साइबर क्राइम और स्पैम कॉल को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने चक्षु प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है. चक्षु के जरिए लोग आसानी से साइबर क्राइम या फिर स्पैम कॉल को रिपोर्ट कर सकते हैं. बता दें कि दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल के हिस्से के रूप में सोमवार को डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म और चक्षु लॉन्च किया है, जिसका अनावरण पिछले साल मई में किया गया था.
चक्षु का इस्तेमाल नागरिकों द्वारा फ्रॉड या फिर स्पैम कॉल को रिपोर्ट करने के लिए किया जा सकता है, जिसमें उपयोगकर्ता नंबर, मैसेज आदि भी शामिल है. उपयोगकर्ता, संचार साथी पोर्टल पर इनबिल्ट चक्षु विंडो पर लॉग इन कर सकते हैं और एसएमएस, कॉल या व्हाट्सएप जैसे धोखाधड़ी के माध्यम से संबंधित विवरण के साथ एक फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि, उपयोगकर्ताओं को यह बताना होगा कि संचार किस श्रेणी में फिट बैठता है, जैसे कि सेक्सटॉर्शन, फेक उपभोक्ता हेल्पलाइन, फेक केवाईसी आदि. इसके बाद उपयोगकर्ता अपनी शिकायत से संबंधित स्क्रीनशॉट या फिर किसी अन्य जानकारी को भी शामिल कर सकता है.
डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म एक इंटर-एजेंसी है जो साइबर आपराधिक डेटा को बैंको, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वॉलेट ऑपरेटरों आदि के साथ साझा करने में अहम भूमिका निभाएगा. आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “संदिग्ध धोखाधड़ी के मामले में डेटा लगभग वास्तविक समय में सभी हितधारकों के साथ साझा किया जाएगा.” इससे पहले, कानून प्रवर्तन, बैंकों और वित्तीय सेवा प्रदाताओं सभी को धोखाधड़ी वाले नंबरों की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ऐसा किया था.”
उन्होंने कहा, “लेकिन DIP एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म है जिसपर आप तुरंत फ्रॉड को रिपोर्ट कर सकते हैं. पिछले साल मई में लॉन्च किए गए सिस्टम का यह नैचुरल प्रोग्रेशन है और इन दोनों प्लेटफॉर्म की मदद से साइबर फ्रॉड की पहचान करने के पेस में तेजी आएगी”.
उन्होंने कहा इस तरह के प्लेटफॉर्म की मदद से लगभग 1,008 करोड़ तक की धोखाधड़ी को रोका जा चुका है. बता दें कि DoT ने मई 2023 में संचार साथी प्लेटफॉर्म लॉन्च तिया था. वैष्णव ने कहा, “हमने असरदार तरीके से अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड कॉल को कंट्रोल किया है, जो पिछले कुछ वक्त में खतरा बन गई थीं.”
बची हुई लोकसभा की टिकटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक कल यानी बुधवार 6 मार्च को होगी. इस दौरान पंजाब , हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार की बची सीटों को लेकर कल और परसों, दो दिन दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक होगी.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल हो सकते हैं. कोर ग्रुप के जरिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले नामों पर मंथन होगा.
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कई दिग्गजों को किनारे किया गया. अब दूसरी लिस्ट को लेकर भी चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में पार्टी बड़ी संख्या में टिकट काट सकती है.
दरअसल, इस बैठक में दूसरी सूची के नाम फाइनल होंगे. इसके बाद 7 या 8 मार्च को दूसरी लिस्ट जारी करने की संभावना है. इस लिस्ट में यूपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान समेत कई राज्यों से नाम हो सकते हैं.
क्या कटेगा उम्मीदवारों का टिकट? पहली लिस्ट में उन सांसदों का टिकट काटा गया है, जो अक्सर विवादों में रहते थे या विवादित बयान देते थे. इनमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा जैसे सांसदों का नाम शामिल है. दूसरी लिस्ट में भी पार्टी विवादित चेहरों से किनारा कर सकती है. इनमें सबसे प्रमुख नाम कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का है. बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया था. हालांकि उन्हें पुलिस ने क्लीन चिट दी थी. सुल्तानपुर और पीलीभीत की सीट पर भी प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा है. बीते कई महीनों से मेनका गांधी और वरुण गांधी पार्टी से कथित तौर पर नाराज चल रहे हैं. इन दोनों को लेकर दूसरी लिस्ट में क्या कुछ होता है, यह भी देखने वाली बात होगी. बहरहाल बीजेपी की ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है.
बिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है.वहीं, चिराग पासवान के नाराजगी की चर्चा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.
उन्होंने साफ किया कि वो पहले भी एनडीए में थे, आज भी एनडीए में हैं और जब तक राजनीति करेंगे एनडीए के साथ रहेंगे. उन्होंने सीट बंटवारे में हो रही देरी पर भी अपनी बात रखी. साथ ही चिराग पासवान को दिए तेजस्वी यादव के ‘ऑफऱ’ पर भी साफ शब्दों में जवाब दिया.
सीट बंटवारे पर क्या बोले?
पशुपति कुमार पारस ने कहा, “मैं एनडीए में हूं, मैं एनडीए में था और मैंने घोषणा की है कि मैं जब तक राजनीति में रहूंगा एनडीए के साथ रहूंगा. हम एनडीए गठबंधन में ईमानदार सहयोगी हैं. एनडीए गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है. हमारी पार्टी स्टेट पार्टी है. जो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला होगा वो हम लोगों के लिए मान्य होगा.”
‘रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करेंगे’
अपने दिवंगत बड़े भाई रामविलास पासवान पर उन्होंने कहा, “बचपन से ही वो शोषित पीड़ित और अक्लीयत की बात करते थे. मैं रामविलास पासवान नहीं हो सकता हूं लेकिन मैं उनका खून हूं और निश्चित तौर पर उनका जो अधूरा सपना है मेरी कोशिश है कि उसे पूरा करूं.”
चिराग को तेजस्वी के ‘ऑफर’ पर क्या बोले?
चिराग पासवान को तेजस्वी यादव के ‘ऑफर’ पर उन्होंने कहा कि इस पर उनकी कोई राय नहीं है. पशुपति पारस ने कहा, “वो (चिराग पासवान) क्या करेंगे नहीं करेंगे ये मामला उनका है मैं क्या करूंगा ये हमसे पूछ लीजिए.” दरअसल, मंगलवार (5 मार्च) को जब तेजस्वी यादव से सवाल किया गया कि क्या अगर चिराग पासवान साथ आएंगे तो वो उनका स्वागत करेंगे. इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनको आना हो वो बताएंगे. हम तो कहीं नहीं जा रहे हैं.
किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बिहार के गांधी मैदान से निकला ‘परिवारवाद’ का जिन्न इतना बड़ा हो जाएगा कि वह देश के राजनीतिक परिदृश्य को ही अपने आगोश में ढंक लेगा.
परिवार पर बहस की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के सर्वे-सर्वा लालू प्रसाद यादव ने की, लेकिन उन्हें यह अंदाज़ा नहीं रहा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हमले की दिशा को उनकी तरफ ही पलट देंगे. ‘परिवारवाद’ पर हमले झेल रहे लालू ने कहा कि पीएम मोदी का अपना कोई परिवार है ही नहीं. उन्हें परिवार के बारे में भला क्या पता! लालू प्रसाद यहीं भूल कर गए, पीएम मोदी अक्सर ऐसे हमलों में प्रयोग किए जाने वाले हथियारों को लेकर पलटवार करने में माहिर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि लालू यादव के लिए उनका घर ही उनका परिवार है, जबकि उन्होंने पूरे देश को अपना ‘परिवार’ बना लिया. देखते ही देखते बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया पर खुद को मोदी का परिवार बना लिया. पीएम मोदी जो चाहते थे, वैसा किया, परिवार पर चर्चा करते हुए परिवारवाद को बहस के केंद्र में ले आए. लालू के आरोपों का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में पूरे देश को ही अपना ‘परिवार’ बताया. पीएम मोदी को ‘चाय वाला’ बोलना, ‘मौत का सौदागर’ कहना, इन विशेषणों को उन्होंने आभूषण की तरह इस्तेमाल किया और हमले का रुख मोड़ दिया.
भारतीय राजनीति के केंद्र में परिवारवाद: आज भारत के राजनीतिक शीर्ष पर वाकई कुछ ऐसे लोग बैठे हैं जिनका अपना खुद का कोई ‘लौकिक’ परिवार नहीं है. इसमें मुख्यतया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की चर्चा होती रही है. इसके विपरीत राज्य की राजनीति में ऐसे राजनीतिक परिवारों की भरमार है, जो दशकों से सत्ता पर पीढ़ी दर पीढ़ी काबिज रहे हैं. प्रधानमंत्री नेहरू-गांधी परिवार पर सीधे-सीधे और प्रछन्न तरीके से हमले करते हैं, इसमें कोई अचरज नहीं हैं.
पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी परिवारवाद की अवधारणा पर खरे उतरते हैं. लेकिन ऐसे क्षेत्रीय दलों की भी कमी नहीं है, जिनका आधार ही परिवार के इर्द-गिर्द सिमटा रहा है. कोई भी क्षेत्रीय दल परिवारवाद से जुड़े आक्षेपों और टीका टिप्पणियों को सहज भाव से नहीं लेते हैं. आज देश भर में दर्जन भर ऐसी बहुत-सी पार्टियां हैं जो समाजवाद के आवरण के पीछे परिवारवाद का राजनीतिक समीकरण चतुराई से चलाते रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव का नाम परिवारवाद की बहस के मोर्चे पर सबसे शीर्ष पर रहा है. एक समय ऐसा भी था जब एक ही कुल से कम से कम दर्जन भर (दो दर्जन) कुटुंब सत्ता के अलग-अलग पायदानों पर, मंत्री पद से लेकर बोर्ड और कॉर्पोरेशन के विभिन्न पदों पर काबिज रहा. बिहार में लालू प्रसाद यादव छात्र आंदोलन की उपज रहे, समाजवादी आंदोलन की उनकी पृष्टभूमि रही लेकिन परिवारवाद के अंतहीन दौर में उन्होने राज्य को धकेलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.
जब लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में फंसे, उन्होने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री के पद के लिए सबसे योग्य पाया. लालू के सुपुत्र तेजस्वी यादव ही पार्टी की अगुवाई कर रहे हैं, वो दो बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप भी बिहार में मंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं. लालू की बड़ी बेटी मीसा यादव वर्षों से संसद में पार्टी का प्रतिनिधित्व करती रही हैं. लालू यादव के उलट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी छात्र आंदोलन से जुड़े रहे, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों को राजनीति से दूर रखा.
परिवारवाद पर पीएम मोदी के साथ खड़े हैं नीतीश: नीतीश कुमार का परिवारवाद पर स्टैंड साफ हैं, “कुछ लोगों के लिए पति-पत्नी और बेटा-बेटी ही परिवार हैं, लेकिन मेरे लिए तो पूरा बिहार ही परिवार है.” पीएम मोदी के बाद नीतीश के इन बयानों के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं.
भारतीय वाङ्ग्मय में परिवार का दायरा व्यापक: भारत में परिवार की परिभाषा इतनी व्यापक है कि वह पूरी धरती को हो अपना कुटुंब बना लेता है. इस अवधारणा की चर्चा सदियों पहले भारतीय वाङ्ग्मय और उपनिषदों में हुई है. पश्चिमी संस्कृति के विपरीत भारतीय दर्शन व्यवस्था सर्व समावेशी है. अयं निजः परोवेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैवकुटुम्बकम्॥ इसका अर्थ है, “यह मेरा अपना है और यह नहीं है, इस तरह की गणना छोटे चित्त (सञ्कुचित मन) वाले लोग करते हैं. उदार हृदय वाले लोगों के लिए तो (सम्पूर्ण) धरती ही परिवार है.”
और अंत में… भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में परिवारवाद और वंशवाद किसी शूल की तरह चुभते हैं. सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए तो वंशवाद बहुत धीमे जहर की तरह है, ऐसे लोग साल दर साल दरी और जाजिम बिछाते रह जाते हैं लेकिन जब टिकट देने की बारी आती है, नेता पुत्र या नेता जी के सुपौत्र बाज़ी मार ले जाते हैं. टिकट वितरण से लेकर मंत्री पद पर कब्जा करने तक की बात हो तो बीजेपी ने अन्य दलों के मुक़ाबले एक नई इबारत लिखनी शुरू की है, जिससे भारतीय राजनीति को और अधिक सर्व समावेशी बनाने में मदद मिलेगी, लेकिन कोई भी पार्टी इससे पूर्णतया मुक्त है, ऐसा भी नहीं है.
जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब रांची की एक अदालत ने पीएमएलए मामले में ईडी के नोटिस की अवहेलना करने का प्रथम द्रष्टया दोषी माना है।
साथ ही रांची कोर्ट ने हेमंत सोरेन को समन भेज कर अगले महीने तलब किया है। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत हेमंत सोरेन को सात बार समन जारी किए गए थे। उन्हें सबसे पहले बीते साल 14 अगस्त को ईडी के सामने पेश होने के लिए पहली बार समन जारी किया गया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने बीते महीने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि जमीन घोटाले से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में शामिल होने के लिए ईडी के समन की हेमंत सोरेन ने जानबूझकर अवलेहना की। ईडी ने पीएमएलए और आईपीसी की धाराओं के तहत दायर अपनी शिकायत में अदालत से अनुरोध किया था कि हेमंत सोरेन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (लोक सेवक के आदेश का पालन न करना) के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
पूर्व सीएम को संघीय जांच एजेंसी ने 31 जनवरी को रांची में उनके आधिकारिक आवास पर दूसरे दौर की पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 48 वर्षीय झामुमो नेता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कांत मिश्रा की अदालत ने सोमवार को जारी अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता ईडी के तथ्य और रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री से प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 174 के तहत अपराध बनता है। ऐसे में आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 204 के तहत आरोपी हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन को अदालत में उपस्थिति के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया। फिलहाल मामले में अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 3 अप्रैल तय की है।
इसी तरह की एक शिकायत ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में एजेंसी के समन की कथित तौर पर तीन बार अवहेलना करने के लिए दायर की है। यह मामला 16 मार्च को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। केजरीवाल को अब तक आठ समन जारी किए जा चुके हैं और उन्होंने इन नोटिसों को अवैध बताते हुए एजेंसी के सामने गवाही नहीं दी है। पेशी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ईडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूछताछ करे।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संदेशखाली हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की।
इससे पहले, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित अन्य निकायों ने भी टीएमसी शासित राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर चुके हैं।
संदेशखाली की स्थिति बेहद गंभीर
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में स्थिति अभी भी बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा, “संदेशखाली कोई अकेली घटना नहीं है। पहले भी राज्य में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसलिए, एनसीडब्ल्यू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है।”
राष्ट्रपति रख रही स्थिति पर नजर
शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि वह राज्य की स्थिति से अवगत हैं और इस पर करीब से नजर रख रही हैं। संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दावा किया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके गिरोह ने उनका यौन उत्पीड़न करने के साथ ही जमीन पर भी बलपूर्वक कब्जा कर लिया।
जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को वर्ष 2020 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमशेदपुर न्यायालय ने जमानत स्वीकृति दिया. वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के समय सरकारी खंभे में भाजपा का झंडा लगा हुवा पाया गया जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई गई थी.
मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. कांड की अनभिज्ञता होने के कारण अबतक भाजपा नेता ने जमानत नहीं लिया था जिस कारण उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत हुआ था. मंगलवार को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रिया के न्यायालय में सरेंडर किया. दिनेश कुमार की ओर से अधिवक्ता विजय शंकर पाठक ने बहस किया, जिससे संतुष्ट होकर न्यायालय ने जमानत अर्जी को स्वीकृत किया. इस दौरान अधिवक्ता मनीष दास, अंकित पांडेय, कमलकांत उपाध्याय सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, नरेंद्र सिंह पिंटू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रधानमंत्री धानमंत्री आज तेलंगाना में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद ओडिशा पहुंचे. ओडिशा के जाजपुर में मंगलवार को मोदी ने 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया. योजनाओं के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जय जगन्नाथ से अपने संबोधन की शुरुआत की.
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को नमन करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय है.”
विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा, उर्जा से जुड़ी योजनायें हो या परिवहन से जुड़ी योजनायें हो, इन सभी विकास कार्यो से औद्योगिक गतिविधियां बढे़ंगी और नयें रोजगार के अवसर पैदा होंगे. आगे उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जो वर्तमान कि चिंता कर रही है और साथ ही विकसित भारत के लिए भविष्य का भी काम कर रही है. उन्होंने कहा आज का ये आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीतें कई वर्षों में हमारे देश में वर्क कल्चर कितनी तेजी से बदला है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, पहले कि सरकारों में परियोजनाओं को समय से पूरा करने में दिलचस्पी नहीं थी, पर हमारी सरकार परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करती है.
