एक नई सोच, एक नई धारा

a29d1897f9b378473f448f6df564c528b889eaa865c103fef3e223f6c37b1ff8.0
चौका: पेट्रोल पंप के मालिक ने तेल कम देने का आरोप लगाकर चालक को नंगा करके पीटा

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित भादो फ्यूल स्टेशन के मालिक ने तेल कम देने का आरोप लगाते हुए चालक जितेंद्र कुमार को नंगा कर पीट दिया। घटना के बाद जितेंद्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

a29d1897f9b378473f448f6df564c528b889eaa865c103fef3e223f6c37b1ff8.0

जितेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को टैंकर लेकर चौका के भादो फ्यूल स्टेशन गया था, उसके साथ फ्यूल स्टेशन का एक स्टाफ भी था। फ्यूल स्टेशन में टैंकर से तेल देने के बाद स्टेशन का मालिक नारायण पहुंचा और टैंकर से 389 लीटर कम तेल दिया गया है इस बात का आरोप लगाते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और जेब से एटीएम कार्ड निकालकर मारपीट करते हुए एटीएम का पिन कोड लेकर 21 हजार रूपये निकाल लिए। वह किसी तरह जान बचाकर पास के गांव पहुंचा, जहां पंप के कुछ स्टाफ पहुंचे और चोर कहते हुए उसे फिर से पम्प ले गए। वहाँ उन्होंने नंगा कर फिर से उसकी पिटाई की।

IMG 20230304 WA0020
एनआईए की नक्सली संगठनों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ से ज्यादा किये ज़ब्त

प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का 20.65 करोड़ रुपये नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने जब्त किया है। इसके अलावा 153 से अधिक बैंक खाते, एफडी व म्युचुअल फंड से जुड़े कागजात भी जब्त किये गये हैं।
देश में किसी नक्सली या उग्रवादी संगठन के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें कुल 20,65,20,496 राशि किसी एजेंसी द्वारा जब्त की गयी है। उक्त पैसा मेसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन और इसके विभिन्न भागीदारों के खाते से जब्त किया गया है।

एजेंसी ने यूए (पी) अधिनियम की धारा 25(1) के तहत यह कार्रवाई की है। जांच के दौरान उक्त बैंक खातों को फरवरी 2021 व फरवरी 2023 के बीच एनआइए ने फ्रीज करा दिया था। एजेंसी ने यह कार्रवाई तब की, जब जांच में यह साबित हो गया कि उक्त पैसा भाकपा माओवादियों का है। एनआइए ने जांच में पाया कि मेसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन के भागीदारों में से एक व मामले के आरोपी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह का शीर्ष सीपीआई (माओवादी) कैडर के साथ घनिष्ठ संबंध थे।
इन्होंने माओवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए माओवादी कैडर रवींद्र गंझू व भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति के सदस्य को धन राशि उपलब्ध करायी थी। 22 नवंबर 2019 को लातेहार के लुकैया मोड़ पर चंदवा थाना के पीसीआर वाहन पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों की हत्या व उनके हथियार, गोला-बारुद आदि लूट से संबंधित मामले की जांच के दौरान एनआइए को उक्त सबूत हाथ लगे थे।

इस घटना के एक दिन पहले बीरजंघा जंगल में मृत्युंजय कुमार सिंह ने भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी रवींद्र गंझू से मुलाकात कर उसे दो लाख रुपये दिये थे। इस पैसे का उपयोग लुकैया मोड़ के हमले की तैयारी और घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था। एनआइए ने लातेहार के चंदवा पुलिस से जून 2020 में मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। अक्तूबर 2020 में एनआइए ने मृत्युंजय के घर से 2.5 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की थी। जांच में यह राशि भी नक्सलियों के निकले थे।
इसके बाद अप्रैल 2022 में आरोपी के घर की कुर्की एनआइए ने की थी। जांच में यह बात भी सामने आयी कि मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने लुकैया मोड़ की घटना के बाद भी भाकपा माओवादियों को उनकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड देना जारी रखा। जनवरी 2020 में रवींद्र गंझू के कोरियर बैजनाथ गंझू, राजेश गंझू और कुंवर गंझू को भी पांच लाख रुपये दिये थे। इस पैसे के साथ कोरियर को रोका गया और चंदवा थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच भी एनआइए को ट्रांसफर कर दिया गया था।

