एक नई सोच, एक नई धारा

n5942067641711202546431b4e56db7c3dbd7b2a423bb1037100a0e6f6af5103f985f6d97e4ae91732daf2f
‘मुख्यमंत्री राज्य का मालिक नहीं सेवक है’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र कायम है, इसीलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके. मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता.

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता. हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है. कोई भी, फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करेगा तो उस पर देश का कानून लागू होगा. कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो यह गलत है. ईडी एक स्वायत्त निकाय है. केजरीवाल का मामले में कोर्ट में है, और इसे अब कोर्ट ही तय करेगा.

IMG 20240309 WA0028 1

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तन दिखाई देता है उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी की जनता को दिया जाना चाहिए. प्रदेश के बारे में आज देश और दुनिया की धारणा बदली है. भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है, ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती. हम लोकआस्था का सम्मान करते हैं. हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं. स्प्रिचुअल टूरिज्म में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं.

सीएम ने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गये हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया. यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

IMG 20240309 WA0027 1

मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना को वीभत्स बताया. उन्होंने कहा बुलडोजर अन्यायियों और अत्याचारियों के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए चलता है. हम हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए, इसलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए. हिन्दुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा. हिन्दू देश की मूल आत्मा है.

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सख्त कार्रवाई की गई है. जो युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, आजम खां के मामले में सीएम ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है. भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है.

IMG 20240309 WA0026 1
n5941989141711202133286d7fa40c21e86cd117d394d08dead55bf402388af178fb52b661ee9b48c7ad472
कौन है प्रसाद पुजारी? मुंबई पहुंचते ही गिरफ्तारी के लिए भागते हुए पहुंची पुलिस
n5941989141711202133286d7fa40c21e86cd117d394d08dead55bf402388af178fb52b661ee9b48c7ad472

छोटा राजन, दाउद इंब्राहिम, नाम तो जानते ही होंगे. इनके बाद मुंबई में खौफ का दूसरा रूप माना जाता था गैंगस्टर प्रसाद पुजारी. विदेश की धरती से बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर, प्रेड्यूसर या फिर एक्टर्स को जान से मारने की घमकी देकर पैसों की वसूली करना और वहीं से गैंग ऑपरेट करना काम था, हालांकि वह छोटा राजन गैंग का भी सदस्य रह चुका है.

उस पर मुंबई में हत्या, जबरन वसूली और अपहरण सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. कई साल पहले ही वह मुंबई छोड़ चुका था. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चीन से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया गया. भारत लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

मालूम हो कि गैंगस्टर पुजारी उर्फ ​​​​सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ ​​​​सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ ​​​​सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्ध उर्फ ​​​​जॉनी गैंगस्टर, कुमार पिल्लई और छोटा राजन के गिरोह का भी सदस्य रह चुका है. काफी सालों से वह चीन में रह रहा था और पिछले साल उसे वहीं गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस की क्राइम विभाग लगातार उसे देश वापस लाने की कोशिश कर रही थी. पुजारी ने एक चीनी नागरिक से शादी की है, गिरफ्तारी के समय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शेनझेन में रह रहा था.

IMG 20240309 WA0028 1

पुलिस ने बाताया कि इंटरपोल से मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुजारी को फर्जी पासपोर्ट के साथ पिछले साल मार्च में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था. उसे तब पकड़ा गया जब वह हांगकांग से शेनझेन (चीन का शहर) के विमान में सवार होने की तैयारी कर रहा था.

क्राइम विभाग ने बताया कि पुजारी मुंबई में कथित तौर पर गोलीबारी, जबरन वसूली और हत्या सहित आठ गंभीर मामलों में वांटेड है. वह विक्रोली के टैगोर नगर का रहने है और सालों पहले विदेश भाग गया था. उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर पूर्वी मुंबई में बिल्डर और व्यापारियों को निशाना बनाता था. दिसंबर 2019 पुजारी का नाम में विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी के मामले में भी आया था.

IMG 20240309 WA0027 1

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 2020 में पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को विक्रोली के एक बिल्डर से जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था. एक डेवलपर से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में इंदिरा के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत यह कार्रवाई की गई थी.

