एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240307 222212
टेल्को साउथ गेट के समीप कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा दर्दनाक मौत…
IMG 20240307 222212

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को साउथ गेट के समीप एक कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर की मौत हो गई. मृतक टेल्को BVG कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था. मृतक का नाम मनोज बताया जा रहा है. जो राहरगोड़ा का निवासी बताया जा रहा है. आगे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n5896192781709825661571809c399cf84bfeec49e88eeb0d11a51822ce6f234cbc74e25cc7afb1476ec220
जस्टिस गांगुली के फैसलों से बंगाल बदनाम हुआ : ममता बनर्जी
n5896192781709825661571809c399cf84bfeec49e88eeb0d11a51822ce6f234cbc74e25cc7afb1476ec220

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बिना किसी का नाम लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली पर तीखा हमला बोला। ममता ने कहा कि उनके कुछ फैसलों ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर को यहां तृणमूल कांग्रेस की एक रैली के अंत में कहा कि कुछ लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में दिए गए कुछ अदालती फैसलों को देखते हुए न केवल लोग बल्कि बाघ भी राज्य से भाग जाएंगे। मैं उन्हें बताती हूं कि उनके जैसे कुछ ही लोग हैं। गांगुली का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब वह न्यायाधीश थे तो अनावश्यक रूप से तृणमूल को निशाना बनाया।

IMG 20240102 WA00522

सीएम ममता ने कहा कि एक न्यायाधीश के रूप में उन्होंने टेलीविजन साक्षात्कार दिए। उन्होंने अभिषेक बनर्जी का नाम लेते हुए कई बातें कहीं। आखिरकार उन्होंने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। अब वह बेनकाब हो गए हैं। आने वाले दिनों में उनका मूल्यांकन आम लोग करेंगे।

मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल पर आरोप लगाया कि जब भी कोई फैसला सत्ताधारी पार्टी या राज्य सरकार के खिलाफ जाता है तो वह न्यायपालिका पर हमला करती हैं।

IMG 20230708 WA00576

भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसे उदाहरण थे, जब किसी न्यायाधीश के आवास की दीवारों पर निंदनीय पोस्टर चिपकाए गए थे। राज्य सरकार ने गांगुली के आदेश को बड़े न्यायालयों में चुनौती दी थी। लेकिन ज्यादातर मामलों में बड़े न्यायालयों ने गांगुली द्वारा पारित आदेशों को बरकरार रखा।

IMG 20230802 WA00756
n5894132341709814137796022b99f302115ad6010dea89b2139643da9741d550556cfb32f70229f87208be
पीएम बोले- एक जमाना था देश के कानून कश्मीर में लागू नहीं होते थे…अब समय बदल गया

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा।

परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है।’

IMG 20240102 WA00522

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा शीश ही विकास-सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने लोगों से ‘वेड इन इंडिया’ की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बाहर दूसरे देशों में शादी करते हैं, जिससे उस देश की इकोनॉमी मजबूत होती है।
मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास ये अनुभूति शब्दों से परे है।

गांदरबल की हमीदा ने बताया कि एनआरएलएम स्कीम से जुड़कर एक गाय के साथ शुरुआत की थी। आज मैंने एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली है। जिसमें पाउच पैकिंग के अलावा, चीज और दही भी बनाती हूं।
नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं एसपीजी से भी कहूंगा। कार्यक्रम के बाद मैं आपके साथ सेल्फी लूंगा।

पीएम मोदी ने किसान से सवाल किया- जब पढ़ाई करते थे तब क्या सपना था
जवाब- जब पढ़ाई करता था, तब घरवाले कहते थे डॉक्टर बनो, इंजीनियर बनो। लेकिन जब मैंने मधुपालन का काम शुरू किया तब मुझे लगा कि यह काम मेरी इच्छा के अनुरूप है।
पीएम मोदी ने पुलवामा के रहने वाले मधुमक्खी पालक नाजिम नजीर से बात की। नाजिम ने कहा कि मेरे घर की छत पर दो मधुमक्खी के बक्से रखे थे। मैं स्कूल में पढ़ता था। इन बक्सों को बढ़ाने के लिए इंटरनेट पर खोजा। 60 हजार का ऋण लिया और अब 200 बक्से हो गए हैं।

