एक नई सोच, एक नई धारा

रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : बरसात के मौसम में आमतौर पर प्रायः हर घर में कुछ ना कुछ बिमारियां प्रवेश कर जाती हैं। इस मौसम में मच्छरों की उत्पत्ति ज्यादातर होती है जो बारिश के जमे हुए पानी में कुछ अधिक ही होती है। सर्वजन हितार्थ भावना से आज जमशेदपुर शहर स्थित रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल की सम्मानित शिक्षिकाओं की अगुआई में स्कूल के छात्र छात्राओं ने एक रैली निकाली, चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया और आमजन को वर्त्तमान में फ़ैल रही महामारी “डेंगू , मलेरिया और अन्य मच्छर जनित रोगों” के प्रभाव, लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया। वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार कार्यक्रम करने के लिए स्कूल प्रबंधन बधाई का पात्र है।

AddText 08 02 01.40.24 1
टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया
IMG 20230908 WA0006

जमशेदपुर : प्रख्यात शिक्षाविद्, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभागार में मनाया, कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के समक्ष दीप जला कर और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। मौके पर उपस्थित कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष श्री राकेशश्वर पांडे ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षक भविष्य निर्माता होते है, उन्हें चाहिए कि वो बच्चों की भावना को समझते हुए उनके अनुरूप अपनी शिक्षण पद्धति को तैयार करे, उन्हें पढ़ाई बोझ ना लगे बल्कि उन्हें यह समझाए की शिक्षा उनके जीवन को श्रेष्ठ बनाएगी और कार्यक्रम को सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन परविंदर सिंह सोहल ने किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राकेशश्वर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महाविद्यालय के सचिव मनोज कुमार सिंह, सतनाम सिंह, गौतम दे, ए रमेश राव, वकील खान, साइ बाबू राजू, जगजीत सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, कॉलेज की प्राचार्य श्री मति रंजना भगत,श्रीमती कामिनी गुप्ता, श्रीमती ममता सवाई, श्रीमती सीमा कुमारी, मिस झूमा घोषाल, श्रीमती सरिता कुमारी, श्रीमती आभा सिंह, श्रीमती नेहा रानी, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती शेफाली पूर्ति, श्रीमती एस प्रसाद, श्रीमती लीलावती देवी, कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थी।

IMG 20230908 WA0008
AddText 08 02 01.40.24 1
आधुनिक पावर ने छात्रों संग मनाया ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु’ का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
IMG 20230908 WA0004

सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का चौथा अंतर्राष्ट्रीय दिवस, जिसकी इस वर्ष की थीम थी ‘स्वच्छ वायु के लिए एक साथ’। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पदमपुर परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ पुरे उत्साह से मनाया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल दिया स्वच्छ वायु रखने का सन्देश

IMG 20230908 WA0003
IMG 20230816 WA0004

इस अवसर पर एक जागरूकता बैठक, पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और छात्र-छात्राओं द्वारा पैदल जागरूकता रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने बच्चों संग पौधरोपण किया और पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया। श्री मिश्रा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी बच्चे संकल्प करें कि इस पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए वे पौधरोपण करेंगे तथा पौधों के पेड़ बनने तक उनका पोषण करेंगे।
कंपनी के पर्यावरण विभाग के अधिकारी कमलेश कुमार झा ने बच्चों के बीच इस विशेष दिन की विशेषता के बारे में उनसे ज्ञान साझा किया। कमलेश झा ने बताया कि सभी लोग एक समान हवा में सांस लेते हैं और एक वातावरण सभी की रक्षा और पोषण करता है इसलिए पर्यावरण का संरक्षण करना सभी का कर्तव्य है। विद्यालय की प्राचार्या जोबा मंडल ने पर्यावरण की रक्षा के लिए मजबूत निर्णय लेने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा, स्कूल की प्राचार्या जोबा मंडल, कंपनी के रणजीत सिंह, रवि शर्मा और विधालय के अन्य शिक्षकों सराहनीय योगदान रहा।
महत्वपूर्ण तथ्य: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा के 74वें सत्र की दूसरी समिति ने 7 सितंबर को “नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाने के लिए नामित किया था।