उन्होंने बताया कि पुजारी अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर से व्यवसायियों और जाने-माने लोगों को वसूली के लिए कॉल करता था और कुछ प्रमुख फिल्म निर्देशकों, निर्माताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं को जान से मारने की दी थी. उसका गिरोह मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई इलाकों में बहुत सक्रिय है. मुंबई पुलिस ने विक्रोली पुलिस थाना में उसके खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास), 120-बी (साजिश) और मकोका सहित सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज मामलों में उसे गिरफ्तार किया.

IMG 20240309 WA0026 1
n59420874017112018569151f19effbb00dd0dc4e0a9bf7c765f248511792dacaccb3477ccf156527e3c9a1
दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान- ‘मैं तो शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ लेता लेकिन…’
n59420874017112018569151f19effbb00dd0dc4e0a9bf7c765f248511792dacaccb3477ccf156527e3c9a1

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह तो पीएम नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी खड़े हो सकते हैं लेकिन तब जब उन्हें पार्टी यह कहे.

दरअसल, दिग्विजय सिंह शनिवार को राजगढ़ जिले का दौरा कर रहे हैं जो कि उनका गृह क्षेत्र है. यहां उनसे पत्रकारों ने भोपाल से चुनाव न लड़ने को लेकर सवाल पूछा तो कहा कि पार्टी उन्हें जिसके खिलाफ चुनाव लड़ने बोलेगी वह तैयार हैं.

IMG 20240309 WA0028 1

दिग्विजय सिंह ने कहा, ”मैं तो पार्टी में हूं और मुझसे अगर पार्टी कहती कि मोदी जी के खिलाफ लड़ो तो उनके खिलाफ लड़ लेता और अगर कहती कि शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लड़ लो तो उनके खिलाफ लड़ लेता.”

राजगढ़ सीट पर दावेदारी के बाद बीजेपी का तंज
बीते दिनों दिग्विजय सिंह का एक वीडियो आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वह इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इस बीच सीएम मोहन यादव ने तंज कर कहा था कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं इसलिए दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है उन्हें तो भोपाल से चुनाव लड़ना था. सीएम यादव के इसी बयान के संदर्भ में दिग्विजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह तो पीएम मोदी के खिलाफ भी लड़ने के लिए तैयार हैं.

IMG 20240309 WA0027 1

भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह को मिली थी बड़ी हार
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने भोपाल से टिकट दिया था जहां उन्हें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 364,822 के रिकॉर्ड वोटों से हराया था. बीजेपी ने इस बार प्रज्ञा ठाकुर को टिकट नहीं दिया है. बीजेपी ने इस बार आलोक शर्मा को टिकट दिया है. वहीं, शिवराज सिंह चौहान विदिशा और पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ने वाले हैं.

IMG 20240309 WA0026 1
n59420872017112013138322ca996f27d2fc5e6d482974b1b3372027a1c4ca44ea5270f5eb43c35c66e2829
जीडीपी मामले में जर्मनी, ब्रिटेन जैसे देशों से आगे है भारत
n59420872017112013138322ca996f27d2fc5e6d482974b1b3372027a1c4ca44ea5270f5eb43c35c66e2829

जर्मनी, जापान और यूके जैसे देशों में पिछले कुछ वर्षों में जीडीपी (पीपीपी) रैंकिंग में गिरावट लगातार जारी है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो भारत ने जीडीपी (पीपीपी) में इन सालों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है।

जीडीपी (पीपीपी) का मतलब है खरीद की क्षमता पर आधारित सकल घरेलू उत्पाद। दिल्ली स्थित सोशल पॉलिसी रिसर्च फाउंडेशन (एसपीआरएफ) एक गैर-लाभकारी संस्था है। उसके शोध के अनुसार, 2024 तक पीपीपी के आधार पर मूल्यांकन किया जाए तो भारतीय अर्थव्यवस्था यूके की तुलना में 3.6 गुना, जापान की तुलना में 2.1 गुना और जर्मनी की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा है।

IMG 20240309 WA0028 1

जबकि 2022 तक चीन इसके शीर्ष रैंकिंग वाले देश के रूप में उभरा था। रिपोर्ट में कहा गया है, “पीपीपी पर वैश्विक जीडीपी के प्रतिशत को देखा जाए तो इसके अनुसार भारतीय जीडीपी (पीपीपी) की हिस्सेदारी काफी बढ़ी है, जबकि इस दौरान अमेरिका, जापान, रूस और अन्य देशों की हिस्सेदारी घटी है।”

