एक नई सोच, एक नई धारा

विश्व रक्तदान दिवस पर दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है।
रक्तदान शिविर के आयोजन पर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के हम सबको अपने सामाजिक दायित्व का पालन करना चाहिए रक्तदान महादान है युवाओं को प्रेरित करके ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना हमारा लक्ष्य है।
श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के संस्था की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान सर्टिफिकेट एवं तोहफा भेंट किया जाएगा।

अभय सिंह की रिहाई को लेकर राँची राजभवन में हुआ धरना प्रदर्शन, सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल, देखें वीडियो

जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर हिंसा प्रकरण में गिरफ्तार अभय सिंह की रिहाई की मांग को लेते हुए झारखण्ड हिन्दू महासभा के बैनर तले आज राँची राज भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राँची विधायक सीपी सिंह भी मौजूद थे।

हिन्दू हित की बात यदि भारत में नहीं करेंगे तो पाकिस्तान या अरब में करेंगे- सीपी सिंह

भारत में हिन्दू हित की बात और प्रतिकार नहीं किया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में, अरब या अमीरात में किया जाएगा। यह विधर्मी सरकार हिन्दू संगठनों को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन हिन्दू संगठन दबने वाली नहीं है। इस धरना के माध्यम से कहना चाहता हूं कि अभय सिंह एक युवा और बोल्ड नेता है उन्हें अविलम्ब रिहा किया जाए और हिंदुओं को दबाने और हिन्दू हित मे बात करने वालो पर सरकार केस करना बंद करें।

तुष्टीकरण के राजनीति में गर्भवती होने को भी तैयार है यह सरकार – दिनेश सिंह

झारखण्ड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि यह भविष्य की लड़ाई है। अगली पीढ़ी के लिए है यह लड़ाई। धर्मनिरपेक्षता और तुष्टिकरण की राजनीति के नाम पर चाटुकारिता करने वाले लोगों से आने वाली पीढ़ी को बचाने का है। अभय सिंह हर तरह के गलत कार्य और नीति की लड़ाई के लिए आगे रहते हैं और यही वहाँ के मंत्री और इस सरकार को चुभ रही है। हर आंदोलन में शामिल होने वाले अभय सिंह को प्रशाशन दबाने का कार्य कर रही है। हेमन्त सोरेन सरकार और उनके मंत्री तुष्टीकरण के राजनीति में गर्भवती होने को भी तैयार है।

बन्ना गुप्ता खुद में झाँक कर देखें कितने साफ हैं खुद – राहुल सिंह

वहीं प्रदर्शन में शामिल राहुल सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमन्त सरकार में हिन्दू को कुचलने के विरोध में हम यहाँ एकत्रित हैं। जमशेदपुर में हिन्दू के पर्व पर सरकार के मंत्री के इशारे पर प्रशासन रोक लगाते जा रही है। प्रशासन के पास अभय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है फिर भी 2 महीने से कैद में रखे हुए है। बन्ना गुप्ता खुद में झांक कर देखे कितना साफ है खुद। न सरकार आपकी हमेशा रहेगी लेकीं जेल वही रहेगा।

उम्मीद है राज्यपाल हमारी मांग को मानेंगे – अंकित मोदी

अंकित मोदी ने विगत दिनों घटित घटना की व्याख्या की और कहा कि सुनियोजित ढंग से जमशेदपुर के मंत्री द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किया गया है। अभय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मंत्री के इशारे पर प्रशासन को शहर का नेट बंद करना पड़ा। राज्यपाल से जिस मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है उम्मीद है महामहिम द्वारा हमारी मांग मानी जायेगी।

IMG 20230611 WA0007

अभय सिंह हिन्दू हित की बात करते हैं और करते रहेंगे – वीरेंद्र सिंह

वहीं धरना में बैठे वीरेंद्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अभय सिंह हिन्दू हित की बात करते है और करते रहेंगे। इस सरकार के कार्यकाल में हिन्दू हित की बात करना गुनाह हो गया है, लेकिन हिन्दू अब जाग रहा है। किसी मंत्री के इशारे पर आईपीएस और आईएएस काम करने लगे तो यह बहुत बड़ी विडंबना है और महामहिम को यह सोचना चाहिए।

मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन ऐसी कार्य कर रही है- आलोक वाजपेयी

इस दौरान आलोक वाजपेयी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमंत सरकार जबसे आई है तुष्टिकरण की राजनीति ही कर रही है और इसके लिए हिंदुओं को दबाने का कार्य कर रही है। अभय सिंह को मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा गेट तोड़ पर गिरफ्तार किया गया, क्या वे आतंकवादी थे ? क्या अभय सिंह को बुलाने पर वह थाना नहीं पहुँचते ? अभय सिंह और उसके बाद एक एक करके उनके परिवार पर केस दर्ज करने का कार्य यह बता रहा कि यह व्यक्तिगत तौर पर राजनीतिक साजिश के तहत मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन कर रही है।

प्रशासन अपनी विफलताओं का ठीकरा अभय सिंह पर डालती है- किशोर ओझा

वहीं किशोर ओझा ने कहा कि एक समाज के द्वारा पुलिस और हिन्दू समाज पर पथराव हुआ और प्रशासन अपनी विफलताओं का ठीकरा हिन्दू समाज के नेता अभय सिंह के ऊपर डालती है। जिस समय कदमा में हिंसा हो रही थी अभय सिंह एमजीएम में एक कार्यकर्ता को देखने गए थे, वहाँ की सीसीटीवी जांच करने पर दिख जाएगा।

अभय सिंह जितना जेल में रहेंगे यह धरना प्रदर्शन उतना विशाल रूप लेगा – सुमित श्रीवास्तव

भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि अभय सिंह की अविलम्ब रिहाई को मांग और पुलिसिया जुल्म को महमीम के सामने उठाने आये है। जिला प्रशासन द्वारा दमकता पूर्वक कार्रवाई की गई उससे सारे हिंदूवादी लोग तकलीफ में है। जितना लंबे समय तक अभय सिंह जेल में रहेंगे यह धरना प्रदर्शन उतना ही विशाल रूप लेगा।

झारखण्ड जम्मू कश्मीर नहीं हो गया है- राम स्वरूप

वहीं राम स्वरूप ने कहा कि झारखण्ड जम्मू कश्मीर नहीं हो गया है। यहाँ घर घर में सनातनी जग रहे हैं। सिर्फ राज्य तक नहीं जिला उपायुक्त से लेकर पंचायत तक लेकर जाना है इस आंदोलन को और इस सरकार की हिन्दू विरोधी नीति और तुष्टिकरण की राजनीति को जनता के सामने लाना है।

पूर्वाग्रह में मंत्री और प्रशासन यह कार्य कर रही है- रविंदर राय

वहीं रविंदर राय ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा युवा और समाज के लिए खड़े होने वाले अभय सिंह को वहां के प्रशासन और मंत्री पूर्वाग्रह में यह कार्य कर रही है जिसकी पुरजोर भर्त्सना किया जाता है और इसकी आवाज़ देश की कोने कोने तक जाएगी।

IMG 20230611 WA0000

जिला प्रशासन तबादला न हो जाये इस इसलिए मंत्री के इशारे पर काम कर रही है- प्रवीण सिंह

पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने कहा कि यहाँ एक षड्यंत्र के तहत एक विशेष समुदाय को मजबूत किया जा रहा है। लव जिहाद तो चल रहा था लेकिन अब लैंड जिहाद भी चल रहा है। आजकल एक नया जिहाद शुरू हुआ है। छोटे छोटे बच्चों का माइंड वाश करने के लिए गेम जिहाद चल रहा है। जहाँ बच्चे को गेम खेला कर हराया जा रहा है और अल्लाह का नाम लेकर उसे जीतने की प्रेरणा देकर माइंड वाश किया जा रहा। अभय सिंह को गिरफ्तार करने वाले को थानेदार को पता ही नहीं की किसलिए गिरफ्तार किया गया। एक मंत्री के कहने पर जिला प्रशासन के आदेश पर जब कार्रवाई होगी तो पता कैसे होगा। मंत्री ने कहा गिरफ्तार कीजिये जेल भेजिए तो जिला प्रशासन वही कर रही थी क्योंकि जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपनी कुर्सी जो बचानी थी, कहीं तबादला न हो जाये जमशेदपुर जैसे शहर से वरना पैसे कैसे कमाएंगे।

हिन्दू हित की बात करने वाला गुनाहगार – भैरव सिंह

सनातन धर्म की आवाज़ बुलंद करने वाले राँची के भैरव सिंह तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली यह जो सरकार है यह हिन्दू विरोधी है। जमशेदपुर का यह मुद्दा की शुरुआत कैसे हुआ, कौन झंडा में मांस बाँधा था ? यह जाँच का विषय था लेकिन प्रशासन अभय सिंह जी को जेल में डाल देती है। जो हिंदुओं और प्रशासन पर वार करते हैं वो बेगुनाह और जो हिन्दू हित की बात करते हैं जो अपने हक़ की बात करते हैं वो गुनाहगार।

टाटानगर स्टेशन से रविवार को रद्द रहेगी स्टील एक्सप्रेस

सांतरागाछी स्टेशन पर रेलवे ती ओर से फुट ओवर ब्रिज का काम कराये जाने को लेकर रविवार को टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करने का फैसला शनिवार को ले लिया गया है. इसके साथ ही कुल 8 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय रेलवे की ओर से लिया गया है. ऐसी घड़ी में जो यात्री टिकट का पहले से आरक्षण कराये होंगे उन्हें काफी परेशानी होगी.  ऐसे यात्रियों को टिकट का पूरा रुपये रेलवे की ओर से रिफंड करने का काम किया जायेगा.

img201910190610004762971803

खड़गपुर और बड़काकाना पैसेंजर को भी किया गया रद्द

टाटानगर से रविवार को टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के अलावा खड़गपुर और बरकाकाना की पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं खुलेगी. गोविंदपुर और आसनबनी के बीच रेलवे क्रॉसिंग के मरम्मत कार्य के कारण भी लाइन ब्लॉक होगा. इससे टाटा-खड़गपुर के बीच 11 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. ब्लॉक को लेकर टाटा-खड़गपुर मार्ग की तीन जोड़ी यात्री ट्रेनों को भी रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

टाटा से खड़गपुर जानेवाली दो जोड़ी लोकल ट्रेनें, टाटा से बरकाकाना पैसेंजर अप और डाउन ट्रेनें भी शामिल हैं. दूसरी ओर आसनसोल एक्सप्रेस भी रविवार को टाटानगर नहीं आएगी. इस ट्रेन को पुरुलिया स्टेशन से ही वापस भेजने का आदेश दिया गया  है. टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस बदले समय पर चलेगी. पुणे-हावड़ा दुरंतो, बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी और शिरडीसाईं-हावड़ा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर मंडल के किसी स्टेशन पर लाइन ब्लॉक तक रोका जा सकता है.

रद्द रही हटिया और बरकाकाना पैसेंजर

चांडिल और गुंडाविहार स्टेशन के बीच सब-वे का काम शनिवार को कराये जाने के कारण लाइन ब्लॉक होने से टाटानगर स्टेशन से खुलनेवाली हटिया और बरकाकाना की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. इस कारण से रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

जयराम सिंह हत्याकांड में 15 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, गैंगस्टर आखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा बरी

झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील सिक्युरिटी हेड रहे जयराम सिंह की हत्या के मामले में आरोपित गैंगस्टर अखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा को बुधवार को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय के न्यायालय ने बरी कर दिया।

n50521569216856032655239b0d525f050c192cf296286591c1a73ea62a79bead912649168f342a6280577b