मेसर्स संतोष कंस्ट्रक्शन ने शुरू में झारखंड हाइकोर्ट में एक रिट याचिका के माध्यम से याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि उसके छह प्रमुख बैंक खातों को अनफ्रिज किया जाये, जिसे एनआइए ने फ्रिज कर दिया है। लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी पक्ष की याचिका अगस्त 2022 में खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गयी थी, जिसे तीन जनवरी 2023 को खारिज कर दिया गया था।

1677844419804
रंगदारी मामले में सलाखों के पीछे चिंटू सिंह, अप्पू तिवारी से चल रही पूछताछ

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना द्वारा कोलकाता से गिरफ़्तार चिंटू सिंह को आखिरकार शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि चिंटू सिंह ने जुगसलाई चौक बाजार निवासी अर्जुन शर्मा से ब्याज के रूप में रंगदारी मांगी थी जिसके विरुद्ध जुगसलाई थाना में उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया गया। अर्जुन शर्मा ने चिंटू सिंह पर आरोप लगाया था कि छह माह पहले उसने चिंटू से 15 लाख रुपये कर्ज लिया था जिसे वापस करने के लिए चिंटू सिंह ने जान से मारने की धमकी दी और हर दिन 50 हजार रुपये ब्याज की मांग करने लगा।

1677844419804

गौरतलब हो कि इसके पूर्व साकची पुलिस ने बुधवार को चिंटू सिंह को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, परन्तु कार्ट ने चिंटू सिंह की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए उसे जमानत दे दी थी जिसके बाद से ही जुगसलाई पुलिस चिंटू सिंह के पीछे पड़ी थी। गुरुवार तड़के पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर शहर लेकर पहुंची। वहीं साकची थाना में अप्पू तिवारी को रखा गया था। अप्पू तिवारी को साकची पुलिस पूछताछ कर रही है।

n4769059781677840374368e79126f03bdcbdaa43ac9d7b62a9d4ded4d67418f7ebbebd5760fd138c9f5cc5
बिरसानगर: पहली पत्नी के रहते अपने से 30 साल छोटी लड़की से की अधेड़ ने शादी, लिव इन रिलेशनमें रहने वाली महिला पहुँची थाना

बिरसानगर थाना में आज एक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक 50 वर्षीय अधेड़ तीन महिलाओं को दे रहा था धोखा। पहली पत्नी के रहते हुए पांच साल से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस अधेड़ ने अपने से 30 साल छोटी एक दूसरी युवती से शादी रचा ली।

n4769059781677840374368e79126f03bdcbdaa43ac9d7b62a9d4ded4d67418f7ebbebd5760fd138c9f5cc5

जानकारी मिलते ही लिव-इन में रह रही महिला बिरसानगर थाना जा पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की। दरअसल, मूल रुप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अब्दुल्ला शेख जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 2 में एक किराए के मकान में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है। इस दौरान वह एक महिला के संपर्क में आया और महिला के साथ लिव- इन में रहने लगा। कुछ दिनों से वह पड़ोस की रहने वाली एक युवती के संपर्क में था। अब युवती के परिजनों ने अब्दुल्ला के साथ उसकी शादी करा दी। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा।
महिला ने बताया कि अब्दुल्ला पूर्व से शादी शुदा है। उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रखा। अब वह दूसरी युवती के साथ शादी कर अलग रहता है। इसकी सूचना उसने भाजयूमो महिला मोर्चा को दी। जिसके बाद सभी थाने में शिकायत करने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

n47691494216778383278034c06f57c4843999d595a4e242ea9a0913de4e40459bf02949bcca18fb1f2f253
झारखंड में 14 जगह ईडी की छापेमारी, 3 करोड़ रुपये बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा झारखंड के हजारीबाग में छापेमारी की गई। इस दौरान मोहम्मद इजहार अंसारी के ठिकानों से 3 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह छापेमारी आईएएस पूजा सिंघल मामले में हुई, जिनकी गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। बता दें कि आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खनन से जुड़े मामलों में यह छापेमारी की गई। गौरतलब है कि ईडी ने पूजा सिंघल को झारखंड के कुछ जिलों में मनरेगा के वित्तीय गबन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

n47691494216778383278034c06f57c4843999d595a4e242ea9a0913de4e40459bf02949bcca18fb1f2f253