क्या है पीपीपी

पीपीपी दो या दो से अधिक देशों में समान वस्तुओं और सेवाओं की कीमत को समझने और उसकी तुलना करने का माध्यम है। रिपोर्ट के अनुसार, “देश में उच्च पीपीपी का मतलब है कि भारतीय उपभोक्ता के लिए भारत के अंदर आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर जो खर्च हो रहा है वह जापान, जर्मनी या यूके के उपभोक्ताओं की तुलना में सस्ता है।”

भारत की अर्थव्यवस्था में तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो आश्चर्यचकित करने वाली है, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के नवीनतम आंकड़ों की मानें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए देश की आर्थिक विकास दर अब 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

IMG 20240309 WA0027 1

जीडीपी में 8.4 प्रतिशत की उच्च वृद्धि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दोहरे अंक की वृद्धि के साथ 11.6 प्रतिशत, जबकि कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अच्छी वृद्धि (9.5 प्रतिशत) की वजह से देखी गई है। सांख्यिकी मंत्रालय ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद 7.6 प्रतिशत की मजबूत स्थिति में रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 7 प्रतिशत थी।”

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी विकास गति को बरकरार रख रहा है, जिसे वैश्विक मंदी के बीच एक बेहतरीन सूचक के रूप में देखा जा सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आरबीआई के मासिक बुलेटिन के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति भले धीमी पड़ रही हो लेकिन, भारत की अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि साफ दिखाई दे रही है।

IMG 20240309 WA0026 1
n594205030171120102073816cfef04e46c0507a4bd95dafa43a6c187d0cc18cdedfd5369ccc05562de50cb
पुलिस ने रोकी आतिशी की कार, सड़क पर लेटकर समर्थक बोले- हमें गोली मार दो

आम आदमी पार्टी (आप) ने यह आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकरा उन्हें चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती है। ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘हम लोग गाड़ी से आतिशी जी के घर जाने की कोशिश कर रहे थे।

वहां एक पुलिस अधिकारी ने आतिशी को पहचान लिया। बैरिकेड लगा हुआ था, सभी गाड़िया जा रही थीं, लेकिन हमारी गाड़ी को रोककर कहा गया कि आप नहीं जा सकते, गाड़ी साइड में लगाइए। क्यों नहीं जा सकते भाई? क्या अब हमलोग अपने घर भी नहीं जा सकते? इसके लिए भी पुलिस की परमिशन चाहिए होगी? आम आदमी पार्टी ऑफिस को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। हम पुलिस की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।’

IMG 20240309 WA0028 1

हमें गोली मार दो…
‘आप’ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आतिशी की कार रोके जाने का वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा गया है कि ‘मंत्री आतिशी को पुलिस जगह-जगह रोक रही है।’ वीडियो में कार रोके जाने पर आतिशी के कुछ समर्थक सड़क पर लेट गए। वे लेटकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे और पुलिस से बोले कि ‘हमें गोली मार दो।’

सड़क पर जमकर बवाल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशी कार से उतर कर पुलिस अधिकारी से कह रही हैं कि आइए आप बैठिए हमारी गाड़ी में। इसपर पुलिस ने पूछा, ‘आपको जाना कहां है?’ आतिशी ने कहा, ‘मुझे अपने घर जाना है।’ इसके बाद वहां मौजूद ‘आप’ नेता और कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उनसे कहा कि यहां पर धारा 144 लगी है। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि हमें गोली मार दो। आतिशी ने कहा, ‘आपने (पुलिस) मेरी गाड़ी देखकर मुझे रोका। पार्टी ऑफिस जाने से हमें रोका गया। यह क्या तानाशाही है।’

IMG 20240309 WA0027 1

आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘सील’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग के समक्ष इस मामले की शिकायत करेगी। दिल्ली की मंत्री ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के दौरान एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय को कैसे बंद किया जा सकता है? यह भारतीय संविधान में दिए ‘समान अवसर’ के खिलाफ है। हम इसके खिलाफ शिकायत करने के लिए निर्वाचन आयोग से वक्त मांग रहे हैं।’

IMG 20240309 WA0026 1
n58251375417077536117982e029e447cd57fc2ab9e699cc6694a8dbaa6b5b270fb4e32010f82f263fa6239
हेमंत सोरेन की एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल को होगी सुनवाई, पढ़ें- पूर्व सीएम ने अपनी याचिका में क्या-क्या कहा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और सूबे के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दायर एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) पर सुप्रीम कोर्ट 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा. हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति देने के लिए पीएमएलए और उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका खारिज करने के खिलाफ एसएलपी दायर की थी.

