एक नई सोच, एक नई धारा

रेड एफएम के कार्यक्रम में श्रीनाथ ग्लोबल विलेज वासियों ने खूब की मस्ती
IMG 20240930 WA0001

जमशेदपुर : सुपर हिट्स 93.5 रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स कार्यक्रम का रविवार को तीसरा दिन था। इस भव्य और शानदार इवेंट का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में किया गया। रेड एफएम की टीम पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए पहुंची थी। कार्यक्रम का प्रिंट मीडिया पार्टनर कोल्हान का प्रथम हिंदी दैनिक उदित वाणी था।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कई दिलचस्प और मनोरंजक इवेंट आयोजित हुए। कॉलोनी वासियों ने डांसिंग और सिंगिंग के साथ बहुत मस्ती की। इवेंट में विजेता बनने के लिए गजब की ओर देखी गई।

IMG 20240309 WA00261

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति सुजुकी, स्टेट बैंक, दमरो फर्नीचर और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक का सक्रिय सहयोग रहा।
ये कार्यक्रम शहर के विभिन्न सोसाइटियों में आयोजित किये जा रहे हैं। पूरे शहर में कार्यक्रम का 10 राउंड होना है। लोगों का इसको जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस हर गाँव टोला में निकालेग संवाद यात्रा, गाँधी जयंती से शुरू होगा चुनावी अभियान
n633019325172762934987546914263b2f2d5385baa1b702c72ed9fde304b8f1c776c9a862874bb236b5d3a

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांधी जयंती के दिन यानी दो अक्टूबर से अपने औपचारिक चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी. इसके लिए राज्य के नेताओं की चार टीम बनाई गई हैं, जो पहले चरण में उन क्षेत्रों में अभियान चलाएगी जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे. इसके बाद सीट बंटवारे के बाद दूसरे चरण में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए अभियान चलाया जाएगा. वहीं, विधानसभा स्तर पर हर गांव-टोला में संवाद यात्रा निकालेगी. 15 अक्टूबर से जिला स्तर के नेता पंचायत में अभियान चलाएंगे. इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

IMG 20240309 WA0028

प्रदेश कांग्रेस कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जाने के लिए हमारे पास सरकार के किए हुए कार्य पूंजी के रूप में हैं. हमारी नीतियों में भविष्य के विकास की झलक है. आज झारखंड में बांग्लादेशी को खोजनेवाले भाजपा के नेता 18 वर्षों तक राज करने के दौरान सो रहे थे. इन्हें चुनाव के समय ही ऐसे मुद्दे दिखते हैं. उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एफआईआर दर्ज हुआ है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए.

IMG 20240309 WA00271

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि एक माह में 24 जिलों में 25 ‘संवाद आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन हो गया है. इस दौरान सभी जिलों में संगठन की संपूर्णता के संबंध में बातें सामने आईं. चुनाव को लेकर समितियों की बैठक चल रही है. इसी कड़ी में पूरे झारखंड के डेलिगेट्स, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की वृहद बैठक 30 सितंबर को बुलाई गई है. इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सप्तगिरि शंकर उलका, सिरीबेला प्रसाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे. इसी दिन मेनिफेस्टो कमेटी के लोगों से भी वरीय नेतागण मिलेंगे. महात्मा गांधी की जयंती पर चुनावी अभियान प्रारंभ किया जाएगा. साथ ही देश की आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देनेवाले टाना भगतों का विशाल कार्यक्रम बीजूपाड़ा में सोमा टाना भगत की प्रतिमा के समक्ष किया जाएगा. एक सवाल के जवाब में कमलेश ने कहा कि भाजपा के काम करने और कांग्रेस के काम करने का तरीका अलग है. पार्टी अब पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है.

IMG 20240309 WA00261

मेनीफेस्टो कमेटी के चेयरमैन बंधु तिर्की ने कहा की घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश में चौपाल लगाकर लोगों की राय ली जा रही है. इसमें यह व्यवस्था की जाएगी कि हर छह माह में मेनिफेस्टो के सोशल ऑडिट की व्यवस्था हो. नीतिगत,आर्थिक, सामाजिक सभी पहलुओं की समीक्षा कर घोषणा पत्र के बिंदु तैयार किए जाएंगे. जिलावार वहां के स्थानीय मुद्दे, राज्य स्तर के मुद्दे, जमीन के मुद्दे एवं अन्य विसंगतियाें पर चर्चा की जाएगी. चार अक्टूबर तक प्रदेश कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करेंगे, जिसे संकलित कर राष्ट्रीय नेतृत्व को समीक्षा हेतु भेजा जाएगा. वहां से अनुमति मिलते ही इसे घोषित किया जाएगा. घोषणा पत्र तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपने और उनके घोषणा पत्र पर चर्चा कर इसे अमलीजामा पहनाएंगे. मौके पर प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित थे.

