एक नई सोच, एक नई धारा

चौथे स्तंभ की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी – डॉ. अजय, ऐसोसिएशन के ट्वीट पर लिया संज्ञान

जमशेदपुर : आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के ट्वीट पर तीन राज्यों के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय ने संज्ञान लिया है. इस ट्वीट पर डॉक्टर अजय ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्रकार अजय सिन्हा के संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत पर संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच संबंधी आदेश अधिकारियों को देने का अनुरोध किया है.

IMG 20240220 WA0046

इतना ही नहीं डॉक्टर अजय ने ट्विटर पर लिखा है कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. ऐसा पहली बार नहीं जब डॉक्टर अजय ने पत्रकारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है बल्कि ऐसा वे दर्जनों बार ट्विटर पर संज्ञान ले चुके हैं.
बताते चलें कि आज झारखंड के चार जिलों में पत्रकारों ने अजय सिन्हा की मौत प्रकरण पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था, जिसे AISMJWA ऐसोसिएशन द्वारा ट्विटर पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पांच जिलों के उपायुक्त और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया का बयान जारी किया था.

इस ट्वीट पर डॉक्टर अजय ने संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए झारखंड पुलिस और झारखंड सीएमओ को टैग किया है. इस ट्वीट के बाद ऐसोसिएशन के सभी पत्रकारों ने डॉ अजय के प्रति आभार व्यक्त किया है.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
दोस्त ने बनाया अधिवक्ता का मर्डर प्लान, पैसे लेन देन का था विवाद, तीन आरोपी गिरफ्तार

राँची : जिला के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के संस्कृत कॉलेज के पास बीते 11 फरवरी को अधिवक्ता रवि मिश्रा को गोली मारी गई थी. रांची पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पैसे के लेन-देन के विवाद में रवि मिश्रा के दोस्त विक्रम अग्रवाल ने गोलीबारी की साजिश रची थी. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए, इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में विक्रम अग्रवाल, संजय अग्रवाल और रामू कुमार शामिल है. मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी चंदन सिन्हा ने यह जानकारी दी.

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि विकम अग्रवाल जो इस घटना में घायल अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा के मित्र हैं. उसके द्वारा ही रवि मिश्रा से दस लाख रूपया यह कहकर लिया गया था कि दस लाख के बदले तीन माह में तीन लाख रूपया देगा. इसके बदले विक्रम अग्रवाल के द्वारा बीस लाख रूपया तक लौटा भी दिया गया था. फिर भी अधिवक्ता रवि मिश्रा तीस लाख रूपया मांग रहा था, लेकिन इसी बीच विकम अग्रवाल कोलकाता के सॉल्ट लेक की जो 63 कट्टा जमीन है, उसको बंधक रखकर प्राईवेट कम्पनी से 30 करोड़ रूपया लोन ले रहे थे.

IMG 20240102 WA00521

उसकी जानकारी अधिवक्ता रवि मिश्रा को हो गयी, तो वह 30 लाख की जगह एक करोड़ मांगने लगे और पिछले दो तीन माह से पैसा के लिए ज्यादा ही दबाव देने लगा था. इसपर विकम अग्रवाल ने अपने परिचित संजय अग्रवाल से अपनी इस परेशानी के बारे में बताया और रवि मिश्रा को रास्ते से हटाने के लिए आदमी खोजने लगा. इसपर संजय अग्रवाल ने उसके साथ कबाड़ी का व्यापार करने वाले अरबिन्द महतो से सम्पर्क किया.

IMG 20230708 WA00575

रवि मिश्रा की हत्या के लिए 5 लाख रूपया में तय हुआ. एडवांस के रूप में विकम अग्रवाल के द्वारा 55 हजार रूपया संजय अग्रवाल के माध्यम से अपराधियों को भेजा गया. बाकी पैसा काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुई थी. घटना के दिन योजना के अनुसार, रात्रि 09:30 बजे रवि मिश्रा को विकम अग्रवाल के द्वारा पैसा का हिसाब किताब कर लेने की बात को लेकर बुलाया गया. इसकी जानकारी अपराधियों को भी दी गयी. इसके बाद जैसे ही अधिवक्ता रवि मिश्रा, विक्रम अग्रवाल के घर से निकले तो घात लगाये अपराधियों ने रवि मिश्रा पर पीछे से फायरिंग कर दी. जिसमें अधिवक्ता रवि मिश्रा को कमर के ऊपर गोली लगी और वे भागकर फिर से अपने मित्र विकम अग्रवाल के घर में घुस गये. उसके बाद अधिवक्ता को इलाज के लिए विकम अग्रवाल और उसके भाई पल्स अस्पताल ले गये थे.

