एक नई सोच, एक नई धारा

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने वृक्षारोपण करके मनाया पर्यावरण दिवस

जमशेदपुर : आज भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन परिवार की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम पाथिपानी ग्राम में किया गया। जहाँ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी लिया।

IMG 20230605 WA0019

इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष रवि राज दुबे ने कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है, सिर्फ एक दिन वृक्षारोपण करना हमारा उद्देश्य नहीं होना चाहिए, हमें प्रत्येक दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए।
वहीं कोल्हान उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी माँ के समान है जो सिर्फ हमें देना जानती है लेकिन मौजूदा वक्त में हम इन्हें क्या दे रहें है सिर्फ प्रदूषित कर रहें हैं यदि ऐसा ही रहा तो हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। हम सब को इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है और पर्यावरण संरक्षण के लिए वचनबद्ध होने की आवश्यकता है।

IMG 20230605 WA0020

इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष श्री रवि राज दुबे कोल्हान उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह ,सुभाष घोष किताब उद्दीन ,संतोष , जिला अध्यक्ष शिवनाथ पाल, सुशांत ओझा, बाबू माझी, सैयद हक ,प्रकाश ,अमर, दुर्गाबाई, संतोष, राहुल, राजकुमार एवं संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

एक पौधा ट्रेन हादसे के मृतकों के नाम लगा आधुनिक पॉवर में मनाया गया पर्यावरण दिवस

सरायकेला-खरसावां जिले की बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) के कर्मचारियों और अधिकारीयों ने एक पौधा बालासोर ट्रेन हादसे में मृत यात्रियों के याद में लगाकर 50वां पर्यावरण दिवस मनाया। सोमवार को कंपनी परिसर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया था जिसमे विभिन्न गांवो के ग्रामीण और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नारे भी लगाये।

प्लास्टिक प्रदुषण पुरे विश्व के लिए बहुत बड़ा खतरा: अरुण मिश्रा

उड़ीसा के बालासोर में ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उनके नाम का पौधरोपण भी किया गया।
आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, पदमपुर के सीईओ सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण कुमार मिश्रण ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्लास्टिक प्रदुषण पुरे विश्व के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया है और पूरी पृथ्वी को नुकसान पंहुचा रहा है। इसलिए सभी को प्लास्टिक का इस्तेमाल पर अंकुश लगाते हुए पर्यावरण का बचाव करना सबकी जिम्मेदारी है।

IMG 20230605 WA0013

कंपनी ने उन बच्चों को भी सम्मानित किया जिन्होंने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण मुहीम को सूंदर चित्रकला बनाकर पोस्टर पर उकेरा। साथ ही साथ 10वीं परीक्षा में सर्वाधिक फीसद अंक पाने वाले छात्र कोमल कुमारी, यश कुमार शर्मा और नीलम कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

IMG 20230605 WA0016

इस अवसर पर कंपनी में 2400 पौधे रोपे गए जबकि 350 पौधे बांटे भी गए। कंपनी के अधिकारीयों में मुख्य रूप से एम एन सिंह, राजेश शर्मा, अमल वैद्यया, संजीव चौधरी, एसके परवेज, अजय मनोहर बांगड़े, डॉ जी पी मुर्मू, अमित सिंह, संजीत सिन्हा, मनिंदर सिंह, शिरीष वाघमारे, प्रकाश धर, मनोज आचार्य व कमलेश कुमार ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण का कार्य सम्पूर्ण किया। इस मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने तथा पर्यावरण सरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन व मुख्य अतिथि का स्वागत पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसके परवेज ने किया।

IMG 20230605 WA0017
अभय सिंह मामले में सरकार से सहमत नहीं सरयू राय, कहा- दंगा हुआ कहाँ ?

जमशेदपुर : शास्त्रीनगर प्रकरण मामले में जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह की सुनवाई के दौरान सरकार का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने खंडपीठ को बताया कि दंगा भड़काने की साजिश में शामिल थे अभय सिंह। इस बात पर पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय ने अपनी असहमति जताते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर मेरी अभय सिंह से मतभेद होने के बावजूद मैं हेमन्त सरकार से सहमत नहीं हूँ कि अभय सिंह दंगा में शामिल थे।

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि वस्तुतः इसमें दंगा जैसा कुछ था ही नहीं। रामनवमी में हिन्दुहितों पर आघात हुआ, इफ़्तार की भीड़ ने हनुमान मंदिर पर हमला किया। पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ा, फिर दंगा हुआ कहाँ ?
गौरतलब हो कि अभय सिंह के गिरफ्तारी के समय भी पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय ने अपने राजनीतिक मतभेद को दर किनार करके अभय सिंह के पक्ष में खुलकर सामने आए थे।