झारखंड का समुचित विकास होने तक चैन से नहीं बैठेंगे- चिराग
n63301444117276288075702669a0dcce352389922bb93bc4911eeb392841f704ae18844093e655202f8199

धनबाद : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को जनाक्रोश रैली में शामिल होने धनबाद पहुंचे. कोयला नगर नेहरू स्पोर्टस कांपलेक्स में आयोजित रैली में चिराग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगा.

इसलिए इस बार ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे आने वाले पांच साल तक पछताना पड़े. उन्होंने कहा कि यह संकल्प कर आया हूं कि जब तक झारखंड का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल से झारखंड में विकास रुक गया है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को शर्मसार किया है.

IMG 20240309 WA0028

मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए. इस बार एक-एक वोट सोच समझ कर देना है. इस चुनाव में ऐसी पार्टी के ऐसे विधायक को चुनना है जो विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व युवाओं की चिंता करे. जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर बेहतर झारखंड बनाना है. इसमें सभी का साथ चाहिए. आज बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए लोगों को दूसरे राज्य जाना पड़ता है. अब झारखंड को ऐसा राज्य बनाना है जहां से किसी को बाहर न जाना पड़े.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कई तरह के झूठ फैलाये गए. कांग्रेस ने कहा कि अगर एनडीए सत्ता में आता है तो आरक्षण और संविधान समाप्त हो जाएगा. जब तक चिराग जिंदा है, तब तक आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उन्हें कई तरह से तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह टिके रहे और बिहार में पांच में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की. कहा कि उनका जन्म अविभाजित बिहार में हुआ था इसलिए झारखंड भी उनकी जन्मभूमि है. अब झारखंड का विकास करने आया हूं.

IMG 20240309 WA00271

अपने पिता स्व. रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा में अपनी जान कुर्बान कर दी. कोरोना के समय दूसरे प्रदेशों से पैदल आने वालों की सेवा को प्राथमिकता दी. इस कारण उनका निधन हो गया. अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में एनडीए में लोजपा को सम्मानजनक सीटें मिलती हैं, तब तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे. अन्यथा लोजपा प्रदेश की 81 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है.

IMG 20240309 WA00261

रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान ने की जबकि मंच संचालन बेलाल खान ने किया. मौके पर झारखंड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, सह प्रभारी खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रमोद सिंह, आशा पासवान, ममता रंजन, मुंद्रिका पासवान, ज्ञानचंद गौतम आदि मौजूद थे.

इससे पहले रांची से बोकारो पहुंचने पर नयामोड़ में चिराग पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. गाजा बाजा के साथ जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. मौके पर जिला प्रभारी रामकुमार वर्मा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान, निखिल प्रशांत, प्रेमचंद कुमार, सत्येंद्र यादव, प्रेम कुमार राय आदि उपस्थित थे.

सुंदरनगर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
n633011704172762854958893cff835cb7b7450ef36d9bb6e097cf5f688d3bcf18613d5374e3e62b3ef2074

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक जादूगोड़ा सुरेश प्रसाद ने की. जहां मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी सिंन्हा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत शांति व पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

वरीय पदाधिकारियों ने सभी पूजा समितियों से पूजा के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया. सभी पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था, वॉलिंटियर की प्रतिनियुक्ति, रात 10 बजे के बाद माइक नहीं बजाने, दिन में केवल भक्ति गाने ही बजाने का दिशा निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा बाइकर्स गैंग पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी कहा गया. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान सभी पंडालों में और विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने के लिए कहा गया.