दोनों को 25-25 हजार का बांड भरने का न्यायालय ने आदेश दिया। इसकी जानकारी दोनों के अधिवक्ता विद्या सिंह ने दी। अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है।

इससे पहले हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मनोरंजन सिंह को उच्च न्यायालय ने वर्ष 2014 में रिहा कर दिया था। जुबेनाइल होने का लाभ उसे मिला, जबकि मामले में सजा काट रहे ओम प्रकाश उर्फ बंटी जायसवाल जमानत पर था।

क्या है पूरा मामला

सिक्युरिटी हेड जयराम सिंह की बिस्टुपुर थाना क्षेत्र बागे जमशेदपुर के समीप चार अक्टूबर 2008 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गंभीर अवस्था में उन्हें टीएमएच में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने मनोरंजन को गिरफ्तार कर नवंबर 2008 में जेल भेज दिया था। उस वक्त मनोरंजन की उम्र कम थी। 29 जुलाई 2010 को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय से मनोरंजन सिंह और ओम प्रकाश को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

उच्च न्यायालय से मिली राहत

सजा के विरोध में उच्च न्यायालय में अपील पर चले गये, जहां से मनोरंजन रिहा हो गया। हत्या मामले में अखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा के विरुद्ध अलग से सुनवाई चल रही थी। घटना के समय दोनों फरार थे।

धालभूमगढ़ से ही विमान उड़ाना चाहता है अथॉरिटी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया धालभूमगढ़ से ही विमान उड़ाना चाहता है. इसके लिए एक बार फिर हवाई अड्डा के प्रस्ताव को कई मुद्दे पर सुधार के साथ झारखंड वन विभाग में भेजा गया है.

n5052733601685603099501fbd20c55c85ba2076a59c2af41b55597615325c5a19b0363fec3066f51a23b1d

क्षेत्रीय उड़ान सेवा के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 26 मई के प्रस्ताव को अगर वन विभाग ने मंजूर कर लिया तो धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. राज्य स्तर पर भी धालभूमगढ़ हवाई अड्डा के लिए भूमि हस्तांतरण की कागजी कार्रवाई जारी है. इसकी सभी कार्रवाई परिवेश पोर्टल में 16 मई तक अपडेट किया गया है. धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनने से जमशेदपुर के लोगों को विमान यात्रा के लिए रांची या कोलकाता नहीं जाना पड़ेगा. समय व पैसे की बचत होगी.
प्रस्ताव की मंजूरी के बाद विमान कंपनियों से होगी बात एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सिविल एविएशन धालभूमगढ़ से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए विमान कंपनियों से भी संपर्क करेगी. मालूम हो कि धालभूमगढ़ हवाई अड्डे को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व झारखंड सरकार के बीच जुलाई 2019 से पत्राचार हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हवाई अड्डे योजना को मंजूरी दी थी. एलिफेंट कॉरिडोर का हवाला देकर वन विभाग ने एनओसी नहीं दिया. इससे एक बार हवाई अड्डा का प्रस्ताव यहां रद्द हो चुका है. वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो लगातार केंद्रीय उड्डयन मंत्री व प्रधानमंत्री के समक्ष धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनवाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स और छोटा नागपुर पैसेंजर एसोसिएशन समेत अन्य संगठन वर्षों से जमशेदपुर में हवाई अड्डा की मांग कर रहे हैं.

