एक नई सोच, एक नई धारा

चाय पे चर्चा ग्रुप ने मनाया शहादत दिवस, दिनेश कुमार ने कहा- अखण्ड भारत की सोच को आगे तक ले जाना है

जमशेदपुर : भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहिद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के सम्मान में चाय पे चर्चा ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में गोलमुरी में कार्यकर्ताओ ने इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया। शहीदों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया एवं इंक़लाब ज़िंदाबाद और शाहिद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने देश की आज़ादी के लिए कम उम्र में ही अपना सर्वस्व न्योछावर करके देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें याद करते हुए हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहें हैं और यह प्रण ले रहे हैं कि जिस प्रकार हमारे शहीदों ने देश की सुरक्षा की खातिर अपने आप को लगाया हम सब भी देश की सेवा में उसी प्रकार से लगे और अखण्ड भारत अभियान जो देश में चल रहा है, उस सोच को प्रगति के मार्ग में आगे तक ले जाएं।

e24bf35e58722507c1b6c25d2e4c221d62c50cf847165b72672566fef24e1183.0

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ साथ अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, पप्पू उपाध्याय, गणेश बिहारी, नौशाद खान, रंजीत सिंह, कुमार आशुतोष, दीपक मुखर्जी, अनिकेत रॉय , रवि भगत, संदीप चौरसिया, निकेत सिंह आदि उपस्थित थे।

सीतारामडेरा से 24 को निकलेगी सरहुल शोभायात्रा

पुराना सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति 24 मार्च को प्रकृति का महापर्व सरहुल का आयोजन करेगी। यह जानकारी समिति ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में राकेश उरांव ने दी।उन्होंने कहा कि प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा 24 मार्च को पूरे झारखंड में की जाएगी। उसी क्रम में केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें आदिवासी मूलवासी समुदाय के महिला, पुरुष, बच्चे पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ आदिवासी एकता एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में उरांव, हो, मुंडा, संथाल, मुखी, भुइयां, तुरी समाज समेत जमशेदपुर के समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राकेश ने कहा कि सरहुल पूजा को देखते हुए सभी सरना स्थलों का रंगरोगन किया जा रहा है। 24 मार्च को सभी सरना स्थलों में पाहन द्वारा सुबह पूजा की जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा विभिन्न समाज के अगुवाओं, बुद्धजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जायेगा। इससे पूर्व 22 मार्च को सीतारामडेरा कम्युनिटी सेन्टर मैदान में सरहुल की पूर्व संध्या पर उरांव समाज सीतारामडेरा एवं टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में रांची के नागपुरी ऑर्केस्ट्रा एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। शोभायात्रा शाम 4 बजे से पुराना सीतारामडेरा से प्रारम्भ होकर एग्रिको लाइट सिग्नल, भालूबासा, बाराद्वारी, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, बसंत टॉकीज, कालीमाटी रोड, टुइलाडुंगरी गोलचक्कर, गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा होते हुए पुनः सीतारामडेरा में समाप्त होगी। संवाददाता सम्मेलन में नन्दलाल पातर, गोमिया सुंडी, शम्भु मुखी, बुधु खलखो, जुगल बारहा, बुधराम खलखो, गंगाराम तिरकी, रामु तिरकी, रवि सेविया, दुर्गा बोइपाई, संगीता सामड, प्रेम आनन्द सामड, लाल मोहन जामुदा, राजू सिंह, लाडू देवगम, प्रियंका बिरवा, गणेश हेम्ब्रम, राजेन कुजूर, सोनू हेम्ब्रम, सुरा बिरुली, सावन लुगुन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

पुलिस के पैरों तले कुचला जाने से हुई नवजात की मौत ! गिरफ्तारी के लिए गयी थी पुलिस

झारखंड : गिरिडीह जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पुलिसकर्मी की पैर से कुचलकर नवजात की मौत हो गई। पूरा मामला गिरिडीह जिला के देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत कोशोगोंदोदिखी गांव का है। घटना के संबध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने गांव गई थी तभी एक पुलिसकर्मी के पैर से नवजात बच्चा कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों में काफी आक्रोश है।

