एक नई सोच, एक नई धारा

कदमा हिंसा को लेकर भाजमो की गठित समन्वय समिति भाजपा नेता अभय सिंह के घर पहुंची

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में उपद्रव की घटना के निष्पक्ष जांच के लिए विधायक सरयू राय के निर्देश पर भाजमो द्वारा गठित तथ्य अन्वेषण एवं समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भाजपा नेता अभय सिंह के आवास पहुँचा. भाजमो नेताओं ने अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह सहित अन्य परिजनों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. भाजमो नेताओं को परिजनों ने बताया कि अभय सिंह हिंदु जनभावनाओं के हित के लिए सदैव मुखर रहे है यही कारण है की कदमा शास्त्रीनगर में उपजे उपद्रव के बाद भाजपा नेता अभय सिंह के घर सुबह सवेरे पुलिस प्रशासन ने पूरे दल बल के साथ दबिश देकर अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. भाजमो नेताओं के कहा प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे हिंदु समाज में निराशा और आक्रोश है.

भाजमो नेताओं ने आश्वस्त किया कि हिंदु समाज के हितों के रक्षा के लिए शहर के सभी वीर हिंदु योद्धाओं के साथ भाजमो खड़ी है और कदमा में हिंदु जन भावना को ठेस पहुंचाने के मकसद से जो हिंसा फैलाई गई और जो भीषण उपद्रव हुआ उस घटना की तह तक जाकर जाँच करेगी और इस पुरे प्रकरण के पीछे छिपे असमाजिक तत्वों और उनके पनाहगार राजनीतिज्ञों को भी बेनकाब करने का कार्य करेगी. प्रतिनिधिमंडल में भाजमो पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा, पूर्वी संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला महासचिव मनोज सिंह उज्जैन, प्रेस प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित थे.

निर्दोष फंसे नही दोषी बचे नही-फ़ज़ल खान

प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता सह महासचिव फ़ज़ल खान ने कदमा में साम्प्रदायिक दंगों की निंदा की और दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग करते हुए कहा के जमशेदपुर को अशांत करने की कुछ लोगों ने साजिश की थी जिसे ज़िला प्रशासन ने विफल कर दिया है,प्रशासन ने सूझ बूझ से जमशेदपुर शहर को जलने से बचा लिया है जिसके लिए माननीय उपायुक्त महोदया एवं शहर के पुलिस कप्तान और जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। श्री खान ने दंगा पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग माननीय उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से की है।

कुछ कट्टरवादी संगठन जिन्हें राजनैतिक समर्थन प्राप्त है लगातार राज्य के अमन चैन को खराब करने एवं झारखंड की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है। जगह जगह साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है।मैं माननीय मुख्यमंत्री से ऐसे षड्यंत्र करने वालो के विरूद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने एवं कठोर सजा दिलाने की मांग करता हूँ। फ़ज़ल खान ने लोगों को शांति बनाए रखने एवं जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

फर्जी कंपनी बना कर रहे थे आधार अपडेट, 2 पर केस

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने का मामला सामने आया है. मामले में सुन्दरनगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला 26 फरवरी 2001 से लेकर 6 अप्रैल 2023 के बीच का है. इसमें सुंदरनगर इंदिरा बस्ती नंदूप निवासी नुबीन सोरेन और सुनील बास्के को आरोपी बनाया गया है. जमशेदपुर के पीएफ कार्यालय के इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा ने मामला दर्ज कराया है. दोनों आरोपियों ने मेसर्स सरना इंटरप्राइजेज और टेक्नो मिल इंटरप्राइजेज नाम से कंपनी बनाई थी. इसके बाद इन कंपनी में करीब पांच हजार कर्मचारी दिखाकर रजिस्ट्रेशन करा लिया. इसके बाद उन्हें किसी भी आधार कार्ड में बदलाव करने का अधिकार मिल गया. इसी आधार पर उन लोगों ने आधार कार्ड परिवर्तन करने का काम शुरू किया. कार्ड में बदलाव के लिए वे पैसे लेते थे. जब ऑडिट की गई तो पता चला कि जिस कर्मचारी का नाम दिया गया है, उसका पीएफ का पैसा जमा नहीं होता है. जांच के बाद मामला उजागर हुआ.
थाने में मामले की शिकायत की गई और केस दर्ज कराया गया.

ईपीएफओ में लॉगइन का मामला, रुपयों का गबन नहीं
मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला ईपीएफओ में लॉगइन का है. त्रुटि में सुधार करने के लिए ही लॉगइन किया गया था. किसी भी तरह के रुपयों के गबन की बात नहीं है.

युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने चंचल भाटिया – अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति

जमशेदपुर : आज रविवार 09 अप्रैल को साकची स्थित कैनेलाईट होटल में अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति का द्धितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, इस कार्यक्रम में पूरे देश के करीबन 50 राष्ट्रीय पदाधिकारी ने भाग लिया।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र अग्रहरि जी ने चंचल भाटिया जी को राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष घोषित कर प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि चंचल भाटिया जी सामाजिक दायित्व बहुत अच्छी तरह निभा रहे हैं एवं उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें ये राष्ट्रीय पद की ज़िम्मेवारी दी जा रही है।
चंचल भाटिया ने कहा कि समिति द्वारा चलाए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगें एवं अपने तन मन से निस्वार्थ होकर जन मानस की सेवा करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक आयोजक समिति के युवा कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार अग्रहरि जी ने भी झारखंड में हो रहे कार्यों का ब्यौरा दिया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे सुभास अग्रहरि, पवन साव, चंचल भाटिया, श्याम माही, मनोज गुप्ता, पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय, विधायक मंगल कालिन्दी, CCR Dy.SP अनिमेष गुप्ता, हेमंत सिंघल, प्रोफ़ेस्सर राजीव गुप्ता एवं कई एक पदाधिकारी मौजूद थे ।

साकची गुरुद्वारा में 40 दिवसीय सुखमणि साहिब पाठ आरम्भ

पाठ में शामिल होकर बीबियाँ अपना जीवन सफल बनायें: गुरमीत कौर

सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को समर्पित 40 दिनों तक लगातार चलने वाले सुखमणि साहिब पाठ का आरम्भ साकची गुरुद्वारा में मंगलवार को पुरे श्रद्धाभाव के साथ हुआ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्त्री सत्संग सभा, साकची की प्रधान बीबी गुरमीत कौर के नेतृत्व में 40 दिनों तक चलने वाले सुखमणि साहिब पाठ की आरम्भता की गयी। पहले दिन स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों में मुख्यरूप से बीबी कमलजीत कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी नरेन्द्र कौर, बीबी सतनाम कौर, बीबी गुरदीप कौर और अन्य बीबीयों ने सच्चे पातसाह गुरु महाराज गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व शांति की अरदास भी की।
स्त्री सत्संग सभा, साकची की प्रधान बीबी गुरमीत कौर का कहना है कि साकची गुरुद्वारा के आस पास के क्षेत्रों की बीबियाँ इन 40 दिनों की इस भक्ति में अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर अपना जीवन सफल बनायें।
जमशेदपुर के लगभग हर गुरुद्वारे में गुरु श्री अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के एक माह पूर्व से सुखमणि साहिब के पाठ किये जाते हैं इसी के मद्देनजर साकची गुरुद्वारा साहिब में भी पाठ प्रारंभ किये गए। सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने भी पहले दिन पाठ में शामिल होने के सौभाग्य प्राप्त किया।

उपायुक्त ने अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की, देखें वीडियो

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव द्वारा सभी शहर वासियों से तथा जिलावासियों से अपील है गयी है कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है । इस आलोक में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, QRT, RAF, Anti Riot resouces तैनात की गई है | प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आपसे अपील है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास ना करें । ऐसे कोई भी प्रक्षोभित शब्द या मैसेजे व्हाट्सएप से या मैसेजेस द्वारा प्रसारित ना करें। कोई भी अप्रिय या असामाजिक घटना घटती हुई नजर आ रही है तो इसे अविलंब प्रशासन को सूचित करें। उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, कंट्रोल रूम एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं । सभी शहरवासी शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे इसकी में अपेक्षा करती हूं। प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति के लिए नम्बर जारी करते हुए बताया कि किसी भी तरह की सूचना देने के लिए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को तत्काल सम्पर्क करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम- 8986606951
वरीय पुलिस अधीक्षक- 8809359119
अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम-7021806460

मंत्री चुप और अपराधी मस्त, मंत्री बन्ना गुप्ता अविलम्ब इस्तीफा दें – अभय सिंह

जमशेदपुर : कदमा में घटित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि कदमा स्थित शास्त्री नगर में सुनियोजित ढंग से एक साजिश के तहत अभी घटना हुई है और जानबूझकर रामनवमी झंडे में प्रतिबंधित मांस को लटका देना इस षड्यंत्र की रणनीति का एक हिस्सा बनाकर कुछ शरारती तत्व जमशेदपुर को अशांत करने की कोशिश पर लगे हुए हैं। जब से सरकार बनी है तब से कभी साहिबगंज, कभी रांची, कभी लोहरदगा,कभी हजारीबाग तो कभी जमशेदपुर में अप्रिय घटना घट रही है। जिला प्रशासन से मैं मांग करता हूं इस संदर्भ में जांच कर दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और बिना पक्षपात किए कानूनी कार्रवाई कर जेल के सलाखों के पीछे ऐसे तत्वों को भेजा जाए।

माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना यह दुर्भाग्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला आज पूरी जमशेदपुर में हो रहा है। मंत्री जी चुप और अपराधी मस्त की भूमिका में सड़कों और चौराहे पर घूम रहे है। मंत्री जी को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और जनता कभी भी माननीय मंत्री को इस मामले में माफ नहीं करेगी।

गंभीर बीमारी से जूझ रही दो वर्षीय बच्ची की इलाज में दूत बनकर आये पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पहल पर हुआ निःशुल्क ऑपरेशन।

जमशेदपुर : समय-समय पर दूत बन कर जमशेदपुर सहित राज्य की जनता की सहायता करने वाले सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक, भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर फिर एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी दो वर्षीय बच्ची का निःशुल्क इलाज किया गया। दरअसल, पटमदा प्रखंड के बोड़ाम निवासी मनींद्र नाथ महतो की दो वर्षीय बेटी देवश्री महतो एक गंभीर बीमारी ओम्फलोसेले से जूझ रही थी। जिसके कारण उसके शरीर में पेट के महत्वपूर्ण अंग शरीर के अंदर न होकर बाहर निकल आये थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वे इस गंभीर बीमारी के जटिल और महंगे ऑपरेशन व उनका इलाज कराने में असमर्थ थे। जिसपर परिवार ने समाजसेवी परेश दत्ता से संपर्क साधा तथा अपनी बच्ची की परिस्थिति बताई। परेश दत्ता ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक तथा पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी को इस विषय कीविस्तृत जानकारी दी। कुणाल षाड़ंगी ने विषय की गंभीरता को देखते हुए नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य निधि केडिया को इसकी ज़िम्मेदारी दी। निधि केडिया ने तुरंत बच्ची को साकची स्थित डॉ अभिषेक चाइल्ड केयर में भर्ती करवाया। डॉ अभिषेक तथा उनके डॉक्टरो की टीम ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए लगभग तीन घंटे की मेहनत के बाद देवश्री महतो का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया। अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और करीब 10 दिन के बाद उस बच्ची को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।

पटमदा प्रखण्ड के बोड़ाम निवासी मनिंद्र नाथ महतो एवं उनके परिवार ने बच्ची का इतने बड़े ऑपरेशन में आर्थिक रूप से मदद करने हेतु नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी, बिमल बैठा, सदस्य निधि केडिया समेत अभिषेक चाइल्ड केयर के डॉक्टर अभिषेक का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनके परेशानी को समझते हुए संस्था एवं डॉ अभिषेक कुमार ने उनकी इतनी बड़ी मदद की उसे कभी भुला नहीं जा सकता। वहीं, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने खुशी जताते हुए बच्ची के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की है।

झारखंड के इतिहास में हेमंत सरकार बनी सबसे भ्रष्ट, अराजक और नकारा सरकार- विद्युत महतो

जमशेदपुर : झारखंड की झामुमो-कांग्रेस एवं राजद की महागठबंधन सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले साढ़े तीन वर्ष से झारखंड सरकार की वादाखिलाफी और पूरे प्रदेश में पांव पसारते भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दे को लेकर आंदोलनरत भाजपा ने हेमंत सरकार के एक-एक वादों की जमीनी हकीकत बताते हुए उनसे सवाल पूछे हैं। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने हेमंत सरकार को सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में अब तक इतनी नाकारा, अराजक और भ्रष्ट सरकार किसी ने नहीं देखी। पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध, गिरती स्वास्थ्य सुविधा और बेरोजगार युवाओं से किये वादाखिलाफी से जनता में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि आगामी 11 अप्रैल को ‘हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ’ अभियान के तहत झारखंड भाजपा के नेतृत्व में रांची में सचिवालय महाघेराव में त्राहिमाम कर रही जनता के मुददों को मजबूती से आवाज देकर एवं इस सरकार की विदाई का शंखनाद कर सरकार की नींव हिला दी जाएगी।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव मोहन सिंह का निधन, भाजपा नेता अभय सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पताल में सीतारामडेरा गुरुद्वारा के लंबे समय तक रहे महासचिव सरदार मोहन सिंह का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनकी आयु 82 वर्ष थी और वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी बलबीर कौर, पुत्र जगजीत सिंह सोनू, गुरमीत सिंह विक्की, दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी अंतिम शव यात्रा सीताराम डेरा स्थित निवास स्थान से कल दिनांक 8 अप्रैल 2023 को दिन के 11:00 बजे स्वर्णरेखा घाट के लिए निकलेगी। सरदार मोहन सिंह के देहांत की खबर मिलने पर भाजपा नेता अभय सिंह ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिवार जनों से मिले एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार जनों को इस पीड़ा को सहने की प्राथना की।

IMG 20230407 WA0024

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड से प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला एवं कई गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटियों एवं संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!