जमशेदपुर : आज माननीय मुख्यमंत्री जी का एमजीएम हॉस्पिटल के ओपीडी के उद्घाटन में जमशेदपुर आगमन के दौरान उनके काफिले को छात्रों द्वारा रोका गया और अपनी 5 सालों से चली आ रही समास्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर बताया।
भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह घटना प्रलक्षित करता है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी जो जमशेदपुर के जनप्रतिनिधि भी है एवं हर सफ्ताह शनिवार और रविवार को जमशेदपुर में ही रहते है। जमशेदपुर के एकमात्र एमजीएम अस्पताल के समस्यों को लेकर वे कितना गंभीर है।
उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल हमेशा अपनी समस्याओं के लिए सुर्खियों में बना रहता है। उन समास्याओं को इनके द्वारा हल नहीं किए जाने के कारण ही माननीय मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने हेतु छात्रों को मजबूर होना पड़ा। यह घटना दर्शाता है कि मंत्री जी अपने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं के हल करने के प्रति कितना गंभीर है।
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारीगण समाचार पत्र मे लगातार आ रहे देवनगर मे पूजा पंडाल निर्माण मामले को लेकर हो रहे विवाद के बीच शनिवार दोपहर देवनगर पहुंचकर स्थानीय बस्तीवासियों और पूजा समिति से मिलकर समस्या के बारे मे जानकारी ली। बस्तीवासियों और पूजा समिति के लोंगों ने बताया कि विगत 13 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से स्थानीय बस्तीवासियों के सहयोग और सदभाव से किया जा रहा है, पर वहां के एक स्थानीय निवासी जयप्रकाश दास द्वारा पूजा समिति के ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि पूजा पंडाल बनने से उनका घर से निकलने का रास्ता बंद हो जा रहा है।
जबकि बस्तीवासियों ने बताया कि जयप्रकाश दास द्वारा लगाया जा रहा यह आरोप झूठा और निराधार है। जिस स्थान को लेकर विवाद हो रहा है वहां पर जयप्रकाश दास द्वारा घर से निकलने का मुख्य दरवाजा अलग से खुला हुआ है, जहां पूजा पंडाल का निर्माण कार्य नही हुआ है। जिस बात को लेकर झूठा विवाद किया गया है, वहां अतिरिक्त दरवाजा खोला गया है।
इस दरवाजे के ठीक समीप एक सरकारी चापाकल है। जिसे बस्तीवासियों के पेयजल की सुविधा के लिए लगवाया गया था, वह अब खराब हो चुका है। जहां जयप्रकाश के द्वारा कुछ गाय बांधी जाती है और इस कारण रास्ता गंदा होने पर भी साफ सफाई नही की जाती है। बस्तीवासी कई बार इस बारे मे जयप्रकाश को शिकायत कर चुके है और बताया कि जयप्रकाश दास पहले स्वयं भी दुर्गा पूजा मे शामिल हुआ करते थे पर अब पूजा पंडाल को लेकर उनका शिकायत करना समझ से परे है, क्योंकि दुर्गा पूजा आयोजन पूरे शहर की तरह कुछ दिन चलने वाला मां दुर्गा की पूजा अनुष्ठान है जो विधिपूर्वक किया जाता है।
विहिप के लोगों ने पूजा समिति और बस्तीवासियों को आश्वासन दिया कि निरंतर चला आ रहा माता रानी का धार्मिक आयोजन आगे भी चलता रहेगा। आगे जो भी निर्णय होगा सभी बस्तीवासियों और पूजा समिति के सहयोग से होगा और पूजा समिति ने बताया इस पूजा पंडाल सिर्फ दो चार दिन चलने वाला आयोजन है, इसे लेकर बार बार जयप्रकाश जी का विरोध करना समझ से परे है।
विहिप के विभाग के अरूण सिंह जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, सह-संयोजक प्रवीण सिंह मौर्या और अन्य सदस्यगण मौके पर सभी से भेंट कर विधिवत और प्रेम सदभाव से पूजा अनुष्ठान करने को लेकर चर्चा की और बताया शहर मे वर्षों से चल रहे पूजा आयोजन सभी स्थानों पर सफलतापूर्वक चले इसके लिए सभी के साथ मजबूती से खडी है।
जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने अपने केबुल टाउन गोलमुरी स्थित कार्यालय से संस्था द्वारा पिछले 25-30 वर्षों के सेवा कार्यो पर आधारित प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, इसके माध्यम से मोदी जी के विकास कार्यों की जानकारी भी दी जायेगी।
