जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद – दुर्गावाहिनी के मानगो प्रखंड द्वारा मानगो प्रखंड स्थित शंकोसाई, डिमना रोड, तुरियाबेरा ग्रामीण क्षेत्र के काली मंदिर में स्थानीय माताओं व बहनों के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ कर दुर्गाष्टमी व शस्त्रपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महानगर मातृशक्ति सह प्रमुख सविता सिंह जी, महानगर दूर्गावाहिनी सह संयोजिका शोभा पाठक जी उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित राजेंद्र दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के पंडाल उद्घाटन षष्ठी के अवसर पर संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह सह विशिष्ठ अतिथि के रूप मुख्यालय 1 डीएसपी भोला प्रसाद सिंह सम्मिलित हुए।
श्री सिंह अपने उद्बोधन में कहा की भारत देश युवाओं का देश है। मां दुर्गा सद्बुद्धि एवं शक्ति दे ताकि भारत देश विश्व गुरु बने।
जमशेदपुर : सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के लिए प्रस्तावित गोगो योजना को जुमला बताया है। उनके अनुसार झारखंड की हेमंत सरकार बेटियों एवं मां बहनों के लिए योजनाएं लेकर आई है और उसके काउंटर में यह प्रलोभन देने की कोशिश है।
झारखंडी स्वाभिमानी होते हैं और उनके प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार सत्ता पाने के लोभ में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। जिस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को यूपीए की उपज बताती थी और भ्रष्टाचार की जननी बताते नहीं थकती रही है, भाजपा ने उसे गले लगाने में देरी नहीं की। झामुमो के परिवारवाद पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा नेताओं को सीता सोरेन को अपनी पार्टी में लेते हुए जरा भी शर्म नहीं आई।
अब इनका यह आलम है कि जिस कमलेश सिंह पर आरोप लगाते थे उसे भी गले लगा बैठे हैं। पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर दवा घोटाले का मामला चल रहा है और वे पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी में है और उन्हें टिकट भी दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम फ्री की रबड़ी नहीं बांटेंगे। फ्री राशन योजना क्या है, मुफ्त आवास योजना क्या है, लोगों को फ्री बिजली देने का वायदा क्या है।
2014 का साल लोगों को अच्छी तरह याद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषण में 15 लाख अकाउंट में देने, काला धन लाने, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने, किसान का मुनाफा दुगना करने, वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं की घोषणा की। बाद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वह तो चुनावी जुमला था।
झारखंड में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी का शासन रहा है उसे समय इन्हें मैया योजना गोगो योजना याद नहीं आया। अभी फॉर्म बंटवां कर ड्रामा कर रहे हैं। फार्म भी बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, जैसे धार्मिक संगठनों से जुड़े परिवार की महिलाएं ही लाइन में लगकर फॉर्म लेने का ड्रामा कर रही है और आम लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सत्ता पाने के लिए जितनी भी योजना लेकर आए, उनकी कोई भी कोशिश यहां की जनता कामयाब नहीं होने देगी। जमीन के फर्जी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ने की कोशिश हुई, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सीता सोरेन को जेएमएम से तोड़ा गया, झारखंडी जनता नहीं भूली है और आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन आजसू पार्टी और जनता दल यू को सबक सिखाएंगे ।
जमशेदपुर : टेल्को प्रखंड स्थित रोड नम्बर 26 दुर्गा पूजा पंडाल में शस्त्र पूजन एवं दुर्गा वाहिनी की स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करके तथा वैदिक मंत्रों से किया गया तत्पश्चात शास्त्रों का पूजन किया गया। मंच का संचालन दुर्गावाहिनी संयोजिका नीलिमा सरदार द्वारा किया गया। सभा को संबोधन और आशीर्वचन जमशेदपुर जिला मातृशक्ति सहप्रमुख वंदना राव जी ने किया।
कार्यक्रम में संजीता सेन जी विभाग संयोजिका, तारा बागची जी जिला विद्यार्थीनी प्रमुख, सबिता जी जिला मातृशक्ति सह प्रमुख, मीरा जी मातृशक्ति सह प्रमुख, बबली सोनम जी जिला सह संयोजिका, शोभा पाठक जी जिला सह संयोजिका, उमा शर्मा जी, सुरजीत कौर जी टेल्को प्रखंड मातृशक्ति, जिला बजरंग दल संयोजक मुन्ना दुबे जी एवं टेल्को नगर के मंत्री रितेश ओझा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
जमशेदपुर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत के अवसर पर भाजपा सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने हरियाणा की जनता को बधाई देते हुए कहा की यह जीत इसलिए ऐतिहासिक क्योंकि सारी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत दिखा रही थी। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री जी नीतियों एवं हरियाणा की जनता की है।