IMG 20240309 WA0028 1

स्पेशल लीव पिटीशन को जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की पीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. सोरेन ने अपनी याचिका में कहा है कि विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार करना उचित नहीं है. सर्वोच्च न्यायालय को उन्हें निकट भविष्य में बुलाए जाने वाले सत्रों में भाग लेने की अनुमति देनी चाहिए.

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
n59406441017111998393899fefc33db99cea0e5116c0f3fae4fe690c408b0cbf81e532670ed64201c9921e
महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI का बड़ा ऐक्शन, कोलकाता सहित कई ठिकानों पर रेड
n59406441017111998393899fefc33db99cea0e5116c0f3fae4fe690c408b0cbf81e532670ed64201c9921e

तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. कैश फॉर क्वेरी से जुड़े मामले में सीबीआई ने हाल ही में केस दर्ज किया था, जिसके बाद आज ये छापे मारे गए हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को महुआ से जुड़े कोलकाता सहित कई अन्य लोकेशन में रेड की. कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित महुआ के पिता दीपेन्द्रलाल मोइत्रा के फ्लैट पर भी सीबीआई की टीम पहुंची.

IMG 20240309 WA0028 1

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शनिवार को कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में कोलकाता सहित कई स्थानों पर पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के परिसरों की तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें शनिवार तड़के कोलकाता और अन्य शहरों में मोइत्रा के आवास पर पहुंचीं, तलाशी कार्यवाही की जानकारी दी और ऑपरेशन शुरू किया.

लोकपाल के निर्देश पर CBI ने शुरू जांच
बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकपाल के निर्देश पर गुरुवार को टीएमसी की पूर्व सांसद मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. लोकपाल ने सीबीआई को छह महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

IMG 20240309 WA0027 1

दरअसल लोकपाल ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के निष्कर्ष प्राप्त करने के बाद सीबीआई को ये निर्देश जारी किए है. लोकसभा सांसद दुबे ने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य पर हमला करने के लिए दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से कैश और गिफ्ट लिए और उसके बदले में सदन में सवाल पूछे थे.

मोइत्रा को ‘अनैतिक आचरण’ के लिए दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. पूर्व सांसद ने अपने निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और वह आगामी आम चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी उम्मीदवार के रूप में फिर से मैदान में होंगी.

IMG 20240309 WA0026 1
amulfb 770x430 1
अमूल ने रच दिया इतिहास, अब अमेरिका भी पिएगा भारतीय दूध

अमूल दूध पीता है इंडिया… नहीं-नहीं अब ये गाना सिर्फ इंडिया वाले ही नहीं, बल्कि अमेरिका वाले भी गुनगुनाएंगे, क्योंकि अब अमूल ब्रांड का दूध अमेरिका भी मजे से पिएगा.

5b8c35b434f7473860b54b2e44b68aa0 original

की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने बिजनेस की दु‍निया में एक और कामयाबी हासिल कर ली है. भारतीय मूल की ये कंपनी अब अमेरिका में दूध का कारोबार करेगी. अमूल ने अमेरिका में फ्रेश मिल्‍क प्रोडक्‍ट लॉन्‍च करने का प्‍लान बना रही है, जिसे लेकर गुजरात की इस कंपनी ने अमेरिका के पूर्वी तट और मध्यपश्चिमी बाजारों में फ्रेश मिल्‍क बेचने के लिए मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) के साथ डील की है.

IMG 20240309 WA0028 1

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैंनेजिंग डायरेक्‍टर जयेन मेहता ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि Amul अमेरिका में फ्रेश मिल्‍क प्रोडक्‍ट लॉन्‍च करेगी. उन्‍होंने कहा कि हमने संयुक्त राज्य अमेरिका में 108 साल पुरानी डेयरी सहकारी संस्था के साथ समझौता किया है. मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) की डील का ऐलान 28 मार्च को हुई सालाना बैठक में की गई.

