एक नई सोच, एक नई धारा

n48712487816806879269671a47ddd234ed26a4bf73ec6df20ea3d3a0a46821a1ee3669184fd34e6a473283
कल से शुरू हो रही जेईई मेन्स सेशन 2 की परीक्षा, कैंडिडेट्स यहां पढ़ें जरूरी गाइडलाइन्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, कल 6 अप्रैल, 2023 से सेशन 2 के लिए जेईई मेन्स परीक्षा 2023 शुरू करेगी। परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हैं । उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों की चेक कर सकते हैं।

सत्र 2 के लिए परीक्षा के लिए इन गाइडलाइन का रखें ध्यान

  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी साथ रखनी होगी।सभी उम्मीदवारों द्वारा अधिकृत फोटो पहचान पत्र में से कोई एक परीक्षा के लिए अवश्य साथ लेकर जाएं।
  • सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा।
  • उम्मीदवार को स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र में परीक्षक के सामने ही करना होगा।
  • उम्मीदवार ध्यान रखें परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जाएंगी।
  • परीक्षा हॉल के अंदर बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति है।
  • उम्मीदवार को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
  • साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले कपडे की भी अनुमति नहीं होगी।
  • इसके अलावा उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी तकनीकी सहायता, प्राथमिक चिकित्सा आपात स्थिति या किसी अन्य जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक/निरीक्षक से कमरे में संपर्क कर सकते हैं।
IMAGE 1647574920
भारत ‘राम राज्य’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ‘राम राज्य’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा युवाओं के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

सिंह ने यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भगवान राम द्वारा बताए गए आदर्शों के मार्ग पर चल रही है.

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम भगवान राम द्वारा निर्धारित आदर्शों के मार्ग पर चलने में सक्षम रहे हैं. हम किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.’

‘मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता’
सिंह पूर्व नौकरशाह धीरज भटनागर द्वारा ‘रामचरितमानस’ के सरल हिंदी काव्यानुवाद के विमोचन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता. मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने देश में राम राज्य की शुरुआत की है. लेकिन, हम निश्चित रूप से उस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत विश्व में भारत का कद बढ़ा है. उन्होंने कहा, ‘इससे पहले, जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था, उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था. लेकिन आज भारत का कद बढ़ा है, भारत का सम्मान बढ़ा है. आज जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है, तो दुनिया ध्यान से सुनती है.’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान राम की जीवनगाथा ने सरकार के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है.

समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और मंदिर इस साल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.

n4870299661680660743833c2472b506a2f5a289e503bbcd7fc61ea9bad67fd89bb2292a12887218e46c9b7
बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ताजा ताजा मौसम अपडेट

आज 5 अप्रैल है और अभी देश के कई इलाकों बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान की आशंका है।

इस बीच आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की आशंका जताई जा रही है।

आज भी कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कई इलाकों में ओले भी गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ये बेमौसम बारिश हो रही है। आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर छिटपुट हिमपात भी हो सकती है।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ ही मध्य भारत के कई इलाकों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ओले पड़ने की भी आशंका है।

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में कई जगहों भी पर भी गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इतना ही नहीं तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। शेष पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बारिश संभावना है।इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश और बादलों की गरज हो सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश आशंका है।

logo
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ग्रामीण घरेलू, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं ले सकते हैं “वन टाइम सेटलमेंट” योजना का लाभ

झारखंड सरकार ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ग्रामीण घरेलू, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं (5 किलोवाट तक) और (सिंचाई और कृषि सेवा-आईएएस-I निजी) को राहत प्रदान करने के लिए उपरोक्त संदर्भित प्रस्ताव के माध्यम से “वन टाइम सेटलमेंट” योजना को मंजूरी दे दी है। डीपीएस में 31.12.2022 तक की बकाया राशि के एवज में राहत दिया जाएगा|