लोकसभा चुनाव के 4 महीने के बाद ही भारत की जनता जान चुकी है की राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास देश के विकास एवं सशक्त भारत के लिए नीति नही है। सिर्फ और सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों को गाली देना एवं देश के बाहर भारत के लोकतंत्र व भाजपा के बारे शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा नीति नही है।
इन्होंने आगे कहा की कांग्रेस की गलत कार्यों का जवाब हरियाणा की जनता ने दिया है। इसका सीधा झारखंड में होगा और जो जेएमएम और कांग्रेस पार्टी झारखंड के भोले भाले जनता को बेवकूफ समझ रही है। इसका सीधा जवाब जनता देगी और इस बार झारखंड में भी कमल खिलेगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार मिली ऐतिहासिक जीत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जागरूक मतदाताओं को बधाई। यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों की आमजन में अपार स्वीकार्यता को प्रमाणित करती है।
जमशेदपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि जिले में समारोहपूर्वक हस्ंतांरित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी शामिल हुए। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
10 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम में जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभार्थियों के बीच 27 करोड़ 11 लाख की राशि रिमोट दबाकर माननीय विधायक जुगसलाई द्वारा हस्तांरित की गई। साथ ही 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उपहार प्रदान किया गया।
माननीय विधायक जुगसलाई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में कई योजनायें संचालित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में माननीय मुख्यंमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य में 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया है। उन्होने सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि लोग जागरूक हों और योजनाओं का लाभ जरूर उठायें।
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। 18-50 वर्ष की महिलाओं- बेटिओं को आर्थिक सहयोग के रूप में राज्य सरकार द्वारा ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ दिया जा रहा है, इसका लाभ लें।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया।
फरियादियों ने वृद्धा पेंशन भुगतान में विलंब, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका चयन के संबंध में, नशामुक्ति अभियान चलाने, भुगतान नहीं होने के संबंध में, सोसायटी द्वारा अनैतिक कार्य, शराब दुकान बंद करने के संबंध में, घरेलू विवाद, नाली निर्माण में गड़बड़ी के संबंध में, निजी विद्यालय संबंधी शिकायत समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया।
इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गय। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड के साथ साथ अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला खनन पधाधिकारी के नेतृत्व में जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते दो 407 हाइवा को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जांच में दोनों वाहनों से लगभग 100-100 सीएफटी बालू पाया गया, वाहनों को बिरसानगर थाना को सुपुर्द कर वाहन मालिकों के विरूद्ध अग्रेत्तर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त जांच अभियान में जिला खनन पदाधिकारी श्री सतीश कुमार नायक, खान निरीक्षक श्री अरविंद उरांव एवं पुलिस बल शामिल थे।
सरायकेला खरसांवा : जिला कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी ने नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग एक दर्जन युवक युवतियों से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विगत तीन चार सालों से सभी युवक युवतियों से लाखों रुपए नौकरी देने के नाम पर लिया गया। जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित युवक युवतियों ने प्रेम कुमार चौधरी से रूपए वापस मांगने लगे, लेकिन प्रेम कुमार चौधरी पीड़ित युवक युवतियों का फोन रिसीव नहीं कर रहा था।
अंत में तंग आकर सभी पीड़ित युवक युवतियों ने अपने अभिभावकों के साथ उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात की, उपायुक्त ने सभी पीड़ितों से कहा सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं, सभी पीड़ितों ने सरायकेला थाना पहुंचकर कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
जमशेदपुर डिमना के पूजा कुमारी सिंह से 2 लाख, भानु कुमारी सिंह तथा राजू सरदार से 2 लाख 20 हजार रूपए, खरसावां के रीडिंग गांव के भारती सरदार से 2 लाख रुपए, सरायकेला प्रखंड अंतर्गत दुगनी के जोरडीहा गांव के महेश्वर सरदार से 90 हजार रुपए, चांडिल प्रखण्ड के पारडीह के मोहिनी सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए, जसवंत सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए एवं तरूण भगत से डेढ़ लाख रुपए, दीपक सिंह मुंडा से 2 लाख रुपए और युवकों से भी लाखो रुपए लिए हैं नौकरी देने के नाम पर। पीड़ित युवक युवतियों ने बताया कि फिलहाल 9 लोगों से 16 लाख रुपए से ज्यादा नौकरी देने के नाम पर लिए हैं और भी युवाओं से कल्याण विभाग के क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी द्वारा नौकरी देने के नाम पर रूपए ठग लिए है।