एक नई सोच, एक नई धारा

85 सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुण्ड साहिब रवाना, हरजीत सिंह ने कहा- 20 वर्षों से जत्था यात्रा पर जा रहा है

जमशेदपुर : जलियांवालाबाग ट्रेन से सोमवार को श्री हेमकुंड साहिब सेवक जत्था के बैनर तले सरदार हरजीत सिंह के नेतृत्व में 85 सिख श्रदालुओं का जत्था हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के लिये रवाना हुआ। स्टेशन परिसर में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, आगाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रिंकू, समाज सेवी प्रवीण कुमार गोस्वामी, सतप्रीत सिंह, मलविंदर सिंह समेत कई युवाओं ने जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को माला पहना के विदा किया एवं शुभ यात्रा की अरदास की। जैसा कि ज्ञात है यात्रा के आरंभ होने से श्रद्धालुओं में बहुत ही हर्ष एवं भक्ति का माहौल है। श्री हेमकुंड साहिब जत्था के हरजीत सिंह ने बताया कि विगत 20 वर्षों से जत्था हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाता रहा है। श्रद्धालु ऋषिकेश, हेमकुंड साहिब, पौण्टा साहिब, दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन के बाद 10 जुलाई को जमशेदपुर वापस आयेंगे। जत्थे में शामिल हरविंदर सिंह की हेमकुण्ड यात्रा का यह 28वां वर्ष है। उन्होंने वाहेगुरु का इसके लिए शुक्राना किया।

IMG 20230530 WA0008

जत्था को विदाई देने के लिये मुख्य रूप से उपस्थित कुणाल षाड़गी एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर ने जत्थे की मंगल यात्रा की कामना की एवं जत्थे द्वारा धार्मिक यात्रा के आयोजन के लिये उन्हें शुभकामनाएं भी दी। जत्थे में मुख्य रूप से हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रॉकी सिंह, रंजोत सिधु, प्रीतम कौर, बलविंदर कौर, सतबीर कौर, कुलजीत कौर समेत कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

IMG 20230530 WA0026
दुःखद ख़बर : जोड़ाघर के सेवादार लखविंदर सिंह नहीं रहे, हेमकुंड साहिब में निधन, 1 जून को शहर आएगा पार्थिव शरीर

जमशेदपुर : टेल्को गुरुद्वारा जोड़ाघर के सेवादार सरदार लखविंदर सिंह नहीं रहे और सोमवार को उनका निधन उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में हो गया। उनका पार्थिव शरीर एक जून को जमशेदपुर में सड़क मार्ग से लाया जाएगा। उसी दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा।
टेल्को रोड नंबर दो निवासी 61 वर्षीय लखविंदर सिंह की पहचान जोड़ा घर (जूत्ते संभालने) के सेवादार के तौर पर बनी हुई है और अपने बालपन से ही इस सेवा को निभा रहे थे।
टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि अपने संगी साथियों रिश्तेदारों के साथ लखविंदर सिंह हेमकुंड साहिब के दर्शन को गए थे। सोमवार की सुबह वे गोविंद धाम से हेमकुंड साहिब के लिए बग्घी पर रवाना हुए और जब वहां पहुंचे तो उनके देह में प्राण नहीं थे। चिकित्सकों की राय में खराब मौसम और ऑक्सीजन की कमी के कारण ही उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही गोविंदधाम पहुंचा दिया गया है और कल पोस्टमार्टम ऋषिकेश में होने के बाद एंबुलेंस द्वारा जमशेदपुर भेजा जाएगा।

पार्थिव शरीर को जमशेदपुर लाने की व्यवस्था में जुटे चेयरमैन गुरमीत सिंह ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि लखविंदर सिंह के पूर्वजों का गुरुद्वारा साहिब के निर्माण में बड़ा योगदान रहा है वे तीसरी पीढ़ी के थे और उनका बेटा हरप्रीत सिंह टाटा मोटर्स में सेवाएं दे रहा है।
लखविंदर सिंह अपने पीछे 3 बेटियां एवं एक बेटा छोड़ गए हैं।
उनके निधन को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने काम के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनके अनुसार लखविंदर का जीवन सेवा करने वालों के लिए प्रेरक का रहा है। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन कौम एवं संगत के लिए लगा दिया।

