यरूशलम: हमास की सैन्य शाखा के एक नेता का कहना है कि सशस्त्र समूह ने इजराइल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है. एक सार्वजनिक बयान में, मोहम्मद डीफ ने कहा कि ‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’ शुरू करते हुए शनिवार तड़के इजराइल में 5,000 रॉकेट दागे गए. इजराइल ने गाजा पट्टी से घुसपैठ की भी सूचना दी है. हमास के सैन्य नेता ने सभी फलस्तीनियों से इजराइल का ‘मुकाबला’ करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘हमने यह कहने का निर्णय लिया है कि अब बहुत हो गया’. (जारी…)
मोहम्मद डीफ का यह संदेश एक रिकॉर्डिंग के रूप में सामने आया है, क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आता है. इजराइली सेना का कहना है कि वह गाजा पट्टी में लक्ष्यों को निशाना बना रही है. इजरायली सेना ने एक घंटे से अधिक समय तक देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में सायरन बजाते हुए चेतावनी दी और जनता से बम आश्रयों के पास रहने का आग्रह किया. सेना ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, ‘गाजा पट्टी से कई आतंकवादियों ने इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की है.’
दिल्ली : दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अनिल कुमार सिसोदिया (55) ने बुधवार शाम सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एसीपी पत्नी की मौत से दुखी थे। उनकी पत्नी माया की दो दिन पहले मौत हुई थी। हालांकि, बुधवार देर शाम तक खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा था। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। (जारी…)
दक्षिण-पूर्व के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनिल कुमार सिसोदिया दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस मुख्यालय में बतौर एसीपी तैनात थे। वह हजरत निजामुद्दीन इलाके में जंगपुरा के भोगल में 25 मस्जिद लेन की चौथी मंजिल के फ्लैट में रहते थे। (जारी…)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी ने अपने आवास में बुधवार शाम खुद को गोली मार ली। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो एसीपी लहूलुहान पड़े थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो दिन पहले उनकी पत्नी माया की मौत हुई थी, तभी से वह दुखी थे।
इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चलते डंपर अनियंत्रित होकर एक होटल में घुस गया। इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई। हादसे में खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक और खलासी दोनों सगे भाई हैं। (जारी…)
आग से होटल और वहीं पास में खड़ा स्कूटी से लदा कंटेनर चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक डंपर फिरोजाबाद से इटावा की ओर जा रहा था। मलाजनी के पास दुर्गा होटल के सामने पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के कारण डंपर ट्रैक्टर से टकराता हुआ दुर्गा होटल में घुस गया।
डीजल टैंक फटने से लगी आग
इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और उसमें भीषण आग लग गई। साथ ही, होटल भी आग की चपेट में आ गया। इस भयानक हादसे से पुलिस प्रशासन ने यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसी बीच डंपर से निकली आग की लपटों से सड़क पर खड़े एक स्कूटी से भरे कंटेनर ने भी आग पकड़ ली।
चालक ने कूदकर बचाई जान
कंटेनर में 42 स्कूटी लदी हुई थीं। इसी बीच दमकल की चार गाड़ियां हादसा स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर, होटल व स्कूटी से भरे कंटेनर पर लगी आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में चालक आमोद कुमार (23) पुत्र शेषपाल निवासी फिरोजाबाद कूदकर बच गया।
डंपर में फंसने के कारण खलासी नहीं निकल सका
वहीं, उसका खलासी भाई बसंत कुमार (22) उसकी डंपर में फंसने के कारण बुरी तरह जलकर मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली मौके पर सीओ अतुल प्रधान व प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी मय फोर्स के पहुंच गए। चालक को अपने पुलिस वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था. किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके. (जारी…)
इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. बिल के संसद से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी.
बीमारी का अब उम्र से ताल्लुक खत्म हो गया है, अब कब कौन से उम्र में कौन सी बीमारी जकड़ ले कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन. पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. एक वक्त था, जब इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लोग बुजुर्ग हुआ करते थे. लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या अब न सिर्फ युवाओं, बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है. (जारी…)
दिल के दौरे से जुड़ा एक ताजातरीन मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. सूरत के स्कूल में पढ़ाई करते वक्त 8वीं क्लास की छात्रा को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोडादरा क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. 12 साल की छात्रा क्लास में पढ़ाई कर रही थी. तभी एकाएक वह बेहोश होकर सीधा जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद क्लास के बच्चों और खुद शिक्षक ने उसे होश में लाने की कोशिश की. हालांकि जब वह होश में नहीं आई तो स्कूल स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वायरल हो रहा घटना का वीडियो
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को दिल का दौरा पड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिक्षक क्लास में पढ़ा रहा है और बच्ची सबसे आगे वाली सीट पर बैठी है. बच्ची पहले तो पढ़ाई करती हुई नजर आती है. हालांकि एकाएक वह जमीन की ओर झुकने लगती है और बेहोश होकर गिर जाती है. उसके गिरने के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच जाती है. शिक्षक भी उसे होश में लाने में लग जाते हैं. जब वह होश में नहीं आती तो उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है. हालांकि इलाज मिलने से पहले ही बच्ची दम तोड़ देती है. यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. (जारी…)
बेटी की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. उसकी क्लास के बच्चे और टीचर्स भी इस वाकये से काफी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 12 साल की बच्ची को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच चल रही है.