91287ee10791eda109a6c62073c77070300f10c4d6e26bf0936d2b96190deb27.0

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी संगम पाठक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृत नवजात की मां ने लगाया गंभीर आरोप

घटना की जानकारी देते हुए मृत नवजात की मां नेहा देवी ने बताया कि बुधवार को तड़के देवरी थाने की पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी उनके ससुर भूषण पांडेय को तलाश रहे थे। पुलिस घर के अंदर घुसी तो घरवाले बाहर निकल गए। अंदर चौकी पर केवल 4 दिन का नवजात सो रहा था। नेहा का कहना है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद जब अंदर जाकर देखा तो बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। वो मर चुका था। परिजनों का आरोप है कि किसी पुलिसकर्मी के पैर से दबकर बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर, नवजात बच्चे की मौत के बाद मां नेहा देवी और पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएवी पब्लिक स्कूल के 100 विद्यार्थी एक साथ फेल, सभी 11वीं के विद्यार्थी हैं

डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर में सोमवार को एक साथ कई विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया। ये विद्यार्थी 11वीं के हैं। अभिभावकों का दावा है कि स्कूल में एक साथ 11वीं विज्ञान संकाय के 100 विद्यार्थियों को फेल किया गया है, हालांकि स्कूल ने फेल हुए विद्यार्थियों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इस बात की पुष्टि जरूर की है कि एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं और उन्हें रिटेस्ट देकर 12वीं में जाने का एक और मौका दिया जाएगा। रिटेस्ट में फिर फेल होने पर उन्हें 11वीं कक्षा में रिपीट किया जाएगा।

Screenshot 2023 0322 005019

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के फेल होने की बात सामान्य है। अच्छा नहीं करने वाले बच्चों को रिटेस्ट देने का मौका दिया जाएगा। अगर विद्यार्थी रिटेस्ट में भी उत्तीर्ण नहीं होते हैं, तो उन्हें 11वीं कक्षा में रिपीट किया जाएगा। इधर, जिनके बच्चों को परीक्षा में फेल किया गया है, वैसे अभिभावक सकते में हैं और स्कूल पर बच्चों को ठीक से न पढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं। एक अभिभावक ने कहा कि स्कूल प्रशासन अभिभावकों के ऊपर बच्चों को 11वीं क्लास में रिपीट करवाने का दवाब दे रहे है। प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने उनसे कहा है कि अगर आपके बच्चे में साइंस पढ़ने की काबिलियत नहीं है तो वे फेल होंगे ही। अभिभावकों का कहना है ये बच्चे बचपन से इनके स्कूल में पढ़ रहे हैं और सभी टीचर और प्रिंसिपल को मालूम है कि बच्चे की क्या काबिलियल है। ऐसे में 11वीं के दाखिले के समय ये टीचर और प्रिंसिपल क्यों नहीं अभिभावक को बताते हैं कि उनको कौन सा विषय का चयन करना चाहिए। अभिभावकों ने कहा कि इन बच्चों का आगे क्या भविष्य होगा। इनका पूरा एक साल बर्बाद हो जाएगा।

दूसरे साल भी नहीं हुई बरटांड़ बस स्टैंड की नीलामी, बोली लगाने से इनकार किया ठेकेदारों ने

धनबाद: नगर निगम ने धनबाद अंचल के तीन और सिंदरी के एक बस स्टैंड की बंदोबस्ती नीलामी की सूचना निकाली थी। इसमें बरटांड़ बस स्टैंड पड़ाव का बेस प्राइज सबसे अधिक 90 लाख 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। नीलामी की इतनी अधिक राशि को देखते हुए लगातार दूसरे साल किसी भी ठेकेदार ने बोली लगाने से इनकार कर दिया।