भाजयुमो गोलमुरी मंडल की बैठक हुई सम्पन्न, कल्याणकारी 9 साल को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : भाजयूमो गोलमुरी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। गोलमुरी मंडल क्षेत्र अंतर्गत कैलाशनगर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कल्याणकारी 9 साल को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि देश की युवा शक्ति नरेंद्र मोदी सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले नौ वर्ष में गांव, गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए सुशासन की विकास यात्रा पर अनवरत रूप से आगे बढ़ रही है।

बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, जिला कार्यालय मंत्री सह मंडल प्रभारी सनी संघी, महामंत्री अमरेंदर कुमार, उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, राकेश गिरी, मंत्री हनी परिहार, कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार पप्पू, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर पांडे, अर्णव दास, पीयूष ईशु , पीयूष पॉल, कुशाल शर्मा, राहुल कुमार ,अरुण डे, दीपक बारिक, जसविंदर सिंह, राहुल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एआईएसएसएफ 4 जून को करेगी प्रतिभाशाली सिख बच्चों को सम्मानित, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

जमशेदपुर : आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन आगामी 4 जून रविवार को सिख प्रतिभाशाली बच्चों का बिष्टुपुर गुरुद्वारा परिसर में सम्मान करेगी। इस बाबत ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत के प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि वैसे सिख बच्चे, जिन्होंने सीबीएससी व आईसीएसई की परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। उन्हें फेडरेशन सम्मानित कर प्रोत्साहित करेगी।

इस सिलसिले में फेडरेशन की टीम पूरी तत्परता के साथ आंकड़े जुटा रही है, ताकि कोई भी योग्य बच्चा छूट न जाए। इसके लिए फेडरेशन स्कूलों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चे जिन्होंने टॉप स्थान हासिल किया है या 80 फीसदी अंक अर्जित किये हैं। वह सीधे तौर पर इस नंबर पर 7739111007 -7903728322 फेडरेशन से संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

इंदरजीत सिंह पनेसर, अवतार सिंह, मोहिंदर सिंह भुई, सरबजीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि उनका एक मात्र उद्देश्य है की बच्चे सम्मान पाकर प्रोत्साहित हों और देश व कौम का नाम रौशन करें। रविवार को कार्यक्रम को सफल करने के लिए आयोजित बैठक में बिष्टुपुर गुरुद्वारा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महासचिव त्रिलोक सिंह, अवतार सिंह, इंदरजीत सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह, मोहिन्दर सिंह भुई, सुखदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह, मनजीत सिंह गिल, अमरजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, गुरबचन सिंह, गुरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

सीजीपीसी ने 82 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर दिये उनके हौसलों को पंख

ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण, यही जीवन की पूंजी और शिक्षा का लक्ष्य: भगवान सिंह

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने मेधावी बच्चों को “भई गुरदास जी सम्मान” सम्मानित करते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं ज्ञान अर्जन के साथ चरित्र निर्माण ही जीवन की पूंजी और शिक्षा का लक्ष्य होता है, भगवान सिंह ने उक्त बातें सीजीपीसी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहीं।
रविवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 82 सिख बच्चे जिन्होंने आईसीएसइ, सीबीएसई एवं जैक बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्हें “भाई गुरदास जी सम्मान” समारिका और सिख रहत मर्यादा की प्रति देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में अव्वल आये बच्चो को मुख्य अतिथि भगवान सिंह के अलावा शिक्षा विंग के अधिकारी कुलविंदर सिंह पन्नू, सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह तोते, परविंदर सिंह सोहल, महासचिव अमरजीत सिंह व सुखवंत सिंह सुखु ने भी बच्चों का सम्मान किया।