जमशेदपुर : अवैध रूप से भागकर पाकिस्तान गए मोहम्मद हसनैन और उसके पुत्र के भारत में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के आरोपों से मुस्लिम पड़ोसी भी सहमत नहीं हैं। मुस्लिम बहुल गौतमपुरी में रहने वाले हसनैन के आरोपों से पड़ोसी हैरान हैं। उनका दावा है कि हसनैन के बताए अनुसार कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। लोग संदेह जता रहे हैं कि हसनैन और उसका पुत्र इसहाक आमिर किसी षड्यंत्र के तहत देश को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
हसनैन का जमशेदपुर से गहरा है नाता
हसनैन का झारखंड के जमशेदपुर से नाता रहा है। वह मूल रूप से गोलमुरी का रहने वाला है। वह 10 वर्ष पूर्व पत्नी को तलाक देकर अपने बेटे के साथ दिल्ली चला गया था, जहां मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए कौमी पार्टी आफ इंडिया बनाई थी। इस पार्टी से वह लोकसभा से लेकर मुस्लिम बहुल सीलमपुर क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुका है। दोनों चुनाव में उसे नोटा से भी कम वोट मिले थे।
पड़ोसियों को हसनैन के आरोपों में नजर आता षड़यंत्र
हसनैन से जुड़े जाहिद खान ने बताया कि हसनैन ने 2008 में सीलमपुर से विधायक और 2014 में उत्तर पूर्वी जिले से मनोज तिवारी के खिलाफ सांसद का चुनाव लड़ा था। उसके बयानों में कट्टरता साफ झलकती थी। हसनैन गौतमपुरी के जिस टी ब्लाॅक में रहता था, उसकी 99 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।
बमुश्किल एक-दो हिंदू दुकानदार मिल जाएंगे। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले यहां हिंदुओं की अच्छी खासी तादात थी, लेकिन वे यहां से धीरे-धीरे चले गए। पड़ोसी एवं फिजिशयन मुशारिफ राईन कहते हैं कि हसनैन के आरोपों में षड्यंत्र नजर आता है। करीब 50 सालों से वहां रह रहे हाजी अब्दुला कहते हैं कि उन्होंने कभी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं देखा।
रहस्यमय है हसनैन का जीवन
लोगों के बीच हसनैन का व्यक्तिगत जीवन भी रहस्यमय है। उसकी पत्नी के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। कोई कहता है कि काफी पहले पत्नी को तलाक दे दिया था। कोई रिश्तेदार भी आता-जाता नहीं है। 31 वर्ष होने पर भी बेटे की शादी नहीं हुई थी। उनका खर्च कैसे चलता था, इसका भी पता नहीं है।
मकान नंबर टी-659 के दूसरे तल के फ्लैट में पेशे से दर्जी मोहम्मद आजाद खान के साथ वह रहता था। वह कहते हैं कि आठ हजार रुपये किराये वाले दो कमरे के फ्लैट के एक कमरे में पत्नी व बेटी के साथ वह और दूसरे कमरे में बेटे के साथ हसनैन रहता था। बदले में चार हजार रुपये देता था। पांच सितंबर को दोनों यह कहकर दुबई के लिए निकले कि बेटे की नौकरी लग गई है।
हसनैन का बड़ा भाई इबरार भी पाकिस्तान भागा था
पाकिस्तान भागने वाले हसनैन का झारखंड के जमशेदपुर से नाता रहा है। लगभग 38 वर्ष पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद हसनैन का बड़ा भाई इबरार भी जमशेदपुर से पाकिस्तान भाग गया था। हसनैन भी पहले टाटा स्टील में कार्यरत था। वह कदमा स्थित टीएस 4 फ्लैट के सामने रहता था।
2013-14 में रिटायर होने के बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गया था। इबरार का पूरा परिवार जमशेदपुर के गोलमुरी मुस्लिम बस्ती में रहता था। वह टाटा स्टील के वित्त विभाग में कार्यरत था। टाटा स्टील में नौकरी मिलने के बाद वह कदमा स्थित बीएच एरिया के रोड नंबर छह में शिफ्ट हो गया।
1985 में उसने अपनी बेटी की शादी की थी। तब मेहमानों को चांदी की तस्तरी में खाना परोसा गया था। टाटा स्टील के अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने सवाल उठाया कि वित्त विभाग का एक कर्मचारी इतना अधिक खर्च कैसे कर सकता है। जांच शुरू हुई तो इबरार के घोटाला किए जाने का पता चला, लेकिन जब तक कंपनी शिकंजा कसती, तब तक इबरार पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान भाग गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के दौरान बेहतरीन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व दिल्ली पुलिस के जवानों को प्रगति मैदान में शनिवार को डिनर दिया था। डिनर में सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाया गया था। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रेंक के दिल्ली पुलिस के 275 जवानों को बुलाया गया था। डिनर के दौरान प्रधानमंत्री ने भी विभागों के लोगों ने उनका ड्यूटी के अनुभव बताने को कहा। (जारी…)
इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उनकी ड्यूटी भारत मंडपम में उस जगह थी जहां देशो की द्विपक्षीय वार्ता हो रही थी। नौ सितंबर को उनके परिजनों ने बताया कि उनकी मां फूलपति देवी (74) को हार्टअटैक आया है। थोड़ी ही देर बाद उनका निधन हो गया। ये सुनने के बाद भी वह अस्पताल नहीं गए और ड्यूटी करते रहे। उन पर मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कर्तव्य था। उन्होंने अपने परिवार से पहले देश को चुना और घर जाने से पहले अपनी ज़िम्मेदारी जारी रखी। वह ड्यूटी करते रहे। (जारी…)
इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उसकी जगह ऐसी संवेदनशील जगह पर थी कि वह ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ सकते थे। अनुभव सुनने के बाद भावुक हुए प्रधानमंत्री ने सुरेश कुमार को कहा कि उनकी मां स्वर्ग में गई हैं। उनकी मां को गर्व होगा कि उसने ऐसे बेटे का जन्म दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए ड्यूटी को प्राथमिकता देने पर गर्व है।
नई दिल्ली : लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम गुरुवार को पारित हो गया। इस बिल के विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा। यानी बिल के समर्थन में सभी 215 वोट पड़े। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।
लोकसभा में भी पारित हुआ बिल
इससे पहले, बुधवार को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पारित हुआ, जिसमें महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए 33% का आरक्षण का प्रावधान है। इस बिल को लेकर मतदान पर्चियों के जरिए किया गया। निचले सदन में बिल के पक्ष में 454 और खिलाफ में 2 मत डाले गए। इस विधेयक का कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार
सदन में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल पर दो दिनों से अहम चर्चा हो रही है। सभी साथियों ने सार्थक चर्चा की है। भविष्य में भी इस चर्चा का एक-एक शब्द हमारी यात्रा में काम आने वाला है। हर शब्द का अपना मूल्य है, महत्व है। इस बिल का समर्थन करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं। यह इससे देश के जन-जन में आत्मविश्वास पैदा करेगा। सभी सांसदों और दलों ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि सर्व सम्मति से इसे पास करें।
तुरंत लागू करें बिल
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि मैं दिल से इस बिल को पूर्ण समर्थन देता हूं। इंडिया गठबंधन के दल भी इसे सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा, इस बिल को अभी लागू किया जाना चाहिए। हम बिना कोई शर्त समर्थन दे रहे हैं। इसमें परिसीमन और जनगणना की कोई जरूरत नहीं है। कृषि बिल भी तो पास किया गया था, नोटबंदी की थी, तो इसी भी कर सकते हैं।
OBC को भी दें आरक्षण
खरगे ने OBC महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण बिल में OBC के लिए भी आरक्षण नहीं है। आप इसमें संशोधन कर सकते हैं, OBC को आरक्षण दे सकते हैं। आप OBC महिलाओं को पीछे क्यों छोड़ रहे हैं? क्या आप उन्हें साथ नहीं लेना चाहते? आप साफ कीजिए कि इस बिल को कब लागू करने वाले हैं, हमें तारीख और साल बताइए।
स्विट्जरलैंड में मुस्लिम समुदाय को बड़ा झटका देते हुए संसद के निचले सदन ने बुधवार को बुर्का प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के जैसे चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध का बिल था। (जारी…)
नियम का उल्लंघन करने पर 1,000 फ़्रैंक (लगभग $1,100) तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। नेशनल काउंसिल ने इस कानून के पक्ष में 151-29 से मतदान किया, जिसे सीनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। जनमत संग्रह दक्षिणपंथी, लोकलुभावन स्विस पीपुल्स पार्टी द्वारा पारित किया गया और मध्यमार्गियों और ग्रीन्स की आपत्तियां खारिज हो गईं।
सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में प्रतिबंध
