गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में भू माफियों ने वन विभाग की जमीन को कब्जा करने का नायाब तरीका इजाद किया है। आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों वन विभाग ने शांतिनगर में हो रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद अब भू-माफियों ने अपनी स्ट्रेटजी बदलते हुए राजनीतिक दल का कार्यालय बनाना शुरू कर दिया है। (जारी…)
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि स्थानीय झामुमो नेता राजेश गोप के इशारे पर राजनीतिक सरपरस्ती में पार्टी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर वन विभाग मौन है। बता दें कि उक्त कार्यालय की आड़ में जमीन माफिया वन विभाग की जमीन की फिर से बंदरबांट करेंगे। समय रहते इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो आनेवाले दिनों में पार्टी कार्यालय की आड़ में वन भूमि का बड़ा हिस्सा भूमाफिया डकार चुके होंगे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र निवासी चंदन मित्तल के निर्माण अधीन भवन से बीती रात चोरों ने करीब सात लाख मूल्य से भी अधिक के सामानों की चोरी कर ली है। इसको लेकर श्री मित्तल ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उनके नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसमें कार्यरत मिस्त्री, मजदूर अपने उपकरण के साथ रह रहे हैं। (जारी…)
रविवार की सुबह तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा सूचना दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा पैसा, कागजात एवं मिस्त्री मजदूर के कपड़े उपकरण आदि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जब वहां पहुंचा तो देखा तो पाया कि मजदूर मृत्युंजय बेहरा, आरिफ पुरकारत, तैयब अली शादाब, परमेश्वर सुधार एवं कैलाश सुधार का मोबाइल, करीब 10000 रुपए नगद, कपड़े का बैग, कागजात चांदी के ब्रेसलेट वगैरह गायब है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ओल्ड सीतारामडेरा निवासी कार्तिक मुंडा के घर पर सिदगोड़ा पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चस्पा किया। शनिवार को पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ कार्तिक मुंडा के आवास पर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया।
कार्तिक मुंडा पर सिदगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट समेत दो मामले दर्ज है. यह मामला साल 2017 से जुड़ा है। नवंबर 2017 में कार्तिक ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह पर फायरिंग की थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार उसके घर पर छापेमारी भी की पर वह फरार रहा। पुलिस ने कार्तिक को 30 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी।
राँची : सेक्रेड हार्ट स्कूल की क्लास छह (सेक्शन बी) में पढ़नेवाली छात्रा ने शुक्रवार को स्कूल के तीसरे तल्ले से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। हाथ और पैर की हड्डियां भी टूट गयी हैं। उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्ची की स्थिति स्टेबल है। शनिवार को उसकी सर्जरी की जायेगी।
चुटिया की रहनेवाली छात्रा के बैग से एक इंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वर्ष 2023 उसके लिए अच्छा नहीं रहा। जुलाई-अगस्त महीना अच्छा नहीं रहा। साथ ही उसने लिखा है कि पारिवारिक समस्या, स्कूल तथा पढ़ाई के दबाव के कारण परेशान रहती हूं। अंत में उसने लिखा है कि आइ एम डाइंग बिकाउज डेथ।
तीन पीरियड की समाप्ति के बाद छत पर गयी
जानकारी के अनुसार, तीन पीरियड की समाप्ति के बाद छात्रा कक्षा से बाहर निकली और छत पर चली गयी। इसके बाद स्कूल के तीसरे तल्ले से छलांग लगा दी। आनन – फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा एक वाहन से उसे एचइसी पारस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बतायी। आइसीयू के वेंटिलेटर पर रख उसका इलाज किया जा रहा है।
वहीं अस्पताल पहुंचे छात्रा के पिता ने बताया कि वह चुटिया में रहते हैं। स्कूल से फोन आया कि आपकी बच्ची मैदान में गिर गयी है, उसे चोट लगी है। पारस अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा, तुपुदाना प्रभारी मीरा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। हटिया डीएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम जांच के लिए स्कूल भेजी गयी है। स्कूल में सीसीटीवी की भी जांच की जायेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
