झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की जांच के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है।
उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन के भाई-भाभी मेरे संपर्क में हैं।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा
निशिकांत दुबे ने कहा कि सीएम सोरेन के भाई और भाभी ने उनसे बात की है। उन्होंने कहा कि सोरेन के भाई और भाभी इस बात से दुखी हैं कि JMM का गठन शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन ने किया था, लेकिन वह अपनी पत्नी को सीएम पद की जिम्मेदारी देना चाहते हैं। कोई भी इससे सहमत नहीं है।
निशिकांत दुबे ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्यपाल से संविधान के अनुच्छेद 355 के तहत एक रिपोर्ट भेजने का अनुरोध करता हूं। मुझे लगता है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने का यह सबसे सही अवसर है।
मेरा सिर शर्म से झुक गया- निशिकांत दुबे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की जांच पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह फरार हैं और एजेंसी का सामना नहीं कर रहे। एक मतदाता, सांसद और झारखंड का नागरिक होने के नाते मेरा सिर शर्म से झुक गया है।
सोरेन परिवार के पास हैं 82 संपत्तियां- निशिकांत दुबे
उन्होंने कहा- ‘मैंने लोकपाल से शिकायत की थी और सीबीआई ने इसकी प्रारंभिक जांच की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोरेन परिवार के पास 82 संपत्तियां हैं। उन्होंने न तो आयकर के समक्ष और न ही अपने चुनावी हलफनामे में इस संपत्ति का कोई जिक्र किया है। उन्होंने दो साल तक लोकपाल जांच को रोक दिया था। अगर यह मामला 2024 में खुलता है तो सोरेन परिवार में कोई भी चुनाव लड़ने के योग्य नहीं होगा।’
मेष राशि आउटडोर गतिविधियां बहुत अधिक थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर प्रसन्नता ला सकता है। अपनी पत्नी/पति के साथ पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
वृष राशि शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जिन लोगों ने लोन लिया था। आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में परेशानी आ सकती हैं। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और प्रसन्नचित बना देगा। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।
मिथुन राशि दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।
कर्क राशि दोस्त आपका परिचय किसी विशेष इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। यह समय इस बात को समझने का है कि क्रोध छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुकसान की ओर धकेल सकता है। गर्लफ्रेंण्ड/बॉयफ्रेंण्ड से धोखा मिल सकता है। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखायेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।
सिंह राशि परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगा साबित होगा। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
कन्या राशि बच्चे आपकी शाम को शानदार बना देंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा लाभ न उठाने दें। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। दूसरों को यह बताने के लिए अधिक उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।
तुला राशि अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। रिश्तेदारों का अनावश्यक हस्तक्षेप शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा कर सकता है।
वृश्चिक राशि चूंकि यात्रा के लिहाज से आप अभी कुछ कमजोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को मान्यता दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई खराब बात नहीं है। वह तो जिंदगी की खुबसूरती है। कार्यालय में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आपके सिर्फ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।
धनु राशि बहुत अधिक तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अनावश्यक चीजों पर रुपये खर्च कर आप अपने जीवनसाथी को नाराज कर सकते हैं। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में बर्बाद हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आयेगा।
मकर राशि खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को स्वयं पर छाने न दें। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पायेगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की आवश्यकता होगी। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।
कुंभ राशि आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आज प्यार की मदहोशी में सच्चाई और फंसाना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा।
मीन राशि यह हंसी की चमक से उजला दिन है, जब ज्यादातर चीजें आपके मन के अनुसार होंगी। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हां, यह प्यार का ही खुमार है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग में बनाया जाता है।
झारखंड के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कल्पना सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को रांची बुलाया है.
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कल्पना सोरेन झारखंड की नई मुख्यमंत्री बन सकती हैं.
हेमंत सोरेन जी ने अपने यानि झामुमो व कॉंग्रेस तथा सहयोगी विधायकों को राँची समान तथा बैग के साथ बुलाया है ।सूचना अनुसार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव है ।मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि @dir_ed के पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रॉंची पहुँचकर अपने अवतरित होने की…
निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा कि, ‘हेमंत सोरेन जी ने अपने यानि झामुमो व कॉंग्रेस तथा सहयोगी विधायकों को राँची समान तथा बैग के साथ बुलाया है. सूचना अनुसार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव है. मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि @dir_ed के पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रॉंची पहुँचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे.’
सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी का छापा इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हमंत सोरेन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा. इस दौरान ईडी की टीम ने कुछ कागजात और हेमंत सोरेन की BMW गाड़ी जब्त कर ली. ईडी ने लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच करते हुए 12 घंटे से अधिक समय तक आवास पर डेरा डाले रखा. वहीं सोरेन ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि ईडी राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डाल रही है.