नागरिक सुविधा केंद्र एवं चलित कार्यालय के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, निःशुल्क फॉगिंग सेवा, जेसीबी सेवा, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण, फ्री एंबुलेंस सेवा, जल सेवा और मोक्षवाहन इत्यादि सेवा कार्यों की जानकारी सेवा प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से दी जाएगी।
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने कहा यह रथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराएगी।
इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रचंद्रशेखर मिश्रा, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, रंजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल, जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल) का शैक्षिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को मेटलर्जी और विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और तकनीकी प्रगति के बारे में जागरूक करना था।
दौरे के दौरान, एनएमएल के वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें मेटल रिसर्च, टेस्टिंग और डेवलपमेंट की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्रयोगशाला के उन्नत उपकरणों और मेटल टेस्टिंग के आधुनिक तरीकों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ प्राप्त हुई।
दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने एनएमएल के रिसर्च और विकास कार्यों का अवलोकन किया, जिसमें उन्नत सामग्री, पर्यावरणीय सुरक्षा और इंडस्ट्रियल टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को नए शोध कार्यों और उनके औद्योगिक अनुप्रयोगों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
काशीडीह हाई स्कूल के प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने इस दौरे की सराहना की और कहा कि इससे छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने एनएमएल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक दौरों के आयोजन की उम्मीद जताई।
दौरे के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और एनएमएल में बिताए गए समय को अपने शैक्षिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस शैक्षणिक दौरे में काशीडीह हाई स्कूल के शिक्षक कमलेश ओझा, ट्विंकल जग्गी एवं रीता पिल्लै का सहयोग रहा।
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्तिथ एनी टाइम फिटनेस द्वारा नवरात्र के अवसर पर, फिटनेस के सदस्यों के लिए डांडिया नाइट के कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम युवा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू जो की फिटनेस क्लब के सदस्य भी है, उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की और उन्होंने उपस्थित सदस्यों को नवरात्र की बधाई दी।
आज के इस आयोजन में कई सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिऐ मुख्य रूप से फिटनेस के मैनेजर नवीन कुमार, कोच विनोद सिंह शेखावत, हिमांसु कुमार, गणेश चंद्रा, चारु, साहिबा का सहयोग रहा।
जमशेदपुर : ब्लड बैंक द्वारा चंचल भाटिया से संपर्क किया गया तो सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किए. उन्होंने 14वीं बार प्लेटलेट्स दान किया है. चंचल भाटिया इससे पूर्व 13 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं. ब्लड बैंक के डॉ संजय चौधरी ने चंचल भाटिया का आभार किया कि वे लगातार जरूरतमंद मरीजों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते हैं. यह प्रेरणादायक है.
भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू ने कहा कि मौसम बदलाव के कारण डेंगू का प्रकोप आज कल बढ़ा हुआ है एवं प्लेटलेट्स के जरूरतमंद की कतार बढ़ती जा रही है. इस दौरान हौसला अफजाई के लिये ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. संजय चौधरी, सतबीर सिंह सोमू, इंद्रजीत सिंह इंदर, डॉ मनोज महतो, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार, हरभजन सिंह, आकाश सिंह, कुमारेश आदि उपस्थित थे.
