एक नई सोच, एक नई धारा

चंद्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित चन्द्रवंशी भवन में चन्द्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ जरासंध महाराज के चरणों में गुलाल अर्पित करके किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाया। समाज के लोग होली के गीत में झूमते हुए होली मिलन के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाया। संतोष चन्द्रवंशी ने समस्त चन्द्रवंशी समाज के सदस्यों को अपना अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMG 20230321 WA0009

इस आयोजन में शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सचिव राजकुमार चन्द्रवंशी, मंत्री आनंद, गम्हरिया चन्द्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान चैयरमैन डॉ ज्योति संग उनके पूरे सदस्य और बारीडीह चन्द्रवंशी समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिनय, चन्द्रेश्वर बाबू इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20230321 WA0008
श्री राम हनुमंत कथा आज शाम से होगी शुरू, काशीडीह मैदान सज कर हुआ तौयार

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आज 21 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक चलने वाली श्री राम हनुमंत कथा के लिए मैदान पूरी तरह से सज कर तैयार हो चुका है। आज संध्या 6:00 बजे से कथा प्रवचन की शुरुआत की जाएगी जो रात्रि 9:00 बजे तक चलेगी। 21 मार्च से 29 मार्च तक रोजाना इसी समय पर कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

FB IMG 1679384721880

राम नवमी के सुअवसर पर इस कथा का आयोजन भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह द्वारा आयोजित किया गया है। कथा वाचक के रूप में श्रद्धेय पंडित श्री श्री जगदीश भूषण जी महाराज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से पधारें है।
गौरतलब हो कि 29 मार्च को कथा समापन के अगले दिन दिनांक 30 मार्च 2023 को ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से भव्य शोभायात्रा एवं रामनवमी अखाड़ा जुलूस भी संध्या 5 बजे निकलेगी।

FB IMG 1679384731982
झारखण्ड : तेजी से बढ़ रहा है वायरस का खतरा, कोविड-19 के 10 और एच3एन2 के 2 मामले आये प्रकाश में

झारखंड में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, जबकि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के दो मामले भी सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों और प्रखंडों को टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट की तर्ज पर कदम उठाने के लिए अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा का पहला मामला शनिवार को जमशेदपुर में, जबकि दूसरा रविवार को रांची में सामने आया।

n4794990481678603692895149769a7ab6a8c37c707774f89c9ed6aea80c648549e44f1b5b891b5e902b1bf 2

पहले मामले में 68 वर्षीय एक महिला वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम स्थित सिविल सर्जन जुझार मांझी के मुताबिक लक्षण दिखाने वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे, इसमें महिला मरीज में इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के चार सदस्यों को जिला निगरानी विभाग ने घर पर ही आइसोलेट कर दिया है और उनके नमूने जांच के लिए ले लिए गए हैं।

शनिवार को मिले कोविड-19 के 5 नए मामले


मांझी ने कहा कि महिला मरीज का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। दूसरे मामले में इन्फ्लूएंजा से संक्रमित एक बच्ची का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑक्सीजन थैरेपी से उसका इलाज किया जा रहा है। राज्य में शनिवार को पांच नए कोविड-19 मामले मिले। इनमें से दो मरीज रांची, दो पूर्वी सिंहभूम और एक देवघर का है। बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची सदर अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, इसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, हाई फ्लो नेजल कैन्युला डिवाइस आदि की व्यवस्था की गई है।

रिम्स प्रबंधन के मुताबिक संस्थान में आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड भी रखे गए हैं. राज्य में 23 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र से बच्चों के टीकाकरण के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने की मांग की है।

4000 सरकारी विद्यालय बनेंगे उत्कृष्ट, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4000 सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में परिवर्तित कर राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही है। मुख्यमंत्री सोमवार को होटवार स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित एमएमसी कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में राज्य भर से आये उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

