एक नई सोच, एक नई धारा

1002242572
बर्मामाइंस में धूल प्रदूषण, सड़क जाम व दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग, दुर्गा पूजा मैदान में पार्किंग बनाने के प्रयास का विरोध

जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थानीय लोग लंबे समय से धूल प्रदूषण, लगातार लगने वाले सड़क जाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की समस्याओं से परेशान हैं। इन गंभीर समस्याओं के समाधान की बजाय टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग बनाए जाने की साजिश से लोगों में भारी आक्रोश है।

1002242575

आज एक बार फिर टाटा स्टील के पदाधिकारी एवं उनके साथ आए कथित असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्गा पूजा मैदान में बड़ी गाड़ियों को खड़ा करने का प्रयास किया गया। इस प्रयास का बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध किया।

1002242572

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामबाबू तिवारी, सतबीर सिंह, रितेश झा, दीपक झा, शशि सिंह, सौरव श्रीवास्तव, भोला सिंह, अनिल सिंह, गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों बस्तीवासी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि दुर्गा पूजा मैदान क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, जिसे किसी भी सूरत में व्यावसायिक पार्किंग स्थल में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बर्मामाइंस की मूलभूत समस्याओं—धूल प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा—पर तत्काल ध्यान दिया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

1002242578
1002240284
स्टेशन पुल पर ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, महिला व युवक घायल, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज सड़क पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और पुरुष को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब इलाके में स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों की भारी आवाजाही रहती है.

1002240284

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय ऑफिस और स्कूल खुलने के कारण ओवरब्रिज पर भारी भीड़ रहती है. इसी दौरान भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार होती रहती है, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं.

बताया जा रहा है कि लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक ट्रक, जिसके पीछे मशीन लगी हुई थी, संकटा सिंह पेट्रोल पंप की ओर से स्टार टॉकीज की दिशा में जा रहा था. ट्रक का नंबर जेएच 05 डीएम 8103 बताया गया है. इसी दौरान ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक और महिला सड़क पर गिर गए और घायल हो गए.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में लिटाया. घायल महिला ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल घायलों के इलाज सदर में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्त समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोक जा सके.

1002237341
डहरे टुसु परब : आदित्यपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर : कुड़मी समाज द्वारा अपनी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आज डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया. इस दौरान आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर जन सैलाब देखने को मिला. आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोल ब्रिज मोड़ से लेकर खरकई पुल तक यह नजारा देखने को मिला, जहां अलग अलग स्थानों से आए महिला – पुरुष और युवक – युवती अलग अलग समूह में पूरे उल्लास के साथ झूमते और नाचते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे.

1002237341

इस दौरान मुख्य मार्ग के अलग अलग स्थानों पर डहरे टुसू में शामिल लोगों के स्वागत के लिए शिविर भी लगाया गया था. इस क्रम में समाजसेवी बादल महतो के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर के पास आहूत शिविर के माध्यम से चना, पानी और चाय का वितरण भी किया गया. संपर्क करने पर बादल महतो ने डहरे टुसु को झारखंडी सभ्यता संस्कृति का परिचायक बताया. उन्होंने कहा कि डहरे टुसू की शुरुआत टुसू पर्व से पूर्व की जाती है. टुसू पर्व तक लोग नई फसल के स्वागत में खेत_खलिहान में नाचते झूमते हैं और अब यह परंपरा गांव से शहर की ओर आ रही है, जिसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए.

1002237342

सुनील महतो के समाधि स्थल से हुई डहरे टुसू की शुरुआत

वहीं, पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कुड़मी समाज के आह्वान पर दिवंगत सांसद सुनील महतो के गम्हरिया स्थित समाधि स्थल से निकले डहरे टुसू में शामिल महिला पुरुष ढोल और मांदर की थाप पर लोग थिरकते दिखे. जबकि डहरे टुसू में शामिल महिलाएं कुड़माली संगीत और डीजे की धुन पर थिरकती दिखी. कुड़मी समाज के प्रखर नेता (कांड्रा निवासी) विजय महतो ने बताया कि सभ्यता और संस्कृति का बचाव करने के उद्देश्य से डहरे टुसू का आयोजन किया गया है.