छात्रा की हालत देख कईयों की हालत बिगड़ी
छात्रा के तीसरे तल्ले से कूदने के बाद काफी संख्या में छात्रा व शिक्षक उसे ऊपरी तल्ले से देखने लगे। इससे स्कूल में चीख-पुकार मच गयी। खून से लथपथ छात्रा को देख कई छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को क्लास रूम में रहने को कहा।
सुसाइड नोट में लिखा
आइ एम डाइंग बिकाउज डेथ। पारिवारिक समस्या और स्कूल व पढ़ाई के प्रेशर के कारण जीना नहीं चाहती।
दोस्तों ने कहा तनाव में थी
कक्षा छह की छात्राओं ने बताया कि वह पढ़ने में मेधावी है। हालांकि पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। कुछ पूछने पर भी नहीं बताती थी। वहीं सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक कारणों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान रह रही थी।
शिक्षिकाओं के साथ अस्पताल पहुँची प्राचार्या
स्कूल की प्राचार्या जोस्फिरन खाखा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के बाद वह अन्य शिक्षिकाओं के साथ अस्पताल गयी। उन्होंने कहा कि भगवान से कामना करती है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये।
बच्चों के दिमाग पर सोशल मीडिया का पड़ रहा बुरा असर – मनोचिकित्सक
आजकल बच्चे सोशल मीडिया और अन्य माध्यम के कारण समय से पहले ज्यादा जानकारी ले लेते हैं। हालांकि उनका दिमाग उतनी जानकारी के लायक तैयार नहीं होता है। दिमाग अपने उम्र के हिसाब से ही स्ट्रेस (तनाव) झेलने के लायक होता है। यह धीरे-धीरे विकसित होता है। लेकिन सोशल मीडिया ने यह गति तेज कर दी है। यही कारण है कि दबाव की स्थिति में बच्चे गलत निर्णय ले लेते हैं। ऐसी कई घटनाएं हाल के वर्षों में दिखी है। बच्चों को पता नहीं होता है, कि जो करने जा रहे हैं, उसका असर क्या होगा। उस वक्त उनको जो सही लगता है, वही कर देते हैं।
जमशेदपुर : मानगो में डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन युवकों की गिरफ्तारी क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी ग्राउंड से हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां करीब आधा दर्जन अपराधर्मी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने पांच युवकों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर पकड़े गये युवकों के पास से कई हथियार व कारतूस बरामद किये गए। यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर मानगो के थाना प्रभारी विनय कुमार एवं बागबेड़ा के थाना प्रभारी केके झा मौजूद रहे। जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है उसमें बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 5 का रहनेवाला अमन पाठक, बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी का अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादु, मानगो टीचर्स कॉलोनी का विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछे, अनुराग जायसवाल उर्फ बुढा और वहीं का रहनेवाला रॉनित सिंह उर्फ रॉनी शामिल है।
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के निकट नदी तट से युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में हुई है जो विगत 23 अगस्त से घर से लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (जारी…)
23 अगस्त से जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से दोपहर के वक्त खाना खाकर निकले और फिर लौटकर नहीं आए। परिजनों ने इस संबंध में काफी खोजबीन की पर युवक का कहीं पता नहीं चल पाया, आज अचानक परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव नदी में तैर रहा है, परिजनों ने नदी तट पर पहुंचकर शव की पहचान 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में की। (जारी…)
जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे केशव शर्मा ने बताया कि उनके ऊपर कुछ लोन था जिसकी वजह से कई दिनों से वे डिप्रेशन में रह रहे थे। 23 अगस्त को दोपहर के वक्त वे निकले फिर लौटकर नहीं आए। शाम में उनकी पत्नी से एक बार बात हुई और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया, जहां लास्ट लोकेशन खरकाई नदी का बता रहा था। उन्होंने बताया कि बाइक से वे घर से निकले काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह पता चल रहा है कि एक शव नदी से मिला है, कपड़े के आधार पर उनकी पहचान हेमंत शर्मा के रूप में की गई है।