7f84904030c3be901b1db13aea88e8eb1a802360119dd51b3a4f79d97cf0fbb7.0 2

सीएम सोरेन ने बताया कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले राज्य की शैक्षणिक स्थिति कमजोर जरूर होगा लेकिन अब इसमें व्यापक सुधार लाया जायेगा। शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर को सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों को क्रमवार आधुनिक शिक्षा के लिए जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अब हमें मिशन मोड में काम करना होगा। पीछे जो गैप रह गया है, उसे खत्म करना होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कहा कि आप जैसे अपने घर के बच्चों पर ध्यान देते हैं, ठीक वैसे ही ध्यान इन 80 उत्कृष्ट स्चूल में पढ़नेवाले बच्चों पर देना होगा। हमारा लक्ष्य प्रखंड स्तर तक के स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल के रूप में पहचान देने की है। यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप इन विद्यालय को कैसे संचालित करते हैं।

सीएम हेमंत ने कहा कि यह स्कूल बेहतर प्रदर्शन करेंगे, तो आनेवाले दिनों में जो विद्यालय इस श्रेणी के बनाये जायेंगे, वहां न केवल पढ़ाई होगी, साथ ही वहां हॉस्टल की सुविधाएं भी होंगी। यहां बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों का ही नामांकन होगा। इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को एक साथ इंटर स्टेट प्रोग्राम के तहत दूसरे राज्यों में भी भेजा जायेगा, ताकि नित्य कुछ नया सीखा जा सके।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना के पास एक सड़क दुर्घटना में अमित प्रसाद की मौत हो गई। अमित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता थे।

n4821540541679334788300d370ab11df01a2d4677282d020e5de24816a59ed81d16b06aaf0e20cd42983a0

इधर सूचना पाकर परिजन और साथी टीएमएच अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने सोनारी थाना में मामले की लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि थाना के बाहर सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। कार सवार ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। पीछे से बाइक से आ रहा अमित उस कार के दरवाजे से टकराकर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अमित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाये गए मोबाइल टॉवर का उपायुक्त ने मांगा ब्यौरा

जमशेदपुर : उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले में 432 गांव शैडो एरिया में हैं जिनमें नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल को नोडल बनाया गया है। पहले चरण में बीएसएनएल को 135 स्थान तथा दूसरे चरण में 20 स्थानों पर टावर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दिया गया है, 5 और स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराना प्रक्रियाधीन है जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा ।

IMG 20230320 WA0011

उपायुक्त ने बीएसएनएल के प्रतिनिध से अबतक के कार्यप्रगति की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी पर बल दिया । 2015 के पहले से जिला में 427 मोबाइल टॉवर अधिष्ठापित हैं जिसके आलोक में संबंधित कंपनी से जमीन का पेपर उपलब्ध कराने का निर्देश गया । जीओ, एटीसी, एयरटेल के प्रतिनिधि के बैठक में शामिल नहीं होने पर शो कॉज का निर्देश दिया गया । वहीं इस बैठक में इंडस कंपनी को एक मोबाइल टावर लगाने का समिति ने अप्रूवल दिया । बैठक में उपायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी उनके ग्रिवांन्सेज के संबंध में जानकारी ली । इसी प्रकार अनुमति के लिए पेंडिंग आवेदनों के संबंध में समीक्षा की गई । टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाये गए मोबाइल टॉवर का भी ब्यौरा मांगा गया है।

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए CSC सेवाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला

सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए सीएससी के कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार ने सम्बोधित करते हुए बताया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता अपने क्षेत्र के लोगों को सेवा प्रदान करते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी आईडी प्राप्त करने का सुझाव दिया ।

IMG 20230320 WA0009

सीएससी के सीनियर मैनेजर आलम, स्टेट मैनेजर वसीम इमाम, सिनियर एक्सीक्यूटिव सोनेलाल एवं असर इमाम ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी की आईडी प्राप्त होने के बाद लॉग इन करने एवं आगे की प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में राशनकार्ड हेतु आवेदन, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि के लिए आवेदन करने के साथ-साथ बैंकिंग संबंधी कार्यों को भी किया जा सकता है ताकि गाँव के लोगों को प्रखण्ड मुख्यालय आये बिना उनका कार्य हो सके।

IMG 20230320 WA0010
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्यायें, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्यायें सुनी। 65 लोगों ने जनता दरबार में अपनी समस्यायें/शिकायतें रखीं जिसे उपायुक्त ने संवेदनशील होकर सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर सभी फरियादियों को आश्वस्त किया।