शहीदों के परिवार को प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने राबिया मुस्तफा को नियुक्ति पत्र सौंपा। राबिया के पति कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी एक आतंकी हमले में शहीद हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण किया। अब से कुछ देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में जो लोग आएं हैं वह मोदी का परिवार है। क्योंकि ये जानते हैं कि जिस शिद्दत के साथ आप इनके दिल का दर्द समझ सकते हैं कोई और नहीं समझ सकता।

रैली से पहले शंकराचार्य हिल पहुंचे पीएम मोदी
जनसभा से पहले प्रधानमंत्री शंकराचार्य हिल पहुंचे और दूर से नमन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि ‘थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला’।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन दशक तक जिस कश्मीर की घाटी को लहूलुहान किया गया, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है। बख्शी स्टेडियम को लेकर कहा कि इस स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और फीफा के मानक के रूप में इसका निर्माण हुआ है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी शॉल भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मंच पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य सभा सांसद गुलाम अली खटाना भी उपस्थित हैं।

जम्मू-कश्मीर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मौजूद वेंडरों से पीएम मोदी ने बातचीत की। किसानों से भी उनके अनुभव जानें और उन्हें अपने सुझाव दिए।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंच पर पहुंचे

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में सजाए गए मंच पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। कुछ ही देर प्रधानमंत्री भी पहुंचेगे।

प्रधानमंत्री की झलक पाने के लिए खचाखच भरा स्टेडियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। लोग खुशी से नाचते-झूमते दिख रहे हैं। कश्मीर घाटी के दस जिलों से लोग श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। स्टेडियम के अलावा श्रीनगर सहित घाटी में अलग-अलग जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

मुज्जफर हुसैन बेग पत्नी सफीना संग पहुंचे पीएम की रैली में

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सह संस्थापक रह चुके मुज्जफर हुसैन बेग गुरुवार को बक्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री की रैली में अपनी पत्नी संग पहुंचे हैं। इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू में हुई रैली में भी वह उपस्थित हुए थे। पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बेग कश्मीर के एक प्रमुख गुर्जर नेता हैं। हाल के दिनों में अन्य दलों के कई प्रमुख जनजातीय नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो बेग ऐसा करने वाले कश्मीर प्रांत के पहले गुर्जर नेता बन सकते हैं। हालांकि उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर अभी कुछ नहीं कहा है।

IMG 20230708 WA00576

श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंच गए हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों में भारी देखा जा रहा है। थोड़ी ही देर में पीएम बक्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे।

बख्शी स्टेडियम में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में श्रीनगर शहर

श्रीनगर शहर में पीएम की रैली को लेकर बहुस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम में ‘मोदी-मोदी, हिंदुस्तान जिंदाबाद की गूंज सुनाई दे रही है। श्रीनगर के दौरे के दौरान जिन-जिन मार्गों से पीएम मोदी गुजरेंगे वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

रैली पर सभी की निगाहें

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में हो रही प्रधानमंत्री की रैली पर सभी की निगाहें हैं। चाहे वह आम नागरिक हो या फिर राजनीतिक दल। नेकां, पीडीपी, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां भी रैली में दिए गए संदेश पर निगाहें बनाए हुए हैं। राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि उनकी रैली से कश्मीर के लोगों के दिलोदिमाग पर असर पड़ सकता है।

रैली के दौरान वह लाभार्थियों के जरिये ही कश्मीर तथा कश्मीर की अवाम को विकास की कहानियों का संदेश दे सकते हैं। केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाते हुए कैसे किसानों, महिलाओं, युवाओं के जीवन में खुशहाली आई, इस बारे में भी अनुभव साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन में आतंकवाद व अलगाववाद के दंश से कश्मीर को छुटकारा प्रमुख एजेंडा हो सकता है। वह यह बताने की कोशिश कर सकते हैं कि कश्मीर में अब शांति है। सभी ओर खुशहाली है। हड़ताल का कैलेंडर बंद हो गया है। अब स्कूल-कॉलेज, दुकानें नियमित रूप से खुलने लगी हैं। लोगों की जीविका पर किसी प्रकार का नकारात्मक असर नहीं पड़ रहा है। पत्थरबाजी बंद हो गई है। पुलिस से झड़पें भी बंद हो गई हैं। जो हाथ पत्थरबाजी करते थे वह अब लैपटॉप और कंप्यूटर चलाकर न केवल अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास में योगदान कर रहे हैं।

समग्र कृषि विकास कार्यक्रम करेंगे लोकार्पित

पीएम मोदी दोपहर 12 बजे बख्शी स्टेडियम में रैली के दौरान ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प व आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इसमें हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास, श्रीनगर परियोजना भी शामिल है।

स्कूलों में आज छुट्टी, परीक्षाएं स्थगित

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वीरवार को होने वाली जम्मू-कश्मीर बोर्ड, कश्मीर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

पीएम की रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हजारों लोग

श्रीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में शामिल होने के लिए हाजरों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों में भारी खुशी है। कार्यकर्ताओं ने ने ढोल बजा कर जश्न मना रहे हैं

निगरानी के लिए ड्रोन, क्वाडकॉप्टर आदि तकनीक का इस्तेमाल

रैली के दौरान लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। निगरानी के लिए ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, यूएवी, हेलीकॉप्टर और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में सुरक्षाबलों की पैदल गश्त तेज कर दी गई है।

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंच रहे पीएम मोदी
अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वह पहली बार कश्मीर पहुंच रहे हैं। बख्शी स्टेडियम को तिरंगे और भाजपा के झंडों से सजा दिया गया है। श्रीनगर के सभी मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240307 WA0032
श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ शिव मंदिर जम्को में दो दिवसीय महाअष्टम हरि कीर्तन प्रारंभ

जमशेदपुर : आज टेल्को‌ क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती सामुदायिक विकास‌ के पास मंदिर के प्रांगण में महा अष्टम हरि कीर्तन का 2 दिन आयोजन किया गया जो सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें आज के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय उपस्थित हुए और पूजा अर्चना की एवं कीर्तन दरबार में शामिल हुए। जिसमें बस्ती के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

1000098593

हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे से पूरी बस्ती गूंज उठी। कार्यक्रम का समापन कल प्रातः 8:00 बजे होगा। जिसके उपरांत कल 10 बजे महा हवन चालू होगा। मुख्य संरक्षक – भीम कामत, अध्यक्ष – कन्हैया यादव, अक्षय झा, सनी ठाकुर, धरम, दीपक करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।
मौके पर समाजसेवी करनदीप सिंह ने कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि इस बार पूरी बस्ती के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में बहुत ही अच्छा और भव्य कार्यक्रम मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है। हर साल ऐसा भव्य आयोजन होना चाहिए।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n58938774617098132017391a340ec7ba1d6f8eb78efd1ad235bebc0f9828b50bb6a5cf74853ba184534da4
अगले 5 सालों तक दुनिया की तरक्की का कारण बनेगा भारत, IMF ने की भविष्यवाणी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बुधवार (6 मार्च) को एक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक उन्होंने भविष्यवाणी की है कि अगले 5 साल में भारत, चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया के साथ मिलकर वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला है।

इस समय के दौरान दुनिया के आधे से अधिक आर्थिक विस्तार में इन चार देशों के योगदान पर निर्भर करेगा। इससे पहले बीते साल सितंबर 2023 में IMF ने कहा था कि भारत समेत दुनिया के 3 अन्य देश अगले 5 सालों में विश्व की आर्थिक वृद्धि में आधे से अधिक का योगदान देंगे, जिसके बाद IMF ने अब तीन देशों के नाम जारी किया है।

IMG 20240102 WA00522

विश्व की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बीते सोमवार (4 मार्च) को भारत की GDP को लेकर भी पूर्वानुमान बढ़ा दिया, जो मजबूत विनिर्माण गतिविधि और बुनियादी ढांचे के खर्च के कारण देश की अर्थव्यवस्था में वैश्विक और घरेलू बढ़ोतरी को दर्शाता है। रेटिंग एजेंसी ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2024-25 में कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के 2024 का विकास अनुमान 6।1 फीसदी से बढ़ाकर 6।8 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा मूडीज ने कहा कि भारत जी-20 देशों की अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बने रहने की संभावना है।

IMG 20230708 WA00576

भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंदी बेअसर

भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही) में 8.4 फीसदी की आश्चर्यजनक वृद्धि के साथ आगे बढ़ी, विनिर्माण, बिजली और निर्माण क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के कारण मंदी की आशंकाओं को भी खारिज कर दिया। वहीं दूसरी तरफ चीन जैसे विकसित देश को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अच्छी-खासी मार झेलनी पड़ी। वहां के मार्केट को कोरोना के बाद से काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ा। वहीं हाल ही में इंग्लैंड ने घोषणा की कि वो मंदी के दौर से गुजर रहा है।

