एक नई सोच, एक नई धारा

पोर्न साइट्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर होगी सुनवाई

1001980790

देश में पोर्न साइट्स पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भारत में 20 करोड़ से अधिक अश्लील वीडियो इंटरनेट पर खुलेआम प्रसारित हो रहे हैं, जो युवाओं और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।

1001980790

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और आईटी मंत्रालय से जवाब मांगा है कि अब तक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। अदालत ने कहा कि यह केवल नैतिकता का नहीं बल्कि राष्ट्रीय चरित्र और भविष्य की पीढ़ी की सुरक्षा का सवाल है।

चार हफ्ते बाद इस मामले पर फिर से सुनवाई होगी।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि देश में डिजिटल अपराध और पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे समाजिक वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

error: Content is protected !!