IMG 20230529 WA0002


समारोह के आयोजनकर्ता अमरजीत सिंह व कुलविंदर सिंह पन्नू ने कहा शिक्षा के विकास के लिए और भी कदम उठाये जाने की आवश्यकता है जिसके तहत सीजीपीसी ने 11वीं और 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क कोचिंग की घोषणा की गई है जिसका पंजीकरण चल रहा है। परविंदर सिंह सोहल ने कहा इच्छुक छात्र सीजीपीसी कार्यालय में अपना पंजीकरण जल्द सुनिश्चित करें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से भगवान सिंह की अगुवाई में अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, गुरमीत सिंह तोते, परविंदर सिंह सोहल, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखवंत सिंह सुखु, सरदार शैलेन्द्र सिंह, सूखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, चंचल सिंह, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, कुलदीप सिंह बूगे, जगतार सिंह नागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीजीपीसी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक बैठक में कई अहम फैसले लिए गये। जिसके संविधान संशोधन और शादी-विवाह के नियम सख्ती से लागु कराने जैसे फैसलों पर हाउस ने सहमति प्रदान की।
अरदास उपरांत शुरू की गई बैठक में लगभग सभी सदस्यों की मौजूदगी में फैसलों पर मुहर लगी। प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, गुरचरण सिंह बिल्ला, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, गुरनाम सिंह बेदी, चंचल सिंह, तारा सिंह सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह बूगे, परविंदर सिंह सोहल, रविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, बलकार सिंह, अवतार सिंह चंचल, बलवीर सिंह, लखविंदर सिंह, रविंदर सिंह, रंजीत सिंह मथारू, बलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, परमजीत सिंह रोशन, सुच्चा सिंह, सुखराज सिंह, रणजीत सिंह विक्की, हरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रीतम सिंह, जगजीत सिंह गांधी, अमरजीत सिंह गांधी, गुरमेल सिंह, हरदीप सिंह छनिया, हरिशरण सिंह, परमजीत सिंह काले, अर्जुन सिंह वालिया, जोगा सिंह, बचन सिंह, हरजिंदर सिंह, बलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सतबीर सिंह गोल्डु, जितेंद्र सिंह शालू, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, दलबीर कौर, महासचिव रविंदर कौर, कमलजीत कौर गिल और जसविंदर कौर आदि की उपस्थिति में फ़ैसलो पर सहमति की मुहर लगी।

IMG 20230528 WA0002

संविधान में संशोधन करने पर हो रहा है विचार; शादी-विवाह के नियम भी सख्ती से किए जायेंगे लागू: भगवान सिंह

भगवान सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय की मरम्मतीकरण तथा भीतर और बाहर सौंदर्यीकरण के विषय पर हाउस की सहमति ली जबकि कार्यालय स्थित कुछ भाग को किराये पर देने का फैसला भी बैठक में किया गया। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बैठक के बीच में शादी-विवाह के दौरान 2003 में पारित किए गये नियमों का हवाला देते हुए उन नियमों को सख्ती से लागू करवाने की मांग रखी जिसे हाउस ने सहमति दी लेकिन कुछ नियमों को लचीला करने की भी मांग हाउस की ओर से उठी।
शादी-विवाह में दोपहर को 12:00 बजे से पहले पहले आनंद कारज की रस्म पूरी की जाएगी साथ ही साथ बारात में सड़कों पर महिलाओं के नाचने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। जयमाला की रस्म पर पूर्ण पाबंदी होगी। आनंद कारज के समय में दुल्हन का पहनावा सलवार सूट होने पर ही विवाह सम्पन्न करवाया जाएगा तथा बारात आगमन के समय फीता कटाई रस्म पर भी पूरी पाबंदी रहेगी परंतु इस रसम के तहत बच्चियों को उनके जीजा द्वारा कम से कम 1100 रुपए दिये जा सकते हैं।
नगरकीर्तन या धार्मिक कार्यक्रमों में लड़कियां पर जींस पैंट पहनने पर पाबंदी लगाई गई है साथ ही पहनावे में पर्दा होना जरूरी है।
किसी व्यक्ति के देहांत के बाद चौथे की रस्म व मोड़ी-मकान रस्म पर पाबंदी रहेगी। किसी बुजुर्ग के देहांत के बाद उनकी अर्थी को सजाना या फल मेवे बाँटने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। रात की बारात पर भी पाबंदी रहेगी परंतु दोनों पक्ष अगर चाहे तो साझा रात की पार्टी कर सकते हैं। यदि एक पक्ष जमशेदपुर के बाहर का है उस पर संबंधित गुरुद्वारा कमेटी को विश्वास में लेकर बारात का समय में परिवर्तन किया जा सकता हैं। पारित किए गए नियमों के उल्लंघन करने पर 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