IMG 20230802 WA00756
n5894685261709803764815aa6c07e626a8a829d07e3c7ad1b46e8f28a479ba2ca37be1921ce9e7722810de
श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री, पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में पहुंचे हुए हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्टेडियम जाते हुए उन्होंने एक जगह रुक कर पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा और हाथ जोड़कर नमन किया।

शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है भगवान शिव का मंदिर

शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में जबरवान रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। यह मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। कश्मीरी हिंदुओं का दृढ़ विश्वास है कि इस मंदिर में आदि शंकराचार्य ने दौरा किया था और तब से यह मंदिर उनके साथ जुड़ा हुआ है। इस तरह मंदिर और पहाड़ी का नाम शंकराचार्य पड़ा। कश्मीरी पंडितों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। शिवरात्रि के पर्व पर जिसे कश्मीर में हेराथ के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

n5894685261709803764815aa6c07e626a8a829d07e3c7ad1b46e8f28a479ba2ca37be1921ce9e7722810de
IMG 20240102 WA00522

मंदिर घाटी तल से 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर से पूरे श्रीनगर शहर को देख जा सकता है। मंदिर और निकटवर्ती भूमि राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत केंद्रीय रूप से संरक्षित किया गया है। जम्मू कश्मीर के धर्मार्थ ट्रस्ट ने क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ मिलकर 19वीं सदी से इस मंदिर का प्रबंधन करता आ रहा है।

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया।

n58946852617098037572322cd9e6f726a668de6340d89275128b07edba45a8a78ea03bc181325013ee778f
IMG 20230708 WA00576

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन दशक तक जिस कश्मीर की घाटी को लहूलुहान किया गया, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है। बख्शी स्टेडियम को लेकर कहा कि इस स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और फीफा के मानक के रूप में इसका निर्माण हुआ है।

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240307 WA0011
कदमा शास्त्रीनगर दंगा मामले मे विहिप नेताओं को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

जमशेदपुर : अप्रैल 2023 में कदमा शास्त्रीनगर जटाधारी मंदिर उपद्रव मामले में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, समेत विहिप अधिकारीगण दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी और प्रदीप सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद जमशेदपुर निचली अदालत से जमानत मिल गई। विहिप के सदस्यों ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतू संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ऐसे मामलों से किसी भी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने वाला नही है, कई विहिप अधिकारी और कार्यकर्तागण कोर्ट मे इस मौके पर मौजूद रहे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240307 WA0004
अगली बार 400 पार के नारे के साथ बक्सर मे चुनाव प्रचार प्रसार करने पहुंचे भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार रॉय

रांची डोरंडा गौरी शंकर नगर के रहने वाले भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार रॉय जी मोदी जी का मिशन अगली बार 400 पार के नारे के साथ बिहार के बक्सर जिला पहुंचे वहा उन्होंने चुनाव प्रचार प्रसार का काम जोरो शोर से शुरू किय। वही उन्होंने मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर पूजा अर्चना किया और गंगा स्नान भी किया। मौके पर उनके साथ गौतम कुमार रॉय भीम कुंवर, विशाल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n582127964170761961981861a73f7cdb5968cf0e69c5a565ae296f2ff386e7c4c0c29d81daff7320a9f648
प्रधानमंत्री मोदी कल श्रीनगर दौरे पर जाएंगे, 500 करोड़ रूपए के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि मैं ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कल यानि 7 मार्च को श्रीनगर में रहूंगा।

विभिन्न विकास कार्य भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। उनमें से उल्लेखनीय रुपये से अधिक मूल्य के कार्य हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक समारोह में प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

IMG 20240102 WA00522

पीएमओ ने बताया कि वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजना के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ भी शामिल है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स च्वॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान’ भी शुरू करेंगे। पीएमओ ने कहा कि वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इन लाभार्थियों में महिला अचीवर्स, लखपति दीदी, किसान, उद्यमी आदि शामिल हैं।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n589074580170974104662247dc1b6fcc15a2f0c5237e30d2a6c89250a624694d5092e29374812984ec6631
मोदी मैजिक के दम पर दौड़ती रहेगी अर्थव्यवस्था, मूडीज ने भारतीय तरक्की को बताया ‘सबसे तेज’

दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ लगा रही भारतीय इकोनॉमी के लिए अब 7 समंदर पार से एक शानदार खबर आई है. दरअसल, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2024 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान में भारी इजाफा किया है.

