एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240517 WA0055
सिखों में दरार पैदा करने का काम न करें सीजीपीसी, सिख स्वतंत्र है अपनी मर्जी से वोट करने को – सतपाल सिंह
IMG 20240517 WA0055

जमशेदपुर : सीजीपीसी के झामुमो के पक्ष में बयान के बाद सिखों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।सीजीपीसी के प्रधान के बयान के बाद लगातार सिख समुदाय द्वारा आलोचना हो रही है। इसी क्रम में रंगरेटा महासभा के चेयरमैन सतपाल सिंह सट्टे ने बयान जारी कर कहा की सीजीपीएससी एक धार्मिक संस्था है और एक – एक सिख को अधिकार है कि अपना मत का उपयोग अपनी मनमर्जी से करें, क्योंकि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वह मत का उपयोग करें और मत का प्रयोग करने के लिए किसी पर दबाव नहीं बनना चाहिए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने कहा कि सीजीपीसी से अनुरोध है कि सीजीपीसी एक धार्मिक संस्था है और धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपना ध्यान दें। राजनीति के चक्कर में धार्मिक संस्था का सहारा लेकर अपना उल्लू सीधा करने का कार्य सीजीपीसी को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजीपीसी कृपया करके सिखों में दरार पैदा करने का काम ना करें, क्योंकि सिख स्वतंत्र है अपनी मर्जी से किसी को भी वोट डालने के लिए। सीजीपीएससी किसी एक पार्टी का प्रचार प्रसार करने से परहेज करें।

IMG 20240309 WA00261 1

श्री सिंह ने यह भी कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीजीपीसी जैसी एक धार्मिक संस्था किसी राजनीतिक पार्टी के बैनर तले उनका प्रचार प्रसार कर रही है और वोट डलवाने के लिए कार्य करने का काम कर रही है। गुरुद्वारे की गिनती करवाते हुए इतने गुरद्वारे, उतने गुरुद्वारे का दावा करने वाली सीजीपीसी को ध्यान में रखना चाहिए कि उनके अपने ही मसले कई गुरुद्वारों में है जो इनसे सुलझ नहीं रहे। पहले सीजीपीसी को उन मसलों को सुलझाना चाहिए। उसके बाद स्वतंत्र रूप से जिस राजनीतिक दल में जाकर प्रचार प्रसार करना चाहे करें, न कि धार्मिक संस्था का उपयोग करके। सिखों से अनुरोध है कि अपनी मर्जी से जिसे चाहे उसे वोट डालें। सीजीपीएससी कोई नई परंपरा की शुरुआत ना करें, जिसकी कीमत आगे पूरी सिख समाज को चुकानी पड़े।

Screenshot 2023 0919 230440
झारखंड में सेना के अग्निवीर की बहाली 20, 21 और 22 सितंबर को होगी, जाने कहां कब होगी बहाली और क्या लेकर जाना है

रांची : देश में होने वाली सेना के अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन की बहाली निकाली गयी है। इसके लिए रांची के मोरहाबादी में बहाली रैली 1 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित हुआ था। इसका फाइनल रिजल्ट वेबसाइड पर जारी किया गया है। वहीं, झारखंड के सभी जिले में भी बहाली रैली निकाली गयी है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230919 WA0000

20 सितंबर को बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा और सरायकेला खरसावां जिले में सुबह 6 बजे से होगी। वहीं, 21 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा और रामगढ़ में सुबह 6 बजे से जबकि 22 सितंबर को रांची, हजारीबाग, गिरीडीह, पलामू और पश्चिम सिंहभूम में बहाली होगी। बहाली के लिए अभ्यर्थियों को कहा गया है कि एजुकेशन सर्टिफिकेट ओरिजनल, डोमेसाइल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट का ओरिजनल सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा गया है।

IMG 20230802 WA00751
e732508a40d2515cfb8ff49857ce73e041b5e977e04fe22cc348e5ae19d1eb8c.0
साकची हनुमान मंदिर निर्माण मामले में हिंदू जागरण मंच के महामंत्री पप्पू उपाध्याय को मिली अग्रिम जमानत, कहा- रामनवमी पर भगवान का न्याय