सीतारामडेरा : सरदार शैलेंद्र सिंह ने प्रधान पद के चुनाव प्रत्याशी को नाम वापस लेने के लिए धमकाया

जमशेदपुर : सरदार शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाते हुए सरदार हरजिंदर सिंह ने सी जी पी सी के प्रधान भगवान सिंह से लिखित शिकायत कर कारवाई की मांग किया है पत्र में उन्होंने लिखा कि सीतारामडेरा गुरुद्वारा की संगत को चुनाव प्रत्याशी सरदार हरजिंदर सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि 25 मई की रात 9:46 बजे में सरदार शेतेंद्र सिंह ने हरजिंदर सिंह को फोन किया । मोबाईल नंबर : 7004713071 से) और सरदार हरजिंदर सिंह को सीतारामडेरा प्रधान पद से अपना नाम वापिस लेने के लिए तरह तरह से और अलग अलग ढंग से धमकाते रहे। कभी तो कहता था कि बुरी तरह से हार जाओगे, कभी कहते थे कि हारने के बाद बहुत बेइजती होगी, कभी कह रहे थे कि कहीं के मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे, कभी कह रहे थे जो पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो जाएगी।

प्रधान साहिब अब जब की सीतारामडेरा गुरुद्वारा के प्रधान पद की प्रक्रिया शुरू है तो शेलेंद्र सिंह सी.जी.पी.सी. का चेयरमैन होते हुए, सरदार हरजिंदर सिंह को धमका कर अपने स्वार्थ के लिए साजिश के तहत सी.जी.पी.सी. को बदनाम करने की नियत से षडयंत्र रच रहे हैं, जो कि बहुत शर्मनाक बात है।

IMG 20230527 WA0000

सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा सरदार हरजिंदर सिंह को दी गई धमकी के कारण सीतारामडेरा की संगत में भारी आक्रोश है। अगर समय रहते सरदार शैलेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो आगे इलेक्शन में आने वाले समय में बहुत बड़ी विपत्ति आ सकती है जिसके चलते माहौल भी बिगड़ सकता है। अगर सरदार शैलेंद्र सिंह अपनी हरकतों से बाज ना आए तो संगत उनके खिलाफ किसी हद तक जाने को तैयार है और उसके लिए सरदार शैलेंद्र सिंह खुद जिम्मेवार होंगे और हम आपसे अनुरोध करते हैं की सरदार शैलेंद्र सिंह को उनके सी.जी.पी.सी चेयरमैन से पदमुक्त किया जाये और तत्काल प्रभाव से उन्हें सीता राम डेरा गुरुद्वारा चुनाव के दौरान उपस्थित होने और हस्तक्षेप करने से रोकना सुनिश्चित किया जाये, नहीं तो सीतारामडेरा की संगत सरदार शैलेंद्र सिंह के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती हैं।

प्रधान साहिब सीतारामडेरा की संगत का आप से अनुरोध है कि पत्र को संज्ञान में लेते हुए सी.जी.पी.सी. की प्रतिष्ठा को लगने वाले दाग को बचाने की खातिर यथाशीघ्र कारवाई की जाए।आशा करते हैं कि आप अपने स्तर पर कारवाई निश्चित रूप से करेंगे।

इस तरह का कार्य अशोभनीय है, सीजीपीसी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए – रविंदर सिंह रिंकू

IMG 20230429 WA0000

वहीं इस खबर के मिलने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि सरदार शैलेन्द्र सिंह द्वारा चुनाव प्रत्याशी सरदार हरजिंदर सिंह को धमकाने एवं बरगलाने की कोशिश करना अशोभनीय है और इस तरह के मामले को गंभीरता से लेते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को संज्ञान लेना चाहिए।
रविंदर सिंह ने यह भी कहा कि सरदार शैलेन्द्र सिंह खुद को झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बताते हैं लेकिन झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष होने के नाते उनके कार्यालय का कोई पता ठिकाना ही नहीं है और न ही यह किसी को पता है कि उनका कार्यकाल कब से कब तक का है, उन्हें यह बात बतानी चाहिए।