IMG 20240309 WA00261
लाखों रुपये के साथ जमशेदपुर का युवक गया जंक्शन से गिरफ्तार, खुद को जमशेदपुर व्यापारी संजय भालोठिया का बताया स्टाफ
n63301699217276282087661649c5c80a72eb1ba1e4c7802160c78bc68d3ee400e5df6cf15435faef9082ea

गया : बिहार के गया जंक्शन से आरपीएफ के एक जवान ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान युवक के पास से जो कुछ बरामद हुआ उसे देखकर अफसरों की नींद उड़ गई. युवक के पास से 52 लाख 84 हजार 300 रुपए मिले हैं.

जब आरपीएफ के अफसरों ने युवक से रुपए संबंधित कागजात के बारे में पूछा तो उसने कहा कि इसका कोई लेखा-जोखा मेरे पास नहीं है. फिलहाल आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर इनकम टैक्स के अधिकारियों को सौंप दिया है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

इनकम टैक्स के अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि हिरासत में लिए गए युवक अपने आप को झारखंड के जमशेदपुर के संजय भालोठिया का स्टाफ बता रहा है, जो कि बड़े पैमाने पर टीएमटी सरिया का कारोबार करता है.

युवक ने पूछताछ में बताया कि जमशेदपुर से टीएमटी सरिया को गया, औरंगाबाद और नवीनगर में भेजी गई थी, जिस पैसे की रिकवरी करने के बाद वह पैसे को लेकर वापस जा रहा था, तभी आरपीएफ के जवानों ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उसे गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरपीएफ ने आयकर विभाग को बुलाकर उन्हें सौंप दिया है. आयकर विभाग युवक से पूछताछ कर रही हैं.

IMG 20240309 WA00261

आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया, ‘गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जब उस युवक को हिरासत में लिया गया तो उसके पास बैग से 24 लाख रुपए बरामद किए गए. वहीं इसके निशान देही पर ही एक होटल से 28 लाख 84 हजार 300 भी बरामद किया गए, वहीं पैसे के बारे में कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं दिया गया. युवक ने बताया कि मेरे मालिक जमशेदपुर के जुगसलाई का संजय भालोठिया के यहां प्राइवेट नौकरी करता हूं और मेरे मालिक का लोहे की सरिया का कारोबार है, टीएमटी सरिया का पैसा वसूलने के लिए वह आया था.

जुगसलाई मे 7 दिवसीय आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग के समापन मे पहुंचे विहिप झारखंड के केंद्रीय, क्षेत्र और प्रांत के अधिकारीगण
IMG 20240929 WA0014

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत धर्मप्रसार के कार्यों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में धर्मांतरण रोकने व समाज मे समरसता लाने के उद्देश्य से जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर में 7 दिवसीय निशुल्क आरोग्य रक्षक प्रशिक्षण वर्ग लगाया गया। वर्ग में रांची ग्रामीण, बुंडू, घाटशिला, उत्तर बिहार, सरायकेला खरसांवा क्षेत्र की 40 से ज्यादा बहनों को चिकित्सा से संबंधित कई तरह की जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में समाज के बीच गरीब और जरुरतमंदो को चिकित्सा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना और जनजातीय समाज के बीच सेवा कार्य के माध्यम से विश्वास का भाव जागृत कराकर तेजी से ईसाई मिशनरी द्वारा हो रहे आदिवासी समाज का धर्मांतरण रोकना और संगठन के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाने के साथ साथ रोजगार देना भी विहिप का उद्देश्य है। इस तरह सेवा के कई प्रकार के प्रकल्प की जानकारी समापन वर्ग मे केंद्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिख जी के माध्यम से दी गई, जिसे विहिप महानगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुरू करने जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261

कार्यक्रम में विहिप झारखंड प्राँत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पाण्डेय जी, विहिप झारखंड प्राँत संगठन मंत्री देवी सिंह जी, विभाग सहमंत्री अरूण सिंह जी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी, विभाग सेवा सह प्रमुख दीपक वर्मा जी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख संजय चौरसिया जी, प्रांत धर्म प्रसार से शंकर राव जी, जमशेदपुर महानगर संगठन मंत्री संजय सिंह जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी, सहमंत्री उतम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार जी, उपाध्यक्ष गोपीराव जी, महानगर संयोजिका पूनम जी, मातृशक्ति सह प्रमुख सविता सिंह, प्रांत गौ रक्षा से अवतार सिंह परमार जी, विभाग गौ रक्षा से मंटू दूबे जी, धर्म प्रसार के विवेक सिंह जी, प्रांत से अवतार सिंह गांधी, जनार्दन पांडेय, देवेंद्र गुप्ता तथा अन्य कई अधिकारीगण व सदस्यगण के संग कई प्रखंड के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

लाल बाबा फाउंड्री पहुंचे अभय सिंह, प्रशासन से की बात, कहा- न्यायालय को आज की वास्तविकता से जिला प्रशासन अवगत कराएं
IMG 20240927 WA0008

जमशेदपुर : लाल बाबा फाउंड्री के मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह सुबह 9:30 बजे कैलाश नगर स्थल में पहुंच गए। व्यवसायियों के द्वारा लगाए गए मंच के उद्बोधन में अभय सिंह ने कहा सरकार लाल बाबा फाउंड्री के मामले में हस्तक्षेप करे अन्यथा यह मामला लाल बाबा फाउंड्री का केवल नहीं बल्कि पूरे जमशेदपुर का होगा। जो भी माननीय न्यायालय का आदेश है वह आदेश आज के दिन में भ्रमित है।

IMG 20240309 WA0028

उन्होंने कहा कि मैं कानून का सम्मान करता हूं परंतु न्यायालय के द्वारा यहां पर बरसों से रहने वाली जो नागरिक है चाहे वह व्यावसायिक प्रतिष्ठान हो, चाहे गोदाम हो, चाहे अन्य चीज हो साथ ही कैलाश नगर में रहने वाले निवासी हो उनके साथ में अन्याय हुआ है । माननीय न्यायालय का अगर निर्णय हुआ तो सारे लोग उजड़ जाएंगे और यह किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

आज वहां पर लाल बाबा फाऊंडरी नहीं है बल्कि वहां का आज डेमोग्राफी चेंज है। लाल बाबा फाउंड्री के विरोध में कारपेट कंपनी न्यायालय पर गया जबकि अभी वहां पर आज आम नागरिक विगत ५० वर्षो से बसे हैं।

IMG 20240309 WA00271

प्रशासन को हस्तक्षेप कर सच्चाई को न्यायालय में बताना चाहिए। आम बस्तीवासियो को भी पार्टी बनाना चाहिए।
बसे हुए नागरिकों को पार्टी नहीं बनाना यह कानून को अंधेरे में रखा गया, जिसका भारतीय जनता पार्टी डटकर विरोध करती है।

अभय सिंह ने कहा यह मामला 86 बस्ती के अंतर्गत वर्षो से बसे कैलाश नगर का है और कैलाश नगर या व्यवसाय के प्रतिष्ठान पर अगर किसी प्रकार की कार्रवाई होती है तो यह मामला पूरे जमशेदपुर का होगा और भाजपा जमशेदपुर की जनता को लेकर के सड़कों पर उतर जाएगा।

IMG 20240927 WA0007

श्री सिंह ने कहा कि तीन बजे के लगभग जिला प्रशासन अपने पूरे दल बल के साथ मजिस्ट्रेट, प्रशासन और माननीय न्यायालय के नाजिर के द्वारा उपस्थित भारी उमड़ी भीड़ के बीच में वार्ता हुआ तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमने यह कहा कि हिंदुओं का महान पर्व दुर्गा पूजा है और दुर्गा पूजा के समय किसी प्रकार का उजाड़े जाना, यह गलत है। दूसरी तरफ बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां बसाया जा रहा है परंतु यहां पर रहने वाले बरसों से बसे हुए को क्यों उजाड़ा जा रहा है।

यहां आज लाल बाबा फाउंड्री नहीं है यहां बरसों से बसे हुए लोग हैं। यहां एमएलए कोटा, एमपी कोटा से कई चीजे कई सड़के बनी हुई है अर्थात कारपेट कंपनी के द्वारा न्यायालय को अंधेरा में रखा गया। जिला प्रशासन का कर्तव्य होता है कि माननीय न्यायालय को इसके असली वर्तमान स्थिति से अवगत कराए तब यह मामला निपटेगा, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक और सदन से लेकर दिल्ली तक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

IMG 20240309 WA00261

अभय सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री देश में लोगों को घर बना के दे रहे हैं और यह सरकार उजाड़ना चाहती है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अंत में प्रशासन को बात माननी पड़ी। आज के महा आंदोलन में लगे हुए सारे लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। महाआंदोलन में अभय सिंह के साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विश्व हिन्दू परिषद ने मानगो गांधी मैदान मे वक्फ बोर्ड संशोधन के विरोध मे होने वाली जनसभा पर कडा विरोध जिला प्रशासन को दर्ज कराया
IMG 20240927 WA0009