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमथनगर में दहेज के लालच में गई एक और बेटी की जान। बताया जा रहा है कि शादी के 10 दिन बाद से ही लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के केवल ढ़ाई महीने बाद ही उसकी लाश मिली। दिनांक 22 अगस्त 2023 की प्रात लड़के ने फोन पर लड़की के घरवालों को बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन लड़की वालों ने बताया कि यह मामला है हत्या का है। आइये लड़की के घरवालों से जानते हैं मामले की सच्चाई। (जारी…)
परसुडीह प्रमथनगर अंबा अपार्टमेंट के नजदीक रहने वाले तेज नारायण प्रसाद के द्वितीय सुपुत्र मनमोहन प्रसाद का विवाह 28 मई 2023 को आरा के रहने वाले पिताजी का नाम:- घरीक्षन ठाकुर लड़की का नाम नेहा ठाकुर पता : गोड़ना रोड, गौतमबुद्ध नगर, पोस्ट : अनाईट, आरा विवाह हुआ था पिछले 4 महीनों से आए दिन लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ना किया जाता था। कुछ दिन पहले लड़की के पिता द्वारा ऑनलाइन पेमेंट भिजवा कर एसी और वाशिंग मशीन के लिए रकम दिया गया और फिर से चार चक्का का मांग किए जाने पर मानसिक प्रताड़ना के कारण लड़की के द्वारा यह कदम उठाया गया।
जमशेदपुर : बुधवार को भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी) अपने ऑफिस में 2019 में हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। श्री सिंह ने कहा की इस केस के दौरान वह डीआईजी पद पर थे,इसलिए वह इस केस को देखे है।कल उच्च न्यायालय द्वारा आरोपियों का याचिता खारिज कर दिया गया है। (जारी…)
यह केस में झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री के भाई, डीएसपी एवं अन्य हाईप्रोफाइल के लोग आरोपी है, जो की इस केस में ट्रायल है , इसमें स्पीडी ट्रायल होना चाहिए। कोर्ट में 319 सीआरपीसी के तहत कंप्लेनेंट के वकील के द्वारा विरोध फाइल किया गया था,कोर्ट ने संज्ञाता में 22 आरोपी का नाम जोड़ा था। (जारी…)
श्री सिंह ने एसएसपी महोदय से अनुरोध किया की इस केस में झारखंड के स्वास्थ मंत्री के भाई एवं पुलिस के अधिकारियों का नाम जुड़ा है। इस वजह से पीड़िता के परिवार ,गवाह एवं वकील की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रबंध करे और कैसे के ट्रेल पर अपनी पूरी निगाह रखे ,जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और आरोपी बचे नही चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।
जमशेदपुर : सरायकेला पुलिस ने बीते छह अगस्त को गम्हरिया लाल बिल्डिंग स्थित ईश्वरलाल ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले का उद्भेदन करते हुए चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों के नाम आशीष कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर), रूपेश झा उर्फ गोलू झा (समस्तीपुर), अनुज कुमार झा (वैशाली) एवं पिंटू कुमार (वैशाली) बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से सोने की एक चेन, सोने की दो अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 7.62 एमएम की एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, सोना वजन करने वाली मशीन, 50 हजार नगद, मैगजीन, पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, जूते-चप्पल वगैरह बरामद किये हैं। (जारी…)
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही एसआइटी में शामिल अधिकारियों द्वारा घटना के बाद से ही जुटाये सभी तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्तचरों के सहयोग से यह सफलता हाथ लगी है। सभी प्रोफेशनल अपराधी हैं और सभी बिहार के रहनेवाले हैं। उन्होंने टीम में शामिल 20 अधिकारियों को अपने स्तर से ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही चुनौती भरा अनुसंधान था। इस पूरे मामले की डीआइजी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों को रिमांड पर लिया जाएगा। अभी इसमें और भी अपराधियों के शामिल होने की संभावना है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में आरोपितों की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने 12 जुलाई को सभी पक्षों की बहस और दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने 22 में से 16 आरोपियों की याचिका को खारिज कर दिया है। अब सभी के खिलाफ ट्रायल चलेगा। (जारी…)
हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बरकरार रखा है। इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी और थानेदार सहित 22 लोग आरोपित हैं। जमशेदपुर की निचली अदालत ने सभी को समन जारी किया था। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी।