जमशेदपुर : दो दिन पूर्व मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले 35 वर्षीय विकास मंडल अपने घर से लापता हो गया था। घर में बूढ़ी मां अकेले रहने के कारण उन्हें लग रहा था कि विकास मंडल चुकी ड्राइवर है कहीं ड्राइवरी करने गए होंगे देर तक लौट आएंगे लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद विकास मंडल के घर नहीं आने पर परिजनों ने आज मानगो थाना में विकास मंडल की गुमशुद्धि का मुकदमा दर्ज करवाया था। अचानक संध्या 3:00 बजे परिजनों को मालूम चला कि एक अज्ञात शव एमजीएम अस्पताल में विगत दो दिन से रखा गया है परिजनों ने एमजीएम अस्पताल जाकर शव की पहचान किया तो पाया कि मृतक विकास मंडल ही है।
एमजीएम अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया की बुधवार को देर रात 1:49 am में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से किसी ने विकास मंडल के मृत शरीर को एमजीएम अस्पताल में रख कर चला गया था। विकास मंडल की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया डिमना चौक के समीप बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र के घर में विकास मंडल अंतिम बार बुधवार को देर रात गया था उसके बाद विकास मंडल से किसी प्रकार का संपर्क परिजनों से नहीं रहा।
एमजीएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने थाने में मौजूद थाना प्रभारी से मामले की जांच सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर जांच करने की बात कही इसके साथ ही विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को पूरे मामले की जानकारी देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच का मांग किया है। विकास मंडल का देहांत सड़क दुर्घटना अथवा किसी के मरने से हुआ है यह जांच का विषय है पुलिस अनुसंधान कर रही है।
जमशेदपुर : मानगो को फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है गुरुवार से यह निर्माण कार्य शुरू हुआ मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 252 करोड़ रुपए की लागत से काम फ्लाईओवर का निर्माण होगा यह फ्लाईओवर ईपीसी मोड पर बनाया जा रहा है. कार्यकारी एजेंसी गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी 3.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगी इसके लिए कंपनी खुद अपना डिजाइन बनाएगी मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड की तरफ से कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि 18 महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है.
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था शिलान्यास
इस फ्लाईओवर का पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीला न्यास किया था मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर में थे। उन्होंने मानगो में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण स्थल का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वर्ण रेखा के ऊपर से फ्लाईओवर जाएगा फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो की जनता को आसानी हो जाएगी। मानगो के लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.
मानगो को जाम से मिलेगी निजात
गौरतलब है कि अभी मानगो में खूब जाम लगता है। जाम के चलते लोग परेशान हैं मानगो को साकची से जोड़ने के लिए अभी स्वर्ण रेखा पर दो पुल हैं एक बड़ा पुल है और दूसरा छोटा पुल है। लेकिन, दोनों पुल पर जाम लग जाता है इससे लोगों को स्कूल और दफ्तर जाने में दिक्कत होती है.
राँची : इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं. अत: प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये. इसकी जानकारी खुद विनोद कुमार पांडे ने दी है.
विनोद पांडे ने बताया कि झारखंडी अस्मिता से जुड़े प्रमुख मांग और बिल जैसे सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति आधारित बिल झारखंड विधानसभा से पास कर राज्यपाल के पास भेजा गया था. जिसमें कुछ विधेयक को राजभवन ने वापस कर दिया. उसके बाद फिर से विधानसभा से इन विधेयकों को पास करके राज्यपाल के पास भेजा गया है. इन तमाम मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिलना चाहता है.
जामताड़ा : जामताड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को पूरी जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा का दामन थाम लिया. जमशेदपुर परिसदन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. भाजपा में शामिल होने वालों में जामताड़ा के कई प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हैं. पार्टी मे शामिल होने के साथ ही हरि मोहन मिश्रा ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक व्यवहार का आरोप लगाया है.
भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रनिर्माण में आगे आकर भाजपा में जुड़ने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी. यह सभी दायित्वों में थे, जिनमें कोई जिला अध्यक्ष, कोई प्रखंड अध्यक्ष, कोई महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं. इनके पीछे कई कार्यकर्ता हैं. उन सभी कार्यकर्ताओं का योगदान भी जामताड़ा में सुनिश्चित किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में जिनकी सरकार है उस पार्टी के लोग, पार्टी की नीतियों एवं कार्यसंस्कृति से क्षुब्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर कृतसंकल्पित हैं, वहीं अन्य दलों की कोई विचारधारा नहीं है. उनका सिर्फ एक ही मकसद है कैसे अपने परिवार को बचाएं. अपने बच्चों की भविष्य को सुरक्षित करें. इसके लिए उनका सिर्फ एक लक्ष्य है मोदी को हटाओ. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज की सेवा के लिए राजनीति के क्षेत्र में आगे आए हुए लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. पिछले दिनों चाईबासा में भी बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.
श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता और विकास विरोधी मानसिकता से कांग्रेस जनता के मन से उतरने लगी है. जनता से दूर जाने और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की लुटनीति से तंग होकर कांग्रेस पार्टी के नेतागण भाजपा का दामन थाम रहे हैं. उन्होंने सभी लोगों से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए विजयी लक्ष्य प्राप्ति में जुटने का आह्वान किया.
जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व योगदान और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं. राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ झारखंड राज्य को बचाने और भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार एक समर्पित सिपाही के रूप में वे जनसेवा और संगठन के कार्यों में जुड़े रहेंगे.
इससे पहले, अपने त्यागपत्र में उन्होंने जामताड़ा कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा जिलाध्यक्ष पद एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा है कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक है. पूरे जामताड़ा क्षेत्र में विकास योजनाओं के कार्यों में विधायक इरफान अंसारी एवं उनके परिवार का कब्जा है. उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार एवं कमीशन का बड़ा खेल होता है.
जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जिला महासचिव विमल कुमार भैया, महिला जिलाध्यक्ष बेबी पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, असलम अंसारी, युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेका रंजन सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया.
इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय व अन्य उपस्थित थे.
घाटशिला : कशीदा पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव की मनमानी रवैया के खिलाफ गुरुवार को उप मुखिया लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिवालय में जमकर हंगामा किया. पंचायत सचिव तथा मुखिया से वार्ड सदस्यों ने 14वीं और 15वीं वित्त आयोग की राशि से संबंधित किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी. परंतु पंचायत सचिव के मनमानी रवैया के कारण वार्ड सदस्यों को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई.
यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सचिव द्वारा कभी भी वार्ड सदस्यों को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं देते हैं. किसी भी तरह पंचायत कीनाराज वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा को पंचायत सचिव एवं मुखिया के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने का मांग किया है. इस संबंध में पंचायत सचिव लक्ष्मीकांत महतो से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों द्वारा लगाया जा रहा है आरोप पूरी तरह गलत है.
मुखिया तारामणि मुंडा से पूछे जाने पर उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दी. विरोध करने वालों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य बृजेश सोरेन, अमर पूर्ति, बैद्यनाथ सोरेन, ज्योति महतो, माधुरी गोराई अरुप मन्ना, सोम हेंब्रम, सरिता पूर्ति, बाबूलाल बानरा सहित ग्राम प्रधान मदन गोपाल पांडा एवं दिलीप पांडा शामिल थे.
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर चार निवासी विकास कुमार मंडल बीते दो दिनों से लापता है. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला. अंत में परिजनों ने मानगो थाना में इसकी लिखित सूचना दी है. विकास चालक का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार देर रात घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में गया.
इसी बीच उसे किसी साथी ने फोन किया जिसके बाद वह देर रात घर से निकल गया. वह डिमना रोड में अपने किसी साथी के यहां गया. वह रात 1.30 बजे वहां से निकला पर वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने बताया कि दूसरे दिन विकास की काफी तलाश की पर वह नहीं मिला. अंत में वे लोग थाने को सूचना देने पहुंचे. इधर, पुलिस ने विकास की तलाश शुरु कर दी है.
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी से कई योजनाओ का शिलान्यास किया वहीं टाटानगर से बादामपहाड़ के लिए चलने वाली मेमू पैसेंजर को भी हरी झंडी दिखाई. इसको लेकर टाटानगर प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना हुई. यह टाटा-बादामपहाड़ के बीच चलने वाली चौथी ट्रेन है.
मौके पर मौजूद एआरएम अभिषेक सिंघल ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से व्यापारियों और मजदूरों को लाभ मिलेगा. इसके पूर्व जो ट्रेनें चलती थी वह सुबह चलती थी. यह ट्रेन शाम 6 बजे टाटानगर से खुलेगी और रात 9.05 बजे बादामपहाड़पहुंचेगी. यही ट्रेन रात 9.15 बजे बादाम पहाड़ से खुलेगी और रात 11.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन के चलने से टाटा और बादाम पहाड़ के बीच शाम को भी कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
जमशेदपुर : शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान के वार्षिक रक्तदान शिविर 22 मार्च को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे दिन शुक्रवार को होगा।वही संस्था के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि रक्तदाता हमारे परिवार के तरह है वे अपना आयोजन समझ कर रक्तदान अवश्य करे।रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही है।आपको बताते चले कि संस्था मुस्कान तनाव से ग्रसित लोगो को 24 घंटे हेल्पलाइ नम्बर 8092867918 पर निःशुल्क काउंसलिंग (गोपनीय ) कर समाधान करती है। जिसका लाभ लोगो को प्राप्त होता है। रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर पुण्य का भागी बने।
राँची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज मंगलवार को तीसरा दिन है. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा पहुंच गये हैं. अब से थोड़ी देर में वो आम लोगों का बजट पेश करेंगे. रामेश्वर उरांव से जब विधानसभा के बाहर बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं. आगे कहा कि यह पीपुल्स बजट है यानी आम लोगों का बजट है. उन्होंने पीपुल्स का मतलब समझाते हुए कहा कि Poor People. इसमें बड़े-बड़े लोग नहीं आते हैं.
जमशेदपुर : युवा चौपाल कार्यक्रम जोजोबेडा में भाजयुमो टेल्को मंडल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में सामुदायिक विकास भवन बूथ संख्या 163-164 एवं 165 में सम्प्पन हुआ जिसमें भवन प्रभारी रामअवतार गुप्ता जी, टेल्को मंडल प्रभारी जोगिंदर सिंह जी, पूर्व टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा जी, पूर्व टेल्को मंडल अध्यक्ष राम बाबू साह जी एवं युवा मोर्चा टेल्को मंडल के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।