जमशेदपुर : अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के नेतृत्व में एक गरीब परिवार की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। प्रभावती देवी की पुत्री की शादी 12/3/2024 दिन मंगलवार को है और इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसमें अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के संस्थापक भाई अरुण शर्मा ने संज्ञान लिए और आगे बढ़ कर कार्य को सफल बनाने की प्रक्रिया शुरू की और कहा गया कि यह संगठन जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य कर रही है।
जिसमें मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष रितु शर्मा, सचिव संगीत कुमारी, नगेन्द्र कुमार कुशवाह, नन्दु सिंह, लालमोहन, पप्पू कुमार, विशेश्वर प्रसाद, अनिल यादव, जयबिर महतो, अर्जुन ,अजय कुमार, आश्तोष सिंह, नितिन, राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के अध्यक्ष सदन ठाकुर, मुकेश ठाकुर, पवन शर्मा, अनुज शर्मा, उमेश, सुर्यनारायण ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, आंनद ठाकुर, अर्बिन्द ठाकुर, राहुल ठाकुर, राजु ठाकुर, शशि भूषण ठाकुर ने सहयोग प्रदान किया।
जमशेदपुर : आज AISMJWA का पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह जमशेदपुर के घाटशिला स्थित वनांचल रिसोर्ट में संपन्न हुआ.मौके पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.श्री भाटिया ने पत्रकारों की एकजुटता,संगठन की आवश्यकता और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला.
पत्रकारों के खिलाफ हथियार बन गया है सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस – प्रीतम भाटिया
श्री भाटिया ने कहा कि हम पत्रकारों की समस्या के लिए 24 घंटे 365 दिन तत्पर रहते हैं.उन्होने कहा कि संगठन वह है जो देना जानते हैं न कि पत्रकारों से लेना,जब आप समाज के लिए नि:शुल्क सेवा करेंगे तो समाज भी आपको सम्मान देना चाहेगा.वे बोले वर्तमान समय में पत्रकारों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया जा रहा है लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमें इसका जवाब देना आता है.
“बहुत जल्द 5 लाख का बीमा देगा ऐसोसिएशन-शंकर गुप्ता”,
मौके पर बतौर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि इस संगठन ने न सिर्फ पत्रकारों को नि:शुल्क सदस्यता दी है बल्कि नि:बीमा और न्याय दिलाने का काम किया है.उन्होने कहा कि दो साल पूर्व हमने ऐसोसिएशन की ओर से दो लाख का बीमा दिया था लेकिन हम अब 5 लाख का बीमा बहुत जल्द देने जा रहे हैं,इस विषय पर चर्चा जारी है.वे बोले हम सरकार पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करते क्योंकि 4 साल बीत चुके हैं और बस तारीख पर तारीख दी गई है.
मौके पर बतौर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने कहा कि पत्रकारों को गुटों में बंटे होने के कारण सरकार का रूझान घटना स्वाभाविक है.श्री पांडेय ने कहा कि सिर्फ AISMJWA ही ऐसा संगठन है जो किसी भी संगठन से जुड़े पत्रकारों को एक मंच पर लाने और मुसीबत में मदद देने की गारंटी है.
बतौर विशिष्ट अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अरूण मांझी ने कहा कि पत्रकारों पर जब भी मुसीबत आई हो हम सबसे पहले खड़े हुए हैं चाहे वह पत्रकार हमारे संगठन से संबंधित हो या न हो.वे बोले पत्रकारों में आपसी मतभेद का सरकारी मशीनरी को फायदा मिलेगा इसलिए एकजुटता जरूरी है.
मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि नैशनल फुटबॉलर और वनांचल रिसोर्ट के संचालक आनंदो भट्टाचार्य,समाजसेवी और शिक्षक साधुचरण पॉल,आईसीसी युनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव,जीतेंद्र श्रीवास्तव सहित ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि सिंह को ऐसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया द्वारा पुष्पगुच्छ,प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
मौके पर ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो, अध्यक्ष रंजीत राणा, देवेन्द्र सिंह, जमशेदपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन,. शहरी जिला अध्यक्ष गौतम ओझा, शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता, कुमार गौरव, विद्युत महतो, बिनोद सिंह, रॉबिन भुल्लर, रोहित कुमार, सुनील साव, अमिताभ वर्मा, अभिजीत सेन, सिद्धार्थ कुमार, सुबोध कुमार, गणेश प्रसाद, मुसाबनी प्रखंड 20 सूत्री सदस्य लक्ष्मण चंद्र बाग सहित अन्य कई पत्रकारों और समाजसेवियों ने भी वर्तमान समय में पत्रकारों की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये.