दिल्ली में सीएम आवास पर ईडी की कार्रवाई के बाद झारखंड में पूरा प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है. इस दौरान राजधानी रांची समेत अन्य जिले में किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो.
इसको लेकर स्पेशल ब्रांच के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. स्पेशल ब्रांच के द्वारा सोमवार को झारखंड के सभी जिले के डीसी एसपी को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र में कहा गया है, कि ईडी के द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को बार-बार समन भेजे जाने और बेवजह परेशान करने को लेकर जेएमएम और उनके घटक दल के कार्यकर्ताओं, समर्थकों द्वारा विरोध स्वरूप झारखंड राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यालय, विभिन्न चौक-चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस निकाले जाने की सूचना है. जिसको लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित विपक्षी दलों के पार्टी कार्यालय, आवास, वाहनों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्यालयों पर हमला कर क्षति पहुंचायी जा सकती है. जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की
दिल्ली में सीएम आवास पर ईडी की कार्रवाई के बीच झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने सोमवार को राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्य सचिव आवास पर हुई बैठक में डीजीपी और गृहसचिव मौजूद थे. करीब एक घंटे तक हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. मुख्य सचिव ने राजधानी रांची और दुमका को लेकर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. दिल्ली में चल रही ईडी की कार्रवाई पर नजर रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया और किसी भी हालत में विधि-व्यवस्था ना बिगड़े, इसके लिए सतर्क रहने को कहा. मौके पर मौजूद गृह सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने विधि-व्यवस्था को लेकर की गई. तैयारी से मुख्य सचिव को अवगत कराया. राजधानी में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और बीजेपी कार्यालय के समीप सुरक्षा बढ़ाये जाने के निर्देश के बाद रांची पुलिस के द्वारा एहतियाती कदम उठाया गया है.
पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता कुणाल षाडंगी अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोशिएशन (एफआईए) की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान सोमवार को कुणाल सम्मानित हुए.
शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकर्णीय योगदान के लिए कुणाल षाडंगी को यह सम्मान मिला है. शिकागो के मैट्रिक्स क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत कंसोलेट जेनरल सोमनाथ घोष ने यह सम्मान उन्हें प्रदान किया. मौके पर फेडरेशन ऑफ इंडियन ऐसोसिएशन 2024 के चेयरमैन सुनील शाह, अध्यक्ष प्रतिभा जयरथ एवं विनीता गुलाबनी सहित अन्य मौजूद थे.
समारोह में शिकागो शहर में रहने वाले सैकड़ों प्रबुद्ध भारतीय उपस्थित थें. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों, संगीतकारों और कई अन्य विधा में प्रसिद्धि और उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के कई लोगों को सम्मानित किया गया. विभिन्न देशों में रह रहे दर्जनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई. कुणाल षाडंगी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि आने वाले समय में युवाओं की सहभागिता अमेरिका की राजनीति में भी बढ़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन चुका है.
एक फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश होना है। देश में कुछ महीनों बाद ही लोकसभा के चुनाव होने हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि यह बजट मतदाताओं को लुभाने वाला होगा। चुनाव से पहले का आखिरी बजट ऐसा होगा जिससे राजकोषीय घाटा कम हो और समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश हो सकती है। किसनों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों पर पर्याप्त ध्यान देने से बनियादी ढ़ांचे पर भी उतना खर्च कर पाना मुश्किल होगा।
बजट को लोकलुभावन बनाने में विकास की बातों से समझौता करना पड़ सकता है। ऐसे में देखना होगा कि यह बजट दूरगामी परिणामों को देखकर बनाया जाता है या कुछ अलग होने वाला है। अर्थव्यवस्था का विकास तेज गति से हो रहा है। ऐसे में सरकार की कमाई भी बढ़ी है। कई अर्थशास्त्री खर्च बढ़ने की उम्मीद न करें। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही कह दिया है कि बजट में कोई बड़ा ऐलान नहीं होगा।
क्या कहना है जानकारों का
इकोनॉमिक टाइम्स ने ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के अभिषेक गुप्ता की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि सरकार पर आने वाले चुनावों में लोकलुभावन कदम उठाने का दबाव कम होगा। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की अर्थशास्त्री माधवी अरोड़ा ने कहा है कि राजकोषीय समेकन की गति और आगे की नीतिगत प्राथमिकताओं पर नजर रखी जा सकती है।