ओटीएस योजना के तहत ग्रामीण घरेलू, शहरी घरेलू उपभोक्ता (5 किलोवाट तक) और आईएएस-I (निजी) (सिंचाई और कृषि सेवाएं) जमा करने पर कुल डीपीएस माफ कर दिया जाएगा 31/12/2022 तक का ऊर्जा बकाया (यानी 22 नवंबर के महीने का बिल) अधिकतम पांच मासिक किस्तों में। कोई भी किस्त देय राशि के 20% से कम नहीं होगी। उक्त योजना के अंतर्गत विचार की गई शेष राशि पर कोई अधिभार/डीपीएस प्रभारित नहीं किया जाएगा.यह योजना किसी भी प्राथमिकी/जुर्माने की राशि के मामले में लागू नहीं है। विवादित बिलों के निपटारे के मामले में, विवाद की तारीख से 31.12.2022 (नवंबर 2022 के लिए बिल) तक डीपीएस राशि की छूट पर विचार किया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को एक अंडरटेकिंग/शपथ पत्र देना होगा कि सभी कानूनी मामले लंबित हैं .किसी भी न्यायालय/मंच के समक्ष बिना शर्त वापस ले लिया जाएगा. यदि यह पाया जाता है कि उपभोक्ता ने दिए गए हलफनामे में कोई गलत जानकारी दी है तो ओटीएस योजना वापस ले ली जाएगी और उपभोक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जेबीवीएनएल किसी भ्रामक तथ्य के मामले में उपभोक्ता को दिए गए किसी भी ओटीएस लाभ को वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है.विवादित बिलों के निपटान के मामले में, यदि यह पाया जाता है कि उपभोक्ता द्वारा अधिक/कम राशि का भुगतान किया गया है, तो इसे निगम के मानदंडों के अनुसार भविष्य के बिलों में समायोजित/प्रभारित किया जाएगा।

31.12.2022 के बाद बकाया राशि पर डीपीएस माफ नहीं किया जाएगा. जिन उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना सुविधा का लाभ पहले ही उठा लिया है जून-21 से दिसंबर-21 के दौरान इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र नहीं होंगे.ओटीएस योजना का लाभ उपभोक्ता को निम्नलिखित कटऑफ तिथि के अनुसार प्रदान किया जाएगा: 23 अप्रैल 31.03.2023 23 मई 30.04.2023

n48626733416804457769543b72df244e66af4a109b6bf74747bb18df9c840d89a0abd2a1a0bba4a65f6208
जमशेदपुर : मेडिकल व इंजीनियरिंग की आकांक्षा प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1498 विद्यार्थी

जैक की ओर से आयोजित आकांक्षा इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के सात हाईस्कूलों में आयोजित हुई. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 1955 विद्यार्थियों ने निबंधन कराया था. इसमें से 1498 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. कुल 458 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी.

इंजीनियरिंग की परीक्षा में 939 में से 727 तथा मेडिकल कोचिंग के लिए आयोजित परीक्षा में 870 में से 662 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. यह परीक्षा राजस्थान विद्या मंदिर हाईस्कूल साकची, गुरुनानक हाईस्कूल साकची, एडीएल सोसाइटी साकची, डीबीएमएस गल्र्स हाईस्कूल कदमा, साकची हाईस्कूल, हिंदुस्तान मित्र मंडल हाईस्कूल गोलमुरी, जमशेदपुर हाईस्कूल में आयोजित हुई.

आकांक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेडिकल व इंजीनियरिंग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 40-40 विद्यार्थियों को राज्य सरकार निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की प्रतियोगिता में भाग ले सके तथा सफल हो सके। यह प्रशिक्षण रांची में दिया जाएगा.

n4860224521680419699588385ef034ab5d748192f317a627538ff3414bbdc793b5d63b8d71f32d20fbd126
रामनवमी में नेताओं की अपनी रोटी सेंके जाने से प्रशासन का एजेंडा हुआ सफल- भाजमो

भाजमो जमशेदपुर महानगर की एक बैठक विधायक सरयू राय की उपस्थिति में हुई. बैठक में राम नवमी का विसर्जन जुलूस विधि वत नहीं निकालने को भाजमो ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. भाजमो के जिला पदाधिकारियों ने कहा की भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर रामभक्त तो हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे किंतु रामनवमी झंडा नहीं निकलने से लोगो का उत्साह फीका पड़ गया. प्रशासन की जो मंशा थी उसमें वे पुरी तरह से कामयाब हुए और अन्ततः रात्रि 08:00 बजे के बाद निर्णय होने के कारण कोई जुलूस डीजे ट्रेलर के साथ नहीं निकल पाया.

प्रशासन के साथ जो समझौता की बैठक हुई वह दिन के प्रहर में भी हो सकती थी. आनन फानन में निर्णय लेकर पुरे जमशेदपुर के सभी अखाड़ा समितियों पर थोप दिया गया. प्रशासन के जिस बैठक में निर्णय लिया गया उसमें किसी भी अखाड़ा समिती का प्रतिनिधित्व नहीं था अंतिम फैसला लेते वक्त अखाड़ा समितियों को विश्वास में भी नहीं लिया गया. निहित स्वार्थ से प्रेरित कुछ नेताओं ने अखाड़ा समितियों को मोहरा बनाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कुंठित प्रयास किया और इन सब में प्रशासन ने बड़ी ही चालाकी से अपना एजेंडा को सफल कर लिया.