सरायकेला खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे भर्ती बोर्ड ने नान टेक्निकल पोस्ट कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे संस्थान में भर्ती अभियान काफी अरसे के बाद निकाले जाने का स्वागत करती हूं।
उन्होंने साथ ही साथ केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव महोदय से आग्रह किया है कि अनूसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, पी एच, महिला वर्ग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क दो सौ पचास रुपए निर्धारित की गई है ,जो पूर्व में निशुल्क रहती थी, आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते थे। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मांग कि है कि वर्तमान में निकली गई, नान टेक्निकल पोस्ट कैटेगोरी के लिए अनूसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, पी एच, महिला वर्ग के लिए पूर्व की तरह आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन शुल्क “निशुल्क” की जाए जिससे समाज के दलित वर्ग आवेदन पत्र भर सके और अपनी योग्यता के अनुसार अपने हक अधिकार प्राप्त कर सके।
जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि और हिंदू धर्म के महापर्व दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विगत 28 सितंबर 2024 को सोनारी थाना प्रांगण में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद के नेतृत्व में डीएसपी (मुख्यालय-2) निरंजन तिवारी और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू की उपस्थिति में सोनारी थाना शांति समिति और सोनारी के सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई थी। जिसमें दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मे उत्पन्न होने वाली असुविधा पेड़ की डाली जो रोड में आ जाती है उनको छठवाने की बात प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के लोगों के समक्ष रखा था।
जिस पर सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने तुरंत ही जुस्को के पदाधिकारी से बातचीत करके पेड़ की डाली छठवाने और रास्ते में कोई असुविधा ना हो जिसके लिए स्ट्रीट लाइट की भरपूर व्यवस्था करने की बात रखी। इस संबंध में शांति समिति के सचिव ने दिनांक 23/9/24 को ही टाटा स्टील कंपनी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन समर्पित किया था, जिसमें दुर्गा पूजा समिति से संबंधित समस्याओं का उल्लेख है।
जिसके मद्देनजर 30 सितंबर 2024 को जुस्को ने सोनारी थाना प्रभारी और सोनारी थाना शांति समिति सचिव की बात को मानते हुए पेड़ की डाली सबको छठवाने हेतु अपने कर्मचारियों को सोनारी मे भेजा। सोनारी थाना शांति समिति सचिव सुधीर कुमार पप्पू के निर्देशानुसार सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य हरी दास, अशोक सिंह के नेतृत्व में सर्वेश कुमार, नरेश सिंह और श्याम सुन्दर मंडल के मौजूदगी में जुस्को के कर्मचारीयों के साथ मिलकर और किस किस मार्ग पर पेड़ की डाली से असुविधा होती है उस सभी से जुस्को के पदाधिकारी को अवगत करवाया और रात 10:30 बजे से भोर 2:30 बजे तक पेड़ की डाली छठवाने में लगे रहे। शेष जो मार्ग मे बचे हुये है उसे 1/10/2024 की रात मे भी सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य लोग मिलकर संपन्न करवाएंगे ताकि आमजनो को और पूजा पंडाल समिति को किसी भी तरह से असुविधा न उत्पन्न हो।
सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य ने सोनारी में दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का जो वचन प्रशासनिक अधिकारी और समिति के लोगों को दिया है उसके लिए संपूर्ण तत्परता से अपने काम में लग गये हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह और उनकी टीम ने झगडू बागान प्रेमनगर के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों में जनसंपर्क कर स्थानीय जनसमस्याओं को विस्तार पूर्वक सुना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु आमजन को आश्वस्त किया। इस दौरान, शिव शंकर सिंह ने उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य चलित कार्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र, निःशुल्क फोगिंग सेवा, स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यों से लोगों को अवगत किया।
शिव शंकर सिंह ने कहा सभी की सहभागिता से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को हर समस्या से मुक्त कर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ गोबिंद सिंह आजाद, कुणाल शर्मा, राजीव मिश्रा, प्रवीण, अनिल, सिक्कू, ओम प्रकाश, काली गोराई समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
जमशेदपुर : सुपर हिट्स 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का मंगलवार को चौथा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन विजया गार्डन बारिडीह में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ आर जे स्मिता, आर जे, अभय, आर जे, राज आर जे, निद्धि के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर कोल्हान का प्रथम हिंदी दैनिक उदित वाणी था।
कार्यक्रम में पाँच सौ लोगो से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट म्यूजिकल चेयर, धुनची डांस, सिंगिंग, रंगोली बनाओ, और गोलगप्पा खाओ जैसे कार्यक्रम का सफल आयोजन हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की जोश महिलाओ बच्चों मे देखी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति सुजुकी अरीना , स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, दमरो फर्नीचर, सेंको गोल्ड और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक का सक्रिय सहयोग रहा। ये कार्यक्रम शहर के विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर में कार्यक्रम का इंतज़ार लोगों के बीच पूरे साल रहता है। रेड एफ एम के इस कार्यक्रम को सफल बनाने और साज़ो सज्जा का काम मशहूर इवेंट प्लानर ॐ साईं इवेंट के द्वारा किया जा रहा है। टीम जिस भी सोसाइटी मे जा रही है वहाँ लोगो का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।