इसी महीने झारखंड को वंदेभारत की सौगात, इन स्टेशनों में होगा ठहराव; 6 घंटे में तय होगी पटना की दूरी

झारखंड की इसी महीने वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 10-20 जून के बीच कभी भी हो सकता है।

इसकी तैयारियां जोरों पर है। झारखंड में वंदेभारत ट्रेन का ठहराव हटिया रेलवे स्टेशन पर होगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन का रैक पटना स्थित राजेंद्र नगर कोच कॉम्प्लेक्स में आएगा। इसके बाद यह जल्दी ही पटना पहुंच जाएगा। कहा जा रहा है कि राजेंद्र नगर कोच कॉम्प्लेक्स के पिट नंबर-5 में ओवरहेड तार लगाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। बता दें कि इसके जरिए ही कोई ट्रेन स्टेशन से कोचिंग यार्ड तक पहुंचती है।

वंदेभारत एक्सप्रेस में फिलहाल 18 बोगियां
गौरतलब है कि रांची से पटना के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल 18 बोगियां होगी। इसकी अधिकतम स्पीड 130-160 किमी के बीच होगी। कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी तकरीबन पूरी हो चुकी है। सप्ताह में 6 दिन ट्रेन चलेगी। रांची से पटना के बीच चलने जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन गया, हजारीबाग और कोडरमा सहित कुल 5 स्टेशनों में रूकेगी। कहा जा रहा है कि जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्य असम को वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी है। कहा जा रहा है कि झारखंड के रांची से बिहार के पटना के बीच वंदेभारत ट्रेन का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन इसकी प्रबल संभावना है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है वंदेभारत
बता दें कि वंदेभारत एक्सप्रेस एक हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी सभी बोगियां वातानुकूलित है। इसमें शयनयान नहीं है बल्कि यात्रियों के बैठने के लिए अत्याधुनिक कुर्सियां लगी है। वाईफाई युक्त कोच सभी सुविधाओं से युक्त हैं। यात्रियों को हवाई यात्रा जैसी फीलिंग देने के लिए इसमें भी भोजन सर्व करने जैसी सुविधा है।

कदमा : गैरेज में आग लगने से 3 बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती स्थित एक गैरेज में सोमवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में गैरेज में रखे तीन साइकिल, तीन बाइक समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इससे गैरेज मालिक जगन्नाथ महतो को लाखों का नुकसान हुआ है। जगन्नाथ महतो ने बताया कि सोमवार की रात वे गैरेज में गाड़ियों को खड़ी कर पास ही स्थित घर पर चले गए। थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद वह भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक गैरेज में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की एक दमकल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जगन्नाथ महतो के अनुसार आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, परंतु अगलगी की इस घटना में उन्हें चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बदमाशों के हौसले बुलंद, कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली

झारखंड के जमशेदपुर जिले के गम्हारिया कांड्रा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित कपड़ा दुकान श्वेता स्टोर में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने फायरिंग कर दी।

इस क्रम में गोली दुकान में मौजूद ग्राहक जगन्नाथ मंडल के पैर में लगी।

इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग जगन्नाथ मंडल को टीएमएच ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कुछ दिन पहले ही मिली थी धमकी

कुछ देर बाद एसडीपीओ हरविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही श्वेता स्टोर के मालिक को चाईबासा जेल से फरार एक कैदी ने फोन पर धमकी देते हुए 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

इस मामले को लेकर कांड्रा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में रोष है। बताया गया कि नकाबपोश दो अपराधी दुकान में घुसे और फायरिंग करने के बाद आराम से चलते बने।

सीसीटीवी में कैद वारदात

कथित तौर पर उनमें से एक अपराधी ने तीन गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली दुकान में खरीदारी करने आए ग्राहक को लगी। फायरिंग करने के बाद अपराधी भाग निकले। संयोगवश घटना के समय दुकान मालिक दुर्गा मंडल दुकान में नहीं थे। वे ग्राहक के लिए कपड़ा लाने गोदाम की ओर गए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12वीं साइंस में एलेक्स व आदर्श, कॉमर्स में आर्ची व आर्ट्स में आन्या स्टेट टॉपर, 10वीं में रांची की पवनी अव्वल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं के साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं सांइस, कॉमर्स और आर्ट्स के स्टेट टॉप थ्री में कुल 11 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है.