मूडीज के ताजा अनुमान के मुताबिक कैलेंडर ईयर 2024 में भारत का GDP ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकता है. इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने इस साल के लिए 6.1 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया था.

मूडीज ने अपना ये अनुमान अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के सामने आने के बाद लगाया है. अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर इस तिमाही में हुए कमाल के बाद कैलेंडर इयर 2023 में भारत की विकास दर 7.7 फीसदी रही है. चौथी तिमाही में भारत का ग्रोथ रेट 8.4 परसेंट था.

IMG 20240102 WA00522

ग्लोबल सुस्ती के बीच दमदार रफ्तार!
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के मुताबिक सरकार का कैपिटल एक्सपेंडीचर पर बढ़ता खर्च और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ ने 2023 में भारत की विकास दर को इस बुलंदी पर पहुंचाया है. भारत की ये रफ्तार इसलिए भी काबिलेतारीफ मानी जा रही है, क्योंकि बीते साल ग्लोबल आर्थिक सुस्ती से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक वैश्विक परिस्थितियां ग्रोथ के लिहाज से माकूल नहीं थीं. मूडीज के मुताबिक खराब परिस्थितियों में भारत के इस प्रदर्शन के बाद सुधरते ग्लोबल हालातों के बीच भारत की आर्थिक ताकत इस साल ज्यादा मजबूत हो सकती है. ऐसे में भारत के लिए इस साल 6-7 फीसदी की विकास दर हासिल करना मुश्किल नहीं होगा.

जी-20 में भारत सबसे तेजी से बढ़ेगा
मूडीज ने भरोसा जताया है कि जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. मूडीज ने 2025 में भारत की GDP ग्रोथ 6.4 परसेंट रहने का अनुमान लगाया है. रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि आर्थिक इंडिकेटर्स से पता चल रहा है कि जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की मजबूत रफ्तार 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में भी जारी है.

IMG 20230708 WA00576

मूडीज ने कहा है कि मजबूत जीएसटी कलेक्शन, बढ़ती वाहन बिक्री, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और डबल डिजिट में हो रही क्रेडिट ग्रोथ से शहरी डिमांड में मजबूती का संकेत मिल रहा है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की PMI में इजाफा ठोस आर्थिक रफ्तार का सबूत है. इसी के साथ जिस तरह से सरकार ने अंतरिम बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर के लिए 11.1 लाख करोड़ रुपये यानी GDP के 3.4 फीसदी के बराबर खर्च करने का लक्ष्य रखा है इससे भी तेज रफ्तार के आगे जारी रहने का भरोसा है. 2023-24 के अनुमान के मुकाबले पूंजीगत खर्च 16.9 फीसदी ज्यादा है.

स्थिर सरकार बनेगा सुपरफास्ट रफ्तार की वजह
मूडीज ने चुनावों के बाद देश में स्थिर सरकार बनने और पॉलिसी के मामले में निरंतरता जारी रहने की उम्मीद जताई है. वहीं रेटिंग एजेंसी को भरोसा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर भी सरकार भारी भरकम खर्च को जारी रखेगी. लेकिन मूडीज ने निजी निवेश की धीमी रफ्तार को चिंता की वजह करार दिया है. हालांकि दुनियाभर में सप्लाई चेन के डायवर्सिफिकेशन को लेकर जारी कसरत का फायदा भारत को मिलने का अनुमान रेटिंग एजेंसी ने जताया है.

इसके अलावा PLI स्कीम्स से भी निवेशकों की भारत में दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है. 2024 में भारत, इंडोनेशिया, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई जी-20 देशों में चुनाव होने वाले हैं. मूडीज ने कहा कि चुनावों के नतीजों का असर देश की सीमाओं के भीतर ही नहीं बाहर भी दिखाई देता है. मूडीज के मुताबिक इन चुनावों में जो नेता चुने जाएंगे उसका असर अगले चार से पांच साल के दौरान घरेलू और विदेशी नीतियों पर साफ दिखाई देगा.

IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!