कई दलों के कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल, विधायक समीर महंती ने माला पहनाकर किया स्वागत

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के जुगड़िहा गांव में गुरुवार को झामुमो ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे। विभिन्न दलों से आएं 100 कार्यकर्ताओं को विधायक ने माला पहनाकर और झामुमो का झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया। विधायक श्री महंती ने कहा की पार्टी में आए सभी नये सदस्यों को संगठन में मान सम्मान मिलेगा। कहा कि पार्टी में युवाओं के आने से संगठन को बल मिला है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर लोगों को संगठन से जोड़े ताकि क्षेत्र में संगठन मजबूत हो सके। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रास बिहारी साव, मदन मन्ना, पिंटू दास, मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा, कमल दत्त, लाल मोहन मुर्मू, पिंटू दत्त, सुब्रतो घोष, सौरभ घोष, प्रदीप दलाई, बिश्वजीत पाल समेत अन्य उपस्थित थे।

झामुमो में शामिल हुए लोग

काशीनाथ खामरी, विश्वनाथ खामरी, सत्यरंजन डोलाई, रामजीबन दोलाई, गुणाधर खामरी, अरविंद दंडापाट, सदाशिव दत्ता, अमृत दत्ता, शिवनाथ दोलाई, सुबल पटियाल, उमाशंकर दास, बिमल दोलाई, सुबल दोलाई, गौरांग दंडपाट, मुक्ति खामरी, सक्ति खामरी, त्रिलोचन देहरी समेत 100 कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा।

कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक

जमशेदपुर : मानगो आजाद नगर स्थित हलधर महतो कॉलोनी निवासी अनुनय श्याम कमल की ग्लूकोमा बीमारी के कारण आंखों कि नसें सूख गई, जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। उनके परिवार ने समाजसेवी चंचल भाटिया से संपर्क कर समस्या बताई। चंचल भाटिया ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर अनुनय श्याम कमल को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया।

स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। अनुनय श्याम कमल ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे भूला नहीं जा सकता है। इस मौके पर समाजसेवी चंचल भाटिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सीजीपीसी 28 मई को करेगा मेधावी सिख छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान

जमशेदपुर : आगामी 28 मई जमशेदपुर के मेधावी सिख छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के सम्मान का दिन होगा। रविवार को सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिख बच्चों को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करेगी।
सम्मान समारोह सुबह 11:30 बजे प्रारंभ किया जायेगा जिसमें जमशेदपुर के तमाम प्रतिभावान बच्चे शिक्षा के पहले पायदान में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम पायेंगे।
सम्मान समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया की शिक्षा विंग ने जरुरी आंकड़े इकठ्ठा कर लिए हैं और समारोह की तैयारी अंतिम चरणों में है।

IMG 20230525 WA0075

प्रसनजीत कौर ने बच्चों को प्रेरित करने साथ-साथ सिख कौम का मान बढ़ाया: भगवान सिंह

भगवान सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) परीक्षा में 11वां रैंक लाने वाली कश्मीर की सिख बेटी प्रसनजीत कौर की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रसनजीत कौर ने बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ सिख कौम को गौरवान्वित कर मान बढ़ाया है। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा प्रसनजीत कौर की इस उपलब्धि से अन्य बच्चे भी प्रेरित हो शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

जैक बोर्ड में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मान हेतु जल्द रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गयी

महासचिव अमरजीत सिंह का कहना है कि वैसे सिख बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये हैं वे मोबाइल संख्या 9006174272 तथा 9934191808 पर संपर्क साध कर अपने प्राप्तांक की जानकारी साझा कर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें ताकि कोई भी सुपात्र छात्र सम्मान से वंचित न रहे। सीजीपीसी ने महासचिव अमरजीत सिंह और शिक्षा विंग के सुखवंत सिंह सुखु को आंकड़े जुटाने के कार्य लिए विशेषतौर पर अधिकृत किया है।

error: Content is protected !!