सरकार राजकोषीय घाटा लगातार कम कर रही है ताकि खर्च कंट्रोल में रहे। ब्लूमबर्ग द्वारा सर्वे किए गए अर्थशास्त्रियों के अनुसार, मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्तीय वर्ष के लिए 5.9 प्रतिशत घाटे का लक्ष्य पूरा हो सकता है और अगले वित्तीय वर्ष में इसे और कम करके 5.3% कर दिया जाएगा।
पेश होगा अंतरिम बजट
कुछ ही महीनों में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इस वजह से इस साल पूरे साल का बजट नहीं बल्कि अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। क्या आपको पता है कि अंतरिम बजट क्या होता है और यह रेग्युलर बजट या आम बजट से अलग कैसे है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी। चुनावी साल में सरकार शुरू के कुछ महीनों का ही बजट पेश करती है जिसे अंतरिम बजट कहा जाता है। यह आम बजट से कई मायनों में अलग होता है।
क्या है अंतरिम बजट का मकसद
चुनाव जब खत्म हो जाता है तब नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है। इसकी वजह यह है कि चुनावी साल में सरकार पूरे साल का बजट पेश करेगी तो कई ऐसे ऐलान कर सकती है जिससे उसे चुनाव में फायदा हो। अंतरिम बजट का मकसद सरकार का वित्त प्रबंधन करना है। इसे वोट ऑन अकाउंट के रूप में जाना जाता है। इसका मतलब है कि अप्रैल और मई में कितना पैसा खर्च होगा उसका सरकार पहले ही अनुमान बता देगी और उसे एडवांस में ही सरकार को दे दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इन दो महीनों में सरकार के पास खर्च करने के लिए पैसे की कमी न हो।
नई सरकार पेश करती है पूर्ण बजट
अंतरिम बजट में सिर्फ वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों के खर्चे ही कवर होते हैं। एक अप्रैल से नए वित्तवर्ष की शुरुआत होती है और यह 31 मार्च तक चलता है। मई और जून के बीच सरकार पूर्ण बजट पेश कर सकती है। चूंकि चुनाव इसबार इसबार मई-जून में होने हैं, इस वजह से सिर्फ अप्रैल और मई के लिए बजट पेश होगा। चुनावी साल में सरकार और मंत्रियों के बदलने की संभावना की वजह से भी सिर्फ 2 या तीन महीने का डेटा दिया जाता है। नई सरकार बनने के बाद एक पूर्ण बजट तैयार होगा।
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने के बाद वह राज्य के हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
सीएम सोरेन 27 जनवरी की रात को दिल्ली रवाना हो गए हैं. जबकि राज्य में सीएम सोरेन के निर्धारित कार्य़क्रम को बिना किसी स्पष्टीकऱण दिए रद्द कर दिया गया है. राज्यपाल ने कहा, ”मैं संविधान के संरक्षक के रूप में पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यह राज्यपाल का काम है, मैं कर रहा हूं. ”
पत्रकारों ने राज्यपाल राधाकृष्णन से पूछा कि राज्य में जो हालात हैं ऐसे में क्या राजभवन के लिए सभी विकल्प खुले हैं? राज्यपाल ने कहा कि जब जरूरत होगी हम उस पुल को पार कर लेंगे. वहीं, झारखंड राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना के बारे में पूछने पर राधाकृष्णन लने कहा कि यह केवल अनुमान है और राजनीतिक दलों को इसमें नहीं पड़ना चाहिए. सीएम सोरेन द्वारा ईडी की पूछताछ से बचने के सवालों पर राज्यपाल ने कहा कि ”मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. हमें ऐसी स्थिति बनने नहीं देनी चाहिए कि हम कानून से बड़े बन जाएं. अगर वह आज जवाब नहीं दे रहे हैं तो कल जवाब देना होगा.” राज्यपाल ने झारखंड की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ” राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं हैं, मैं यह कई बार जाहिर कर चुका है. कदम उठाने की जरूरत है.”
सीएम आवास, राजभवन की बढ़ाई गई सुरक्षा इस बीच सीएम सोरेन के आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार ने बताया कि राजभवन, ईडी दफ्तर, केंद्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रांची में सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि भीड़ से बचा जा सके. मौजूदा स्थिति को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. उधर, सोमवार को ईडी की टीम दिल्ली स्थित सीएम के आवास पहुंची है. ईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछा था कि वह 29 या 31 को उपलब्ध होंगे या नहीं. सोरेन ने इसका जवाब नहीं दिया था जबकि वह 27 तारीख को दिल्ली पहुंच गए. दूसरी तरफ उनकी पार्टी जेएमएम के कार्यकर्ता ईडी के समन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (28 जनवरी) को बड़ा एलान किया. केजरीवाल ने घोषणा की है कि आप हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने वाली है.
उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी भले ही अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाएगा. केजरीवाल के एलान ने सभी को हैरान कर दिया ह।
केजरीवाल ने क्या कहा?तीन राज्यों में पहले ही इंडिया के लिए बिगड़ चुकी है बात?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस तरह की घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब पंजाब में पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भी पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू भी इंडिया गठबंधन से बाहर हो गई है. हालांकि, केजरीवाल ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।
केजरीवाल ने क्या कहा?
