एक नई सोच, एक नई धारा

खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- धोखा दिया और सबका सत्यानाश किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर युवाओं, महिलाओं किसानों और गरीबों को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया गया हो, लेकिन ‘सबका सत्यानाश’ किया गया है।

उन्होंने यहां ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो न्याय के लिए लड़ाई में राहुल गांधी का साथ दें। खरगे ने यह दावा भी किया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी, क्योंकि सभी विधायक डटकर खड़े रहे।

IMG 20240102 WA0052 1

: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, RSS के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं PM

उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग (भाजपा) कहते हैं कि भाजपा सिद्धांत वाली पार्टी है। यह किस तरह का सिद्धांत है। जिस आदमी को ये लोग पहले भ्रष्ट कहते हैं और जेल में डालते हैं, जब वही भाजपा में शामिल हो जाता है तो क्लीन हो जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी वॉशिंग मशीन है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा भावनात्मक कार्ड और धार्मिक कार्ड खेलती है।

IMG 20230708 WA00574 1

: जो प्रधानमंत्री के साथ नहीं गया, वह जेल जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

सबका सत्यानाश कर दिया : खरगे ने दावा किया कि मोदी जी का नारा था- सबका साथ, सबका विकास लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 21 दिन से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। राहुल गांधीजी इस यात्रा में ‘न्याय के 5 स्तंभ’ लेकर निकले हैं। राहुल गांधीजी जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। उन्होंने दावा किया कि अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे तो आप प्रधानमंत्री मोदी के गुलाम हो जाएंगे।

: अगर नरेंद्र मोदी फिर पीएम बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा, मल्लिकार्जुन खरगे का दावा

सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली : खरगे का कहना था कि आज हर अख़बार में ‘मोदी की गारंटी’ लिखा रहता है। मोदीजी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदीजी ने कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। खरगे के मुताबिक कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। प्रधानमंत्री मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से एससी, एसटी और ओबीसी के लोग आएंगे।

IMG 20230802 WA00754 1
error: Content is protected !!