IMG 20230802 WA00755
भानु प्रताप शाही बाइज्जत बरी, दलित को प्रताड़ित करने का था आरोप

पलामू : डालटनगंज व्यवहार न्यायालय ने भवनाथपुर से बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही को बाइज्जत बरी कर दिया है. दरअसल वर्ष 2006 में भवनाथपुर में विजय सिंह नामक एक शख्स ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत विधायक भानु प्रताप शाही समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

IMG 20240102 WA00521

इसे लेकर प्रथिमिकी संख्या 53/2006 दर्ज थी. कोर्ट से बरी होने के बाद भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की गई थी, लेकिन न्यायालय से उन्हे इंसाफ मिला है. वहीं अधिवक्ता एसएसपी देव ने बताया कि सबूतों और गवाहों को सुनने के बाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में विधायक को बरी कर दिया. वहीं 4 अन्य अभियुक्त मनोज पहाड़िया, उपेंद्र दुबे, मनोज दुबे और भगत दयाल को 6 महीने से 18 महीने तक की सजा मिली है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
घर से भागी युवती प्रेमी संग पकड़ाई, प्रेमी को भेजा गया जेल

धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित अपने घर से भागी युवती को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया. वह अपने जीजा के भाई के साथ भागी थी. पुलिस ने युवती के जीजा के भाई मनोज कुमार भुइयां को मंगलवार को जेल भेज दिया. वहीं, युवती को धारा 164 का बयान दर्ज कराने के लिए धनबाद कोर्ट भेजा.

IMG 20240102 WA00521

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती अपनी मर्जी से मनोज के साथ भागी थी. ज्ञात हो कि सोमवार को युवती कंप्यूटर ट्यूशन करने की बात कहकर घर से निकली थी. दोपहर में उसने अपने घर वालों को फोन कर बताया था कि दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है.इसके बाद फोन बंद हा गया. घटना से चिंतित युवती के पिता ने कतरास थाना में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस रेस हुई और जिस मोबाइल नंबर से युवती के पिता के मोबाइल पर फोन आया था उसे सर्विलांस पर डालकर लोकेशन का पता कर युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
मृतक की पत्नी को ईंट भट्ठा मालिक ने दिया दो लाख का मुआवजा

घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चुकरीपाड़ा गांव निवासी डुइका मुर्मू की बड़ाजुड़ी स्थित विकास अग्रवाल के ईट भट्टा में काम करने के दौरान भट्टा में ही मंगलवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण चक्कर खा कर गिर गया. उसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजन पांच लाख मुआवजा की मांग करने लगे. परिजन का कहना था कि कार्यस्थल पर मजदूर की मौत हुई है. परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था.

IMG 20240102 WA00521

ग्रामीणों की सूचना पर घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू व धालभूमगढ़ के जिला परिषद सदस्य हेमन्त मुंडा अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचे. दोनों जिला परिषद सदस्य ने द्विपक्षीय वार्ता कराया. वार्ता के बाद परिवार के आश्रित को दो लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. इस मौके पर मृतक की पत्नी छिता मुर्मू, पुत्र दिनेश मुर्मू,भाजपा नेता शिवरतन अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
गोलमुरी पार्क में युवकों का हंगामा व पथराव, पुलिस ने जब्त किए गाड़ी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गोलमुरी क्लब के पास स्थित पार्क में मंगलवार की शाम युवकों ने टहलने आयी महिला व युवतियों के साथ मारपीट की. जानकारी के मुताबिक युवकों ने पार्क में पहले हंगामा मचाया और क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ भी मारपीट की. इसके बाद महिला व बच्चों ने विरोध किया तो युवकों ने उनपर पत्थर चलाये. घटना शाम करीब 5.30 बजे की है. बस्तीवासियों की सूचना पर पुलिस को आता देख युवक भाग निकले.