IMG 20230908 WA0001
AddText 08 02 01.40.24 1
आईपीएस तबादला : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार की जगह कौशल किशोर बने नए एसएसपी, कुल 18 अफसरों का हुआ तबादला एवं पदस्थापन, देखें पूरी सूची

झारखण्ड : झारखण्ड में आज कई आईपीएस अफसरों का एक साथ तबादला किया गया। जिसमें जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी प्रभात कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह जमशेदपुर के नए एसएसपी कौशल किशोर को बनाया गया है, जो रांची के एसएसपी थे। कौशल किशोर 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। प्रभात कुमार की अभी कहीं भी पोस्टिंग नहीं की गई है। इसके साथ ही झारखंड सरकार ने कुल 18 आईपीएस अफसर का तबादला किया है। (जारी…)

Screenshot 2023 0908 204021
IMG 20230708 WA00571

इसके तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा के तौर पर माइकल राज एस, चंदन कुमार सिंह को रांची का एसएसपी, हरीश बिन जमा को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है। हरविंदर सिंह को सरायकेला के एसडीपीओ के पद से हटकर गुमला का एसपी बनाया गया है। इसी तरह ऋषभ गर्ग को पलामू मेदिनी नगर के एसडीपीओ के पद से हटकर जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। चक्रधरपुर के एसडीपीओ कपिल चौधरी को अब धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। आईपीएस के रैंक पर पदोन्नति किए गए दीपक कुमार पांडे को लोहरदगा के डीएसपी अभियान के पद से हटकर गढ़वा का एसपी बनाया गया है। (जारी…)

Screenshot 2023 0908 204040
IMG 20230816 WA0004

इसी तरह आईपीएस के पद पर पदोन्नति किए गए अनुदीप सिंह को कोडरमा का एसपी बनाया गया है। अनिमेष कुमार नथानी स्थानी को भी प्रमोशन मिली थी जिनका जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। राजकुमार मेहता को भी रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। मनीष टोप्पो को एसपी ग्रामीण रांची बनाया गया है। आरिफ इकराम को हजारीबाग के डीएसपी के पद से हटकर एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बनाया गया है। कैलाश करमाली को भी झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। पूज्य प्रकाश को बुंडू के डीएसपी के पद से हटकर विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। अजय कुमार को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। चतरा में डीएसपी के पद पर पद स्थापित रहे शंभू कुमार सिंह को झारखंड के विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है। अजीत कुमार को धनबाद का नया सिटी एसपी बनाया गया है। यह सारे पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Screenshot 2023 0908 204056
AddText 08 02 01.40.24 1
मदुरई ट्रेन हादसे के मृतकों के प्रति रविंदर सिंह रिंकू ने जताया शोक, कहा हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : आज तड़के सुबह तमिलनाडु के मदुरई में लखनऊ – रामेश्वरम ट्रेन में गैस सिलेंडर के फटने से एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। जिसमें अब तक 9 लोगों के मरने एवं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इस भीषण हादसे को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने बयान जारी करते हुए मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस हादसे में अपने प्राण गंवाने वालों के प्रति बड़ा अफसोस है, ईश्वर मृतकों के परिवार को इस विषम परिस्थिति में साहस प्रदान करें और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

रविंदर सिंह रिंकू ने यह भी कहा कि ट्रेन में जब गैस सिलेंडर ले जाना प्रतिबंधित है तो यह सिलेंडर ट्रेन में कैसे आया ? क्या वहाँ के रेलवे अधिकारियों की नज़र इस पर नहीं पड़ी ? मैं सरकार से गुजारिश करता हूँ कि इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी अधिकारियों पर एक्शन लिया जाए।

AddText 08 02 01.40.24 1
राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को निकाला जाएगा भव्य कलश यात्रा
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के सौजन्य से दिनांक 28/08/2023 दिन सोमवार को सुबह 6:30 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया है।इस बाबत संघ की प्रदेश प्रभारी प्रीति पांडा ने बताया कि जमशेदपुर शहर के सुप्रसिद्ध सोनारी दोमुहानी घाट से कलश में जल भरकर स्थानीय धातकीडीह ठक्कर बप्पा क्लब के समीप हरिजन बस्ती में अवस्थित श्री शिव मंदिर में जलार्पण किया जाएगा। जिसमें शहर के समस्त सनातनी धर्मालंबियों को सादर आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अवश्य पधारें और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अर्पित कर पुण्य के भागी बनें।