चार बस स्टैंड में से केवल तीन की ही हो सकी नीलामी

चार बस स्टैंड में से सिर्फ तीन की ही बंदोबस्ती हो सकी। बरटांड़ बस स्टैंड की बंदोबस्ती लगातार दूसरे साल भी नहीं हो सकी। दो साल से नगर निगम ही बरटांड़ बस स्टैंड में पार्किंग शुल्क वसूल रहा है। 2020 में इसी पार्किंग स्टैंड के बंदोबस्ती एक करोड़ छह लाख में हुई थी। इसी वजह से बेस प्राइस 90 लाख रुपये चला गया।

n48245607016794044196558e451498875643f08708cac17304eb8a0ef2da5045114d51ef52e2467757b285

इससे पहले बेस प्राइस लगभग 55 लाख रुपये थी। अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो ने बताया कि बरटांड़ बस स्टैंड पार्किंग की बंदोबस्ती नहीं हो सकी है। इसके लिए फिर से निविदा निकाली जाएगी, तब तक नगर निगम भी शुल्क वसूल करेगा।

इन पार्किंग स्टैंड की हुई बंदोबस्ती

शांति भवन से टाटा मोटर्स एवं राजेंद्र मार्केट कुआं तक सड़क के दोनों ओर, बेस प्राइस नौ लाख 26 हजार। अभिषेक कुमार सिंह ने नौ लाख 38 हजार की बोली लगाकर पार्किंग अपने नाम की। इसमें 7.5 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।
पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी, बेस प्राइस पांच लाख 49 हजार 400, दिलीप कुमार सिंह ने पांच लाख 52 हजार 400 की बोली लगाकर पार्किंग अपने नाम की। इसमें 7.5 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा
परघाबाद बस, ट्रैकर एवं ऑटो स्टैंड, बेस प्राइस पांच लाख 70 हजार 881, राजेश सिंह ने पांच लाख 86 हजार की बोली लगाकर पार्किंग अपने नाम की। इसमें 7.5 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा।

पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, 3 अप्रैल तक चलेगा, रैली निकालकर मोटे अनाज की महत्ता बताई

जमशेदपुर : बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा 2023 अंतर्गत समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोलमुरी सह जुगसलाई, महिला पर्यवेक्षिका पुतुल सिंह एवं सुशीला देवी आंगनबाड़ी सेविका, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाएं, तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित क्लब की किशोरियां, मानसी मित्र, जेएसएलपीएस की महिला संगठन शामिल हुई ।

IMG 20230321 WA0013

प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों में पोषक आहार को अपने भोजन में शामिल करने की अपील की गई। इस दौरान नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नेहा संजना खलखो ने बताया कि मोटा अनाज में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन बी कांप्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये बेहतर है। इसके साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साग सब्जियों में भी काफी पोषक तत्व होते हैं, पूरे पखवाड़ा में इसको लेकर जागरूक किया जा रहा ।

IMG 20230321 WA0012
भाजपा विधायक ने बन्ना गुप्ता पर निकाला भड़ास, स्वास्थ्य मंत्री ने कसा तंज

झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रिम्स की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से नाराज कांके विधानसभा सीट से भाजपा विधायक समरी लाल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता की कंपाउंडर ड्रेसर बनने की योग्यता नहीं है और बन बैठे हैं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री। उन्होंने कहा कि असक्षम मंत्री के कारण राज्य का स्वास्थ्य सिस्टम बीमार हो गया है। बता दें कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की कुव्यवस्था के कारण हर दिन राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों की मौत हो जा रही है। अरबों रुपये की बजट राशि स्वीकृत होने के बावजूद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा विधायक समरी लाल ने कहा कि अगर दयनीय स्वास्थ्य सिस्टम के लिए कोई जिम्मेवार है तो वह है स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता।

n4824882161679402870035fe606b46c432bc1ee7907d796da5a521dddf10bafc476c50b748179e48ad0d05

मंत्री के भ्रष्टाचार से रिम्स के निदेशक ने की इस्तीफे की पेशकश

भाजपा विधायक समरी लाल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स रिम्स के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मात्र 600 करोड़ में से 8 करोड़ रुपए ही अब तक खर्च हो पाए हैं। कमीशन के चक्कर में स्वास्थ्य मंत्री रिम्स अस्पताल का बेड़ा गर्क कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री इस कदर अनियमितता में डूब गए हैं कि उन से त्रस्त होकर रिम्स के निर्देशक ने इस्तीफा देने तक की पेशकश कर दी है।