अमेरिकी बाजार में कौन-कौन से मिल्‍क उतारेगी कंपनी
यह पहली बार है कि अमूल मिल्क, भारत से बाहर कहीं भी और अमेरिका जैसे बाजार में उतरने जा रही है. मेहता ने कहा कि इसकी कीमत भी अच्‍छी होगी. अमूल अमेरिका में अमूल ब्रांड के तहत एक गैलन (3.8 लीटर) और आधा गैलन (1.9 लीटर) पैक में ताजा दूध की चेन लॉन्‍च करेगी.

इसमें 6 प्रतिशत दूध वसा वाला अमूल गोल्ड, 4.5 प्रतिशत दूध वसा वाला अमूल शक्ति, 3 प्रतिशत दूध वसा वाला अमूल ताजा और 2 प्रतिशत दूध वसा वाला अमूल स्लिम शामिल है.

IMG 20240309 WA0027 1

भारत में अमूल दूध की कीमत
भारत में अमूल ताजा 500 ml की कीमत 27 रुपये, 180 मिली की कीमत 10 रुपये, एक लीटर प्राइस 54 रुपये, 2 लीटर- 108 रुपये और 6 लीटर- 324 रुपये बिक रहा है. वहीं अमूल गोल्‍ड के एक लीटर की कीमत 66 रुपये, 500 मिली- 33 रुपये, अमूल गोल्‍ड 6 लीटर की कीमत 396 रुपये है. इसी तरह Amul Cow Milk 500 मिली की कीमत 28 रुपये और 1 लीटर 56 रुपये है. वहीं अमूल ए2 भैंस का दूध 500 मिली से 6 लीटर की कीमत 35 रुपये से 420 रुपये तक है.

IMG 20240309 WA0026 1
n594153700171119100303505b8ff2147db827b41a8300c45f99dc991e0deecee1d28b11ad3d02757f2d19a
अमेजन करेगी विक्रेता चार्ज में बदलाव, जानिए कस्टमर्स पर क्या पड़ सकता है असर

अमेजन इंडिया ने सेलर्स को सूचित किया है कि वह 7 अप्रैल से अपने चार्जेस में बदलाव करेगी। इसमें प्रोडक्ट की कीमत के आधार पर हाई चार्जेस के लिए कई कैटेगरी तय की जाएंगी।

सेलर्स को अपनी लेटेस्ट नोटिफिकेशन में अमेजन ने कहा है कि वह शिपिंग, रेफरल और तकनीकी लागतों के हिसाब से अलग-अलग तरह के चार्जेस में बदलाव कर रही है। अमेजन प्लेटफॉर्म पर बेची गई हर चीज के लिए सेलर्स से ली जाने वाली ये फीस, ईकॉमर्स प्रमुख कंपनी के लिए इनकम का एक महत्वपूर्ण सोर्स है।

IMG 20240309 WA0028 1

इससे पहले कब बदले गए थे चार्ज

अमेजन हर कुछ महीनों में इन चार्जेस में बदलाव करती है। इससे पहले आखिरी अपडेट मई 2023 आई थी। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अब फिर से 7 अप्रैल से कंपनी नए चार्जेस लागू करने जा रही है।
मगर कभी-कभी सेलर्स हायर प्रोडक्ट प्राइसिंग के जरिए इस शुल्क वृद्धि से होने वाले नुकसान को ग्राहकों से वसूलते हैं। यानी वे अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा देते हैं, जिससे सारा बोझ कस्टमर पर पड़ता है। इस बार भी ऐसा हो सकता है।

इन कैटेगरियों पर बढ़े चार्ज

पिछले साल मई में अमेजन ने जिन चीजों और कैटेगरियों पर चार्जेस बढ़ाए थे, उनमें ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन (पहले के 2.5% के मुकाबले 6.5% से शुरू), ग्रोसरी और लग्जरी गिफ्ट (पहले के 6% के मुकाबले 9% से शुरू), दरवाजे और खिड़कियां (पहले के शुरुआती 5 फीसदी से बढ़ाकर फ्लैट 10%) और 3डी प्रिंटर (पहले के 7 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी) शामिल हैं।