जमशेदपुर : 3 अक्टूबर से पूरे देश मे हिंदूओं का महापर्व दुर्गा पूजा शुरू होने जा रहा है जो बडे धूमधाम हर्षोल्लास से जमशेदपुर मे भी मनाया जाता है। ठीक इसके पूर्व समाचार और सोशल मिडिया के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद को यह जानकारी मिली है कि झामुमो के एक नेता जिसका नाम बाबर खान है, वह ठीक दुर्गा पूजा से पहले 29 सितंबर रविवार को मानगो के गांधी मैदान मे वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर केंद्र सरकार के विरोध मे एक जनसभा का आयोजन करने की योजना बनाई है, जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

इस मामले को विहिप जमशेदपुर समिति ने काफी गंभीर और चिंताजनक बताया और मानगो मे आयोजन होने वाले जनसभा पर प्रतिबंध लगाने और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यलय, वरीय पुलिस अधीक्षक, और अनुमंडल पदाधिकारी कार्यलय मे अपना विरोध दर्ज कराने पहुंची। ए डी एम लाॅ & आर्डर से मिलकर विश्व हिन्दू परिषद के जिला समिति ने इसपर कडी कारवाई करने को लेकर शिकायत दर्ज की।

IMG 20240309 WA00261

ज्ञात हो कि षडयंत्र के तहत पूर्व की कांग्रेस सरकार मे मुस्लिम समुदाय को वोट की खातिर खुश करने के लिए मूल संविधान मे परिवर्तन कर कई कानून बनाकर उन्हे कई तरह की शक्तियां प्रदान की और देश मे हिंदूओं के साथ छल कर हमेशा से कमजोर करने का प्रयास किया, इसी के तहत वक्फ कानून बनाकर देश मे सेना, रेलवे के बाद सबसे ज्यादा जमीन वक्फ बोर्ड के पास चली गयी, जिसमे से बहुत से जमीन हिंदूओं की है और वक्फ कानून के तहत आप उसे वापस नही ले सकते, वक्फ बोर्ड पर कुछ मुस्लिम समुदाय के विशेष लोगों का अधिकार है और इसकी संपति का गरीब मुस्लिम वर्ग को लाभ नही मिल रहा इसी को लेकर केंद्र मे मौजूदा सरकार संशोधन कर वक्फ मे सिर्फ सुधार करने जा रही है पर मुस्लिम समुदाय को केंद्र सरकार के विरोध मे देशभर मे भड़काने का कार्य विपक्षी दल के नेताओ द्वारा किया जा रहा है और जमशेदपुर मे भी शांतिपूर्ण माहौल को षडयंत्र कर बिगाडने का प्रयास किया जा रहा है और विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर इसके विरोध मे जिला प्रशासन को अवगत कराकर इसे रोकने की मांग करता है, जिला प्रशासन कार्यलय विरोध दर्ज कराने विहिप सिंहभूम विभाग सहमंत्री अरूण सिंह, जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, प्रवीण सिंह, सहमंत्री उतम कुमार, मातृशक्ति सह प्रमुख सविता सिंह, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, धर्म प्रसार के विवेक सिंह, धर्म यात्रा प्रमुख हर्ष यादव जी पहुंचे।

सोनारी शांति समिति के द्वारा टाटा स्टील (जुस्को) प्रबंधन को पत्र लिख कहा – पवित्रता के मद्देनजर हो साफ सफाई
IMG 20240507 WA0001 1
u

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के महत्ता पवित्रता के मद्देनजर सार्वजनिक एरोड्रम मार्केट दुर्गा पूजा समिति के द्वारा जुस्को के चीफ मैनेजर को पत्र लिखकर साफ सफाई करने का आग्रह किया है। इसकी प्रति एसडीओ धालभूम, जीएनएसी के स्पेशल अफसर तथा सोनारी थाना प्रभारी को भी दी है।