बीजेपी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को दी नसीहत

इसके साथ ही भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में यह नसीहत दी कि राज्य के 24 जिलों में मौजूद सरकारी अस्पताल को आप दुरुस्त करें। आखिर ऐसा क्यों होता है कि पलामू में किसी का पैर टूटता है तो उसे रेफर टू रिम्स कर दिया जाता है। हजारीबाग में किसी का सिर फूटता है तो उसे रेफर टू रिम्स कर दिया जाता है। राज्य के किसी भी जिले में मौजूद अस्पताल में मरीज को सुविधा और इलाज देने के बजाय उससे वहां तैनात डॉक्टर के द्वारा रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। विधायक समरी लाल ने कहा कि वह तो रिम्स अस्पताल में पैदा हुए हैं, रिम्स अस्पताल में सफाई कर्मी का वह बेटा है, जबकि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बड़े घर से आते हैं ,उन्हें गरीबों की तकलीफ का कहां एहसास होगा। कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिसकी कंपाउंडर ड्रेसर बनने की भी योग्यता नहीं है उसे स्वास्थ्य मंत्री बना दिया।

d61f0f464e3082ca71c79802f0ad21fa26b245706899b6f98bd7f70a7a861ffd.0

स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, डॉक्टर के बजाए अब बीजेपी विधायक करेंगे इलाज

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक समरी लाल के द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा राज्य को भेजा गया वेंटीलेटर घटिया क्वालिटी का था, ऐसा लगता है जैसे किसी साइकिल बनाने वाले ने वेंटिलेटर बना दिया है। ऐसा वेंटिलेटर राज्य को भेजा गया है जो हिलता रहता है। ऐसे वेंटिलेटर को लगा दें तो मरीज की तुरंत ही मौत हो जाएगी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सिविल इंजीनियर के बजाय अब भाजपा विधायक समरी लाल से पूछ कर अस्पतालों का नक्शा स्वीकृत किया जाएगा। डॉक्टर के बजाए भाजपा विधायक बताएंगे कि मरीजों का अस्पतालों में इलाज कैसे करना है।

टेलर की चपेट में आया दंपती, पत्नी की स्थित गंभीर

टेलर की चपेट में आने से गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के कोईनार टोली निवासी पति-पत्नी घायल हो गए। पति को हल्की चोट आई है, वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है।

n4824898161679402041798032c57929fabc4d6cb0f5183a8f0d3ad371ceeefd08e9ca09ae1d6cade9c0b85

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रघुनंदन साहू अपनी पत्नी मीना देवी के साथ बाइक से सिमडेगा की ओर से पालकोट अपने घर जा रहे थे। वहीं दो-तीन टेलर सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रहा था। गहरा नाला पुल के समीप टेलर के पिछले हिस्से की चपेट में आने से दंपती गिर गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। मैना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायल का हाल चाल लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदूनववर्ष पर विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस,जय श्री राम के नारो से गूँज उठा शहर

आदित्यपुर :- हिंदू नव वर्ष के मौके पर पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए जमशेदपुर को रवाना हुए.विश्व हिंदू परिषद, धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर आरआईटी मोड़ मुख्य सड़क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में भगवा झंडा लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल हुए.

पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग शामिल मुख्य मार्ग आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई. जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इधर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई जो जमशेदपुर की ओर रवाना हुई.

चंद्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित चन्द्रवंशी भवन में चन्द्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ जरासंध महाराज के चरणों में गुलाल अर्पित करके किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाया। समाज के लोग होली के गीत में झूमते हुए होली मिलन के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाया। संतोष चन्द्रवंशी ने समस्त चन्द्रवंशी समाज के सदस्यों को अपना अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सचिव राजकुमार चन्द्रवंशी, मंत्री आनंद, गम्हरिया चन्द्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान चैयरमैन डॉ ज्योति संग उनके पूरे सदस्य और बारीडीह चन्द्रवंशी समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिनय, चन्द्रेश्वर बाबू इत्यादि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!