एक नई सोच, एक नई धारा

अपराधी जसप्रीत उर्फ गबरू ने पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, जवाबी मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; एमजीएम में भर्ती

IMG 20260616 080258

जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार शातिर अपराधी जसप्रीत सिंह उर्फ गबरू ने सामान बरामदगी के दौरान पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्टल छीनकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई जवाबी गोली गबरू के बाएं पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

​यह पूरी घटना सोमवार की शाम कचरा डिपो के पास की बताई जा रही है।

​चेन स्नैचिंग के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

​मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम को सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एक महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहे दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसमें एक आरोपी जसप्रीत उर्फ गबरू भी शामिल था। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के दौरान गबरू ने कुबूल किया कि उसने छिनतई किए गए गहने, बाइक और एक फर्जी नंबर प्लेट को सिदगोड़ा के कचरा डिपो के पास छिपाकर रखा है।b 1

​बरामदगी के दौरान छीनी पिस्टल

​गबरू के कबूलनामे के आधार पर सिदगोड़ा पुलिस की टीम उसे सामान बरामद कराने के लिए कचरा डिपो लेकर पहुंची। पुलिस ने मौके से बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर ही रही थी कि तभी गबरू ने अचानक सिदगोड़ा थाना के एक पुलिस पदाधिकारी को निशाना बनाते हुए उनकी पिस्टल छीन ली। इससे पहले कि पुलिस टीम कुछ समझ पाती, गबरू ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

​जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल होकर गिरा

​अपराधी द्वारा अचानक किए गए इस हमले के बाद पुलिस जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद का बचाव किया और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। पुलिस की एक गोली सीधे गबरू के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे अपनी कस्टडी में लिया और इलाज के लिए साकची स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।a 2

​मौके पर पहुंचे सिटी एसपी और कई थानों की फोर्स

​घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही सिटी एसपी, एएसपी समेत टेल्को, सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइन्स, बिस्टुपुर, बिरसानागर और कदमा थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर वहां से खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

– तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!