IMG 20240309 WA0028

इसमें बताया गया है कि यहां ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों के द्वारा सड़क के किनारे बैठने से यातायात में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बाजार के बीच से होकर जा रहे टड्रेनेज लीकेज है और दुर्गंध फैल रहा है और जहां-तहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसका समतलीकरण कर पेवर ब्लॉक लगाए जाने की जरूरत है। बाजार के तीनों गेट की मरम्मत होनी है और रास्ते को भी चौड़ा किया जाना जरूरी है। पर्याप्त रोशनी के लिए हाई मास्क लाइट भी लगना चाहिए।

IMG 20240309 WA00271

सोनारी थाना के शांति समिति अध्यक्ष डॉक्टर अमल पात्रो के निर्देशानुसार शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सभी पूजा पंडाल के इर्द-गिर्द पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था करने एवं क्षेत्र की सड़कों की मरम्मती करण की जरूरत पर बल दिया है । वहीं उन्होंने दुर्गा पूजा को जाने वाले रास्ते एवं विसर्जन मार्ग के सभी पेड़ों की टहनी की ट्रिमिंग को भी आवश्यक बताया है।

IMG 20240309 WA00261

शांति समिति के द्वारा उपरोक्त पत्र को शांति समिति के सदस्य अशोक सिंह एवं हरिदास के द्वारा सभी कार्यालय में समर्पित किया गया एवं पदाधिकारी गणों से निवेदन किया गया है। दुर्गा पूजा के पूर्व सारी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर निदान किया जाए।

टिमकेन कर्मचारीयों को मिलेगा 19.75% बोनस, सितंबर के वेतन के साथ जाएगी बोनस की इतनी राशि
e439a46378d9dce64e0134eee71155e74e5fbee52da03d6de6857b80f7da1efc.0

जमशेदपुर : टिमकेन प्लांट के कैंटन हाल में 200 कर्मचारियों के लिए टिमकेन वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच में सालाना बोनस 2023 -2024 का हस्ताक्षर के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ. ज्ञात हो की इस साल का बोनस तय फार्मूले के अनुसार 19.25% आ रहा था लेकिन यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने 0.5% अतिरिक्त देने का निर्णय लिया जिसके फल स्वरुप इस साल का बोनस कर्मचारियों को 19.75% मिलेगा।

IMG 20240309 WA00281 1

यूनियन और प्रबंधन के बीच में अगले वर्ष सन 2024 -2025 के लिए भी बोनस फार्मूला बनाया गया है, जिसमें प्रॉफिट (PBT) एवं प्लांट मैट्रिक्स पैरामीटर पर फॉर्मूला बनाया गया है। समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख चालीस हजार (1,40000 )और न्यूनतम 95000 बोनस राशि मिलेंगे। बोनस की राशि सितंबर माह के सैलरी के साथ कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में चली जाएगी ।

IMG 20240309 WA00271 1

बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से जनरल मैनेजर प्लांट ऑपरेशन -राजीव साश्वत, जीएम एच आर दिनेश सिंह ,एजीएम मैन्युफैक्चरिंग हिमांशु मिश्रा, प्लांट कंट्रोलर रूपेंदु बनर्जी, डीएमइ. एच.एस. इंजीनियरिंग एंड टूल रूम नितेंद्र भटनागर, डीएम मेंटेनेंस एवं प्रोजेक्ट नवीन कुमार, डीएम सप्लाई चैन शैलेंद्र प्रसाद, डीएम क्वालिटी निशांत कुमार, एच आर डिप्टी मैनेजर अभिषेक हर्षदीप, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री विजय यादव, डेप्युटी प्रेसिडेंट अनिल पांडे, रविंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सुधीर कुमार राय, शुभाशीष प्रधान, वीरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव कमलेश यादव, नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय बोटीका ने हस्ताक्षर किया।

IMG 20240309 WA00261 1

सबसे पहले 19.75% बोनस की जानकारी यूनियन के कार्यकारिणी बैठक में कमेटी मेंबरों को दिया गया, इसके उपरांत कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है एवं कर्मचारियों ने यूनियन के पदाधिकारी का फूल माला से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो एवं महामंत्री विजय यादव ने कहा की इस साल 19.75% बोनस का लाभ कर्मचारियों को मिला है जिससे कर्मचारियों का उत्साह कंपनी में काम के प्रति और बढ़ेगा। आगे भी हमारी यूनियन की टीम मजदूर हित में प्रबंधन के साथ मिलकर काम करते रहेगी। अच्छे बोनस का श्रेय कर्मचारियों को जाता है। यह उनकी मेहनत का फल है।

error: Content is protected !!