जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के द्वारा कालिंदी कल्याण समिति बागुनहातु सी ब्लॉक (कालिंदी बस्ती) में पूर्णतः निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चे, पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग समेत सैंकड़ों बस्तीवासियों के स्वास्थ्य जांच कर उपलब्ध दवाई भी निःशुल्क दी गई।
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने कहा ऐसे असहाय एवम् जरूरतमंद मरीज जो चिकित्सालय में अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते उनके लिए ऐसे शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
शिविर में आए मरीजों की जांच दंत चिकित्सक डॉ. जेबा आफरीन, डॉ. दानिश जावेद, पूर्णिमा नेत्रालय से मनीष, आई स्पेशलिस्ट शारिया नाज, रेनू देवी, आस्था डायग्नोस्टिक सेंटर (pathkind Lab), गोलमुरी से सूजन अधिकारी, रियाज ने की।
इस अवसर पर कालिंदी समाज के मुखिया अगस्ती कालिंदी, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवनलाल साहू और युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंचन दत्ता, राजू कालिंदी, सचिव सजल कुमार शाल, उपाध्यक्ष सुरेश कालिंदी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : आज सोनारी थाना प्रांगन मे आने वाले हिन्दुओं के महापर्व दुर्गा पूजा को मद्देनजर शांति समिति और सोनारी के सभी दुर्गा पूजा कमेटी की विशेष बैठक सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व मे जमशेदपुर के डीएसपी (मुख्यालय-2)निरंजन तिवारी, कार्यपालक दंडाधिकारी आरके मिश्रा, सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की मौजूदगी में आयोजन किया गया।
जिसमे सरकार के द्वारा दिए गये विधि व्यवस्था और मार्गदर्शन के विषय में जानकारी दिया गया, जैसे की पूजा पंडाल की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का दिशा निर्देश, यातायात व्यवस्था को किस प्रकार सुचारू रखा जाए ताकि आम जनों को और प्रशासन तथा शांति समिति के लोगों को भी कोई तकलीफ ना हो, पूजा पंडाल में नशीले द्रव्य और नशीले पदार्थ का सेवन या उपयोग ना हो, माँ का भोग प्रसाद मिट्टी के बर्तन में ही दिया जाये ना की प्लास्टिक के बर्तन में, पार्किंग की उचित जगह का चयन करना, पूजा पंडाल में बेतुकी गानों पूजा पंडल मे ना बजाये, पंडाल में और विसर्जन जुलूस में डीजे का प्रयोग ना किया जाये, पूजा कमेटी भी अपने स्तर पर पुरुष एवं महिला वॉलिंटियर का प्रावधान रखें, पंडाल में आग निरोध यंत्र रखे, और हर पूजा पंडाल में कमेटी के प्रेसिडेंट सेक्रेटरी थाना प्रभारी और डीएसपी महोदय का नंबर लगा रखें ताकि कोई समस्या उत्पन्न होने से तुरंत सूचित किया जाए।
पूजा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के बारे में डीएसपी निरंजन तिवारी महोदय,सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने अपना मार्गदर्शन दिया। शांति समिति के लोगों ने भी प्रशासन के पदाधिकारीयों को अपनी तरफ से कुछ सुझाव दिये और हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ प्रशिक्षण अधिकारियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया. नियुक्ति पत्र मिलने से सभी प्रशिक्षण अधिकारी खुश दिखाई दे रहे थे. नवचयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों में कृषि पदाधिकारी समेत कई पदों पर झारखंड गठन के बाद पहली बार नियुक्ति हुई है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में विभिन्न विभागों में हजारों युवाओं की नियुक्ति की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 5403 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों एवं 539 लैब सहायकों की नियुक्ति की गई है. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में सीएमके अलावे मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल भी हमलोग यहां जुटे थे.500से ऊपर लोगों को नियुक्तियां मिली. आज फिर यहां जुटे हैं. आज भी नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. आज बहुत खुशी का दिन है. मुख्यमंत्री ने सबको बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा आज हुनरमंद होना बहुत जरुरी है. वक्त की गति बढ़ गई है.
रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विभिन्न पूजा पंडालों में सपरिवार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने के लिए सादर आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मां दुर्गा की प्रतिमा और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया और दुर्गा पूजा की तैयारियों से संबंधित बिंदुवार जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी राज्य सरकार की ओर से रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहयोग की अपेक्षा रखती है. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि आपके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव पूरा सहयोग मिलता रहा है. आशा है इस बार भी प्रशासनिक सहयोग मिलेगा. मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया.
राज्य सरकार की ओर से पूजा समितियों को दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ हमेशा खड़ी है. हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी जिला प्रशासन का पूरा सहयोग पूजा समितियों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
मौके पर ये थे उपस्थित
इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अजीत सहाय, उपसंयोजक (अध्यक्ष, झारखंड गौ सेवा आयोग) राजीव रंजन प्रसाद, सहसंयोजक जयसिंह यादव, अध्यक्ष चंचल चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष राजन वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू समेत अशोक यादव, नितिन जय यादव, अमरनाथ साहू, संजय सिन्हा गोपू, रमेश सिंह, संजय मिनोचा, सागर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
जमशेदपुर:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुए धांधली के विरोध में युवा सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। आक्रोशित युवाओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। इस दौरान परीक्षा में विद्यार्थियों के साथ हुई धोखेबाजी को लेकर युवा काफी आक्रोशित नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में सुनियोजित तरीके से इंटरनेट बंद कर जेएसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी की गई जिसके कारण योग्य छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
आक्रोश मार्च में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। जेएसएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में धांधली कर सरकार ने अपनी नाकामी एक बार फिरसे साबित कर दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच नहीं कराई गई और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और उग्र एवं बड़ा रूप लेगा।
वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि रांची, धनबाद समेत कई अन्य परीक्षा केंद्रों में बाहर के अभ्यर्थियों को पहले ही आंसर शीट मिल गई थी। कई केंद्रों पर प्रश्न पत्र के सील खुले हुए मिले। इंटरनेट सेवा बंद कर सरकार ने खुद साबित कर दिया कि वह गड़बड़ी में शामिल है। यूपीएससी, जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में इंटरनेट बंद नहीं गया है, लेकिन सीजीएल जैसी परीक्षा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी अब सरकार को हर हाल में जवाबदेह बनना होगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, डॉ राजीव, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन सिंह, विजय सिंह, कुसुम पूर्ति, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, मुकेश सिंह, राकेश कुमार, कंचन दत्ता, काजू शांडिल, रमेश बास्के समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमशेदपुर : एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रेरणास्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अंतोदय के चरितार्थ करते हुए उलीडीह टैंक रोड तालाब के समीप सहदेव मुंडा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। वह चल पाने में असमर्थ थे। जब भाजयूमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल को पता चला तो वह यह पुण्य कार्य उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा कर किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयूमो झारखंड प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, भाजयूमो ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, ज़िला मंत्री प्रकाश दुबे, प्रदेश पॉलिसी मेकर के संयोजक अभिषेक डे, उलीडीह युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष राहुल कुमार, जीतू गुप्ता, सुमित अग्रवाल, सौरव शर्मा, विशाल और संजय मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर स्थित लाल बाबा फाउंड्री क्षेत्र में बने 125 प्रतिष्ठानों को तोड़े जाने की सूचना पर आज जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व गुंजन यादव सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्त्ता वहां पहुंचे और प्रतिष्ठानों के मालिकों से मिलकर उनसे बात की। उन्हें सांत्वना दी और विश्वास दिलाया की भाजपा उनके साथ है। सांसद ने इस विषय पर जिला के उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर उचित रास्ता निकालने की बात कही।