साकची के चर्चित हनुमान मंदिर निर्माण मामले में बीते वर्ष दिसंबर महीने में प्रशासन और हिंदुवादी संगठनों के मध्य हुए विवाद के बाद दर्ज कांड में पप्पू उपाध्याय को जमानत मिल गई है. बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने हिंदू जागरण मंच के महामंत्री सह अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय के अग्रिम जमानत पर निर्णय दिया. मामले में क्रिमिनल मामलों के प्रख्यात अधिवक्ता प्रकाश झा ने पप्पू उपाध्याय के अग्रिम जमानत के लिए पैरवी किया था. जमानत मिलने पर हिंदुवादी नेता पप्पू उपाध्याय ने इसे रामनवमी के मौके पर ईश्वर और प्रकृति का न्याय बताया. कहा की धर्महित में ऐसे अड़चनों से मनोबल कमज़ोर नहीं होगी. कहा की श्रीरामलला का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रही है, उसी तरह साकची में भी भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण निकट भविष्य में जरूर मुमकिन होगा. उन्होंने अधिवक्ता प्रकाश झा एवं सहयोगी अधिवक्ताओं के साथ ही हिंदू जागरण मंच की जमशेदपुर कमिटी एवं अन्य हिंदुवादी नेताओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है.

6e00546c01c7093643c765a3f310f016b3574b946898402ba48ff221287475eb.0
झारखंड : सरकार ने जारी किया नौकरी के लिए आरक्षण रोस्टर प्रणाली, देखें किसको कितना मिला आरक्षण

रांची : राज्य सरकार ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी कर दिया है वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण के साथ-साथ एसटी, एससी समेत पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने को लेकर जिलेवार सूची जारी हुई है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसद आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस को मिलाकर जिलावार सभी पदों में 60 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया है। नए आरक्षण रोस्टर के मुताबिक लोहरदगा, गुमला, लातेहार, सिमडेगा, खूंटी, दुमका और पश्चिमी सिंहभूम में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई।

6e00546c01c7093643c765a3f310f016b3574b946898402ba48ff221287475eb.0

आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी

झारखंड सरकार ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी कर दिया है। वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण के साथ-साथ एसटी, एससी समेत पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने को लेकर जिलेवार सूची जारी हुई है। इसके साथ ही आरक्षण को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि कई जिलों से पिछड़ों का आरक्षण छीन लिया गया है। वहीं सत्ता पक्ष जेएमएम और कांग्रेस ने युवाओं के अविलंब नियुक्ति का हवाला देते हुए रोस्टर का स्वागत किया है।

आरक्षण को लेकर सियासत शुरू

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान में जिन वर्गों को आरक्षण देने का प्रावधान है उनको दिए जाना चाहिए लेकिन सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। एक तरफ पिछड़ों को सत्ता नौकरी और भागीदारी देने की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ पिछला विरोधाभास का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस रोस्टर से पिछड़ों का आरक्षण छीन गया। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि हम जनता के प्रति उत्तरदायी हैं जनता के अनुरूप सरकार ने निर्णय लिए हैं। 2010 के संकल्प को आगे बढ़ाया गया है। इसमें सभी वर्गों का समायोजन है। वहीं कांग्रेस के शमशेर आलम ने कहा कि युवाओं के नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, विपक्ष भी सहयोग करें सरकार युवाओं की उम्मीद पर खरा उतर रही है।

a54e077a9f9ac73de05900d35a81776454ffd10a68dc0abe4678b1843a4dbd33.0
इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2023 की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, जाने नामांकन के बारे में

इंडियन आर्मी में अग्निवीर के तौर पर शामिल होने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। वे उम्मीदवार जो इच्छुक होकर भी किसी वजह से अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए अब आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2023 थी जिसे आगे बढ़ाकर 20 मार्च 2023 कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू हुए थे।

a54e077a9f9ac73de05900d35a81776454ffd10a68dc0abe4678b1843a4dbd33.0

यहाँ भरें फॉर्म

वे कैंडिडेट्स जो इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – joinindianarmy.nic.in

जानें किस पद पर होनी है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नोटिस जारी हुआ था। जैसे यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब वगैरह। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पद पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। जैसे अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन आदि।

सबसे पहले होगी लिखित परीक्षा

चूंकि इन भर्तियों के लिए बड़ी तादाद में आवेदन आ रहे थे इसलिए छंटनी करने के लिए इंडियन आर्मी ने लिखित परीक्षा का फैसला लिया है। पहले चरण में कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सेलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है। मोटे तौर पर 8वीं से 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही जरूरी है कि इन कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट वगैरह डिजिलॉकर एकाउंट से जुड़े हों। ये भर्ती चार साल के लिए होगी। इसके बाद 75 प्रतिशत सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा और केवल 25 फीसदी को स्थायी नियुक्ति मिलेगी।

error: Content is protected !!