कार्यक्रम की शुरुआत में मैगनेटिक सिस्टम द्वारा आयुर्वेद के चिकित्सक जीतेंद्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों की पूरे शरीर की स्वास्थ्य जांच की गई.इसके बाद अतिथियों को मंच पर आसीन करते हुए पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.वहीं कार्यक्रम में भोजनावकाश के उपरांत पत्रकारों को बिरसा फन सिटी रिसोर्ट भी घुमाया गया. सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत सेन को ऐसोसिएशन द्वारा प्रदेश कोषाध्यक्ष, गौतम ओझा को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष व आशीष गुप्ता शहरी जिला महासचिव का प्रमाण पत्र भी प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय द्वारा दिया गया.
इसी क्रम में शहरी जिला अध्यक्ष और महासचिव ने अपनी जिला कमेटी का विस्तार करते हुए बिनोद सिंह और कुमार गौरव को जिला उपाध्यक्ष,अमिताभ वर्मा और अरूप मजूमदार को जिला सचिव,अनेक बिहारी खेमका को कोषाध्यक्ष,मंटू शर्मा,रविंदर सिंह रिंकू,रॉबिन भुल्लर और रोहित कुमार कार्यसमिति सदस्य बनाया है.
जमशेदपुर : मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब के एक सेवादार ने अपने पगड़ी को गले में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसका नाम जोगिन्दर सिंह बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साकची गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले थे। जो पिछले 28 सालों से मानगो गुरुद्वारा साहिब में सेवा निभा रहे थे और वह अविवाहित थे।
जिससे कि उनका कोई परिवार नहीं था। सुचना मिलने पर उनके अन्य रिश्तेदार एवं भाई मानगो गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चलने पर पुलिस अपनी जाँच प्रक्रिया जारी रखी हुई है।
जमशेदपुर : भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पूर्व आईपीएस सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर जिला के अंतर्गत आने वाली शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में होने वाली पेयजल एवं भूजल स्तर के समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए एक सुझाव पत्र दिए।
उन्होंने अपने पत्र में सुझाव देते हुए कहा कि भूजल स्तर की जाँच के लिए जे एन ए सी, एम एन ए सी एवं अन्य तत्काल समिति गठित करनी चाहिए। जिससे क्षेत्र में खराब पड़े बोरवेल पंप की जानकारी गर्मी आने से पूर्व ही पता कर उन सभी को ठीक कराया जा सकता है।
जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानगो के शंकोसाई रामनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में 1001 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से पैदल कलश में जल लाकर मंदिर में स्थित शंकर भगवान के शिवलिंग में जलार्पण किया। प्रातः बेला पीली साड़ी में 1001 की संख्या में महिलाएं मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर कलश और नारियल लेकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंचकर कलश में जल लेकर पैदल संकोसाई रामनगर से रोड नंबर पांच, डिमना मुख्य सड़क होते हुए होते हुए शंकोसाई रोड नंबर एक हुए पुनःरामनगर पहुंचकर शंकर भगवान के शिवलिंग में जलाभिषेक किया। रास्ते में पांच शिव मंदिरों में महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना कर भोलेनाथ की आरती की गई। कलश यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों के बीच शिव तांडव का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाएं बोल बम का जयकारे लगाकर थिरकते हुए माथे में कलश लेकर चल रहीं थीं।
कार्यक्रम में बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह महिलाओं के साथ पूरे यात्रा में शामिल रहे । कलश यात्रा के बाद रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजन किया गया उसके बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में बस्ती वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप में विकास सिंह ,मुन्ना कुमार झा, सुशीला शर्मा, दिब्यांसु झा, अजय साव, मल्लु यादव, आशा देवी, मुख्य रुप से शामिल थे।
राँची : सिल्ली – मुरी को नई ट्रेन के रूप में पुरी- दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428) का तोहफा मिला है। नौ मार्च को इस ट्रेन का मुरी स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन चाईबासा व डोंगोपोसी रूट से होकर गंतव्य स्थान तक चलेगी। पुरी दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक होगी। यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शनिवार को मुरी स्टेशन शाम 03:53 बजे पहुंचेगी तथा 03:55 में दिल्ली आनंद विहार के लिए खुलेगी तथा दिल्ली आनंद विहार से वापस रविवार को खुलेगी और सोमवार को सुबह 11:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा 11:10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन की शुरुआत होने से सिल्ली समेत पुरूलिया एवं रांची वासियों के लिए दिल्ली एवं पुरी जाने के लिए काफी सुविधा होगी। ज्ञात हो कि इस ट्रेन के परिचालन तथा मुरी एवं चांडिल स्टेशन में ठहराव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहल की थी, जो अब पूरा हो गया है। वहीं सांसद संजय सेठ के प्रयास से रांची से बनारस के लिए एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। यह रांची की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जिसका उदघाटन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्ली रेलवे स्टेशन परामर्शदातृ सलाहकार समिति सदस्य विनय महतो धीरज ने दी। श्री महतो ने क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य लिए सांसद संजय सेठ का आभार व्यक्त किया है।
सरायकेला: अनुमंडल के नए एसडीओ के रूप में सुनील कुमार प्रजापति ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह से गुरुवार देर शाम पदभार ग्रहण किया. श्री प्रजापति इससे पूर्व रामगढ़ के दुलमी बीडीओ थे. उन्होंने बताया कि विधि- व्यवस्था संधारण उनकी प्राथमिकता रहेगी. फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव शांति एवं निष्पक्ष सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी.