1002237949 scaled
सावित्रीबाई फुले सेवा दल द्वारा सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई

जमशेदपुर : सावित्रीबाई फुले सेवा दल जमशेदपुर के द्वारा KF-1 GP SLOPE क्लब हाउस कदमा में भारत कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी पुर्वी घोष,
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सोनकर, झामुमो के लालटू महतो, शहिद निर्मल सेवा सदन के महा सचिव गौतम बोस एवं माली मालाकार कल्याण समिति के पुर्व अध्यक्ष चंदेश्वर भगत उपस्थित थे।

1002237949

सभी अतिथियों ने सावित्रि फुले की छवि पर फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत स्वीटी कुमारी एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट कोल्हन यूनिवर्सिट, विभा कुमारी शिक्षिका (के पी स्कूल बड़ामाइंस) , सोनी प्रभाकर, शिक्षिका (अवुद इंग्लिश स्कूल किताडीह), कविता कुमारी, शिक्षिका (भालुबास स्कूल) को बुके, अंगवस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

1002237622

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश भगत, विनय कुमार भगत, रुपेश कुमार, धीरज मुखी, उमेश राम, सुमीत कुमार राम, अजीत कुमार भगत, अंजलि, खुशी, प्रशांत भगत, सुबोध प्रभाकर, संगीता रानी, गौरी देवी, विकास मुखी का सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन अनीता देवी द्वारा दिया गया।

1002235970
टाटानगर स्टेशन : आरपीएफ को बड़ी सफलता, 3.50 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक संगठित प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान आरपीएफ ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

1002235970

यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के विशेष निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत की गई। आरपीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटानगर स्टेशन के रास्ते गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी क्रम में दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के तुसरा इलाके से गांजा खरीदा था और ट्रेन संख्या 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचे थे। यहां से वे पटना जाने वाली ट्रेन पकड़कर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गांजे की खेप पहुंचाने की योजना बना रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने का इरादा था।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान शर्मा यादव और सत्यनारायण साहनी के रूप में हुई है। दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रूपही टांड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। आरपीएफ को आशंका है कि दोनों किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल टीम उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है।

आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बरामद गांजे के साथ आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1002235623
सरायकेला के नये एसडीओ अभिनव प्रकाश का किया गया स्वागत

सरायकेला खरसावां : सरायकेला अनुमंडल के नये अनुमंडल पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अभिनव प्रकाश बने। उन्हें छऊ कलाकारों एवं आर्टिस्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती और नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित ब्रजेनद्र पटनायक, घासी कर, गजेन्द्र मंहती, अविनाश कवि, इत्यादि उपस्थित थे।

1002235623

स्वागत कार्यक्रम के दौरान छऊ कला के उत्थान को लेकर नए अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया। नए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति से पदभार ग्रहण किया। वे पदाधिकारी व कर्मचारी से भी मिले इस दौरान कर्मचारी व पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया।

1002235620
1002235245
सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती बिरसानगर में मनाई

जमशेदपुर : बिरसानगर 5 नं जोन में सावित्रीबाई फुले की 195 वी जयंती अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा की अध्यक्षता में मनाई गई। श्री रंजन ने सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज-सुधार सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1 जनवरी 1848 को पुणे के भिड़े वाडा में प्रथम महिला विद्यालय की स्थापना की थी और आज उनके जयंती पर हम सब को उनके आदर्शो एवं बताए गए मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

1002235245

इस दौरान मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले की ही देन है जो आज महिला वर्ग पढ़ लिख कर आगे बढ़ रही है और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आनन्द मुखी एवं सुरेश ने भी सभी को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।

इस दौरान समाज के सुरेश कारूवा, भोलानाथ कारुवा, आनन्द मुखी, सखि मुखी, अमित सरदार, अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा, मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

1002234875
बर्मामाइंस में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराने और जुस्को के द्वारा गंदा सप्लाई पानी पर मजबूर जद (यू) नेताओं का रोष, प्रदर्शन की चेतावनी

जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती एवं विनोबा बस्ती में टाटा स्टील यूएआईएसएल द्वारा पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर और जुस्को द्वारा गंदा सप्लाई पानी पिलाने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है।

1002234875

जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष बीत चुका है जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूएआईएसएल के प्रबंध निदेशक को रिमाइंडर पत्र लिखकर बर्मामाइंस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों—विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती, विनोबा बस्ती, दास बस्ती और कोयला ताल बस्ती—में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की अनुशंसा की थी। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक कंपनी की इस कम को धरातल पर अभी तक उतरा नहीं गया है और साथ ही जुस्को द्वारा गंदा सप्लाई पानी पीने पर मजबूर है लोग और इस पानी को पीने से संक्रमण का खतरा बड़ गया है इससे लोगों का कहना है कि जुस्को पानी के नाम पर हमें लाली पॉप का सपना देखा रही है

1002235589

वहीं आज जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जदयू बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने बर्मामाइंस का दौरा कर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बस्तीवासियों ने पेयजल संकट से जुड़ी अपनी व्यथा सुनाई और कंपनी पर गंदा पानी पिलाने पर लापरवाही का आरोप लगाया। जदयू नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो बस्तीवासियों के साथ मिलकर टाटा स्टील यूएआईएसएल गेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

1002235592

इस मौके पर उपस्थित नेताओं में जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव मंडल महामंत्री गंगाधर पांडे एवं दीपू तिवारी, कोषाध्यक्ष दीनू, रसो बेहर्रा, सिद्धू कानू बस्ती के मुखिया अशोक पांडेय, राम बस्ती के मुखिया राम कर्मकार, राम कुमार राजेश, प्रकाश जी रवींद्र ठाकुर भोला रजक राम नरेश ठाकुर , एवं शामिल थे।

1002237441
जमशेदपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा पहला ग्लास ब्रिज, जाने कहां बनेगा

जमशेदपुरः शांत और हरी-भरी वादियों के लिए प्रसिद्ध दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी अब केवल हाथियों और जैव-विविधता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह रोमांच प्रेमियों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। नए साल में झारखंड के पर्यटन मानचित्र पर एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।

1002237441

पर्यटन विभाग ने दलमा में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला ग्लास ब्रिज और हैंगिंग रेस्टोरेंट विकसित करने की योजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत पर्यटक कांच के पुल पर चलते हुए नीचे गहरी खाई, चारों ओर फैला घना जंगल और ऊपर खुला नीला आसमान देखने का अनोखा और रोमांचक अनुभव कर सकेंगे।

प्रकृति की खामोशी के बीच एडवेंचर का यह संगम दलमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित हैंगिंग रेस्टोरेंट से पर्यटक ऊंचाई पर बैठकर जंगल और घाटियों का मनोरम दृश्य निहारते हुए भोजन का आनंद ले सकेंगे।

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस परियोजना से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा, रोज़गार के नए अवसर और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किए जाने का दावा किया गया है।

दलमा में बनने वाला यह ग्लास ब्रिज और हैंगिंग रेस्टोरेंट न केवल झारखंड, बल्कि पूर्वी भारत के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

1002237419
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने लिया बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद, BLO से करेंगे सीधा संवाद

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संताल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने उनका स्वागत किया.

1002237419

पुलिस जवानों ने निर्वाचन आयुक्त को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पुलिस के जवानों ने एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान ज्ञानेश कुमार बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा की. इसके बाद वे बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से मुलाकात कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे.

बाबा बैद्यनाथ के बुलावे पर आया झारखंड: आयुक्त ज्ञानेश कुमार

देवघर पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि वे बाबा बैद्यनाथ के बुलावे पर झारखंड की मंगल कामना के साथ साथ पूरे देश की मंगल कामना के लिए यहां पर पूजा अर्चना की. वे यहां पूरे परिवार के साथ आए हैं. वहां पर मौजूद पुजारियों ने पूरे विधि के साथ पूजा संपन्न करायी.

error: Content is protected !!