एक नई सोच, एक नई धारा

अरविंद हत्याकांड : दो युवकों के साथ मिलकर माँ बेटी ने दिया वारदात को अंजाम, जाने वजह

रामगढ़ के रेवाड़ी गांव के रहने वाले टेंपो चालक अरविंद की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। टेंपो चालक अरविंद की उसके ही घर में दो युवकों ने पत्नी और बेटी के सामने कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य युवकों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। दोनों युवक अरविंद की बेटी से मिलने के लिए उसके घर आते थे, जिसका अरविंद द्वारा विरोध किया जाता था। इसी विरोध के चलते दोनों युवकों ने उसकी हत्या कर दी।

रामगढ़ निवासी अरविंद कुमार 12 अप्रैल की रात को टेंपो लेकर घर से निकले थे। शुक्रवार को उनका शव गांव गोकलगढ़ के जोहड़ से बरामद हुआ था। हत्यारों ने अरविंद की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को तिरपाल में लपेट कर जोहड़ में फेंक दिया था। अरविंद का टेंपो भी जोहड़ के पास ही खड़ा मिला था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

अरविंद की बेटी से दो युवक मिलने के लिए आते थे। दोनों के घर आने पर अरविंद को एतराज था। 12 अप्रैल को दोनों युवक फिर से उनके घर आ गए थे, जिसका अरविंद ने विरोध किया था। विरोध करने पर दोनों ने उनकी पत्नी राकेश देवी व बेटी प्रिया के सामने ही मारपीट करते हुए कुल्हाडी से गर्दन काट दी थी। आरोपी युवक गांव चिमनावास व गांव सहारनवास के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपी युवकों की भी तलाश कर रही है।

क्राइम ब्रेकिंग : मानगो में अपराधियों ने की फायरिंग, लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अन्तर्गत डिमना रोड राजीव पथ के पास अज्ञात अपराधियों ने संजय नामक युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नही लगी।

df85afe6dc1a9e34af71125c3a6831c4537b06285e6660b46ff513c112594358.0

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक राजीव पथ के पास झगड़ा कर रहे थे। मौके से संजय शर्मा गुजर रहा था। उसने झगड़ा देखा और सुलझाने के लिए पहुंचा। इसी बीच उनमें से एक युवक ने कट्टा निकला और संजय पर फायरिंग कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर अपराधियों ने निजी जानकारी के बगैर बुजुर्ग के अलग-अलग खातों से उड़ाए रुपए

राँची : साइबर अपराधी रोज नई-नई तकनीक से लोगों के खाते से रुपए उड़ा रहे हैं। इसी क्रम में रांची में एक नई तकनीक से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें बगैर कोई बैंक संबंधी गुप्त जानकारी साझा किए बुजुर्ग के कई बैंक खातों से रुपए उड़ा लिए गए हैं। एक 66 वर्षीय बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया है। मामले को लेकर रांची के मोरहाबादी निवासी कन्हैया प्रसाद अग्रवाल ने बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जाने क्या है मामला:

साइबर अपराधी हर दिन अपनी नई-नई चाल और तकनीक से आम लोगों की गाढ़ी कमाई को उड़ा रहे हैं। ताजा मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग कन्हैया प्रसाद अग्रवाल का है। साइबर अपराधियों ने कन्हैया प्रसाद अग्रवाल के खाते से 55,746 रुपए उड़ा लिए। ठगी की जानकारी कन्हैया प्रसाद को तब मिली, जब उन्होंने अपने खाते को अपडेट करवाया। इसके बाद उन्होंने सीधा रांची के बरियातू थाना पहुंच कर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कैसे की गई ठगी:

कन्हैया प्रसाद ने बरियातू थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि वह ओल्ड मार्केट रोड मोरहाबादी में रहते हैं। दो दिन पूर्व उनके मोबाइल पर चेन्नई स्थित इंडियन बैंक से फोन आया। जिसमें उनसे पूछा गया कि उनके खाते से 1700 ट्रांसफर हुए हैं, क्या वो आपने किया है। यह सुनकर कन्हैया प्रसाद हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने खाते से कोई पैसे ट्रांसफर नहीं किए हैं। बैंक के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि उनके खाते से लगातार पैसे गायब किए जा रहे हैं। ऐसे में आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करें।

बगैर कोई जानकारी शेयर किए ही खाते से उड़ाए रुपएः

बैंक के द्वारा दिए गए सूचना पर आनन-फानन में कन्हैया प्रसाद में अपने एटीएम सहित तमाम दूसरे बैंकिंग माध्यम को ब्लॉक करवाना शुरू किया, लेकिन इसी बीच उनके खाते थे 10 रुपए ,4990 रुपए, 45400 रुपए, 1000 रुपए, 1100 रुपए और 1700 रुपए की निकासी अलग-अलग तारीख में हो गई। सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि कन्हैया प्रसाद के पास जितने बैंकों के खाते थे निकासी सबसे हो रही थी। कन्हैया प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक का यूपीआई भी फ्रिज करवा दिया है। कन्हैया प्रसाद को यह समझ में नहीं आया कि आखिर जब उन्होंने अपनी निजी जानकारी बैंक संबंधित किसी से भी साझा नहीं की तब उनके खाते से पैसे कैसे निकल गए।