उन्होंने कहा कि निवर्तमान एसडीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर आगे बढ़ाना और क्षेत्र के लोगों को हर संभव न्याय मिले इसपर काम किया जाएगा. बता दें कि छोटे से कार्यकाल में निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने दुर्गा पूजा और छठ को जहां शांतिपूर्वक संपन्न कराया वहीं आदित्यपुर के जमना ऑटो, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर ग्रामीणों के साथ हुए विवाद को आगे बढ़कर सख़्ती से निपटाया. वहीं प्रदूषण के मामले में कांड्रा वासियों की शिकायत पर नीलांचल, अमलगम और आधुनिक पावर पर नकेल कसने का काम किया.
इतना ही नहीं फर्जी तरीके से सरकारी जमीन की घेराबंदी कर टाऊनशिप निर्माण कार्य करा रहे वॉटर मार्क प्रोजेक्ट की जांच कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. इस बीच चुनाव आयोग के सख़्ती के बाद सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया. श्रीमती सिंह ने भरोसा जताया कि नए एसडीओ लोकहित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आगे ले जाएंगे. इस दौरान सभी ने नए एसडीओ का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
जमशेदपुर : सोनारी दुमुहानी घाट पर आस्था का महासंगम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने कलश यात्रा को विदा कर की, इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाएं हाथ में कलश लेकर भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा।
भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा। इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धर्म और आस्था का सोनारी दुमुहानी अद्भुत संगम स्थल बन चूका हैं इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का बीड़ा मैंने उठाया हैं जिसके कड़ी में स्वर्णरेखा का सौंदर्यकरण हो रहा है, सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है, साफ सफाई किया जा रहा हैं।
जमशेदपुर : दो दिन पूर्व मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले 35 वर्षीय विकास मंडल अपने घर से लापता हो गया था। घर में बूढ़ी मां अकेले रहने के कारण उन्हें लग रहा था कि विकास मंडल चुकी ड्राइवर है कहीं ड्राइवरी करने गए होंगे देर तक लौट आएंगे लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद विकास मंडल के घर नहीं आने पर परिजनों ने आज मानगो थाना में विकास मंडल की गुमशुद्धि का मुकदमा दर्ज करवाया था। अचानक संध्या 3:00 बजे परिजनों को मालूम चला कि एक अज्ञात शव एमजीएम अस्पताल में विगत दो दिन से रखा गया है परिजनों ने एमजीएम अस्पताल जाकर शव की पहचान किया तो पाया कि मृतक विकास मंडल ही है।
एमजीएम अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया की बुधवार को देर रात 1:49 am में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से किसी ने विकास मंडल के मृत शरीर को एमजीएम अस्पताल में रख कर चला गया था। विकास मंडल की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया डिमना चौक के समीप बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र के घर में विकास मंडल अंतिम बार बुधवार को देर रात गया था उसके बाद विकास मंडल से किसी प्रकार का संपर्क परिजनों से नहीं रहा।
एमजीएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने थाने में मौजूद थाना प्रभारी से मामले की जांच सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर जांच करने की बात कही इसके साथ ही विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को पूरे मामले की जानकारी देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच का मांग किया है। विकास मंडल का देहांत सड़क दुर्घटना अथवा किसी के मरने से हुआ है यह जांच का विषय है पुलिस अनुसंधान कर रही है।
जमशेदपुर : मानगो को फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है गुरुवार से यह निर्माण कार्य शुरू हुआ मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 252 करोड़ रुपए की लागत से काम फ्लाईओवर का निर्माण होगा यह फ्लाईओवर ईपीसी मोड पर बनाया जा रहा है. कार्यकारी एजेंसी गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी 3.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगी इसके लिए कंपनी खुद अपना डिजाइन बनाएगी मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड की तरफ से कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि 18 महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है.
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था शिलान्यास
इस फ्लाईओवर का पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीला न्यास किया था मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर में थे। उन्होंने मानगो में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण स्थल का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वर्ण रेखा के ऊपर से फ्लाईओवर जाएगा फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो की जनता को आसानी हो जाएगी। मानगो के लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.
मानगो को जाम से मिलेगी निजात
गौरतलब है कि अभी मानगो में खूब जाम लगता है। जाम के चलते लोग परेशान हैं मानगो को साकची से जोड़ने के लिए अभी स्वर्ण रेखा पर दो पुल हैं एक बड़ा पुल है और दूसरा छोटा पुल है। लेकिन, दोनों पुल पर जाम लग जाता है इससे लोगों को स्कूल और दफ्तर जाने में दिक्कत होती है.