एक नई सोच, एक नई धारा

आईपीएस तबादला : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार की जगह कौशल किशोर बने नए एसएसपी, कुल 18 अफसरों का हुआ तबादला एवं पदस्थापन, देखें पूरी सूची

Screenshot 2023 0908 205321

झारखण्ड : झारखण्ड में आज कई आईपीएस अफसरों का एक साथ तबादला किया गया। जिसमें जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी प्रभात कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह जमशेदपुर के नए एसएसपी कौशल किशोर को बनाया गया है, जो रांची के एसएसपी थे। कौशल किशोर 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। प्रभात कुमार की अभी कहीं भी पोस्टिंग नहीं की गई है। इसके साथ ही झारखंड सरकार ने कुल 18 आईपीएस अफसर का तबादला किया है। (जारी…)

Screenshot 2023 0908 204021
IMG 20230708 WA00571

इसके तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा के तौर पर माइकल राज एस, चंदन कुमार सिंह को रांची का एसएसपी, हरीश बिन जमा को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है। हरविंदर सिंह को सरायकेला के एसडीपीओ के पद से हटकर गुमला का एसपी बनाया गया है। इसी तरह ऋषभ गर्ग को पलामू मेदिनी नगर के एसडीपीओ के पद से हटकर जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। चक्रधरपुर के एसडीपीओ कपिल चौधरी को अब धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। आईपीएस के रैंक पर पदोन्नति किए गए दीपक कुमार पांडे को लोहरदगा के डीएसपी अभियान के पद से हटकर गढ़वा का एसपी बनाया गया है। (जारी…)

Screenshot 2023 0908 204040
IMG 20230816 WA0004

इसी तरह आईपीएस के पद पर पदोन्नति किए गए अनुदीप सिंह को कोडरमा का एसपी बनाया गया है। अनिमेष कुमार नथानी स्थानी को भी प्रमोशन मिली थी जिनका जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। राजकुमार मेहता को भी रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। मनीष टोप्पो को एसपी ग्रामीण रांची बनाया गया है। आरिफ इकराम को हजारीबाग के डीएसपी के पद से हटकर एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बनाया गया है। कैलाश करमाली को भी झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। पूज्य प्रकाश को बुंडू के डीएसपी के पद से हटकर विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। अजय कुमार को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। चतरा में डीएसपी के पद पर पद स्थापित रहे शंभू कुमार सिंह को झारखंड के विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। अजीत कुमार को धनबाद का नया सिटी एसपी बनाया गया है। यह सारे पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Screenshot 2023 0908 204056
AddText 08 02 01.40.24 1