हरियाणा के जींद में आप के ‘बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज लोगों को सिर्फ एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आम आदमी पार्टी. एक तरफ उन्हें पंजाब दिखता है और दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार. आज हरियाणा एक बड़ा परिवर्तन चाह रहा है. पहले दिल्ली और पंजाब में लोगों ने ये बड़ा बदलाव किया और अब वहां लोग खुश हैं. आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे. इसे देश का नंबर 1 राज्य बनाएंगे।
तीन राज्यों में पहले ही इंडिया के लिए बिगड़ चुकी है बात?
केजरीवाल के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने के एलान ने इंडिया गठबंधन के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. एक तरफ गठबंधन सभी राज्यों में एकजुट होने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ इसमें शामिल दल एक-एक करके उससे अलग होते जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल उन पहले राज्यों में से है, जहां इंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी ने सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. टीएमसी ने ये जरूर कहा है कि वह बाकी राज्यों में गठबंधन के साथ है।
पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी आप एलान कर चुकी है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने वाली है. पार्टी का कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर वह अकेले लड़ने वाली है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और यहां पर भी गठबंधन में दरार पड़ गई. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू इंडिया से बाहर हो गई है. इस वजह से अब इंडिया गठबंधन के लिए बिहार में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन काफी मुश्किल होने वाला है।
भारतीय रेलवे में नौकरी करने का अगर आप सपना देखते हैं, या इच्छुक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, इंडियन रेलवे अब हर साल भर्ती निकालने वाला है।
इंडियन रेलवे ने हर साल नौकरियां निकालने की योजना बना रही है ताकि खाली पदों को भरा जा सके। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार खंडेलवाल ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें, भारतीय रेलवे ने हाल ही में 1.5 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। इसके साथ ही आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
हर साल नियमित रिक्तियां निकालने की तैयारी
इंडियन रेलवे के मैनेजर अनिल खंडेलवाल ने कहा, “रेलवे एक नई प्रक्रिया शुरू की है। रेलवे की योजना अब हर साल नियमित रूप से रिक्तियां लाने की है, क्योंकि रेलवे का बुनियादी ढांचा और संचालन बढ़ रहा है। कई श्रेणियों में रिक्तियां सालाना भरी जाएंगी।”
लोको पायलट की भर्ती हो चुकी है शुरू
रेलवे अधिकारी ने कहा, “हर साल नियमित रिक्तियां लाने की दिशा में 5,696 एएलपी (लोको पायलट) की भर्ती शुरू हो चुकी है। आवेदकों को हर साल अवसर मिलेंगे। किसी कारणवश गर आवेदक वर्तमान साल में असफल होते है तो वे अगले साल दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसलिए अगले अवसर के लिए कोई अंतराल नहीं होगा। 5,696 लोको पायलटों की पहली अधिसूचना 20 जनवरी को पहले ही जारी की जा चुकी है।”
नई दिल्ली : देश के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों पर होने वाले मतदान का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मतदान की तिथि 27 फरवरी घोषित की है। आयोग के अनुसार, अगर कहीं पर मतदान की जरुरत पड़ती है तो 27 फरवरी तो सुबह 9 बजे से शाम चार बचे तक वोटिंग की जा सकती है। उम्मीदवार 15 फरवरी को नामांकन कर सकते हैं। चुनाव के दिन ही मतगणना भी की जाएगी।
इन राज्यों की इतनी सीटों पर होगा मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश (10), महाराष्ट्र (6), बिहार (6), पश्चिम बंगाल (5), मध्य प्रदेश (5), गुजरात (4), कर्नाटक (4) शामिल हैं। , आंध्र प्रदेश (3), तेलंगाना (3), राजस्थान (3), ओडिशा (3), उत्तराखंड (1), छत्तीसगढ़ (1), हरियाणा (1) और हिमाचल प्रदेश एक सीटों पर राज्यसभा की सीटों पर मतदान होगा।
3 अप्रैल तक रिक्त हो रही हैं ये सीटें
आयोग ने बताया कि 50 सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि छह सदस्य तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। जिन राज्यों से सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं।
सबसे ज्यादा यूपी में रिक्त हो रही हैं सीटें
चुनाव आयोग ने बताया कि सबसे अधिक संख्या 10 सांसद उत्तर प्रदेश से 2 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। महाराष्ट्र और बिहार दोनों में 6 सदस्य 2 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में प्रत्येक में 5 सदस्य उसी तिथि पर सेवानिवृत्त होंगे। कर्नाटक और गुजरात दोनों में 2 अप्रैल, 2024 को 4 सदस्यों की सेवानिवृत्ति होगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और राजस्थान, प्रत्येक में तीन सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सदस्य 2 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ओडिशा और राजस्थान के सदस्य 3 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में से प्रत्येक में 2 अप्रैल, 2024 को एक सदस्य की सेवानिवृत्ति होगी।