हालांकि जांच में पता चला कि जब सिंघल झारखंड में बतौर खनन सचिव कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों का फायदा पहुंचाया था। ईडी ने व्यापारी मोहम्मद इजहार अंसारी के घर इसलिए छापेमारी की क्योंकि उन्होंने कुछ शेल कंपनियां स्थापित की थी, जिन्हें कथित तौर पर पूजा सिंघल से मदद मिली थी। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार के दिन झारखंड के 4 जिलों में 14 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग में छापेमारी के दौरान ईडी ने 3 करोड़ रुपये कैश बरामद किया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इजहार अंसारी कहकशा समूह की कंपनियों को नियंत्रित करता है। मो. इजहार को लेकर बताया जा रहा है कि वह तत्कालीन खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल की ओर से कट मनी को इकट्ठा और प्रतिबंधित करने का काम करते थे। बता दें कि मनरेगा घोटाले के सिलसिले में उन्हें पिछले साल ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें अस्थायी जमानत दी गई है।

29193a78c1c3c0a26fd789b68179b6b91a2b5956f86a9bffe374f73ab7f5616f.0
जेल – बेल – जेल का चला खेल, चिंटू सिंह की हुई पुनः गिरफ़्तारी, आधिकारिक पुष्टि

सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह और आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी को कोलकाता के एक होटल से गिरफ़्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की गिरफ़्तारी जुगसलाई में दर्ज एक आपराधिक मामले में हुई है।

29193a78c1c3c0a26fd789b68179b6b91a2b5956f86a9bffe374f73ab7f5616f.0


आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि भी हो चुकी है, प्रशासन द्वारा बताया गया कि बुधवार शाम को प्रशासनिक कार्य मे बाधा देने के मामले में जब चिंटू सिंह को कोर्ट द्वारा बेल दिया गया, उसी समय जुगसलाई थाना उसे गिरफ़्तार करने के लिए कोर्ट के बाहर थी, किन्तु चिंटू सिंह किसी तरह पुलिस की नज़रों से बच कर निकलने में सफल रहा, लेकिन यह खेल ज्यादा देर तक चल नहीं पाया और आखिरकार जुगसलाई थाना द्वारा देर रात कोलकाता के एक होटल से गिरफ़्तार कर लिया गया।

n47653032416777420788090bbdbd3b62774222ececffda55bf1bc397413f18f36c54f7990aff3c6a92f557
एसीबी टीम ने चक्रधरपुर कार्यालय के नाजिर शेखर पंडित को घुस लेते किया गिरफ़्तार

पश्चिमी सिहंभूम जिले में भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो जमशेदपुर की टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों नाजिर शेखर पंडित को धर दबोचा है।

n47653032416777420788090bbdbd3b62774222ececffda55bf1bc397413f18f36c54f7990aff3c6a92f557

बता दें कि भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की टीम में डीएसपी विजय माहतो, सीओ सुभाष कुमार महतो और उनकी पूरी टीम शामिल थी। बताया जा रहा है कि घूसखोर नाजिर मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के पीछे स्थित किराए के मकान में रहता हैं। गुरुवार को रोज की तरह नाजिर प्रखंड कार्यालय पहुंचे, वीडियो ग्राफर विकास बोस उर्फ माना से 24 हजार 700 रुपये बिल पास कराने के एवज में आधा पैसा की मांग किया गया था। जिसमें 4 हजार रुपये पर तय हुआ। इससे परेशान होकर विकास बोस इसकी शिकायत जमशेदपुर सोनारी स्थित भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो से किया था। गुरुवार को विकास बोस ने नाजिर को 4 हजार रुपये घूस दिया, तभी घूस लेते निगरानी की टीम ने नजीर शेखर पंडित को धर दबोच लिया। इस घटना के बाद से चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। बाद में भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने नाजिर को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गई। फिलहाल, एसीबी की टीम ने कुछ भी नहीं बताया है. अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

Screenshot 2023 0302 115408
धनबाद: उद्योगपति नंदलाल अग्रवाल पर हुआ हमला, निसान शोभायात्रा के दौरान घटी घटना

बुधवार शाम श्री सिद्ध हनुमान के वार्षिकोत्सव पर निकली निसान शोभायात्रा के दौरान गोविंदपुर बाजार में समाजसेवी, उद्योगपति व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल और सीमेंट-छड़ के व्यवसायी अमित मित्तल पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि दो भाई बुलबुल केजरीवाल व हरिओम बंसल समेत चार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। चारों ने नंदलाल अग्रवाल और अमित मित्तल के साथ मारपीट की ल, जिसमें दोनों चोटिल हो गये। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में इलाज कराया गया। इस संबंध में अमित मित्तल के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में धारा 307 एवं 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Screenshot 2023 0302 115408