जमशेदपुर की आम जनमानस की राय है की रामनवमी का जुलूस रमजान, जुम्मा और तरावीह की भेंट चढ़ गया. विगत दिनों रामनवमी के महापर्व को लेकर सिनियर एसपी के साथ हुई बैठक में शामिल केंद्रीय शांति समिति और केंद्रीय अखाड़ा समिती में जो लोग शामिल थे. वे वही लोग है जो शुक्रवार को प्रशासन के साथ समझौते को लेकर हुई बैठक में भी शामिल थे. ऐसे लोगो का दोहरा चरित्र है जिसको जमशेदपुर की जनता ने पहचान लिया है. जनता इनके कृत्य के लिए इनको कभी क्षमा नहीं करेगी.

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, मंजु सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुधीर सिंह, आकाश शाह, विजय नारायण सिंह, कैलाश झा, वरूण सिंह, विनोद यादव, विनोद राय, जय प्रकाश सिंह, दुर्गा राव सहित अन्य उपस्थित थे.

cd6561e3ea18e74a663d90a41fe30c0f9b32638400395a8c8109e5510cd57efb.0
जमशेदपुर : रामनवमी का नहीं निकलेगा जुलूस, कल जमशेदपुर बंद का अखाड़ा समितियों और विहिप द्वारा किया गया आह्वान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची झंडा चौक स्थित बाल मंदिर अखाड़ा का ट्रेलर जब्त करने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर आज सुबह से साकची झंडा चौक पर बड़ी संख्या में आखाड़ा समिति के लाइसेंसधारी व सदस्य व हिंदू समाज से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. उन्होंने जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया और सभी उतावला दिखे. उनके साथ पूरे जमशेदपुर सहित पड़ोसी जिलों के अखाड़ा समितियों ने विसर्जन करने से मना कर दिया है।

सुबह से ही विभिन्न अखाड़ा समितियों के लोग साकची स्थित झंडा चौक पर जमा हो गए. वे जिला प्रशासन द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे और ट्रेलर जब्त करने की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. इस दौरान जुगसलाई, आदित्यपुर और आसपास के भी अखाड़ा समिति के लोग पहुंचे. उन्होंने भी जिला प्रशासन से मांग की कि जप्त डीजे और टेलर को छोड़ा जाए. जब प्रशासन द्वारा उनकी मांग नहीं की गई तो वे जमकर नारेबाजी की और साकची में गोलचक्कर पर धरना के लिए पहुंच गए. वही आज रामनवमी शोभा यात्रा का विसर्जन नहीं किया जाएगा. इसको लेकर पूरा मामला गरमा गया है. यह कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है. अब जिला प्रशासन किस तरह इस मामले को सुलझाएगी यह देखने वाली बात है. वही इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

दूसरी ओर देर रात तक काफी मान मनोव्वल के बाद भी प्रशासन की ओर से ट्रेलर को छोड़ा नहीं गया. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत तमाम अखाड़ा समिति के लोगों के साथ भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से दूरभाष पर लगातार बातचीत की इस बीच अखाड़ा समिति के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था. प्रशासन इसके बदले दूसरा ट्रेलर ( बंद ट्रक) देने को राजी हो रहा था. रात करीब 12:30 बजे तक जब कोई फैसला नहीं हुआ।

केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के बाल मंदिर अखाड़ा की गाड़ी और डीजे को जब्त करने को लेकर जमशेदपुर वासियों से अपील करते हैं कि इस हिन्दू विरोधी सरकार के विरुद्ध में एकजुट होए, जिसके शासन काल में प्रशासन भी हिंदुओं की भावनाओं को चोटिल करने का कार्य कर रही है. इस सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के विरोध में सारे अखाड़ा समिति द्वारा यह तय हुआ है कि जब तक प्रशासन हमारी बात नहीं मानेगी तब तक अखाड़ा जुलूस जमशेदपुर से नहीं निकलेगी. जमशेदपुर वासियों से विनम्र निवेदन है कि इस भ्रष्ट और हिन्दू भावना को आहत करने वाली सरकार के विरुद्ध में एकत्रित होकर हमारा और जमशेदपुर अखाड़ा समिति का साथ दें. लोगों से यह भी अपील करते हैं कि शनिवार को इस ज़ुल्मी सरकार और निर्दयी प्रशासन के विरुद्ध शनिवार जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है और कल पूरी तरह से जमशेदपुर को बंद रखने में आम जनता का सहयोग बहुत जरूरी है. यह सरकार दिखावे की राजनीति करके के एक विशेष वर्ग को खुश करने में लगी रहती है, यदि यह सरकार हिन्दू विरोधी नहीं होती तो आज प्रशासन बरसों से चली आ रही हमारी संस्कृति को यूं बर्बाद करने पर उतारू नहीं होती. हम कोई नई चीज नहीं कर यह यह रामनवमी के जुलूस दशकों से निकलते आया है लेकिन आज इस सरकार और प्रशासन की वजह से रामभक्त सभी जुलूस नहीं निकाल कर सड़क पर बैठे हैं. दुर्गा पूजा के समय उपायुक्त द्वारा शांति से बैठ कर हर मसले का हल निकाला गया था और बहुत ही अच्छे तरीके से दुर्गा पूजा का विसर्जन हुआ था लेकिन इस बार शासन और प्रशासन अपने हठधर्मी रवैये के कारण रामनवमी के रंग को भंग करने का कार्य की है, जो न्याय संगत नहीं है.