साइंस संकाय में 98.4% अंक के साथ डीपीएस रांची के एलेक्स सिंह और डीपीएस धनबाद के आदर्श कुमार सिंह स्टेट टॉपर बने हैं. कॉमर्स संकाय में राजकमल स्कूल धनबाद की छात्रा आर्ची मेहारिया 98.8% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं, आर्ट्स संकाय में डीएवी हेहल, रांची की छात्रा आन्या सिन्हा ने 98% के साथ स्टेट टॉपर में अपनी जगह बनायी है. उधर, सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में डीपीएस रांची की पवनी कुमार 99.4% हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. जबकि, 99.2% अंकों के साथ डीएवी गुमला के हर्षित अग्रवाल दूसरे नंबर पर. 99% अंकों के साथ छह विद्यार्थी इस सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

सीबीएसई 12वीं टॉप थ्री (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स)

साइंस टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. एलेक्स सिंह–98.4%–डीपीएस, रांची

1. आदर्श कुमार सिंह–98.4%–डीपीएस, धनबाद

2. अपूर्व ओजस्वी–98.2%–डीपीएस, रांची

2. शुभांगीनी–98.2%–जेवीएम श्यामली

3. श्रीया सिंह–98%–डीपीएस, रांची

कॉमर्स टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. आर्ची मेहारिया–98.8%–राजकमल स्कूल, धनबाद

2. ऋत्विका खेतान–98.6%–सरला बिरला स्कूल, रांची

3. मान्या गोयल–98.4%–डीएवी हेहल

आर्ट्स टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. आन्या सिन्हा–98%–डीएवी हेहल

2. जस सिमरण कौर–97.8%–जेवीएम शमली

3. शिवांगी मिश्रा–97.6%–डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर

10वीं स्टेट टॉप थ्री

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. पवनी कुमार–99.4%–डीपीएस, रांची

2. हर्षित अग्रवाल–99.2%–डीएवी, गुमला

3. स्मृति सिंह–99%–एमवी डीएवी, लोहरदगा

3. प्रसून परावर–99%–डीपीएस, रांची

3. ट्विशा मुखर्जी–99%–डीएवी, बिष्टुपुर

3. रिषिमा तिवारी–99%–डीपीएस बोकारो

3. राहुल कुमार–99%–चिन्मया स्कूल, बोकारो

3. प्राची चौधरी–99%–दी पेंटीकॉस्टल, बोकारो

3. अभिनव चंद्रायन–99%–केराली स्कूल, रांची

सीने पर बरसती रहीं गोलियां, फिर भी आतंकियों को मार गिराया, अब शौर्य चक्र से नवाजा गया जांबाज

मध्य प्रदेश के सतना जिले के शहीद कर्णवीर सिंह अपने अदम्य साहस के लिए ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित हुए‌। शहीद कर्णवीर के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह और मां मिथलेश कुमारी सिंह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए।

नक्सली मुठभेड़ में शहीद कर्णवीर को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है।

शांति काल में असाधारण शौर्य का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में प्राण गंवाने वाले कर्णवीर सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।

विंध्य के सपूत के शौर्य और बलिदान को सम्मानित किए जाने के अवसर की जानकारी भारत के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। गौरतलब कि शहीद कर्णवीर सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील के देवमऊ दलदल में उनका जन्म हुआ था। पूरा परिवार सतना शहर के वार्ड नंबर 22 उतैली में रहते हैं।

वर्ष 2017 में सूबेदार पद पर भर्ती हुए कर्णवीर भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के जांबाज सदस्य थे। जम्मू कश्मीर के शोपियां में 20 अक्टूबर 2021 को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्णवीर शहीद हो गए थे। पूरी रात चली मुठभेड़ के दौरान कर्णवीर के सिर और सीने पर गोली खाई थी। उन्होंने दो आतंकी को ढ़ेर भी किया था। उनके गृह देवमऊ दलदल में स्थित सरकारी विद्यालय का नाम सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार शहीद कर्णवीर के नाम से किया जा चुका है।

error: Content is protected !!