गोविंदपुर के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घरों पर छापेमारी की, परंतु सभी अभियुक्त फरार मिले। बुलबुल केजरीवाल जमीन का कारोबारी है, जबकि उसके भाई हरिओम बंसल खाद्यान्न कारोबारी है। प्राथमिकी में अमित मित्तल ने कहा है कि वह धार्मिक जुलूस में अपने मित्रों व परिवार के साथ चल रहे थे, इस बीच वाणी मंदिर के समीप अरुण केजरीवाल उर्फ बुलबुल व हरिओम बंसल ने दो साथियों के साथ यह कहते हुए हमला कर दिया कि हम लोगों को जुलूस में शामिल क्यों नहीं किया गया है। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी की। बुलबुल केजरीवाल व हरिओम बंसल ने उनका गला दबा दिया तथा सड़क किनारे खींचकर ले जाने लगे, इस दौरान बीच बीच- बचाव करने नंदलाल अग्रवाल आये तो बुलबुल केजरीवाल व हरिओम बंसल ने अपने दो साथियों के साथ नंदलाल अग्रवाल पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। उनके गाल को नाखून से नोच कर खून निकाल दिया, आंख को ज़ख्मी किया और मारपीट की।

उसके बाद हरिओम बंसल ने अपने अन्य साथियों के साथ जुलूस पर पथराव भी किया। जुलूस में चल रहे व्यक्तियों के आने पर अरुण केजरीवाल एवं हरिओम बंसल ने नंदलाल के गले से सोने की चेन (लगभग 20 ग्राम की) छीन ली तथा उनके अन्य दो साथियों ने अमित मित्तल के गले से सोने की चेन छीन ली। इस बीच हो- हल्ला होने पर लोगों को जुटता देख चारों भाग खड़े हुए।

Screenshot 2023 0302 112716
नक्सलियों ने मैक्लुस्कीगंज में मुखबिरी के खिलाफ की गोलीबारी, 2 व्यक्ति घायल

रांची के मैक्लुस्कीगंज में बुधवार देर रात नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों के गोलीबारी में दो मजदूर घायल हो गये हैं। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। बताया जाता है कि घायलों को तत्काल रूप से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नक्सलियों ने गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी है।

Screenshot 2023 0302 112716
घायल को रिम्स ले जाती एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में नक्सलियों ने धावा बोलकर राजन साहू के ईंट भट्ठा में गोलीबारी की। लातेहार जिले की जंगल की ओर से सात-आठ की संख्या में आये नक्सलियों का नेतृत्व एक वर्दीधारी कर रहा था। नक्सलियों के ईंट भट्ठा में आते ही कार्यरत मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नंबर मांगा। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते नक्सलियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में मांडर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार और लातेहार निवासी 25 वर्षीय सोमरा उरांव घायल हो गये। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ते हुए ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को धमकी देते हुए पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही पर्चा में जंगल और जमीन को बचाने की बात भी कही गयी। पर्चा किसी माओवादी के कोयल शंख जोनल कमिटी के नाम से जारी किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार के जंगलों में प्रवेश कर गये। घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी एवं मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व घायल मजदूरों को इलाज के लिए तत्काल रिम्स भिजवाया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये पर्चे को जब्त कर संभावित जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

63320256913a211182afca7dcd80d5388755dda809f8f4a58887c3bce6870c97.0 1 edited
सुबह गिरफ़्तार ,शाम को बेल, कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार

सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है। सीजीएम निशांत कुमार ने चिंटू सिंह की रिमांड को गलत बताते हुए जमानत दे दी।

63320256913a211182afca7dcd80d5388755dda809f8f4a58887c3bce6870c97.0 1 edited

 वहीं कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता को भी गलत रिमांड लेने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि अखिर क्यों हरजीत सिंह को गलत तरीके से रिमांड पर लिया जा रहा है, इस पर अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिंदूओं का पर्व आ रहा है, चिंटू सिंह के बाहर रहने से माहौल बिगड़ सकता है। वैसे चिंटू सिंह को पुलिस ने सुबह 11 बजे नोटिस देने के लिए थाना बुलाया था. वहां उसे नोटिस रिसीव कराया गया और तुरंत ही गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया जहां से कोर्ट ने शाम 6 बजे बेल दे दी। बता दें कि चिंटू सिंह को प्रशासनिक कार्य मे बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

error: Content is protected !!