जांच में जुटी पुलिस:

वहीं दूसरी तरफ साइबर पुलिस की सहायता से बरियातू थाना की टीम साइबर अपराधियों के ठगी का ये कौन सा तरीका है यह समझने की कोशिश कर रही है। कन्हैया प्रसाद को न ही कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने बैंक से संबंधित कोई जानकारी किसी से शेयर की, फिर भी उनके खाते से रकम गायब हो गई। बरियातू थाना के प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। साइबर क्राइम ब्रांच से भी मदद ली जा रही है।

कपाली में पिस्टल के साथ हत्यारा युवक गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली टीओपी अंतर्गत पुराना टीओपी चौक के आगे पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर बैग में रखें 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कपाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक काले रंग कि अपाची मोटरसाइकिल जिसका नंबर JHO5CF-4997 है, जो तमोलिया की तरफ से कपाली की ओर आ रहा है। तभी कपाली टीओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और काले रंग कि अपाची मोटरसाइकिल की तलाश में जुट गई। तभी वहां से तेज रफ्तार से एक काली रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर एक युवक पुलिस को देखते ही पुराना टीओपी चौक की ओर भागने लगा। भागने के क्रम में कपाली पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।

1681479183900

तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया। पकड़ा गया युवक कपाली के इस्लामनगर निवासी असलम खान उर्फ मोटा सोनु है। जो जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना में शाहनवाज नामक युवक की हत्या का आरोपी है। पुलिस को काफी दिनों से मोटा सोनू की तलाश थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी दल में टीओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम, सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, सब इंस्पेक्टर भीम लाल पासवान, हवलदार बासुदेव प्रसाद समेत शस्त्र बल मौजूद थे।

कदमा के शास्त्री नगर में हुए विवाद गहराया, हिंसा, आगजनी, पथराव, 144 लागू, देखें वीडियो

जमशेदपुर : उपद्रवियों द्वारा जमशेदपुर को साजिश के तहत अशांत करने की साजिश फलीभूत होता नजर आ रहा है। रामनवमी से शुरू हुआ विवाद अंदर ही अंदर अचानक सुलग उठा, और शनिवार को महावीरी झंडा उतारने के दौरान शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर झंडे के बांस में बंधे मांस के टुकड़े के बाद विवाद इस कदर भड़का कि रविवार देर शाम आते आते हिंसक रूप ले लिया।

Screenshot 2023 0409 220710


बता दें कि शनिवार को शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित हनुमान अखाड़ा का झंडा उतारने के दौरान झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा पाया गया था, जिसे पॉलिथीन में लपेटकर बांधा गया था। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो उठे और जमकर बवाल काटा। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने- सामने हो गए। हालांकि शनिवार को किसी तरह प्रशासन ने समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया।

Screenshot 2023 0409 220653

इधर रविवार को मंदिर कमेटी के लोग मंदिर में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हिंसा और आगजनी में कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए, दुकानों में आग लगा दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जमशेदपुर के एसडीओ पियूष सिन्हा और सिटी एसपी के. शंकर समेत पूरा दलबल वहां पहुंचे। लेकिन दोनों तरफ से काफी हो हंगामा हो रहा था और नारेबाजी हो रही थी। हंगामा के बाद जब प्रशासन के कंट्रोल में भीड़ ना हो पाई तब प्रशासन ने वहां 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ लाठीचार्ज की। इस लाठीचार्ज का विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें 5-6 पुलिसवाले भी घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों तरफ के हंगामे को किसी तरह शांत कराया जा सका लेकिन बाद में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के पास अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया।

Screenshot 2023 0409 220732

जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस की टीम ने फिर से सख्ती दिखाई, अतिरिक्त पुलिस बलों को वहां तैनात किया गया। खुद जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार को भी वहां उतरना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वहां आंसू गैस भी छोड़े गए। फिलहाल माहौल बहुत तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस टीम वहां गस्ती कर रही है जबकि पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