IMG 20230320 WA0007

घाटशिला के शंभुनाथ हांसदा तथा बेको के श्यामल बेसरा ने अपने बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालय में कराने का आग्रह किया, गदरा पूर्वी के सभी ग्रामीणों की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी भूमि के अतिक्रमण का मामला संज्ञान में लाया । हिन्दू पीठ जमशेदपुर के महिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के खरीद बिक्री पर रोक लगाते हुए उन पक्षियों को पिंजड़े से आजाद कराने की मांग की । शंकोसाई के पंकज साहा ने सेंटलमेंट लैंड का अतिक्रमण, धनंजय कुमार ने भूमि सीमांकन, बोड़ाम के संतोष सिंह ने मृतक मुआवजा, कुसुम देवी ने राशन संबंधी, छोटा गोविंदपुर की निर्मला देवी ने संपत्ति विवाद, नीलम पतरा ने पति से गुजारा भत्ता, प्रमोद कुमार ने सोनारी थाना में एफआईआर नहीं लेने, सीतारामडेरा में अवैध निर्माण, फुटबॉल मैदान का अतिक्रमण, करूणामय मंडल ने पोटका में कुष्ठ रोगियों के लिए जमीन, ट्रांसफर पोस्टिंग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं से संबंधी आवेदन आए। जिसे उपायुक्त द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध रूप से निष्पादन का निर्देश दिया गया है ।

IMG 20230320 WA0008
जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर्स ओनर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर संपन्न, उलीडीह थाना प्रभारी ने किया रक्तदान

जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एंड टेलर्स ओनर्स एसोसिएशन एवं महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

IMG 20230320 WA0005

इसका उद्घाटन सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि के अनुसार रक्तदान सबसे पवित्र एवं धर्म का कार्य है और इसके द्वारा किसी की जान बचाई जा सकती है और रक्तदान मनुष्य को संवेदनशील बनाता है तथा संकीर्ण विचारों का नाश होता है।

IMG 20230320 WA0004

आम जनता की सेवा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की संवेदनशीलता भी नजर आई जब वहां पहुंचे उलीडीह थाना प्रभारी विनोद टुडू एवं दो पुलिस अवर निरीक्षकों ने भी रक्तदान कर इस महायज्ञ में अपना योगदान भी दिया।
रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करने भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह राजा, बृजभूषण कुमार, राजविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद विकास सिंह, अनिल सिंह, विपिन झा, जत्थेदार कुलदीप सिंह बुग्गे आदि पहुंचे और उन्होंने रक्त दाताओं और मेडिकल टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसे सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, चेयरमैन सतबीर सिंह सोमू, बिट्टू तिवारी, राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार रणजीत सिंह तपस्या सिंह गुंजन यादव जसवीर सिंह सोनी, चरणजीत सिंह, संजय सिंह, शंकर दयाल, हरजीत सिंह, रामबालक सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दू पीठ ने कैद पक्षियों की खरीद बिक्री के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर : आज विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य पर अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिन्दू पीठ द्वारा कैद पक्षियों की खरीद बिक्री के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। हिन्दू पीठ ने अपने ज्ञापन में कहा कि झारखंड प्रदेश की गरिमा यहाँ के वन और उसमें रहने वाले जीव जंतु से है और यहाँ के नागरिक एवं सरकार वन और उसमें रहने वाले जीव जंतु की रक्षा के लिए सजग हैं, परन्तु पूर्वी सिंहभूम जिले के कई जगहों पर खुलेआम कैद पक्षियों की खरीद बिक्री हो रही है। साकची मिनी बस स्टैंड के समीप के दुकानों को उदाहरण स्वरूप अंकित करते हुए बताया।

IMG 20230320 WA0001

उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि भारत सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने राज्यों को पत्र लिखकर पशु पक्षियों को कैद करने वाले व अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल एक्ट 1960 के तहत दिया गया था। हिन्दू पीठ एवं उनसे जुड़े स्वयंसेवक सब ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करने की माँग की है।

IMG 20230320 WA0002
error: Content is protected !!