IMG 20240102 WA00521

पुलिस ने युवकों की दो बाइक (जेएच05एएम 5279 और जेएच05डीक्यू 8709) और एक मोबाइल जब्त किया है. पत्थरबाजी में सुखदीप सिंह, जसपाल सिंह के अलावा कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं. लोगों के अनुसार पार्क में बाहरी युवक अड्डाबाजी और नशा का सेवन करते हैं. पुलिस शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती. इससे युवकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. यहां महिलाओं के साथ छेड़खानी आम बात है. पुलिस जब्त बाइक और मोबाइल के आधार पर युवकों का पता लगा रही है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

जमशेदपुर : पंजाब के मानसा जिले से पहली बार जमशेदपुर पहुंच रहे रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह अपने मधुर गुरबाणी-कीर्तन से शाम के दीवान में संगत को निहाल करेंगे। चार घंटे का विशेष कीर्तन दीवान साकची गुरुद्वारा साहिब में 23 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।

विशेष कीर्तन दीवान के संपर्क सूत्र हरमीत सिंह राजा ने बताया की रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह का कीर्तन कार्यक्रम घाटशिला गुरुद्वारा में 24 और 25 फरवरी को सजेगा परन्तु संगत के प्रेमभरे अनुरोध पर उन्होंने साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाने पर सहर्ष हामी भरी है। हरमीत सिंह राजा ने बताया कि 23 फरवरी को शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक रागी जत्था अपने 15-सदस्यीय टीम के साथ संगत को गुरबाणी कीर्तन श्रवण करायेंगे। इस दौरान रहरास से सुखासन तक की सभी प्रकिया इनके द्वारा ही की पूरी की जायेगी।

IMG 20240102 WA00521

साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि यह शाम का विशेष कीर्तन समागम साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा। उन्होंने अपील करते हुए जमशेदपुर की गुरुप्यारी साध सगंत को आह्वान किया है कि वे कीर्तन दरबार में हाजरी भर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें। काले ने कहा दीवान संबंधी जानकारी के लिए 9570048288 पर संपर्क कर सकते हैं। कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
सुदेश कुमार महतो के हाथो गोलमुरी में खुला आजसू कार्यालय
94c8702d13386785a2ee443ef7b705887eee7d85262cc6b6e440283f4464ed37.0

जमशेदपुर : गोलमुरी में आजसू पार्टी का कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के हाथों सम्पन्न हुआ. उक्त अवसर पर सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा की कार्यलय का खुलने से क्षेत्र की जनसमस्याओं का निराकरण होगा और संगठन विस्तार को साथ साथ मजबूती प्रदान होगा उम्मीद करते है कार्यालय खुला और आप सभी अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे आप सभी को बधाई. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, अजय सिंह बब्बू, देवाशीष चौधरी , हैरी एंथोनी, धीरज गुप्ता, राजू, राकेश सबलोक, राजेश प्रसाद, राहुल प्रसाद, विवेक कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
टेल्को में स्कूटी सवार व्यक्ति को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी क्षतिग्रस्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में लेबरब्यूरो गोलचक्कर के पास मंगलवार सुबह सुबह एक डंपर चालक ने स्कूटी सवार टेल्को निवासी को टक्कर मार दी. गनीमत रही कि स्कूटी सवार व्यक्ति बाल बाल बच गया परंतु स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी. स्कूटी सवार व्यक्ति का नाम संजय शर्मा है. वे टेल्कों निवासी है. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से डंपर चालक को धर दबोचा और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
इंटरमीडिएट का पेपर क्यों लीक हो रहा है और कौन इसका दोषी है इस पर सुनिश्चित कार्रवाई होनी चाहिए – करनदीप सिंह

इंटरमीडिएट के बच्चों के साथ हो रहा खिलवाड़ 16 फरवरी को फिजिक्स का परीक्षा के आधा घंटा पहले ही टेलीग्राम ग्रुप में प्रश्न पत्र के साथ उत्तर डाल दिया जाता है और वैसे लोगों को दिया जाता है जिसने पैसे का भुगतान किया है और चैलेंज किया जाता है की बायोलॉजी का भी पेपर हम लोग लिक करेंगे। और कहा जाता है की हमें कोई नहीं रोक सकता और जो बायोलॉजी का इंटरमीडिएट का परीक्षा कल हुआ है उसको भी आधा घंटा पहले ग्रुप में डाल दिया गया। जिससे बायोलॉजी का भी पेपर लीक हो गया और उसमें 2500 से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए थे साथ ही कल जो गणित के पेपर लीकेज होने की भी आशंका जताते हुए जैक काउंसिल से मामले की जांच करने की मांग की है करनदीप सिंह ने एक गंभीर मामला बताते हुए सरकार पर मेहनतकश छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का आरोप लगाया है। और मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को दी है की जो छात्र रात दिन मेहनत करते हैं वैसे छात्रों के साथ खिलवाड़ को बंद करें और कार्रवाई सुनिश्चित करें। बायोलॉजी और फिजिक्स का पेपर कैंसिल करें और फिर से परीक्षा की तिथि तय की जाए।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!