहरा रवि दास संतोष मुखी कमलेश मुखी त्रिनाथ मुखी अखिलेश मुखी छोटू फ्रांसिस पिंटू सिंह पंचू लोहरा बलराम साहू शिबू दास रोहित नाग गंगोली लोहरा (लुलु) लोहरा जल्लाद रूई संजय लोहरा सुशील श्रीवास्तव टिंकू सिंह नकुल मौर्य दीपक कुमार सुबोध कुमार जय नारायण तिवारी अनूप सिंह कन्हैया चौबे मुकेश कुमार दीपक कुमार विजय भगत राकेश कुमार अजीत लोहार रोहित लोहरा राहुल लोहरा सिद्धार्थ कुमार अर्जुन कुमार सेवाक लोहरा सुजीत लोहार सूरज रविदास राहुल नाग महावीर कुमार संजय लोहार रूप सिंह विष्णु नाग नवीन सिंह रवि रंजन सिंह प्रदीप लोहार गोलू लोहार विनोद सिंह रवि लोहार पवन गोप षासटी लोहार भोला लोहरा सागर मुंडा धन्नू कुमार पवन गिरी डब्लू कुमार कुमार राव आशुतोष कुमार सिंह आकाश कर्मकार अर्जुन गोराई सोहन लोहार गांगुली लोहार छोटुधन लोहार लोहार रोशन कुमार सोनू लोहार जितेंद्र ठाकुर विनोद सिंह पिंटू सिंह राकेश बाबू सामू लोहार प्रकाश लोहार बड़कू लोहार रोहित लोहार राहुल सामू लोहार संजय लोहार प्रमोद सिंह मनोज लोहार अनिल गोराई एवं सैकड़ो मेंबर्स शामिल हुए।।

1002192121
टाटा ब्लूस्कोप स्टील अब टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी, 1100 करोड़ में पूरा हुआ सौदा

टाटा स्टील ने अपने संयुक्त उपक्रम टाटा ब्लूस्कोप स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीबीएसपीएल) का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है। बुधवार को वर्ष के अंतिम कारोबारी दिन 1100 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ यह सौदा औपचारिक रूप से पूरा हो गया।

1002192121

इसके साथ ही टीबीएसपीएल अब टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। इस अधिग्रहण के तहत टाटा स्टील ने ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स से 10 रुपये अंकित मूल्य वाले लगभग 43.29 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

इससे पहले टीबीएसपीएल टाटा स्टील और ब्लूस्कोप स्टील लिमिटेड के बीच 50:50 हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम था। यह लेनदेन 12 नवंबर 2025 को किए गए शेयर खरीद समझौते (शेयर परचेज एग्रीमेंट) के नियमों और शर्तों के अनुरूप पूरा किया गया।

अधिग्रहण के बाद टीबीएसपीएल में टाटा स्टील की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी बढ़कर 99.99 प्रतिशत हो गई है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इस रणनीतिक कदम से निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा।

साथ ही, बाजार की बदलती मांगों के अनुरूप उत्पाद विकास और विस्तार योजनाओं को भी नई गति मिलेगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही टाटा स्टील का फोकस टीबीएसपीएल के सुचारू संचालन, क्षमता विस्तार और दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर रहेगा।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह अधिग्रहण टाटा स्टील की कोटेड स्टील और बिल्डिंग सॉल्यूशंस सेगमेंट में स्थिति को और मजबूत करेगा।इसके साथ ही टीबीएसपीएल अब टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। इस अधिग्रहण के तहत टाटा स्टील ने ब्लूस्कोप स्टील एशिया होल्डिंग्स से 10 रुपये अंकित मूल्य वाले लगभग 43.29 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

इससे पहले टीबीएसपीएल टाटा स्टील और ब्लूस्कोप स्टील लिमिटेड के बीच 50:50 हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम था। यह लेनदेन 12 नवंबर 2025 को किए गए शेयर खरीद समझौते (शेयर परचेज एग्रीमेंट) के नियमों और शर्तों के अनुरूप पूरा किया गया।

अधिग्रहण के बाद टीबीएसपीएल में टाटा स्टील की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी बढ़कर 99.99 प्रतिशत हो गई है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, इस रणनीतिक कदम से निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा।

साथ ही, बाजार की बदलती मांगों के अनुरूप उत्पाद विकास और विस्तार योजनाओं को भी नई गति मिलेगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही टाटा स्टील का फोकस टीबीएसपीएल के सुचारू संचालन, क्षमता विस्तार और दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर रहेगा।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह अधिग्रहण टाटा स्टील की कोटेड स्टील और बिल्डिंग सॉल्यूशंस सेगमेंट में स्थिति को और मजबूत करेगा।

1002192093
पहचान चोरी कर साइबर ठगों ने डकारे 26 लाख, जमशेदपुर में सिद्धार्थ अपार्टमेंट के पते पर हुआ फर्जीवाड़ा

झारखंड में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ठगों ने सिर्फ बैंक खातों या ओटीपी तक सीमित न रहते हुए लोगों की पहचान ही चोरी करनी शुरू कर दी है।

1002192093

ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें धनबाद जिले के राजगंज निवासी व्यवसायी चंद्रप्रकाश शर्मा के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करीब 26 लाख रुपये का फर्जी लोन ले लिया गया।

साइबर ठगों ने व्यवसायी के आधार कार्ड और पैन कार्ड को क्लोन कर उसमें अपनी तस्वीर लगा दी। इसके बाद जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिद्धार्थ अपार्टमेंट को अपना पता दर्शाते हुए शहर की नामी-गिरामी फाइनेंस कंपनियों से वाहन और पर्सनल लोन मंजूर करा लिए गए।

हैरानी की बात यह है कि किसी भी वित्तीय संस्था ने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं अपनाया। जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने चोला इन्वेस्टमेंट से 14.66 लाख रुपये का वाहन लोन, इंडोस्टार से 5.50 लाख रुपये का कमर्शियल वाहन लोन, पूनावालाफिनकार्प से 4.89 लाख रुपये का कार लोन और एलएंडटी फाइनेंस से 84 हजार रुपये का बाइक लोन लिया।

इसके अलावा सात अन्य वित्तीय संस्थानों से भी लोन लेने का प्रयास किया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोन की ईएमआई नहीं चुकाए जाने पर रिकवरी एजेंटों ने असली व्यवसायी चंद्रप्रकाश शर्मा को फोन करना शुरू किया।

लगातार कॉल आने पर पीड़ित ने अपना सिबिल स्कोर चेक कराया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके नाम पर जमशेदपुर से कई वाहन और लोन दर्ज थे, जिनकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

इस घटना ने वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि फेस मैचिंग सॉफ्टवेयर, केवाईसी प्रक्रिया और पते के सत्यापन के दौरान इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।

क्या सिद्धार्थ अपार्टमेंट के गार्ड, पड़ोसियों या स्थानीय स्तर पर किसी से भी पुष्टि नहीं की गई?पीड़ित का कहना है कि फाइनेंस कंपनियों के टारगेट और कमीशन के दबाव में उनकी वर्षों की साख एक झटके में खराब हो गई।

फिलहाल पुलिस वाहन नंबरों, लोन दस्तावेजों और जमशेदपुर में दिए गए पते के आधार पर साइबर ठगों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!