एक नई सोच, एक नई धारा

कार्तिक पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने नदी में किया स्नान, सूर्य देव की आराधना, दान धर्म का चला कार्य

IMG 20231127 WA0003
IMG 20231127 WA0010

जमशेदपुर : सोनारी दोमुहानी और मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर मंदिर में पूजा-पाठ कर अपने व परिवार की कुशलता के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
AddText 11 27 11.47.17 1

इसके बाद लोगों ने नदी किनारे कतार में बैठे भिक्षुकों को अन्न, वस्त्र और रुपये-पैसे का दान भी किया। नदी और घाटों में भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा की व्यवस्था थी। मंदिरों में पूजा करने वालों का भी तांता लगा रहा। हिंदू समाज में कार्तिक पूर्णिमा पर प्रात:काल नदी-सरोवर में स्नान का विशेष महत्व है। इसी वजह से नदी में स्नान करने वालों की भीड़ तड़के ही जुट गई थी। वहीं कई लोगों ने अपने घरों पर भी पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा का भी विशेष महत्व है।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753