पूर्वी भारत को मिला है असीम वरदान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 2014 के बाद कई योजनायें जो पिछली सरकारों में अटकी हुई थी, लटकी हुई थी और भटकी हुई थी, उन सभी योजनाओं को 2014 के बाद पूरा किया गया है. आगे मोदी ने कहा पूर्वी भारत को प्राकृतिक संसाधनों का असीम वरदान मिला हैं. हमारी सरकार इन संसाधनों का राज्य के विकास के लिए इस्तमाल करेगी. राज्य की आद्योगिक शक्तियों को बढ़ने काम किया जाएगा. पिछले 10 वर्षों में यहाँ अभूतपूर्व कार्य किया गया है. हमने नेशनल हाईवे बनाएं, पोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतरीन किया. केंद्र सरकार ओडिशा राज्य के विकास के लिए ऐसे ही काम करती रहेगी. विकास कार्यों की बधाई देते हुए बीजू बाबु को याद कर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया.
कौन है बीजू बाबू
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को लोग बीजू बाबू के नाम से बुलाते हैं. आज उनकी जन्मजयंती है. जानकारी के लिए आपको बता दे, उनके जन्मदिन को ओडिशा में ‘पंचायती राज दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है. बीजू बाबू का जन्म 5 मार्च 1916 को ओडिशा के कटक में हुआ था.
भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि भारतीय नेवी ने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी भी तरह का आधिपत्य न हो। सिंह ने गोवा की राजधानी पणजी के पास नौसेना युद्ध महाविद्यालय के नये प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
राजनाथ सिंह ने कहाकि भारतीय नौसेना ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी जबरदस्त आर्थिक और सैन्य शक्ति के बल पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के मित्र देशों को दबा नहीं सके। सिंह ने कहा कि नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में सहयोगी देशों को पूरी मदद कर रहा है।
इस अवसर पर, उन्होंने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार में सी बर्ड नौसैनिक अड्डे पर एक विमान वाहक और सहायक पोत गोदी का भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये लोकार्पण किया। उन्होंने कहाकि हमारी नौसेना यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी देश अपनी सशक्त आर्थिक और सैन्य शक्ति के बल पर हमारे मित्र देशों को दबा न सके या हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी संप्रभुता को कुचल न सके। उन्होंने कहाकि जिस तत्परता के साथ भारतीय नौसेना अपने सहयोगियों के साथ खड़ी है, वह भारत के वैश्विक मूल्यों को ठोस ताकत प्रदान करती है। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में मित्र देशों को पूरी मदद दे रहा है।
सिंह ने कहाकि हिंद महासागर में हमारी नौसेना की मौजूदगी हमारे बाकी सहयोगियों को किसी भी दबाव में आने से रोकती है। उन्होंने कहाकि भारत यह सुनिश्चित कर रहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र में पड़ोसी देशों की स्वायत्तता और संप्रभुता सुरक्षित रहे। उन्होंने कहाकि हमने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी भी तरह का आधिपत्य न हो। सिंह ने कहा कि भारत का उत्थान न केवल 140 करोड़ नागरिकों के हित में है, बल्कि यह ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र के माध्यम से पूरी दुनिया को एक साथ लेने का अनूठा मूल्य भी प्रस्तुत कर रहा है कि अगर भारत प्रगति करेगा, तो केवल इसके आसपास के क्षेत्र भी प्रगति करेंगे।
रक्षा मंत्री ने कहाकि हमारा नौसैनिक औद्योगिक आधार मजबूत हो रहा है। हमारे शिपयार्ड का विस्तार हो रहा है। हमारे विमान वाहक पोत बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहाकि भारत की यह बढ़ती ताकत हिंद महासागर में प्रभुत्व हासिल करने के लिए नहीं बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि का माहौल बनाने के लिए है।
जमशेदपुर : आज भारत की राइडिंग कम्युनिटी और जोड़ी राइडर्स की तरफ से उपायुक्त कार्यालय ऑफिस जमशेदपुर में तमाम राइडर्स और वेस्ट बंगाल से आए काफी राइडर्स ने उपायुक्त साहब को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यह माँग की गई कि दुमका में जो एक मार्च को विदेशी महिला राइडर के साथ बलात्कार की घाटना घटी है, उसके दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उपायुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भरोसा दिया है कि आगे से इस तरह की कोई घटना नहीं घटेगी, हम इसका पूरा ध्यान रखेंगे। सभी राइडर्स लोगों की तरफ से यह भी मांग की गई कि जो भी दोषी है उनका चेहरा ढका ना जाए। समाज में उन लोगों को उजागर किया जाए कि इस तरह के लोग समाज में रहने के लायक नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जोड़ी राइडर्स, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और पश्चिम बंगाल से आए काफी राइडर लोग उपस्थित रहें।।