यह स्विस कानून अब लोगों को पूजा स्थलों जैसे कुछ अपवादों को छोड़ दें तो सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में नाक, मुंह और आंखों को ढंकने से रोकता है। स्विट्जरलैंड में कुछ महिलाएं बुर्का की तरह पूरा चेहरा ढंकती हैं, जिसे कई मुस्लिम देशों में पहना जाता है।
नारीवादी संगठनों ने किया था विरोध
2021 में स्विस मतदाताओं ने देश में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले नकाब और बुर्के से चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारी स्की मास्क और बंदना पहनकर सड़कों पर उतर आए थे। कई नारीवादी संगठनों ने प्रतिबंध का विरोध किया था। उनका तर्क था कि इस पर वोट देना जनता पर निर्भर है। पर्पल हेडस्कार्व्स फेमिनिस्ट मुस्लिम वूमेन ग्रुप की प्रवक्ता इनेस एल-शिख ने कहा कि यह बेकार, नस्लवादी और लिंगवादी है। उन्होंने एएफपी को बताया कि 2021 में स्विस संविधान में महिलाओं को उनकी इच्छानुसार कुछ भी पहनने से रोकने अस्वीकार्य माना गया था। (जारी…)
बुर्के पर प्रतिबंध महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि उनके खिलाफ लगाया गया है। चाहे हम मिनी स्कर्ट में हों, बुर्के में हों या टॉपलेस हों, हम जो चाहते हैं वह खुद के लिए चुनने में सक्षम होना है। राष्ट्रीय कानून स्विट्जरलैंड को बेल्जियम और फ्रांस जैसे देशों की कतार में खड़ा कर देगा जिन्होंने इसी तरह के कानून लागू किए हैं।
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन को ओडिशा, यूपी और बिहार मार्ग में कई ट्रेनों की सौगात जल्द मिलेगी। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से टाटानगर होकर पूरी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। गोरखपुर और बनारस होकर प्रस्तावित नई ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिला के निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। (जारी…)
जानकारी के अनुसार लखनऊ की योजना को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। कोच की व्यवस्था होने पर ट्रेन को गोमतीनगर से पुरी के लिए सिग्नल मिलेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुछ ट्रेनों का परिचालन अगले माह से शुरू हो सकता है। दूसरी और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन भुवनेश्वर में पुरी से टाटानगर होकर मुंबई के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी में है।में मुजफ्फरपुर से टाटानगर एवं जयनगर तक नई ट्रेन चलाने की योजना पर पहले से काम हो रहा है क्योंकि कोल्हान के मिथिला निवासी टाटानगर से जयनगर ट्रेन की मांग वर्षों से उठा रहे हैं। पूर्व में दरभंगा-पुरी ट्रेन को टाटानगर होकर चलाने का सर्वे हुआ था लेकिन सिग्नल नहीं मिला। (जारी…)
टाटानगर में पांच दिन खड़ी रहने वाली गोड्डा ट्रेन की बोगियों को हैदराबाद या भाया गया होकर पटना तक चलाने का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल से रेलवे बोर्ड में भेजा गया है, जबकि बेंगलुरु आईआरटीटीसी की बैठक में टाटानगर विशाखापट्टनम का मुद्दा उठा था। रेलवे की योजना सफल होने पर झारखंड, बिहार, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को आवागमन की एक नई सुविधा मिलेगी।
एर्नाकुलम व अमृतसर ट्रेन का बढ़ेगा फेरा
दक्षिण पूर्व जोन में टाटानगर एर्नाकुलम, जम्मूतवी और अमृतसर जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा बढ़ाने की तैयारी शुरू है। जम्मूतवी व जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा विस्तार का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल ने दिया है, जबकि एर्नाकुलम ट्रेन का फेरा बढ़ाने का सर्व पहले हो चुका है। इससे एर्नाकुलम ट्रेन को सप्ताह में चार दिन जलियांवाला बाग ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन और जम्मूतवी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने की तैयारी है।
एक अक्तूबर से बदलेगा ट्रेनों का समय
रेलवे में एक अक्तूबर से टाटानगर से विभिन्न मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है। इस दौरान ट्रेनों का फेर बढ़ाने और नई ट्रेन चलने की घोषणा होने की उम्मीद है। ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों से रेलवे ने प्रस्ताव मांगा था। जानकारी के अनुसार मुंबई और बिहार मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है।