n48523069216801791054191c747b2dda4b5a7f368690c48031efa64f5fbc07d43ded519168ab30f816e2fc
झारखंड: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन का जल्द होगा चुनाव, 1-10 अप्रैल तक दुरुस्त होगी वोटर लिस्ट

जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है. इस दौरान नॉन प्रैक्टिशनर वकीलों को छांटने का काम भी होगा.

नॉन प्रैक्टिशनर वकीलों को नेशनल बार व झारखंड स्टेट बार से दी जा रही सुविधाएं नहीं मिलेंगी. प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को पूरा सहयोग, बीमा समेत कल्याणकारी सभी योजनाओं का लाभ देने पर एडहॉक कमेटी ने मंशा स्पष्ट कर दी है.

1-10 अप्रैल तक वोटर लिस्ट होगी दुरुस्त

इस बैठक में 1-10 अप्रैल तक बार की वोटर लिस्ट दुरुस्त करने पर सहमति बनी. जिला लाइब्रेरी हॉल में यह काम होगा. 11 सदस्यीय कमेटी के कार्यों का पर्यवेक्षण एडहॉक कमेटी के दो सदस्य सुनीश पांडेय व आरडी सिंह करेंगे. बैठक में जिला बार एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजित कुमार अंबष्ठा,तापस मित्रा,टीएन ओझा,जय प्रकाश, सुनीश पांडेय, आरडी सिंह मौजूद थे.

ये है 11 सदस्यीय टीम

11 सदस्यीय टीम में पीपी भगत, वकील जावेद आलम, वकील गणेश टुडू, वकील अमित कुमार सिंह,वकील रवींद्र कुमार, वकील अमित कुमार, वकील एम राजू,वकील गणेश टुडू, वकील अजय कुमार सिंह, वकील लीना मोहंती, वकील निलेश प्रसाद शामिल हैं.

rajnath singh biography
अब भारत का टाइम आ गया है, बनेगा दुनिया की नंबर 1 इकोनॉमी .’ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- बहुत हुआ इंतजार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की इकोनॉमी पिछले कुछ समय में काफी बेहतर हुई, जो दुनिया के लिए उदाहरण बन सकती है. उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसियों के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेटवर्क18 राइजिंग इंडिया समिट में कहा कि अमृत काल के समापन यानी आजादी के 100 साल होने तक भारत दुनिया की टॉप इकोनॉमी बन जाएगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जीएसटी और इनकम टैक्स के कलेक्शन में जो बढ़ोतरी हुई है, वो कुछ साल पहले तक कल्पना से परे था.

नेटवर्क18 के दो दिवसीय लीडरशिप कॉन्‍क्‍लेव राइजिंग इंडिया समिट-2023 का आज दूसरा दिन है. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमें ‘अपना टाइम आएगा’ कहते हुए काफी समय हो गया है. लेकिन आज मैं सबके सामने यह कहना चाहता हूं कि ‘अपना टाइम आ गया.’ राजनाथ सिंह ने राइजिंग इंडिया समिट 2023 में कहा कि यह राइजिंग इंडिया है. अपने भाषण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी बहुत तेजी से बढ़ रही है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब दुनिया की ‘फ्रेजाइल 5 से फैबुलस 5′ इकोनॉमी में बदल गई है.