IMG 20230826 WA0007
AddText 08 02 01.40.24 1
मौसम अलर्ट : आज आठ जिलों में बारिश का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखण्ड : आज झारखंड के अधिकतम हिस्सों में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। यहां न्यूनतम 24 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, रामगढ़ में लोग आज थोड़ी गर्मी का सामना कर सकते हैं। यहां न्यूनतम 24 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में मौसम का हाल

IMG 20230708 WA00571

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है। चाईबासा में न्यूनतम 24 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

जमशेदपुर में न्यूनतम 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। इसके अलावा, सरायकेला में न्यूनतम 25.0 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा।

कोडरमा और आसपास के इलाकों में मौसम का हाल

IMG 20230816 WA0004

वहीं, कोडरमा में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। अगले दो दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में तापमान में बीते दिनों बढ़ोतरी हुई है। इस कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। अधिकतम ताममान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

AddText 08 02 01.40.24 1

चतरा में आज मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि आज दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी हो सकती है। इसको लेकर यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

खादी ग्रामोद्योग : खादी की इको फ्रेंडली राखी का बहनें करें उपयोग – कुमार विश्वजीत, देखें वीडियो
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : “खादी ग्रामोद्योग विभाग” ने इस वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर समस्त बहनों से अपने भाई की कलाई पर स्वदेशी भारतीय सूत से बनी राखी बांधने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीयता, सनातनी संस्कृति की भावना से भाजपा किसान मोर्चा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार विश्वजीत ने भी खादी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा अपलोड वीडियो के जरिए सभी से अपील की है कि अपने शहर में अवस्थित खादी ग्रामोद्योग के बिक्री केंद्र में जाकर मात्र 20रुपए की राखी लेकर, भारत सरकार के “स्वदेशी अपनाओ” अभियान में सहभागी बनें।

AddText 08 02 01.40.24 1
हर हर महादेव सेवा संघ : 28 अगस्त की भजन संध्या में पांच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर की सामाजिक और धार्मिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संघ रत्न सेवा अवार्ड की घोषणा कर दी गयी। इस वर्ष भी चयन के लिए जमशेदपुर के वासियों का सुझाव लिया गया। अंततः संघ की कोर कमिटी ने गंभीर चिंतन के उपरांत पत्रकारिता, वकालत, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने जीवन के लंबे काल खंड के दौरान समाज में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 नामों का चयन किया और आज इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सप्प मीडिया के माध्यम से शहरवासियों के विचार और उनकी पसंद को आमंत्रित किया गया था। इस माध्यम के जरिये अनगिनत व्यक्तियों ने संघ रत्न सेवा अवार्ड के सुयोग्य विशिष्ट जनों के नाम सुझाए। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

अनेक व्यक्तियों ने स्वयं भी अपनी उपलब्धियां समर्पित की। संघ ने सभी सुझाव और उपलब्धियों का सम्मान किया। चूंकि 5 नामों की ही घोषणा संभव है, सभी नॉमिनेशन को संचित रखते हुए जीवन के लंबे संघर्ष और सेवा के कालखंड के पैमाने पर उक्त क्षेत्रों में 5 नामों की घोषणा की गयी है। इसके तहत सिख समाज के लिए अलग पहचान बनाने वाले शैलेंद्र सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र से गंगा मेमोरियल अस्पताल संचालित करने वाले डॉ एनके सिंह, वकालत के क्षेत्र से अधिवक्ता निमाई चंद्र पंडा और पीएन गोप जबकि पत्रकारिता से फोटोग्राफर रंगाधर नंदा को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से संघ प्रत्येक वर्ष शहर एवं देश के ऐसे कई महानुभावों को संघ रत्न अवार्ड से सुशोभित करता आया है, जिन्होंने अपने जीवन में इस शहर एवं देश की समर्पित भाव से सेवा की है।

