एक नई सोच, एक नई धारा

मदुरई ट्रेन हादसे के मृतकों के प्रति रविंदर सिंह रिंकू ने जताया शोक, कहा हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए

IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : आज तड़के सुबह तमिलनाडु के मदुरई में लखनऊ – रामेश्वरम ट्रेन में गैस सिलेंडर के फटने से एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। जिसमें अब तक 9 लोगों के मरने एवं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इस भीषण हादसे को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने बयान जारी करते हुए मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस हादसे में अपने प्राण गंवाने वालों के प्रति बड़ा अफसोस है, ईश्वर मृतकों के परिवार को इस विषम परिस्थिति में साहस प्रदान करें और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

रविंदर सिंह रिंकू ने यह भी कहा कि ट्रेन में जब गैस सिलेंडर ले जाना प्रतिबंधित है तो यह सिलेंडर ट्रेन में कैसे आया ? क्या वहाँ के रेलवे अधिकारियों की नज़र इस पर नहीं पड़ी ? मैं सरकार से गुजारिश करता हूँ कि इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी अधिकारियों पर एक्शन लिया जाए।

AddText 08 02 01.40.24 1
error: Content is protected !!