चरित्रहीन मंत्री और एक आईपीएस के इशारे पर दर्ज किया गया एफआईआर : निर्भय सिंह

जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह समेत उनके भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह पर मानगो थाने में रंगदारी का एफआइआर किया गया जिसके बाद अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने दूसरे दिन शनिवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत है और इसके पीछे एक मंत्री और एक आइपीएस अफसर का हाथ है। उन्होंने मंत्री के नाम का खुलासा करते हुए कहा कि उनका नाम बन्ना गुप्ता है और वर्तमान में झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्हें चरित्रहीन मंत्री बताते हुये कहा कि उनके भाई और चालक पर दुष्कर्म करने का मामला जमशेदपुर शहर के थाने में ही दर्ज है।
निर्भय सिंह ने कहा कि मो. सगीर के पहले उसके पार्टनर शेखर से एक साल पहले साकची थाने में केस कराया गया था। तब 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था। इस बार पांच लाख रुपये का आरोप लगाया गया है। पिछले मामले में वे जमानत ले चुके हैं। वे भी इस मामले में एक केस कर चुके हैं। उनके मामले को वर्तमान एसएसपी की ओर से दबाकर रखा गया है।

मंत्री और आईपीएस अफसर मिलकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं

निर्भय सिंह ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और एक आइपीएस अफसर झारखंड सरकार को गुमराह करके रखे हुए हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता की लोकप्रियता घट गयी है। बेवजह अभय सिंह का नाम कदमा में दंगा भड़काने में डाल दिया गया है। लोगों को मैनेज करके आंदोलन होने से रोका गया है। हम डर से भागने वाले नहीं हैं। पूरे मामले में निर्भय सिंह ने कहा कि अभय सिंह को कदमा में दंगा भड़काने का मामला बनाकर बेवजह जेल भेजा गया है। उन्हें जमानत नहीं मिले ऐसा प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहा है। पुलिस मानसिक रूप से तीनों भाइयों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।

लोगों के सामने दूध का दूध और पानी का पानी होगा


मो. सगीर की ओर से बिल्डिंग बनाने के बारे में कहा कि उसे 1.8 में बनाना था, लेकिन उसके स्थान पर 9.8 में बिल्डिंग बना दिया गया है। यह तो जांच का विषय है। इसकी जांच होने पर बिल्डिंग की सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जायगी और लोगों के सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

अभय सिंह मामले में आज हाइकोर्ट में भी नहीं हुई सुनवाई, बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगा- निर्भय सिंह

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अभय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में टल गयी। इस मामले में सरकार की ओर से अभियोजन पक्ष से महाधिवक्ता खुद कोर्ट में खड़े हुए और जमानत याचिका का विरोध किया। वैसे अमूमन इस तरह की घटनाओं में जमानत के केस में एडवोकेट जेनरल (महाधिवक्ता) खड़े नहीं होते है। लेकिन इस मामले में खुद महाधिवक्ता खड़े हो गये। इस बीच जमानत पर सुनवाई की तिथि आगे बढ़ गयी। अब 12 जून को इसकी अगली सुनवाई होगी।

दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मानगो निवासी एक बिल्डर मोहम्मद सागिर ने भी मानगो थाना में अभय सिंह, भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह के खिलाफ रंगदारी और मकान कब्जा करने की शिकायत दज करा दी है।

बहुत जल्द ही दूध का दूध, पानी का पानी होगा- निर्भय सिंह

जिसके बाद निर्भय सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि यह सब शासन और प्रशासन के मिली भगत से एक राजनीतिक साजिश के तहत अभय सिंह और उनके परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। निर्भय सिंह ने कहा कि काशीडीह मकान संख्या 256 के मालिक चंद्रशेखर और बिल्डर मोहम्मद सागिर ने मिलकर निर्भय सिंह को ठगने का कार्य किया था। बिल्डर मोहम्मद सागिर पूरी तरह से 420 व्यक्ति है और उसके द्वारा किया गया केस भी बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

शुकराना यात्रा पर पटना साहिब पंहुचा सीजीपीसी का जत्था

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अगुवाई में सीजीपीसी सदस्यों का 55-सदस्यीय जत्था गुरु गोबिंद सिंह जी की नगरी तख्त श्री हरमंदिर साहिब (पटना) साहिब पंहुचा।
शुक्रवार को सीजीपीसी कार्यालय से पटना साहिब रवाना होने से पूर्व श्रद्धालु सदस्यों ने यात्रा की सफलता के लिए अरदास की। इस बाबत प्रधान भगवान सिंह ने बताया की प्रधानगी की जिम्मेदारी मिलने के बाद वे सभी सदस्यों के साथ गुरु महाराज का शुकराना अदा करने के लिए पटना साहिब में माथा टेकने के लिए जाना चाह रहे थे।
उन्होंने कहा कि पटना साहिब गुरुद्वारा में वे गुरु महाराज से असीम कृपा और मेहर भरा हाथ हमेशा सीजीपीसी और उसके सदस्यों के सर पर बनाये रखने की अरदास करेंगे जिससे वे और अधिक नेक कार्य करने की ऊर्जा से सराबोर रहें। जत्था पटना में विभिन्न गुरुद्वारों के भी दर्शन करेगा।
यात्रा जत्थे में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन शैलेंदर सिंह, गुरमीत सिंह तोते, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, कुलविंदर सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, चंचल सिंह, परमजीत सिंह काले, गूरुचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरदीप सिंह छनिया, परबिंदर सिंह सोहल, परमजीत सिंह विकी, जगजीत सिंह गाँधी, जसवंत सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, सुरेंद्र सिंह छिंदे, जसबीर सिंह गाँधी, रघुवीर सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, आर एस मठारु, दमनप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी जसविंदर कौर, बीबी स्वर्ण कौर व बीबी सुरेंद्र कौर मुख्यरूप से शामिल थे।
सड़क मार्ग से रवाना हुए जत्थे में 12 वाहनों में कुल 55 सदस्य यात्रा करते हुए पटना साहिब पहुंचे। जत्था 5 जून को जमशेदपुर वापस लौटेगा।