मौके पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आमजन के सहायतार्थ भाजपा हर उचित आंदोलन में जनता के साथ है। कई दशकों से हजारों लोगों का परिवार इन प्रतिष्ठानों से जुड़ा है और भाजपा उनकी इस समस्या से निजात दिलाने में हरसंभव मदद करेगी।
जमशेदपुर : सारजामदा निवासी दयालाल मुखी विगत ढाई वर्षो से लापता है। इस मामले में मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने संज्ञान में लेते हुए कहा कि परसूडीह थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन पत्र के मामले दर्ज कर अब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। परिवार वाले दयालाल मुखी के घर आने के आश में है।
ज्ञात हो कि ढाई वर्ष पूर्व श्रवण कुमार साह, मो नंबर 8538925784 वाहन चालक,उम्र 47 वर्ष पिता स्वर्गीय सुदामा साह पता जोजोबेड़ा, कृष्णा नगर हनुमान मंदिर के पास, थाना – गोविंदपुर,पो- राहरगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम, स्थाई पता गोपालगंज, गांव -मतेया, थाना – कुचायकीट, पोस्ट – कुचायकीट, जिला – गोपालगंज, बिहार निवासी ने वाहन चलाने सिखाने का प्रलोभन देकर अपने संग पूणे ले गये थे और श्रवण कुमार साह कह रहें कि मैं दस बारह दिनों बाद डिमना चौक जमशेदपुर में छोड़ दिये जबकि आज तक दयालाल मुखी घर नहीं पहुंचा। दयालाल मुखी के परिवार वाले द्वारा श्रवण कुमार साह, वाहन चालक से पूछताछ करने पर कभी बदाम पहाड़ में, कभी संबलपुर में होने का बोलकर गुमराह कर रहे।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतर्राष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने एस एस पी जमशेदपुर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, इस संदर्भ में निपेन मुखी ने शिकायत कोषांग में भी दर्ज की है।
जमशेदपुर : जिला प्रशासन के बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री के 125 से अधिक गोदाम-मकान ध्वस्त करने के निर्देश पर तेज हुए विरोध के स्वर। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और कारोबारियों ने जिला प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इस बाबत आज बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री में सभी ने आपस में बातचीत कर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की।
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने कहा जिला प्रशासन को तत्काल इस मामले में स्थानीय निवासियों और देश-प्रदेश के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोगी व्यापारियों-कारोबारियों से बातचीत करनी चाहिए और इस मसले का प्रभावी हल निकालना चाहिए। बर्मामाइन्स मुखी बस्ती और कैलाश नगर में लोग दशकों पूर्व से निवास करते आ रहे हैं। इस ध्वस्त करने के फैसले से हजारों लोग प्रभावित होंगे। दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे बस्ती के हजारों लोग बेघर हो जायेंगे और गोदाम टूटने से बेरोजगार भी, इसलिए इस मसले का सरल और प्रभावी ढंग से हल हो।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार 24 सितंबर को झारखंड के बोकारो में बीजेपी की ‘परिवर्तन’ रैली को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यदि झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन राज्य की सत्ता में लौटता है तो राज्य में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक होने से कोई नहीं रोक सकेगा.
शिवराज ने यह भी दावा किया कि सिर्फ बीजेपी ही राज्य की ‘बेटी, माटी और रोटी’ की रक्षा कर सकती है, जिसे घुसपैठियों से गंभीर खतरा है. उनका दावा है कि यदि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सत्ता में आया, तो वह दिन दूर नहीं जब घुसपैठिए यहां राज करेंगे. आने वाले 5-10 सालों में झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये स्थानीय महिलाओं से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं.
शिवराज ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनका न केवल ‘वोट बैंक की राजनीति’ के लिए स्वागत किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आधार कार्ड भी दिए जा रहे हैं. वहीं सिपाहियों की भर्ती के दौरान हुई मौतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा, “क्या आपने कभी किसी अन्य स्थान पर शारीरिक परीक्षा के दौरान 16-17 अभ्यर्थियों की मौत के बारे में सुना है?”
उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आने पर 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन चार साल और 10 महीने में कुछ नहीं किया. अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो वो विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. हमारे बच्चे आंखों में सपने लिए आबकारी कांस्टेबल के लिए दौड़ने गए, लेकिन उनकी माताओं को वो कफन में लपेटे हुए मिले.”
राज्य की ‘मंईयां सम्मान योजना’ का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो सहायता राशि दोगुनी कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सरकार में 2.87 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू की.
यह 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की यात्रा करेगी और 2 अक्टूबर को समाप्त होगी. इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के लगभग 50 वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है.