IMG 20240309 WA0027 1

इन कैटगरियों के चार्जेस घटाए गए

कुछ कैटेगरियों के चार्जेस में कटौती भी की गई। जैसे इन्वर्टर और बैटरी (पहले के 5.5% के मुकाबले अब 4.5%) और फ्रेग्रेंसेज (पहले के 14% के मुकाबले अब 12.5%) पर चार्जेस कम किए गए थे।

IMG 20240309 WA0026 1
n5941527661711190303565ba65a946975a13ae0fdb5cc051d3441439ed022beb7832ab2e21827332359c07
इंडी गठबंधन ‘फिल्टर कॉफी’ की तरह; कांग्रेस की वापसी को खारिज नहीं कर सकते : शत्रुघ्न सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) को ”फिल्टर कॉफी” बताया है, जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़त हासिल कर रहा है और उन्होंने कांग्रेस के राजनीति में वापसी करने के पिछले रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उसे (प्रमुख विपक्षी दल को) कमजोर समझने की भूल न करने पर भी जोर दिया।

n5941527661711190303565ba65a946975a13ae0fdb5cc051d3441439ed022beb7832ab2e21827332359c07

आसनसोल के सांसद ने देशभर में ‘‘क्रांतिकारी यात्रा’’ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद तृणमूल सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका ‘‘रुख पलटने’’ वाली होगी। अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने एक साक्षात्कार में चुनावी बॉण्ड को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक ‘‘बड़ा घोटाला और वसूली का गोरखधंधा’’ बताया तथा कहा कि ‘‘चुनावी बॉण्ड के रूप में भाजपा के वसूली और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए सात चरण में होने वाले चुनाव विपक्षी दलों के लिए एक वरदान हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाएगा। अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास सीबीआई, ईडी और आयकर का समर्थन है तो इंडी गठबंधन के पास जनता का समर्थन है। कई लोगों को लगता है कि इंडिया के पास साझेदार नहीं है, लेकिन असल बात यह है कि लोग उसके सबसे बड़े सहयोगी हैं। विपक्षी गठबंधन देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़त हासिल कर रहा है।’’

IMG 20240309 WA0028 1

मैंने इसका प्रयोग किया और आश्चर्यचकित रह गया कि मेरी सहनशक्ति कैसे बढ़ गई उन्होंने दावा किया कि ‘इंडी’ गठबंधन समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव जैसे ‘‘मजबूत नेताओं’’ और गठबंधन के कई अन्य नेताओं के साथ ‘‘फिल्टर कॉफी’’ की तरह है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘देशभर के कई महत्वपूर्ण नेता ‘इंडी’ गठबंधन का हिस्सा हैं और इसलिए मैंने इसे फिल्टर कॉफी कहा है। जब चुनावों के बाद अन्य विपक्षी नेता भी इसमें शामिल होंगे तो इस फिल्टर कॉफी का स्वाद और भी बेहतर होगा।’’

आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल जैसे दलों के कांग्रेस के इस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने से असहमति जताने के बारे में सिन्हा ने कहा, ‘‘कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है और उसे खारिज नहीं किया जाना चाहिए। उसका वापसी करने का इतिहास और पिछला रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2019 में भी उसे विपक्षी दलों में सबसे अधिक सीट मिली थीं।’’

IMG 20240309 WA0027 1

‘आप’ और टीएमसी के राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद इसे पंजाब तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जोर न पकड़ने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में जमीनी स्तर पर गठबंधन संभव नहीं है, क्योंकि इससे विपक्ष का स्थान भाजपा के पास चला जाएगा।’’

भाजपा के अपने दम पर 370 से अधिक सीट हासिल करने और राजग के 400 सीट के आंकड़ें को पार करने के दावे का मखौल उड़ाते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘ऐसे दावे भाजपा खेमे में हताशा को दर्शाते हैं।’’

सिन्हा ने देश में दो बड़ी यात्राएं करने के लिए राहुल गांधी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी एक सक्षम नेता हैं। वह एक जांचे-परखे नेता हैं, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि हमारी पार्टी सुप्रीमो की भूमिका चुनावों के बाद सरकार गठन में रुख बदलने वाली होगी। लेकिन प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला चुनावों के बाद विपक्षी दल लेंगे।’’ दूसरी बार आसनसोल सीट से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने 2022 के उपचुनाव के मुकाबले और बड़े अंतर से इस सीट पर कब्जा जमाने की उम्मीद जतायी।

IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!