आर्थिक तंगी के कारण युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या के बढ़ते ग्राफ़ से आज महज एक शहर या राज्य नहीं अपितु पूरे देश में चिंतन का विषय बन गया है। आज लोगों में स्थिति से लड़ने की हिम्मत और मानसिक स्थिति नहीं रही। आज फिर आत्महत्या की एक खबर राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा चौक से आई, जहाँ पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने आर्थिक तंगी की वजह से रविवार अहले सुबह 3 बजे फांसी लगा ली।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चुटिया थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कदमा बजरंगबली मंदिर के पास असमाजिक तत्वों ने फेंके माँस, माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न, देखें वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार स्थित बजरंगबली मंदिर के पास लगाये गये बजरंगी झंडा के पास पशु मांस फेंकने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसको लेकर माहौल गरमा गया है। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग सड़कों पर उतर गये है और इसका विरोध कर रहे है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मामले को संभाल लिया है और शांति समिति के लोगों के साथ मिलकर शांति व्यवस्था को कायम किया गया है।
इसको लेकर दोनों ही समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बदमाशी किसने किया है, उसकी भी पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से ऐसे तत्वों की पहचान की जा रही है, जो समाज को बांटने की कोशिश की है. हालांकि, दोनों ही समुदाय के समझदार लोगों ने माना है कि यह किसी असामाजिक तत्वों का काम है। पुलिस मामले को शांत कर चुकी है और हालात काबू में है। दोनों ओर से मीटिंग का दौर शुरू हो चुका है।

युवक ने युवती की जबरन भरी माँग, मामला दर्ज

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती की मांग में एक युवक ने शुक्रवार की रात 8 जबरन सिंदूर भर दिया। घटना के दौरान युवती ने इसका भारी विरोध भी किया था और मामले को लेकर बागबेड़ा थाने पर भी गयी। पुलिस ने दूसरे दिन मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन परिवार के लोगों को दिया है।

घटना के बारे में बताया गया कि युवक राहुल पात्रो बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर दुर्गा मंदिर के पास का रहनेवाला है। बस्ती की ही एक युवती से वह एकतरफा प्रेम करता था। इसके पहले लड़केवालों ने युवती के घर पर जाकर शादी की बात भी रखी थी, लेकिन लड़की वाले इनकार कर गये थे। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार किये जाने के बाद राहुल युवती को जबरन हासिल करना चाहता था। रास्ते में कई बार युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी भी कर चुका था। इधर घटना के बारे में संस्था ‘मेरी मां के बराबर कोई नहीं’ की अध्यक्ष वीणा देवी ने बताया कि राहुल का करेक्टर ठीक नहीं होने के कारण लड़कीवाले शादी से इनकार कर रहे हैं।

मानगो में अपराधियों ने आजाद नामक व्यक्ति को मारी गोली, मंत्री बन्ना गुप्ता के थे करीबी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास अपराधियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी मोहम्मद इस्माइल आजाद को गोली मार दी। मोहम्मद आजाद साकची बाजार क्षेत्र में पहले रहते थे। आजाद को गोली लगी है। बाया कंधा में उनको गोली लगी है। बताया जाता है कि वह चेपापुल के पास वह अपने एक मित्र के साथ बात कर रहा था। इसी बीच कोई युवक आया और उस पर गोली चला दी।
बताया जाता है कि युवक को आजाद पहचानता भी था। गोली उसके कंधा में लगा, जिससे वह बाल बाल बच गया। कंधा में गोली लगने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

3f40553dcfed6f1ab3e6a83f3c22cde08295127119205cacee1635156294eef6.0
चलती ट्रेन में सरफिरे ने लगाई आग, बच्चे समेत कूदे 3 लोग, हुई मौत

केरल के कोझिकोड में एक सिरफिरे ने चलती ट्रेन में दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। बोगी में अचानक भड़की आग देखकर एक साल के बच्चे को लेकर सफर कर रही महिला ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। पुलिस को पटरियों से उन दोनों के अलावा एक और शख्स की लाश मिली है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है, जिसने ट्रेन की बोगी में आगजनी को अंजाम दिया। आगजनी के दौरान ट्रेन में सवार 9 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आगजनी कर फरार हो गया शख्स

पुलिस ने एजेंसी को बताया कि घटना अलप्पुझा-कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में रविवार रात 9.45 बजे हुई। कोझिकोड शहर को क्रॉस करने के बाद ट्रेन जैसे ही कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। इस आगजनी में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध आरोपी वहां से फरार हो गया।

n4863824081680516003848fb882771cdbb671669064e6bb87b476685e68500381f9948c85381d2fbfe2d43

ट्रेन में मिला महिला का मोबाइल

ट्रेन की बोगी में धधकती आग को देखकर दूसरे यात्रियों ने चेन पुलिंग की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से आगे चलने के बाद जब ट्रेन कन्नूर पहुंची, तो कुछ यात्रियों ने घटना के बाद से एक महिला और एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की। आगजनी में घायल एक शख्स दोनों की तलाश कर रहा था। काफी तलाश करने के बाद ट्रेन से महिला का मोबाइल फोन और बच्चे का एक जूता मिला।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने महिला और बच्चे की खोजबीन शुरू की तो इलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर महिला और बच्चे के अलावा एक और शख्स की लाश पड़ी मिली। पुलिस को अंदेशा है कि आग देखने के बाद उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। पुलिस इस घटना की सत्यता पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यहां चल रहा घायलों का इलाज

एजेंसी सूत्रों के मुताबिक महिला बच्चे की आंटी थी। आगजनी में कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका कोझिकोड मेडिकल कॉलेज सहित अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!