आईटी सेक्टर में देश ने की बड़ी तरक्की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ने आईटी सेक्टर के हर क्षेत्र में बहुत तरक्की की है. देश में पहले मोबाइल फोन का आयात होता था, मगर अब यहां से बने मोबाइल फोन पूरी दुनिया में निर्यात हो रहे हैं. एप्पल ने इस साल 1 अरब डॉलर के फोन का निर्यात भारत से किया है. देश में आज सबसे सस्ती मोबाइल डाटा सर्विस मौजूद है. भारत में 5जी सेवा इंटरनेट सेवा शुरू हो चुकी है और 6जी की तैयारी अभी से चालू हो गई है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का सालाना निर्यात पहले केवल 300 अरब डॉलर का होता था. जबकि इस साल के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 750 अरब डॉलर का निर्यात किया है. इस साल देश में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश (FDI) आया है

डिफेंस में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहे कदम

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब डिफेंस के सेक्टर में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है. सेनाओं के लिए पहले जो हथियार और दूसरे साजो-सामान विदेश से आते थे, रक्षा मंत्रालय ने उन्हें देश में ही बनाने का फैसला किया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमारी सेनाओं के लिए गोला-बारूद अब स्वदेशी कंपनियों से ही खरीदे जाएंगे. इसके लिए हमने घरेलू उद्योगों के लिए खरीद का एक निश्चित हिस्सा आरक्षित किया है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इस हिस्से को बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया है, जो करीब एक लाख करोड़ रुपये होगा.’ रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा, ‘हम न केवल अपने लिए उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे देशों को हथियार और उपकरण भी निर्यात कर रहे हैं. 2014 से पहले भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट केवल 900 करोड़ रुपये होता था. आज PM नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में यह आंकड़ा 15000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. यह आत्मनिर्भर भारत की सफलता को दिखाता है.’

n483675258167973697882937f92d98bf13029829ae92ba1f615fe36342a1a629c56b748502d2d764a18e4d 1
साकची-टिनप्लेट फायरिंग में कुंडी सहित तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

कची कोर्ट परिसर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने विक्की गिल उर्फ कुंडी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

फायरिंग वर्चस्व को लेकर की गई थी। इसमें सात लोग शामिल थे। हमले में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया गया है। यह बाइक एग्रिको लाइट सिग्नल के पास बंद हो गई थी, जिसे दोबारा स्टार्ट कर कुंडी भागा था। पुलिस अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जेम्को में बनी थी योजना

फायरिंग की योजना जेम्को में बनाई गई थी। विक्की उर्फ कुंडी हाल में ही जेल से छूटा है। मनप्रीत की हत्या के वक्त कुंडी जेल में था। उसे बिष्टूपुर पुलिस ने चेन छिनतई में जेल भेजा था। इससे पहले राहुल गुप्ता गैस एजेंसी वाले पर फायरिंग भी कुंडी ने ही मनप्रीत के साथ मिलकर की थी। जब मनप्रीत को मार दिया गया उसके बाद से ही कुंडी ने ही अपने एक साथ सोनी के साथ मिलकर उसकी हत्या का बदला लेने की योजना बनाई। जेल से निकलने के बाद इस गिरोह ने हथियार किराए पर लिया और उसके बाद नवीन को पहले निशाने पर लेने की योजना तैयार की। इसी के तहत सभी जेम्को में एकत्रित हुए और उसक बाद वे लोग वहां से दो बाइक पर सवार होकर कोर्ट के पास पहुंचे। कोर्ट से पहले इनलोगों ने नवीन को एग्रिको में मारने का योजना बनाई थी, लेकिन उसे अमन ने मना कर दिया था। उसके बाद वे लोग कोर्ट की तरफ आ रहे थे कि पता चला कि नवीन की कोर्ट में पेशी है। वे लोग कोर्ट से निकलने के बाद उसे मारने की तैयारी में थे। सभी नशे में थे। वे कोर्ट के बाहर आकर खड़े हो गए और अचानक नवीन को बाहर निकलते देखा और फायरिंग कर दी। उसके बाद वे लोग एग्रिको होकर गोविंदपुर की तरफ भाग रहे थे। इस बीच उन लोगों ने टिनप्लेट बाजार में विनोद नामक व्यक्ति की ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाया और रंगदारी लेने के उद्देश्य से वहां गए। वहां उन लोगों ने घूम-घूमकर लोगों को गालियां दी और गोली चलाई।इतने नशे में था कि गिर गया कुंडी

फायरिंग के दौरान उनलोगों ने टिनप्लेट बाजार में दहशत के लिए गोली चलाई। गोली चलाने के दौरान ही जब सभी भागने लगे तो कुंडी बाइक से गिर गया। यहां से सभी भागकर गोविंदपुर गए, जिसके बाद उनलोगों की पुलिस ने घेराबंदी की और कुंडी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। कुंडी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!