जोड़ाघर के सेवादार लखविंदर सिंह का हेमकुण्ड साहिब गए जत्थेदारों ने ऋषिकेश में किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर : टेल्को गुरुद्वारा जोड़ाघर के सेवादार सरदार लखविंदर सिंह का अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश में सम्पन्न हुआ। जमशेदपुर से सोमवार को हेमकुण्ड साहिब गए जत्थेदारों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया। गौरतलब हो कि टेल्को रोड नम्बर 2 निवासी सरदार लखविंदर सिंह का निधन सोमवार को उत्तराखंड के हेमकुण्ड साहिब में हो गया था, जिसके बाद उनके शव को 1 जून को जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया की जा रही थी, किन्तु सोमवार को जमशेदपुर से हेमकुण्ड साहिब के लिए श्री हेमकुण्ड साहिब सेवक जत्था के नेतृत्व में रवाना हुए जत्थेदारों ने उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में ही कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वर्गीय लखविंदर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे भी वहाँ पहुँच गए थे और सभी के सहमति से उनका संस्कार किया गया।

इस दुःखद मौके पर जत्थे के हरजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, रॉकी सिंह, रंजोत सिधु, सन्नी सिंह बरियार, मनप्रीत सिंह मन्नी, उपकार सिंह बंटू, युवराज सिंह इत्यादि शामिल थे।

चक्रधरपुर : ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरकर यात्री घायल, चल रहा इलाज

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर के लोटापहाड़ के समीप सोनू शाह नामक यात्री ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से मंगलवार सुबह गिर गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। पुलिस इंस्पेक्टर चंद्र शेखर कुमार इधर रेल सुरक्षा बल के पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार के सहयोग से घायल को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां उसका इलाज हो रहा है। समाजिक कार्यकर्ता सदानंद होता भी यात्री को देखने अनुमंडल अस्पताल पहुंचे है। वहीं यात्री परिवार के साथ सफर कर रहा था। यात्री सोनु खड़गपुर से रायपुर जा रहा था।

उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 56 लोगों ने रखी अपनी समस्यायें, समाधान को लेकर किया गया आश्वस्त

जमशेदपुर : उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए । उपायुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर स्थापना उपसमाहर्ता श्री अभिषेक कुमार ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया । जनता दरबार में आए लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। साथ ही जनता दरबार के दौरान कई लोगों ने ज्ञापन सौंपा । धातकीडीह के नौशाद अहमद ने फ्लैट खरीदीरी में फ्रॉड, बैजंती हांसदा ने 10वीं की मार्कशीट में पिता के नाम में सुधार, नीतु सिंह ने जलसहिया के भुगतान संबंधी, बड़ाबांकी के ग्रामीणों ने पीडीएस डीलर का दुकान दूर होने की शिकायत, बागुनहातु की सविता देवी ने मौत की धमकी, अरशद खान ने बच्चे के इलाज में मदद, जेएनएसी क्षेत्र में अवैध निर्माण, कन्यादान योजना का भुगतान नहीं होने, कोरोना काल में किए गए कार्य का भुगतान, लैंड डिमार्केशन कैंसिलेशन, मंसूर आलम ने दुकान का आवंटन, वास्तु विहार बिरसानगर की नमिता सिंह ने पेयजल कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किए जाने, दलपति से पंचयात सचिव में प्रमोशन, घरेलू विवाद तथा अन्य आवेदन आए।

साकची : बिना ट्रेड लाइसेंस और अतिक्रमण करने वालों से जेएनएसी ने वसूला 21500 जुर्माना

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत सड़क सुरक्षा बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार सड़क के किनारे होने वाले अतिक्रमण को हटाने के साथ साथ जुर्माना अधिरोपित करने हेतु विशेष पदाधिकारी श्री संजय कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में उड़न दस्ता दल के द्वारा कार्रवाई किया गया। जिसमें साकची जलेबी लाइन, ट्रांसपोर्ट एवं कालीमाटी क्षेत्र में कुल 6 लोगों से बिना ट्रेड लाइसेंस एवं अतिक्रमण करने वालों पर करवाई करते हुए कुल 21500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल में प्रभारी कर दारोगा एम के एल दास , क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद तिवारी, कृष्णा राम, गणेश राम शामिल रहें।

error: Content is protected !!