कैग रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री करवाई करे अन्यथा होगा देशव्यापी जन आंदोलन : बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में पेश नियंत्रक और महालेखा परीक्षा (CAG कंग) की रिपोर्ट में मोदी सरकार में हुए घपले-घोटालों को खुलासा हुआ है। देश की लाखों करोड़ रुपये की अनियमितता उजागर हुआ है। मैं देश के प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि घोटालों एंव अनियमितता में शामिल मंत्रालयों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई करें।अन्यथा कांग्रेस पार्टी देश ब्यापी जन आंदोलन करने को विवश होगी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेस -वे सड़क निर्माण जिसकी निर्माण लागत 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर कैबिनेट से मंजूर थी, उसे बढ़ाकर 250 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. कर दिया गया। मोदी सरकार की बहुप्रचारित आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम ने तो घपलों की सारी हदे ही पार कर दी। 7.5 लाख लाभुकों का एक ही मोबाईल नम्बर 9999999999 पर निबंधन पाया गया। ऐसे ही अन्य कई फर्जी नम्बर यथा 8888888888 पर भी हजारों लाभुक निबंधित पाये गये जिसका कैग की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा है। आयुष्मान भारत हेल्थ योजना में एक और अदभूत रिकार्ड बनाया मोदी जी की सरकार ने मृत व्यक्तियों के नाम पर आयुष्मान स्कीम अन्तर्गत ईलाज दिखाकर राशि की निकासी कर ली गयी। ऐसे 88670 मृत व्यक्ति थे, जिनके नामों का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया। (जारी…)

babb81b27aa00c4a9b794cb1e733db2f9dfc201cbd6f4c789bf8dd9f7e785b9d.0

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सिर्फ 5 टोल प्लाजा की रैंडम ऑडिट पर कैग ने पाया कि सड़क उपयोग करने वाली जनता से 132 करोड़ रूपये ज्यादा वसूली कर ली गयी। यह तो जनता की पॉकेटमारी थी। टोल प्लाजा के नियमों का एनएचएआई (NHAI) ने इस घपले को अंजाम दिया। स्वदेशी दर्शन योजना अंतर्गत 14 परियोजनाएं थीं, जिसमें 8 प्रोजेक्ट में 22 माह से 47 माह तक का विलम्ब हुआ 6 परियोजनाएं अभी भी बाकी है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक 2014-15 से 2018-19 की अवधि में 76 प्रोजेक्ट के लिए 5.45,569 करोड़ रूपये थे। ये प्रोजेक्टस योजना आयोग वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बावजूद शुरू कर दिये गये। पर्यटन मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी के बगैर ही फंड मंजूर कर दिया, जबकि 1000 करोड़ रूपया से अधिक के प्रोजेक्ट कैबिनेट की स्वीकृति लेना जरूरी होता है। इस योजना में 15 पर्यटन सर्किटों की पहचान की गयी थी, जिसके विकास के लिए 76 प्रोजेक्ट मंजूर किये गये। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि कोयला खदानों की नीलामी में भारी अनियमितताएं बरती गयी।कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया की ऑडिट करने पर कग ने पाया कि इसमें पब्लिक मनी की लूट और बंदरबाट हुई है। कोयला खदानों की नीलामी में प्रतिस्पर्धा (Competition) होना चाहिये था वह नहीं हुआ। ऐसा कारपोरेट्स और उनकी सहायक कम्पनियों के घालमेल से मैनेज हुआ। नीलामी की गयी खदानों के मूल्यांकन (मूल्य असेसमेंट) में त्रुटियां और विसंगतियां थी, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ। पहले दो चरण में नीलाम की गयी 11 कोयला खदानों की नीलामी बोली में कम्पटीशन का संभावित स्तर हासिल नहीं पाया गया। कैग ने HAL हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स द्वारा इंजन की डिजाईन में की गयी त्रुटियों के कारण 159 करोड़ रूपया का नुकसान सरकार को हुआ। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि भारतमाला की परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कैग ने त्रुटियां पायी है। इस परियोजना में निर्माण लागत 15.37 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. थी. जिसे बढ़ाकर 32 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. कर दिया गया।

उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मनोज झा,संजय तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेस के नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!