जमशेदपुर : सरायकेला – खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ झारखंड सरकार की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दी है. गौरतलब है कि अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ बयानबाजी कर दी थी. इसके बाद उनके खिलाफ ताबड़तोड़ छापामारी की गयी थी. इसके बाद बन्ना गुप्ता के आदेश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. इसको लेकर एक एपआइआर दायर की गयी थी, जिसके बाद डॉ ओपी आनंद को जेल में रहना पड़ा था. बाद में इस केस को चुनौती देते हुए डॉ ओपी आनंद ने झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी.
इस याचिका के आलोक में झारखंड हाईकोर्ट ने केस को गलत बताते हुए एफआइआर को ही खारिज कर दी थी. इसके खिलाफ झारखंड सरकार हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट में भाजपा के जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह के बेटे अधिवक्ता प्रत्युष सिंह ने मामले में डॉ ओपी आनंद के केस की पैरवी की. उनके साथ राकेश रंजन और प्रतीक यादव भी थे. इन लोगों ने केस लड़ा, जिसके बाद जस्टिस ऋषिकेश राय, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई और झारखंड सरकार की याचिका को खारिज कर दिया गया.
देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अहसास कराएगी यह हवाई सेवा
देहरादून से अयोध्या के लिए 7006 रुपये के फ्लाइट का टिकट मात्र 1999 रुपये में मिलेगा
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भले ही अलग राज्य हैं, लेकिन आस्था का इससे कोई मतलब नहीं है। देवभूमि से श्रीराम जन्मभूमि की राह अब देश-दुनिया के लिए सुगम होगी। श्रद्धालु अब सड़क या रेल मार्ग से ही नहीं बल्कि हवाई मार्ग से सीधे श्रीराम जन्मभूमि और वापस देवभूमि पहुंच सकेंगे। विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ यह हवाई सेवा धार्मिक यात्रा का अहसास कराने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी उड़ान मिलेगी।
उत्तराखंड को लगे पंख, धार्मिक पर्यटन की संकल्पना साकार करेगी हवाई सेवा-
देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू होने से अब देवभूमि उत्तराखंड काे पंख लग गए हैं। धार्मिक दृष्टि से परिपूर्ण उत्तराखंड की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तराखंड की आर्थिक रफ्तार भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर हवाई सेवा की शुरुआत कर यात्रियों को सुनहरा तोहफा दिया है।
प्रभु श्रीराम का दर्शन करने वालों के लिए सुअवसर, प्रति टिकट पांच हजार रुपये बचेगा-
अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने वालों के लिए यह सुनहरा सुअवसर है। देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन में हवाई सेवा से केवल 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 20 मार्च तक रहेगी। इससे प्रति टिकट पर 5000 का आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके बाद अयोध्या की फ्लाइट टिकट के लिए 7006 रुपये देने होंगे। अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी।
पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी यात्रियों को सरकार का तोहफा-
देहरादून से पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी छह और सात मार्च को 1999 रुपये किराया रहेगा, जबकि दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, वाराणसी का किराया 6400 रुपये तय किया गया है। नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा। दोनों जगह 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार से उड़ेंगी। इसके अलावा दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।
अयोध्या के लिए उड़ान का समय-
देहरादून से अयोध्या धाम के लिए तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 9:40 बजे उड़ने वाली उड़ान 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से 12:15 बजे उड़ने वाली उड़ान 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगी।
अमृतसर के लिए इतने बजे उड़ान भरेगा विमान-
देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01.10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1.35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2-45 बजे अमृतसर पहुंचेगा।
ये है देहरादून-पंतनगर-वाराणसी का शेड्यूल-
पंतनगर-वाराणसी के लिए देहरादून से यात्री विमान प्रातः 9.50 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10.35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से 11.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1.40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3.25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3.50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4.35 बजे देहरादून पहुंचेगा।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए बुधवार को छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने गेट पर ताला भी लगा दिया. उन्होंने अविलंब जर्जर कॉलेज भवन को तोड़कर नया भवन बनाने और अन्य सुविधा बहाल करने की मांग की. इस दौरान आजसू छात्र संगठन ने जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
छात्र नेता हेमंत पाठक ने बताया कि कालेज प्रबंधन की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही उनकी मांगों को विश्वविद्यालय तक पहुंचा दिया जाएगा. वहीं छात्र नेता हेमंत पाठक ने बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो अब छात्र- छात्राएं हेलमेट पहनकर कॉलेज आएंगे. इस दौरान छात्रों ने घंटे कॉलेज गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया.
वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी महालिक ने जर्जर भवन को लेकर कहा कि बार बार इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी है. इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. प्रधानाचार्य ने कहा कि उनकी मजबूरी है परिक्षा लेने की और छात्रों को पढ़ाने की, जिसके कारण नियमित रूप से कक्षाएं चल रही है और परिक्षा भी लिया है. वहीं उन्होंने बताया कि चार दिन पहले ही इंटर की परीक्षा चल रही थी, उसके एक दिन बाद ही क्लास रूम का फॉल सीलिंग भरभरा कर गिरने लगी. गनीमत रही कि उस वक्त विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी.
जमशेदपुर : झारखण्ड में बड़ी संख्या में उपाधीक्षकों का आज तबादला किया गया। अरुणा मिश्रा को झारखंड सशक्त पुलिस-6, जमशेदपुर में पदस्थापित किया गया। वहीं लक्ष्मण प्रसाद को सीसीआर देवघर का उपाधीक्षक बनाया गया है। सभी उपाधीक्षकों की देखें लिस्ट:
जादूगोड़ा : जीवन के दर्शन और आध्यात्म को समझाने वाली विश्वस्तरीय संस्था ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय जादूगोड़ा केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का जादूगोड़ा मोड दुर्गा पूजा मैदान में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार एवं ब्रह्मकुमारी की कोल्हान प्रभारी अंजू बहन ने विधिवत फीता काटकर किया। इसके बाद आयोजन स्थल पर अतिथियों द्वारा धर्म ध्वज फहरा कर दीप प्रज्व्वलित किया गया और मेला का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम स्थल पर देश भर में स्थापित भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूपों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।
इस मौके पर आयोजित समारोह में जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा की ब्रह्मकुमारी एक ऐसा ज्ञान का सागर है जहाँ आकर जीवन को जीने की सही दिशा मिलती है। आप चाहे कितने भी तनाव में रहें ब्रह्मकुमारी का राजयोग और ध्यान एक ऐसा माध्यम है जो आपको जीवन के हर तनाव से मुक्त कर जीने की राह दिखाते हुए समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है। आज विश्व भर में इस संस्था की कई शाखाएं जीवन से निराश लोगों के बीच जीवन दर्शन और आध्यात्म के बीच तालमेल स्थापित कर आगे बढ़ने की शिक्षा दे रही हैं।
ब्रह्मकुमारी की कोल्हान प्रभारी अंजू दीदी ने कहा की आज के व्यस्त जीवन में मानव इतना व्यस्त हो चूका है की उसके पास अपने लिए थोडा भी समय नहीं है। अच्छे समाज की परिकल्पना अच्छे लोगों से ही होती है। ऐसे में राजयोग और मेडिटेशन के माध्यम से इंसान जीवन में अपने कार्यों को करते हुए कर्म और आध्यात्म के बीच सामंजस्य बैठा कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग कर सकता है। उन्होंने कहा की कलयुग के अंतिम चरण में यह आवश्यक है की लोगों के बीच धर्म और कर्म के सामंजस्य को लेकर चेतना लाई जाये। ताकि समाज का भला हो सके। ब्रह्मकुमारी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और लोग इस संस्था से जुड़कर अपना और समाज का कल्याण कर रहे हैं . उन्होंने समाज के युवाओं से भी इस संस्था से जुड़कर देश निर्माण के अभियान में शामिल होने की अपील की।
ब्रह्मकुमारी जमशेदपुर केंद्र की संचालिका संजू बहन ने आयोजन के लिए सहयोग करने को लेकर जादूगोड़ा मोड़ दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की जादूगोड़ा में ये इस आयोजन का दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष आयोजित किये गए कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया था इस बार भी सभी लोग इस अध्यात्मिक मेले में आयें और इसका लाभ उठायें।
इसके बाद कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया. शिवरात्रि को यहाँ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायगा जिसमे भक्तों को बर्फ से निर्मित बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शन होंगे . प्रतिदिन यहाँ सत्संग, प्रवचन के साथ – साथ जादूगोड़ा केंद्र के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम का संचालन प्रीती ने किया।
इस कार्यक्रम में जादूगोड़ा थाना से अवर निरीक्षक प्रीतम राज , ब्रह्मकुमारी केंद्र से अलका बहन, शिवानी बहन, गंगा बहन,मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, जादूगोड़ा मारवाड़ी समाज से अनिल अग्रवाल , किशोर कांवटिया , अमित अग्रवाल,गणेश अग्रवाल , अभिषेक लोधा वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता , जादूगोड़ा मोड़ दुर्गा पूजा कमिटी से अमित साव, अमित डे , देवदत्त नमाता,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे .
देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जरूरतमंद कामगारों एवं शिल्पकारों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके निमित भाजपा बारीडीह मंडल के द्वारा सिदगोड़ा बागान एरिया में कैंप लगाकर लोगों का पंजीकरण कराया गया मंडल के महामंत्री कुमार अभिषेक ने बताया कि वैसे जरूरतमंद लोग जिनके पास हुनर रहते हुए भी पैसे के अभाव के कारण अपना व्यवसाय शुरू नही कर पा रहे हैं वैसे लोगो के लिए पीएम विश्वकर्मा रामबाण साबित हो रही है
इस योजना के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों के द्वारा पंजीकरण कराया गया है मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काजू शांडिल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अजजा) विजय गोंड, बारीडीह महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा देवी, मीरा झा, विजय साहू, ओम पोद्दार, कुमार विश्वजीत, अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, मुक्ता नमता, तृप्ति दास, आरती यादव, सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा की। शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की।
इस दौरान बीजेपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
अमित शाह के साथ बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे थोड़ा नरम नजर आए। पहले 22 सीटें मांग शिवसेना ने 13 लोकसभा सीटों पर अपनी बात रखी। अजित पवार ने अपनी मांग में बारामती समेत 8 सीटों की मांग रखी। इस पर अमित शाह ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 10 सीटों का ऑफर किया। साथ ही अजित पवार की पार्टी को चार सीटें ही देने की बात कही।
अजित पवार को मिलने वाली चार सीटों में एक सीट बारामती और दूसरी सीट गढ़ चिरौली की होगी। बारामती वो सीट है, जहां से अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा को मैदान में उतारना चाहते हैं। बारामती सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले मौजूदा सांसद हैं। गढ़ चिरौली से अजित पवार राज्य सरकार में मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम को मैदान में उतारना चाहते हैं।
आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत यीशु भवन पंप हाउस के समीप मंगलवार की सुबह नदी में तैरता एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जब लोग नदी में स्नान करने पहुंचे तो एक शव को पानी की सतह पर तैरते देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक की पहचान राम निरंजन के रूप में हुई है. वे इस्प्लांट बस्ती के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. अपने ससुराल सोनारी में रहकर इलाज करा रहे थे. कल सुबह 10:00 बजे दाढ़ी बनाने की बात कह कर घर से निकले थे और देर रात तक नहीं लौटे थे. परिजनों ने इसकी जानकारी सोनारी थाने को दे दी थी।
इधर आज सुबह उनका शव नदी में तैरते अवस्था में पाया गया. संभावना जताई जा रही है कि बीमारी की वजह से परेशान होकर राम निरंजन ने यह कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोलकाता में भारत की पहली अंडर-रिवर मेट्रो सुरंग का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं. यह कोलकाता की हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग, हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच एक कनेक्शन स्थापित करेगी.
बता दें कि हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर है. इसमें 1.2 किमी सुरंग हुगली नदी में 30 मीटर नीचे है, जो इसे ‘किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग’ बनाती है.
इसके अलावा, हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा स्टेशन भी होगा. यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना का एक हिस्सा है जो सेक्टर पांच से शुरू होती है और वर्तमान में सियालदह में समाप्त होती है. आइए इस खबर में जानते हैं इस मेट्रो की खासियत.
क्या है खासियत? कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड में हुगली नदी के नीचे भारत की पहली परिवहन सुरंग है. यह ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का हिस्सा है, जो हुगली के पश्चिमी तट पर हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक सिटी से जोड़ने वाली 16.5 किमी लंबी दूरी है. यह भारत में पानी के अंदर ट्रेन चलाने का पहला उदाहरण है.
कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KMRCL) द्वारा निष्पादित, 10.8 किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत है, जबकि 5.75 किलोमीटर का हिस्सा पुल पर ऊंचा है. इसका उद्देश्य ऐतिहासिक शहर कोलकाता में यातायात की भीड़ को कम करना है, जिसका इतिहास 300 साल पुराना है और साथ ही वाहन प्रदूषण में कमी लाने में भी योगदान देना है. हावड़ा मेट्रो स्टेशन, अनुभाग का हिस्सा, भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन होगा. लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी को उल्लेखनीय 45 सेकंड में कवर करने के लिए तैयार है.
मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं.